लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • Australia vs West Indies Live Cricket Score Streaming Online Today Match AUS vs WI T20 World Cup Live match score
Live Blog

Australia vs West Indies Highlights: डेवि़ड वॉर्नर और मिचेल मार्श के तूफान में उड़ी वेस्टइंडीज की टीम, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

Updated Nov 06, 2021 | 07:17 PM IST

Australia vs West Indies (AUS vs WI), T20 World Cup 2021: ऑस्ट्रेलिया ने सुपर-12 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त दी।

Loading ...
Australia vs West Indies Highlights

Australia vs West Indies (AUS vs WI), T20 World Cup 2021: ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार दोपहर को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को बुरी तरह रौंद डाला। ऑस्ट्रेलिया ने सुपर-12 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में विंडीज को 8 विकेट से धूल चटाई। वेस्टइंडीज ने 158 रन का लक्ष्य रखा दिया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 16.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। ऑस्टेलिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सधा हुआ आगाज किया। डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। फिंच के चौथे ओवर में आउट होने के बाद यह साझेदारी टूटी। उन्हें अकील हुसैन ने बोल्ड किया। फिंच ने 11 गेंदों में 9 रन बनाए।

फिंच के जाने के बाद वॉर्नर और मिचेल मार्श खूंटा गाड़कर खड़े हो गए। दोनों ने अपने बल्ले से ऐसा तूफान लाया कि वेस्टइंडीज की टीम मैच में विकेट को तरस गई। लग रहा था कि दोनों ऑस्ट्रेलिया को जितकर लौटेंगे पर मार्श 16वें ओवर में क्रिस गेल का शिकार बन गए। उन्होंने जेसन होल्डर को कैच थमाया। इसके बाद वॉर्नर ने अगले ओवर में रोस्टन चेज की गेंद पर चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई। वॉर्नर ने 56 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों के जरिए नाबाद 89 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की बदलौत 53 रन ठोके। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल बिना खाता खोले नाबाद पवेलियन लौटे।

वेस्टइंडीज की पारी का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए कीरोन पोलार्ड ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 31 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 44 रन की पारी खेली। विंडीज ने 2.1 ओवर में 30 रन जोड़कर धमाकेदार शुरुआत की। हालांकि, फिर जल्द ही टीम लड़खड़ा गई। एक समय 35 के कुल स्कोर पर वेस्टइंडीज तीन विकेट गंवाकर जूझ रही थी। क्रिस गेल (15), निकोलस पूरन (4) और रोस्टन चेज (0) कुछ खास नहीं कर पाए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज एविन लुईस (15) और शिमरोन हेटमायर (27) ने चौथे विकेट के लिए 35 रन जो़ड़कर टीम को थोड़ी राहत दी। यह साझेदारी लुईस के 10वें ओवर में आउट होने पर टूटी। यहां से पोलार्ड ने मोर्चा संभाला और छोटी-छोटी अहम पार्टनरशिप के जरिए वेस्टइंडीज को सम्मानजनक स्कोतर तक  पहुंचाया। ब्रावो 20वें ओवर में मिचेल स्टार्क का शिकार बने और ग्लेन मैक्सवेस को कैच थमाया। ब्रावो ने 10 रन का योगदान दिया और आंद्रे रसेल 7 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। जेसन होल्डर ने नाबाद एक रन बनाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलुवड ने 4, स्टार्क, पैट कमिंस और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट चटकाया।

Australia vs West Indies Playing XI

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 (Australia's Playing 11): आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11 (West Indies's Playing 11): कीरोन पोलार्ड (कप्तान), क्रिस गेल, एविन लुईस, रोस्टन चेज, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, हेडन वॉल्श जूनियर।

Nov 06, 2021  |  07:17 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से मात दी

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हरा दिया है। 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बना कर जीत दर्ज की। डेविड वार्नर से नाबाद 89 और मिचेल मार्शन ने 53 रन का योगदान दिया।

Nov 06, 2021  |  06:43 PM (IST)
मिचेल मार्श ने भी लगाई फिफ्टी

वॉर्नर (69*) के बाद मिचेल मार्श ने भी फिफ्टी लगा दी है। उन्होंने 28 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 50 रन बनाए। उन्होंने 14वें ओवर में पचासा कंप्लीट किए। यह मार्श के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां अर्धशतक है। 14 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 133/1 है। 

Nov 06, 2021  |  06:33 PM (IST)
विकेट को तरसे वेस्टइंडीज के गेंदबाज

वेस्टइंडीज के गेंदबाज विकेट तरस गए हैं। उन्हें चौथे ओवर के बाद कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। 12 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 114/1 पर पहुंच गया है। वॉर्नर 62 और मार्श 40 रन बनाकर टिके हैं।

Nov 06, 2021  |  06:23 PM (IST)
सैकड़े के करीब ऑस्ट्रेलिया की टीम

10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 98/1 है। आरोन फिंच के सस्ते में आउट होने के बाद वॉर्नर और मार्श ने मोर्चा संभाल रखा है। दोनों के बीच 60 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। वॉर्नर ने 54 और मार्श ने 33 रन बना चुके हैं।

Nov 06, 2021  |  06:13 PM (IST)
डेविड वॉर्नर ने जड़ा अर्धशतक

सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 9वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 29 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों के जरिए 50 रन बनाए। वॉर्नर ने टूर्नामेंट में दूसरी फिफ्टी जमाई है। बता दें कि यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 31वां शतक है।

Nov 06, 2021  |  05:57 PM (IST)
पावरप्ले में ऑस्ट्रेलियाई टीम 50 के पार

पावरप्ले में ऑस्ट्रेलियाई टीम पचासा के पास पार पहुंच गई है। शुरुआती 6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 53/1 है। वॉर्नर ने 40 और मार्श ने 3 रन बना लिए हैं।

Nov 06, 2021  |  05:48 PM (IST)
आरोन फिंच का नहीं चला बल्ला

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट आरोन फिंच के तौर पर गिरा। उन्होंने 11 गेंदों में 9 रन बनाए। फिंच ने एक चौका जमाया। उन्हें स्पिनर अकील हुसैन ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया। चौथे ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 35/1 है। वॉर्नर 24 और मिचेल मार्शन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Nov 06, 2021  |  05:44 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया ने 3 ओवर में बनाए 33 रन

दूसरे ओवर में 13 रन जुटाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे ओवर में 15 रन जोड़े। तीन ओवर का खेल पूरा होने पर ऑस्ट्रेलिया ने 33 रन बना लिए हैं। वॉर्नर 23 और फिंच 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को एक रन अतिरिक्त का मिला।

Nov 06, 2021  |  05:31 PM (IST)
लक्ष्य का पीछा करने आए वॉर्नर और फिंच

ऑस्ट्रेलिया की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच आए हैं। वेस्टइंडीज ने गेंदबाजी की कमान अकील हुसैन को सौंपी। अकील ने पहले ओवर में पांच रन खर्च किए। वॉर्नर ने 4 और फिंच ने 1 रन बनाया।

Nov 06, 2021  |  05:20 PM (IST)
वेस्टइंडीज ने दिया 158 रन का लक्ष्य

वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 158 रन का लक्ष्य दिया है। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 157 रन बनाए। विंडीज को सातवां झटका अंतिम ओवर में कीरोन पोलार्ड के रूप में लगा। पोलार्ड को पैट कमिंस ने ग्लेन मैक्सवेल के हाथों लपकवाया। पोलार्ड ने 31 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के के दम पर 44 रन बनाए। वहीं, आंद्रे रसेल 7 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने एक चौका और 2 छक्के लगाए। जेसन होलर्ड ने 2 गेंदों में नाबाद 1 रन बनाया।

Nov 06, 2021  |  04:53 PM (IST)
वेस्टइंडीज का सैकड़ा हुआ पूरा

लड़खड़ाने के बाद वेस्टइंडीज का सैकड़ा पूरा हो गया है। 16 ओवर का खेल समाप्त होने पर  कैरेबियाई टीम का स्कोर 109/5 है। कीरोन पोलार्ड 17 और ड्वेन ब्रावो 10 रन बनाकर टिके हैं।

Nov 06, 2021  |  04:49 PM (IST)
हेटमायर बने हेजलवुड का शिकार

वेस्टइंडीज को पांचवां झटका शिमरोन हेटमायर के रूप में लगा। उन्होंने धीमी गति से बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 27 रन बनाए। हेटमायर 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जोश हेजलवुड का शिकार बने। हेटमायर ने विकेट के पीछ मैथ्य़ू वेड को कैच दिया। उनका विकेट 91 के कुल स्कोर पर गिरा।

Nov 06, 2021  |  04:34 PM (IST)
AUS vs WI Score: 80 के पार पहुंची वेस्टइंडीज टीम

वेस्टइंडीज की टीम 80 के पार पहुंच चुकी है। 12 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद वेस्टइंडी का स्कोर 87/4 है। हेटमायर 24 और पोलार्ड 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Nov 06, 2021  |  04:23 PM (IST)
एविन लुईस ने खेली 29 रन की पारी

वेस्टइंडीज का चौथा विकेट सलामी बल्लेबाज एविन लुईस के तौर पर गिरा। लुईस ने 26 गेंदों में 5 चौकों के जरिए 29 रन की पारी खेली। वह 10वें ओवर की गेंद पर स्पिनर एडन जम्पा का शिकार बने। उन्होंने बड़ा शॉट जमाने के चक्कर में स्टीव स्मिथ को कैच थमा दिया। उनका विकेट 70 के कुल स्कोर पर गिरा। लुईस ने हेटमायर के साथ तीसरे विकेट के लिए 35 रन की साझेदार की। लुईस 19 और कप्तान कीरोन पोलार्ड 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं

Nov 06, 2021  |  04:13 PM (IST)
वेस्टइंडीज को लुईस और हेटमायर से उम्मीद

तीन झटकों के बाद वेस्टइंडी को अब लुईस और हेटमायर से बड़ी साझेदारी की उम्मीद है। 8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 57 रन जुटा लिए हैं। लुईस 23 और हेटमायर 11 रन बनाकर बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 06, 2021  |  04:00 PM (IST)
रोस्टन चेज का नहीं खुला खाता

हेजलवुड ने चौथे ओवर में वेस्टइंडीज को एक और झटका दिया है। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर रोस्टन चेज की गिल्लियां बिखेर दीं। चेज ने दो गेंदें खेली पर खाता नहीं खोल सके। चार ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 37/3 है। लुईस ने 14 और शिमरोन हेटमायर ने 1 रन बनाया है।

Nov 06, 2021  |  03:51 PM (IST)
निकोलस पूरन बने हेजलवुड का शिकार

क्रिस गेल के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे निकोलस पूरन 4 गेंदों में महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जोश हेजलवुड ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर मिचेल मार्श के हाथों लपकवाया। 

Chandrayaan 3