लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • Bangladesh vs Pakistan Live Score Second T20I BAN vs PAK Live Cricket Score Streaming Online Today Match updates
Live Blog

BAN vs PAK 2nd T20I Highlights: पाकिस्तान ने दूसरे टी20 में भी बांग्लादेश को चटाई धूल, सीरीज पर किया कब्जा

Updated Nov 20, 2021 | 05:10 PM IST

Bangladesh vs Pakistan 2nd T20I Match Highlights: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी29 में बड़ी जीत दर्ज की। इसी के साथ पाकिस्तान ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है।

Loading ...
Bangladesh vs Pakistan 2nd T20I Match Highlights

Bangladesh vs Pakistan 2nd T20I: पहले टी20 में 4 विकेट से विजय हासिल करने के बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की है। पाकिस्तान ने शनिवार को बांग्लादेशी टीम को 8 विकेट से धूल चटाई। इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त बना ली है। बांग्लादेश ने 109 रन का टारगेट दिया था, जिसे पाकिस्तान ने 2 विकेट गंवाकर 18.1 ओवर में आसानी से चेज कर लिया। पाकिस्तान को पहला झटका बाबर आजम (1) के रूप में लगा, जिन्हें मुस्तफिजुर ने तीसरे ओवर में बोल्ड किया।

इसके बाद मोहम्मद रिजवान और फखर जमान ने मोर्चा संभाला और मजबूत साझेदारी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 85 रन जोड़े। लग रहा था कि दोनों टीमों को जिताकर लौटेंगे, लेकिन रिजवान 16वें ओवर में अमीनुल इस्काम का शिकार बन गए। रिजवान ने 45 गेंदों में 4 चौकों की बदौलत 39 रन की पारी खेली। वहीं, फखर 51 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के मारे। हैदर अली ने नाबाद रहते हुए 6 रन का योगदान दिया।

बांग्लादेश की पारी का हाल

बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए सर्वाधिक रन नजमुल हुसैन शान्तो ने बनाए। उन्होंने तीसरे नंबर पर उतरने के बाद 35 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 40 रन की पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लेदशी टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। बांग्लाादेश के सलामी बल्लेबाज सैफ हस्सान (0) और मोहम्मद नईम (2) का बल्ला खामोश रहा।

हालांकि, अफिफ हुसैन (20) और नजमुल ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी कर बांग्लादेश की पारी को संभालने की कोशिश की। यह पार्टनरशिप 9वें ओवर में टूटी, जिसके बाद टीम लड़खड़ा गई। कप्तान महमूदुल्लाह (12), नूरुल हसन (11) और मेहदी हसन (3) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। अमीनुल इस्लाम 8 और तस्कीन अहमद 2 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और शादाब ने दो-दो विकेट झटके जबकि हारिस रऊफ, मोहम्मद नवाज और मोहम्मद वसीम जूनियर को एक-एक विकेट मिला।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बांग्लाादेश: महमुदुल्लाह (कप्तान, मोहम्मद नईम, सैफ हस्सान, नजमुल हुसैन शान्तो, अफिफ हुसैन, नूरुल हसन (विकेटकीपर), अमीनुल इस्लाम, शोरिफुल इस्लाम, महदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, हैदर अली, शोएब मलिक, शादाब खान, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।

Nov 20, 2021  |  05:07 PM (IST)
पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीता दूसरा टी20

पाकिस्तान ने दूसरा टी20 मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान ने 109 रन के लक्ष्य को 11 गेंदें बाकी रहते हासिल कर लिया। फखर जमान 57 और हैदर अली 6 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

Nov 20, 2021  |  04:55 PM (IST)
रिजवान 39 रन बनाकर हुए आउट

पाकिस्ता का दूसरा विकेट मोहम्मद रिजावन के तौर पर गिरा। रिजवान ने 45 गेंदों में 39 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके जड़े। उन्हें अमीनुल इस्लाम ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। रिजवान ने सैफ हस्सान को कैच धमाया। वह 97 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। फखर (55*) और हैदर अली (1*) क्रीज पर हैं।

Nov 20, 2021  |  04:42 PM (IST)
पाकिस्तान को 36 गेंदों में 26 रन की दरकार

14 ओवर का खेल होने के बाद पाकिस्तान का स्कोर 83/ हो गया है। पाकिस्तान को अब जीत के लिए 36 गेंदों में 26 रन की दरकार है। रिजवान 36 और फखर 42 रन बनाकर टिके हैं।

Nov 20, 2021  |  04:28 PM (IST)
विकेट को तरसे बांग्लादेशी गेंदबाज

बाबर आजम के पवेलियन लौटने के बाद रिजवान और फखर ने मोर्चा संभाला हुआ है। दोनों खूंटा गाड़कर खड़े हैं, जिससे बांग्लादेशी गेंदबाज विकेट तरस गए हैं। 12 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 71 पर पहुंच गया है। रिजवान 34 और फखर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 20, 2021  |  04:21 PM (IST)
पाकिस्तानी टीम का पचासा पूरा

पाकिस्तानी टीम का पचासा पूरा हो गया है। 10 ओवर के बाद पाकिस्ता का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन है। रिजवान 26 और फखर 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Nov 20, 2021  |  04:06 PM (IST)
पाकिस्तान ने पावर प्ले में बनाए 27 रन

शुरुआती 6 ओवर में बांग्लादेशी गेंदबाज हावी रहे हैं। पावर प्ले में पाकिस्तानी टीम सिर्फ 27 रन जुटाने में कामयाब हो सकी है। मोहम्मद रिजवान 14 और फखर जमान 9 रन बनाकर टिके हैं।

Nov 20, 2021  |  03:59 PM (IST)
तस्कीन अहम ने डाला किफायती ओवर

तस्कीन अहमद ने चौथे ओर मे ंकिफायती गेंदबाजी की और केवल 3 रन खर्ज किए। तीन ओवर का खेल होने पर पाकिस्तान का स्कोर 15/1 है। रिजवान ने 11 और फखर जमान ने 1 रन बना लिया है।

Nov 20, 2021  |  03:53 PM (IST)
कप्तान बाबर आजम सस्ते में आउट

पाकिस्तान को पहला झटका कप्तान बाबर आजम के तौर पर लगा है। आजम 5 गेंदों में महज 1 रन बना पाए। उन्हें मुस्तफीजुर रहमान ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया। आजम पहले टी20 में भी सस्ते में आउट हो गए थे। वह 7 रन ही जोड़ पाए थे।

Nov 20, 2021  |  03:41 PM (IST)
रिजावन ने तस्कीन अहमद पर लगाया चौका

बांग्लदाेस के लिए दूसरा ओवर तस्कीन अहमद ने फेंका। उन्होंने सिर्फ चार खर्च किए। रिजवान ने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। आजम का अभी खाता नहीं खुला है।

Nov 20, 2021  |  03:36 PM (IST)
पाकिस्तन की पारी का हुआ आगाज

पाकिस्ता की पारी का आगाज हो गया है। लक्ष्य का पीछा करने के लिए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान आए हैं। बांग्लादेश की ओर से पहला ओवर मेहदी हसन ने डाला। उन्होंने ओवर में 5 रन दिए। रिजाव ने एक चौका समेत यह रन जुटाए।

Nov 20, 2021  |  03:16 PM (IST)
अफरीदी ने नूरुल हसन को भेजा पवेलियन

बांग्लादेश को सातवां झटका लगा है। शाहीन अफरीदी ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर नूरुल हसन को पवेलियन दिया। उन्होंने विकेटकीपर रिजवान को कैच धमाया। नूरुल ने 13 गेंदों में 1 चौके की बदौलत 11 रन जोड़े। 19 ओवर के बाद बांग्लादेशी टीम 104 रन पर पहुंच गए है। अमीनुल हसन ने 6 रन बनाए हैं जबकि तस्कीन अहमद का खाता खुलना बाकी है। 

Nov 20, 2021  |  03:11 PM (IST)
18 ओवर में बांग्लादेश के 100 रन कंप्लीट

बांग्लाेदश के 100 रन कंप्लीट हो गए हैं। मेजबान टीम ने 18 ओवर का खेल समाप्त होने पर इस आंकड़े को छुआ। नूरुल ने 10 और अमीनुल चार रन के निजी स्करो पर हैं।

Nov 20, 2021  |  03:05 PM (IST)
सैकड़े के करीब पहुंची बांग्लादेश की टीम

बांग्लादेश की टीम लड़खाते हुए सैकड़े के करीब पहुंच गई है। 17 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 91/6 है। नूरुल हसन चार और अमीनलु इस्लाम 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 20, 2021  |  02:57 PM (IST)
नहीं चला मेहदी हसन का बल्ला

बांग्लादेश को मेहदी हसन के तौर पर छठा झटका लगा है। मेहदी का बल्ला नहीं चला और वह 8 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहम्मद नवाज ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर कॉट एंड बोल्ड  किया। 

Nov 20, 2021  |  02:54 PM (IST)
क्रीज पर नूरुल हसन और मेहदी हसन

बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है और अब नूरुल हसन और मेहदी हसन क्रीज पर हैं। नूरुल ने 2 और मेहदी ने 1 रन बना लिया है। 15 ओवर पूरे होने पर बांग्लादेश का स्कोर 85/5 है।

Nov 20, 2021  |  02:43 PM (IST)
महमूदुल्लाह को रऊफ ने किया आउट

बांग्लादेश का चौथा विकेट गिर गया है। कप्तान महमूदुल्लाह सस्ते में हो गए । उन्होंने 15 गेंदों में एक चौके के जरिए 12 रन बनाए। उन्हें तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। महमूदुल्ला ने विकेट के पीछे रिजवान के हाथों लपके गए। उनका विकेट 79 के कुल स्कोर पर गिरा। 

Nov 20, 2021  |  02:35 PM (IST)
पहले अर्धशतक की ओर नजमुल हुसैन

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे नजमुल हुसैन अपने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। वह 30 गेंदो ंमें 38 रन बनाकर बना चुके हैं। वहीं, महमूदुल्लाह ने 12 रन बना लिए हैं। 12 ओवर में बांग्लादेश का स्कोर 78/3 है।

Chandrayaan 3