लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • Australia vs India 1st T20 Live Score India vs Australia t20 Match Live cricket score online Punjab Cricket Association Stadium
Live Blog

IND vs AUS 1st T20I Highlights: ग्रीन और वेड के धमाल से जीता ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों ने पहले टी20 में डुबाई लुटिया

Updated Sep 20, 2022 | 11:07 PM IST

India vs Australia 1st T20I Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला गंवा दिया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 209 रन का विशाल टारगेट रखा था।

Loading ...
India vs Australia 1st T20I Highlight

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 4 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत ने केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 209 रन का विशाल टारगेट रखा लेकिन गेंदबाजों ने उसकी लुटिया डुबा दी। ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया मैच 6 विकेट के नुकसान पर चार गेंद बाकी रहते अपने नाम कर लिया। मेहमान टीम के लिए कैमरून ग्रीन और मैथ्यू वेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी की।

ऑस्ट्रेलिया ने की तेज शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की। आरोन फिंच और कैमरून ग्रीन ने पहले विकेट के लिए 21 गेंदों में 39 रन जुटाए। इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने चोथे ओवर में फिंच को बोल्ड कर तोड़ा। फिंच ने 13 गेंदों में 22 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 1 सिक्स लगाया। यहां से ग्रीन ने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रन की मजबूत पार्टनरशिप की और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। ग्रीन 11वें ओवर में अक्षर का शिकार बने। उन्होंने विराट कोहील को कैच थमाया। उन्होंने 30 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों के सहारे 61 रन बनाए। 

स्मिथ-मैक्सवेल बने उमेश का शिकार

उमेश यादव ने 12वें ओवर में स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल के रूप में ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े झटके दिए, जिससे भारतीय खेमे में कुछ देर के लिए मायूसी खत्म हो गई। उमेश ने दोनों बल्लेबाजों को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों लपकवाया। स्मिथ ने 24 गेंदों में 35 रन जोड़े। उन्होंने 3 चौके और 1 सिक्स मारा। मैक्सवेल ने 3 गेंदों में 1 रन बनाया। ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट जोश इंग्लिश के तौर पर गिरा, जिन्हें अक्षर ने 15वें ओवर में बोल्ड किया। इंग्लिस ने 10 गेंदों में 17 रन जुटाए। उन्होंने तीन चौके ठोके।

मैथ्यू वेड ने की तूफानी बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया के 145 के कुल स्कोर पर 5 विकेट गिरने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने तूफानी बैटिंग की। उन्होंने टिम डेविड के संग छठे विकेट विकेट के लिए 62 रन की अहम साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी चार ओवर में जीत के लिए 55 रन की जरूरत थी लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय गेंदबाजों को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 17वें ओवर में 15, 18वें ओवर में 22 और 19वें ओवर में 16 रन बटोरे। डेविड 20वें ओवर की पहली गेंद पर चहल के जाल में फंसकर पवेलियन लौटे। वहीं, वेड ने  21 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्की बदौलत नाबाद 45 रन बनाए। पैट कमिंस 1 गेंद में 4 रन बनाकर नाबाद रहे। कमिंस ने विजयी चौका लगाया।

ऐसा रहा भारतीय पारी का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ओपनर केएल राहुल और रोहित शर्मा पहले विकेट के लिए महज 21 रन जोड़ सके। रोहित तीसरे ओवर में जोश हेजलवुड का शिकार बने। उन्होंने नाथन एलिस को कैच थमाने से पहले 9 गेंदों में 11 रन बनाए। भारत को दूसरा झटका विराट कोहली के रूप में लगा, जिनका बल्ला खामोश रहा। कोहली ने 7 गेंदों में 2 रन बनाए। उन्हें एलिस ने पांचवें ओवर में कैमरून ग्रीम के हाथों लपकवाया।

राहुल और सूर्या ने 69 रन जुटाए

इसके बाद, राहुल और सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और कंगारू गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 69 रन की अहम साझेदारी की और भारतीय टीम को सैकड़े के पार पहुंचाया। राहुल टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 18वां अर्धशतक जड़ने के बाद पवेलियन लौटे। उन्हें हेजलवुड ने 12वें ओवर में एलिस को कैच कराया। राहुल ने 35 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार अपनी फिफ्टी से चूक गए। उन्हें कैमरून ग्रीन ने 14वें ओवर में आउट किया। सूर्यकुमार ने विकेटीपर मैथ्यू वेड को कैच थमाया। उन्होंने 25 गेंदों में 2 चौकों और 4 सिक्स की बदौलत 46 रन बनाए। 

हार्दिक नाबाद पवेलियन लौटे

भारत का पांचवां विकेट अक्षर पटेल के तौर पर गिरा, जिन्होंने 5 गेंदों में 6 रन जुटाए। उन्हें एलिस ने 16वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। यहां से हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 30 रन की पार्टनरशिप की। कार्तिक ने 5 गेंदों में 6 रन बनाकर विकेट खोया। उन्हें एलिस ने 19वें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। हार्दिक नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने 30 गेंदों में 7 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 70 रन बनाए। यह उनके दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रय अर्धशतक है। हर्षल पटेल 4 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे। 

India vs Australia 1st T20I Playing 11

भारत की प्‍लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्‍तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और उमेश यादव।

ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग इलेवन: आरोन फिंच (कप्‍तान), कैमरून ग्रीन, स्‍टीव स्मिथ, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, जोश इंग्लिस, टिम डेविड, मैथ्‍यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम जंपा और जोश हेजलवुड। 

Sep 20, 2022  |  11:01 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता मैच

ऑस्ट्रेलिया ने पहला टी20 चार विकेट से जीत लिया है। युजवेंद चहल ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर टिम डेविड (14 गेंदों में 18) को हार्दिक पांड्या का हाथों लपकवाया। वहीं, पैट कमिंस (1 गेंद में नाबाद 4) ने अगली गेंद पर चौका लगाकर ऑस्ट्रेलिया का विजयी परचम फहरा दिया। मैथ्यू वैड 21 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।
19.2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 211/6, वाइड-6, लेग बाई-2 रन। 

Sep 20, 2022  |  10:39 PM (IST)
भुवनेश्वर ने खर्च किए 16 रन

IND vs AUS T20 Live Score: भुवनेश्वर ने एक बार फिर 19वां ओवर महंगा डाला। भुवी ने अब 16 रन लुटाए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है। वेड ने आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया को अब सिर्फ जीत के लिए 2 रन चाहिए।
19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 207/5, वाइड-6, लेग बाई-2 रन। टिम डेविड 18* और मैथ्यू वेड 45* क्रीज पर हैं।

Sep 20, 2022  |  10:26 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया को 12 रन की जरूरत

IND vs AUS T20 Live Score: हर्षल ने 18वें ओवर में 22 रन लुटाए। वेड ने पहली और पांचवीं जबकि डेविड ने तीसरी गेंद पर सिक्स लगाया। ऑस्ट्रेलिया को अब 12 गेंदों में 18 रन चाहिए।
18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 191/5, वाइड-5, लेग बाई-1 रन। टिम डेविड 17* और मैथ्यू वेड 32* क्रीज पर हैं।
 

Sep 20, 2022  |  10:20 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया को 40 रन की दरकार

IND vs AUS T20 Live Score: भुवनेश्वर ने 17वें ओवर में 15 रन दिए, जिसमें तीन वाइड शामिल है। वेड ने दूसरी और पांचवीं गेंद पर चौका ठोका। ऑस्ट्रेलिया 18 गेंदों में 40 रन की दरकार है।
17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 169/5, वाइड-5, लेग बाई-1 रन। टिम डेविड 10* और मैथ्यू वेड 17* क्रीज पर हैं।

Sep 20, 2022  |  10:13 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया को 55 रन की जरूरत

IND vs AUS T20 Live Score: हर्षल ने 16वें ओवर में 6 रन दिए। वेड ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया। ऑस्ट्रेलिया को अंतिम चार ओवर में 55 रन की जरूरत है।
16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 154/5, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। टिम डेविड 8* और मैथ्यू वेड 7* क्रीज पर हैं।
 

Sep 20, 2022  |  10:04 PM (IST)
हार्दिक पांड्या ने खर्च किए 11 रन

IND vs AUS T20 Live Score: हार्दिक पांड्या ने 14वें ओवर में 11 रन खर्च किए। डेविड ने दूसरी और इंग्लिश ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया।
14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 145/4, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। जोश इंग्लिस 17* और टिम डेविड 6* क्रीज पर हैं।

Sep 20, 2022  |  10:00 PM (IST)
युजवेंद्र चहल ने दिए 11 रन 

IND vs AUS T20 Live Score: युजवेंद्र चहल ने 13वें ओवर में 11 रन दिए।  जोश इंग्लिस ने चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका ठोका।

13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 134/4, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। जोश इंग्लिस 11* और टिम डेविड 1* क्रीज पर हैं।

Sep 20, 2022  |  09:58 PM (IST)
स्मिथ-मैक्सवेल लौटे पवेलियन

IND vs AUS T20 Live Score: उमेश यादव ने 12वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को दो झटके दिए। उन्होंने तीसरी गेंद पर स्टीव स्मिथ को आउट किया। स्मित रिवर्स लैप लगाने के चक्कर में विकेटकीपर कार्तिक को कैच थमा बैठे। उन्होंने 24 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। वहीं, उमेश ने छठी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल (3 गेंदों में 1) को कार्तिक के हाथों लपकवाया। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि दोनों कंगारू खिलाड़ी डीआरएस की वजह से पवेलियन लौटे।

12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 123/4, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। जोश इंग्लिस 1* और टिम डेविड 0* क्रीज पर हैं।

Sep 20, 2022  |  09:47 PM (IST)
अक्षर के जाल में फंसे ग्रीन

IND vs AUS T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट कैमरून ग्रीन के तौर पर गिरा है। बतौर ओपनर उतरे ग्रीन ने 30 गेंदों में 60 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके औऱ 4 छक्के मारे। ग्रीन को अक्षर ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर अपने जाल में फंसाया। वह लॉन्ग ऑन पर सिक्स जड़ना चाहते थे लेकिन गेंद ज्यादा ऊंची चली गई और मिडविकेट पर विराट कोहली के हाथों लपके गए।

11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 112/2, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। स्टीव स्मिथ 25* और ग्लेन मेक्सवेल 1* क्रीज पर हैं।

Sep 20, 2022  |  09:40 PM (IST)
हर्षल पटेल ने खर्च किए 10 रन

IND vs AUS T20 Live Score: हर्षल ने 10वें ओवर में 10 रन खर्च किए। ग्रीन ने एक छक्के सहित 7 रन बटोरे। उन्होंने चौथी गेंद पर डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में हवाई फायर किया। वहीं, स्मिथ ने तीन रन जुटाए।

10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 109/1, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। कैमरून ग्रीन 61* और स्टीव स्मिथ 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Sep 20, 2022  |  09:32 PM (IST)
कैमरून ग्रीन को मिला जीवनदान

IND vs AUS T20 Live Score:  हार्दिक पांड्या ने आठवें ओवर में 11 रन दिए। स्मिथ ने पहली और ग्रीन ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। ग्रीन को तीसरी गेंद पर जीवनदान मिला। दरअसल, ग्रीन ने  डीप मिडविकेट की तरफ पुल किया लेकिन अक्षर के हाथों से कैच छिटक गया।

8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 90/1, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। कैमरून ग्रीन 47* और स्टीव स्मिथ 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

Sep 20, 2022  |  09:28 PM (IST)
युजवेंद्र चहल की हुई धूनाई

IND vs AUS T20 Live Score: कैमरून ग्रीन ने सातवां ओवर करने आए चहल की जमकर धुनाई की। ग्रीन ने तीसरी-पांचवीं पर छक्का और छठी गेंद पर चौका लगाया। वहीं, स्मिथ ने पहली गेंद पर डबल और दूसरी गेंद पर सिंगल निकाला।

7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 79/1, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। कैमरून ग्रीन 42* और स्टीव स्मिथ 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।


 

Sep 20, 2022  |  09:26 PM (IST)
ऑस्ट्र्रेलिया का पचासा हुआ पूरा

IND vs AUS T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया का पचासा पूरा हो गया है। मेहमान टीम ने 32 गेंदों में 50 रन बनाए। हर्षल पटेल ने छठे ओवर में 12 रन दिए। स्मिथ ने तीसरी और ग्रीन ने आखिरी गेंद पर चौका मारा।

6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 60/1, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। कैमरून ग्रीन 26* और स्टीव स्मिथ 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

Sep 20, 2022  |  09:19 PM (IST)
युजवेंद्र चहल को मिली गेंद

IND vs AUS T20 Live Score: कप्तान रोहित ने पांचवें ओवर में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को गेंद सौंपी। चहल ने 8 रन दिए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है। ग्रीन ने एक चौके समेत 5 और स्मिथ ने दो रन जुटाए।
5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 48/1, वाइड-1 रन। कैमरून ग्रीन 22* और स्टीव स्मिथ 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Sep 20, 2022  |  09:13 PM (IST)
अक्षर पटेल ने फिंच को किया बोल्ड

IND vs AUS T20 Live Score: भारत को पहली सफलता स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने दिलाई है। उन्होंने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर आरोन फिंच को पवेलियन की राह दिखाई। फिंच धीमी गति की गेंद पर हवाई फायर करने की फिराक में थे पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 13 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 22 रन की पारी खेली।

4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 40/1, कैमरून ग्रीन 17* और स्टीव स्मिथ 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Sep 20, 2022  |  09:06 PM (IST)
उमेश यादव ने दिया चार चौके

IND vs AUS T20 Live Score: लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे तेज गेंदबाज उमेश यादव ने दूसरे ओवर में 16 रन लुटाए। ग्रीन ने शुरुआती गेंदों पर लगातार चौके ठोके। हालांकि, उमेश ने आखिरी दो गेंदों पर वपासी की और कोई रन नहीं दिया।
2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 24/0, आरोन फिंच 8* और कैमरून ग्रीन 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Sep 20, 2022  |  09:00 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया की पारी का हुआ आगाज

IND vs AUS T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए आरोन फिंच और कैमरून ग्रीन आए हैं। भारत की गेंदबाजी आक्रमण की कमान भुवनेश्वर कुमार ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 8 रन दिए। फिंच ने पारी की पहली गेंद पर सिक्स जड़ा और पांचवीं गेंद पर डबल लिया।
1 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8/0, आरोन फिंच 8* और कैमरून ग्रीन 0* क्रीज पर हैं।

Chandrayaan 3