लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • ENG vs NZ Live Score Online England vs New Zealand T20 World Cup Semi Final Today Match Live Cricket Score Streaming Online
Live Blog

England vs New Zealand Match Highlights: न्‍यूजीलैंड बना पहला फाइनलिस्‍ट, इंग्‍लैंड को 5 विकेट से रौंदा

Updated Nov 11, 2021 | 03:30 PM IST

England vs New Zealand, T20 World Cup Semi-Final 1 Highlights: डेरिल मिचेल (72*) की धुआंधार पारी की बदौलत न्‍यूजीलैंड ने बुधवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के पहले सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड को 6 गेंदें शेष रहते 5 विकेट से रौंद दिया।

Loading ...
England vs New Zealand, Live Score, T20 WC: इंग्‍लैंड-न्‍यूजीलैंड मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ें यहां

डेरिल मिचेल (72*) की धुआंधार पारी की बदौलत न्‍यूजीलैंड ने बुधवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के पहले सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड को 6 गेंदें शेष रहते 5 विकेट से रौंद दिया। अबुधाबी के शेख जायेद स्‍टेडियम में खेले गए मैच में इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में न्‍यूजीलैंड ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। डेरिल मिचेल को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। न्‍यूजीलैंड की टीम चार प्रयासों में तीसरी बार आईसीसी इवेंट्स के फाइनल में पहुंची है। इसी के साथ न्‍यूजीलैंड ने इंग्‍लैंड के खिलाफ 2019 वनडे विश्‍व कप की हार का बदला भी चुकता कर लिया।

न्‍यूजीलैंड की पारी का हाल

167 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी न्‍यूजीलैंड की शुरूआत काफी खराब रही। क्रिस वोक्‍स ने मार्टिन गप्टिल (4) और केन विलियमसन (5) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद डेरिल मिचेल (72*) और डेवोन कॉनवे (46) ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी करके न्‍यूजीलैंड की वापसी कराई। लियाम लिविंगस्‍टोन ने कॉनवे को स्‍टंपिंग कराकर न्‍यूजीलैंड को तगड़ा झटका दिया। कॉनवे ने 38 गेंदों में पांच चौके और एक छक्‍के की मदद से 46 रन बनाए।

जल्‍द ही लिविंगस्‍टोन ने ग्‍लेन फिलिप्‍स (2) को बिलिंग्‍स के हाथों कैच आउट कराकर न्‍यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। इसके बाद जेम्‍स नीशम (27) ने क्रिस जॉर्डन के ओवर में पूरी कहानी पलट दी। पारी के 17वें ओवर में नीशम ने 24 रन बनाए। इसके बाद राशिद ने जेम्‍स नीशम को मोर्गन के हाथों कैच आउट कराकर न्‍यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया। नीशम ने केवल 11 गेंदों में एक चौके और तीन छक्‍के की मदद से 27 रन बनाए। फिर डेरिल मिचेल ने क्रिस वोक्‍स की धुनाई करते हुए एक ओवर पहले ही न्‍यूजीलैंड की जीत पर मुहर लगा दी। इंग्‍लैंड की तरफ से क्रिस वोक्‍स और लियाम लिविंगस्‍टोन को दो-दो विकेट मिले। आदिल राशिद के खाते में एक विकेट आया।

इंग्‍लैंड की पारी का हाल

इससे पहले इंग्‍लैंड को जोस बटलर (29) और जॉनी बेयरस्‍टो (13) ने 37 रन की साझेदारी करके सहज शुरूआत दिलाई। मिलने ने बेयरस्‍टो को मिडऑफ में विलियमसन के हाथों कैच आउट कराकर इंग्‍लैंड को पहला झटका दिया। फिर जोस बटलर को ईश सोढी ने एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके इंग्‍लैंड को दूसरा बड़ा झटका दिया। यहां से डेविड मलान (41) और मोइन अली (51*) ने तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी करके इंग्‍लैंड का स्‍कोर 100 रन के पार लगाया।

मलान को साउथी ने 16वें ओवर में विकेटकीपर कॉनवे के हाथों कैच आउट कराया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 30 गेंदों में चार चौके और एक छक्‍के की मदद से 41 रन बनाए। मोइन अली ने एक छोर से अपनी आक्रामक पारी जारी रखी। लियाम लिविंगस्‍टोन 10 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। अली और कप्‍तान इयोन मोर्गन (4*) नाबाद रहे। मोइन अली ने 37 गेंदों में 3 चौके और दो छक्‍के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। न्‍यूजीलैंड की तरफ से ईश सोढी, एड‍म मिलने, टिम साउथी और जेम्‍स नीशम को एक-एक सफलता मिली।

टॉस का बॉस

इससे पहले न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन विलियमसन ने इंग्‍लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्‍लैंड ने अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। जेसन रॉय की जगह सैम बिलिंग्‍स को शामिल किया गया है। न्‍यूजीलैंड ने अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। 

Live Streaming ENG vs NZ: आप इंग्‍लैंड बनाम न्‍यूजीलैंड मैच का लाइव प्रसारण Star Sports Network व Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं। इस मैच का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1, स्‍टार स्‍पोर्ट्स एचडी 1, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 3, स्‍टार स्‍पोर्ट्स एचडी 3 पर भी होगा। डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार पर आप लाइव स्‍ट्रीमिंग का आनंद उठा सकते हैं। टाइम्‍स नाउ नवभारत पर आप इन मैचों से जुड़े ताजा अपडेट्स और रोचक स्‍टोरी पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11 (England's Playing 11)

जोस बटलर, जॉनी बेयरस्‍टो, डेविड मलान, इयोन मोर्गन (कप्‍तान), लियाम लिविंगस्‍टोन, मोइन अली, सैम बिलिंग्‍स, क्रिस वोक्‍स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद और मार्क वुड।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 (New Zealand's Playing 11)

मार्टिन गप्टिल, डैरिल मिचेल, केन विलियमसन (कप्‍तान), डेवोन कॉनवे, ग्‍लेन फिलिप्‍स, जेम्‍स नीशम, मिचेल सैंटनर, एडम मिलने, टिम साउथी, ईश सोढ़ी और ट्रेंट बोल्‍ट।

Nov 10, 2021  |  11:06 PM (IST)
न्‍यूजीलैंड बना विजेता

क्रिस वोक्‍स की पहली गेंद पर मिचेल ने दो रन लिए। दूसरी गेंद पर मिचेल ने लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया। तीसरी गेंद पर मिचेल ने मिडविकेट के ऊपर से 86 मीटर लंबा छक्‍का जमाया। आखिरी गेंद पर बैकवर्ड स्‍क्‍वायर की दिशा में मिचेल ने विजयी चौका जमाया।  19 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍केर 167/5। डेरिल मिचेल 73* और मिचेल सैंटनर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 10, 2021  |  11:00 PM (IST)
राशिद ने किया नीशम का शिकार

आदिल राशिद के ओवर की दूसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में गगनचुंबी छक्‍का जमाया। चौथी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से मिचेल ने लंबा छक्‍का जमाया। आखिरी गेंद पर राशिद ने कवर्स में मोर्गन के हाथों नीशम को कैच आउट कराया। जेम्‍स नीशम ने 10 गेंदों में एक चौके और तीन छक्‍के की मदद से 26 रन बनाए। इस ओवर में 14 रन बने। 18 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 147/5। डेरिल मिचेल 54* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 10, 2021  |  10:52 PM (IST)
जेम्‍स नीशम ने पलटी कहानी

जेम्‍स नीशम ने जॉर्डन के ओवर में कहानी पलट दी। पहली गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमाया। तीसरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से चौका जमाया। फिर चौथी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जड़ा। इस तरह ओवर में 23 रन बटोरे। 17 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 133/4। जेम्‍स नीशम 20* और डेरिल मिचेल 46* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 10, 2021  |  10:41 PM (IST)
लिविंगस्‍टोन ने किया फिलिप्‍स का शिकार

लिविंगस्‍टोन ने ओवर की पहली ही गेंद पर न्‍यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। लिविंगस्‍टोन ने ऑफ स्‍टंप पर आगे की तरफ गेंद डाली, जिस पर फिलिप्‍स लंबा शॉट खेलने गए। टाइमिंग अच्‍छी नहीं। बिलिंग्‍स ने लांग ऑफ में अच्‍छा कैच लपका। ग्‍लेन फिलिप्‍स ने 4 गेंदों में दो रन बनाए। इस ओवर में 3 रन बने। 16 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 110/4। डेरिल मिचेल 46* और जेम्‍स नीशम 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 10, 2021  |  10:37 PM (IST)
मिचेल ने जमाया शानदार चौका

डेरिल मिचेल ने चौथी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 10 रन बने। 15 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 107/3। ग्‍लेन फिलिप्‍स 2* और डेरिल मिचेल 45* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 10, 2021  |  10:25 PM (IST)
मिचेल ने जमाया जानदार छक्‍का

मिचेल ने आदिल राशिद के ओवर की पांचवीं गेंद पर लांग ऑफ के ऊपर से छक्‍का जमाया। बाउंड्री लाइन पर जॉर्डन ने रोकने का अच्‍छा प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इस ओवर में 12 रन बने। 13 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 92/2। डेवोन कॉनवे 44* और डेरिल मिचेल 35* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Nov 10, 2021  |  10:20 PM (IST)
कॉनवे-मिचेल की शानदार साझेदारी

डेवोन कॉनवे और डेरिल मिचेल दूसरे हाफ में बड़ी अच्‍छी तरह पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। लिविंगस्‍टोन के ओवर की पांचवीं गेंद पर कॉनवे ने कवर्स की दिशा में शानदार चौका जमाया। 12 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 80/2। डेवोन कॉनवे 40* और डेरिल मिचेल 41* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 10, 2021  |  10:17 PM (IST)
दूसरे हाफ में न्‍यूजीलैंड की दमदार शुरूआत

मिचेल ने दूसरे सेशन की शुरूआत अच्‍छे ढंग से की। वुड की पहली ही गेंद पर मिचेल ने मिड ऑफ के ऊपर से चौका जमाया। फिर चौथी गेंद पर कॉनवे ने आगे बढ़कर प्‍वाइंट के ऊपर से बेहतरीन छक्‍का जमाया। खूबसूरत शॉट। इस ओवर में 13 रन बने। 11 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 73/2। डेवोन कॉनवे 33* और डेरिल मिचेल 28* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 10, 2021  |  10:09 PM (IST)
कॉनवे ने बाउंड्री का सूखा खत्‍म किया

डेवोन कॉनवे ने लियाम लिविंगस्‍टोन के ओवर की पांचवीं गेंद लांग ऑफ की दिशा में बाउंड्री जमाकर सूखा समाप्‍त किया। इस ओवर में 8 रन बने। 10 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍केर 58/2। डेवोन कॉनवे 26* और डेरिल मिचेल 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 10, 2021  |  10:05 PM (IST)
वुड के ओवर में 5 रन बने

न्‍यूजीलैंड के बल्‍लेबाज पिछले तीन ओवर से बाउंड्री नहीं जमा पा रहे हैं। 9 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 50/2। डेरिल मिचेल 21* और डेवोन कॉनवे 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 10, 2021  |  09:57 PM (IST)
वुड के ओवर में 5 रन बने

मार्क वुड के ओवर में कीवी बल्‍लेबाजों ने संभलकर अपनी पारी आगे बढ़ाई। इस ओवर में 5 रन बने। 7 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 41/2। डेरिल मिचेल 16* और डेवोन कॉनवे 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 10, 2021  |  09:51 PM (IST)
राशिद की हुई धुनाई

कॉनवे ने कवर्स की दिशा में चौका लगाकर आदिल राशिद का स्‍वागत किया। इसके बाद कॉनवे ने ओवर की आखिरी गेंदपर मिड ऑफ और कवर्स के बीच से शानदार बाउंड्री जमाई। 6 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 36/2। डेवोन कॉनवे 14* और डेरिल मिचेल 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 10, 2021  |  09:46 PM (IST)
मिचेल ने जमाई बाउंड्री

क्रिस वोक्‍स के ओवर की दूसरी गेंद पर डेरिल मिचेल ने लेग साइड में चौका जमाया। इसके अलावा ओवर में 8 रन बने। 5 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 26/2। डेरिल मिचेल 11* और डेवोन कॉनवे 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 10, 2021  |  09:42 PM (IST)
क्रिस जॉर्डन का किफायती ओवर

क्रिस वोक्‍स एक छोर से विकेट निकाल रहे हैं और दूसरे छोर पर क्रिस जॉर्डन भी दबाव बनाने में कामयाब रहे हैं। ओवर की पहली पांच गेंदें खाली निकाली। आखिरी गेंद पर कॉनवे ने कवर्स के ऊपर से चौका जमाया। इस ओवर में 5 रन बने। 4 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 18/2। डेवोन कॉनवे 4* और डेरिल मिचेल 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 10, 2021  |  09:37 PM (IST)
वोक्‍स का आतंक, विलियमसन भी आउट

क्रिस वोक्‍स ने पहली दो गेंदें शानदार डाली। पहली गेंद लेग स्‍टंप पर थी, लेकिन शॉर्ट फाइन लेग पर मुस्‍तैद फील्‍डर से गेंद जाकर आगे गिरी। दूसरी गेंद पर विलियमसन ने चहलकदमी की, लेकिन डिफेंस किया। तीसरी गेंद जाकर पैड पर लगी। वोक्‍स ने चौथी गेंद पर केन विलियमसन को शॉर्ट फाइन लेग पर आदिल राशिद के हाथों कैच आउट कराया। विलियमसन ने 11 गेंदों में 5 रन बनाए। यह विकेट मेडन ओवर रहा। 3 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 13/2। डेरिल मिचेल 4* और डेवोन कॉनवे 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 10, 2021  |  09:28 PM (IST)
वोक्‍स ने किया गप्टिल का शिकार

क्रिस वोक्‍स ने ओवर की पहली ही गेंद पर गप्टिल ने एक्‍स्‍ट्रा कवर्स के ऊपर से शानदार चौका जमाया। तीसरी गेंद पर गप्टिल को मिड ऑन पर वोक्‍स ने अली के हाथों कैच आउट कराया। गप्टिल ने 3 गेंदों में एक चौके की मदद से 4 रन बनाए। इस ओवर में 8 रन बने। 1 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 8/1। डेरिल मिचेल 1* और केन विलियमसन 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 10, 2021  |  09:11 PM (IST)
न्‍यूजीलैंड को मिला 167 रन का लक्ष्‍य

मिचेल सैंटनर ने लियाम लिविंगस्‍टोन को दूसरी गेंद पर लांग ऑफ में सैंटनर के हाथों कैच आउट कराया। लिविंगस्‍टोन ने 10 गेंदों में एक चौके एक छक्‍की की मदद से 17 रन बनाए। तीसरी गेंद पर अली ने चौका जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अली ने 36 गेंदों में तीन चौके और दो छक्‍के की मदद से पचासा पूरा किया। इस ओवर में 11 रन बने। 20 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 166/4। मोइन अली 51* और इयोन मोर्गन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Chandrayaan 3