लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • IND vs IRE 1st T20 Live Score India vs Ireland 1st T20 Live Cricket Score Streaming Online Bharat Banam Ireland Live Score
Live Blog

IND vs IRE 1st T20I Highlights: हार्दिक सेना ने छुड़ाए आयरलैंड के छक्के, पहले टी20 में सात विकेट से रौंदा

Updated Jun 27, 2022 | 01:34 AM IST

India vs Ireland 1st T20I Highlights: भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Loading ...
India vs Ireland 1st T20

हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी पारी का जीत के साथ आगाज किया है। हार्दिक के नेतृत्व में भारत ने रविवार को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में 7 विकेट से विजयी परचम फहराया। डबलिन में खेला गया यह मैच बारिश के कारण 12-12 ओवर का हुआ। मेजबान आयरलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 109 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 3 विकेट गंवाकर 9.2 ओवर में हासिल कर लिया।

दीपक हुड्डा नाबाद पवेलियन लौटे

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सधी हुई शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज दीपक हुड्डा और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े। यह साझेदारी क्रैग यंग ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर ईशान को आउट कर तोड़ी। ईशान ने 11 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। यंक ने इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार यादव (0) को एलबीडब्ल्यू किया।

इसके बाद हुड्डा और हार्दिक ने तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। हार्दिक ने 12 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 24 रन बनाए। उन्हें जोश लिटिल ने आठवें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। वहीं, हुड्डा ने 29 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों के दम पर नाबाद 47 रन की पारी खेली। दिनेश कार्तिक 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

ऐसा रहा आयरलैंड की पारी का हाल

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन जोडे़। मेजबान आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान एंड्रयू बालबर्नी (0) और पॉल स्‍टर्लिंग (0) बिना खाता खोले ही दूसरे ओवर तक पवेलियन लौट गए। गारेथ डेलानी (8) ने चौथे ओवर में अपना विकेट खो दिया।

यहां से हैरी टेक्‍टर और लोर्कन टकर (16 गेंदों में 18) ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 50 रन की अहम साझेदारी की। टकर नौवें ओवर में आउट हुए। वहीं, टेक्‍टर 33 गेंदों में 64 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के ठोके। जॉर्ज डॉकरेल ने नाबाद 4 रन बनाए। भारत के लिए भुवेश्वर कुमार, हार्कि पांड्या, आवेश खान और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया।

भारत का आयरलैंड पर दबदबा

भारत और आयरलैंड के दरम्यान अब तक केवल तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारत का दबदबा रहा है। दोनों की टी20 में पहली टक्कर 2009 में हुई थी, जिसे भारत ने आठ विकेट से अपने नाम किया। इसके बाद भारत ने 2018 में आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मैच खेले। भारतीय टीम ने तब पहला टी20 मैच 76 और दूसरा मुकाबला 143 रन से जीता था। ऐसे में टीम इंडिया एक बार फिर आयरलैंड के खिलाफ अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की फिराक में होगी।

India vs Ireland 1st T20 Playing 11

भारत की प्‍लेइंग इलेवन: हार्दिक पांड्या (कप्‍तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।

आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: एंड्रयू बालबर्नी (कप्‍तान), पॉल स्‍टर्लिंग, गारेथ डेलानी, हैरी टेक्‍टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडेर, एंडी मैकब्राइन, क्रैग यंग, जोश लिटिल, कोनोर ओल्फर्ट।

Jun 27, 2022  |  01:22 AM (IST)
टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता मैच

भारत ने पहला टी20 सात विकेट से जीत लिया है। हुड्डा ने 10वें ओवर की शुरुआत दो गेंदों पर चौके लगाकर भारत को जीत दिलाई। हुड्डा 47 और कार्तिक 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

9.2 ओवर में भारत का स्कोर 111/3

Jun 27, 2022  |  01:17 AM (IST)
IND vs IRE 1st T20 Live Score: जीत से 6 रन दूर टीम इंडिया

भारत को अब जीत के लिए 18 गेंदों में 6 रन की जरूरत है। ओल्फर्ट ने 9वें ओवर में 9 रन खर्च किए। कार्तिक ने अंतिम गेंद पर चौका जमाया।

9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 103/3, दीपक हुड्डा 39* और दिनेश कार्तिक 5* क्रीज पर हैं।
 

Jun 27, 2022  |  01:15 AM (IST)
IND vs IRE 1st T20 Live Score: हार्दिक पांड्या लौटे पवेलियन

भारत का तीसरा विकेट कप्तान हार्दिक पांड्या के तौर पर गिरा। उन्होंने 12 गेंदों में 1चौके और 3 छक्कों की बदौलत 24 रन की पारी खेली। हार्दिक को आठवें ओवर की अंतिम गेंद पर जोश लिटिल ने एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए हुड्डा के साथ 64 रन की साझेदारी की।
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 94/3, दीपक हुड्डा 37* और दिनेश कार्तिक 0* क्रीज पर हैं।

Jun 27, 2022  |  01:07 AM (IST)
IND vs IRE 1st T20 Live Score: कोनोर ओल्फर्ट ने 9 रन दिए

डेब्यटेंट कोनोर ओल्फर्ट ने सातवें ओवर में गेंदबाजी की और 9 रन दिए। हुड्डा ने पहली गेंद पर सिक्स मारा। इसके बाद उन्होंने तीसरी गेंद पर दो और चौथी गेंद पर एक रन बनाया।

7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 78/2, दीपक हुड्डा 28* और हार्दिक पांड्या 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jun 27, 2022  |  01:07 AM (IST)
IND vs IRE 1st T20 Live Score: मैकब्राइन ने 21 रन लुटाए

स्पिनर एंडी मैकब्राइन ने छठे ओवर में 21 रन लुटाए। हार्दिक ने पहली और अंतिम गेंद पर सिक्स ठोका जबकि हुड्डा ने तीसरी गेंद पर छक्का मारा।

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 69/2, दीपक हुड्डा 19* और हार्दिक पांड्या 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jun 27, 2022  |  01:07 AM (IST)
IND vs IRE 1st T20 Live Score: हुड्डा ने खोले अपने हाथ

सलामी बल्लेबाज दीपक हुड्डा ने मार्क एडेर द्वारा डाले गए चौथे ओवर में अपने हाथ खोले। उन्होंने तीसरी और चौथी गेंद पर चौके जड़े। 

4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 45/2, दीपक हुड्डा 11* और हार्दिक पांड्या 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

Jun 27, 2022  |  01:07 AM (IST)
IND vs IRE 1st T20 Live Score: एक ही ओवर में ईशान-सूर्यकुमार आउट

क्रैग यंग ने तीसरे ओवर में भारत को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने चौथी गेंद पर ओपनर ईशान किशन को बोल्ड किया। ईशान ने 11 गेंदों में 26 रन जुटाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के ठोके। वहीं, यंग ने पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार यादव (0) को एलबीडब्ल्यू किया। सूर्यकुमार ने रिव्यू लिया मगर कोई फायदा नहीं हुआ। 

3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 35/2, दीपक हुड्डा 2* और हार्दिक पांड्या 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

Jun 27, 2022  |  12:40 AM (IST)
IND vs IRE 1st T20 Live Score: मार्क एडेर ने पांच रन दिए

आयरलैंड के लिए दूसरा ओवर मार्क एडेर ने किया और सिर्फ 5 रन खर्च किए। हुड्डा ने पहली गेंद पर एक जबकि ईशान ने दूसरी और पांचवें गेंद पर एक रन बनाया। इसके अलावा एक रन लेग बाई और एक वाइड का आया।

2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 20/0, दीपक हुड्डा 2* और ईशान किशन 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jun 27, 2022  |  12:33 AM (IST)
IND vs IRE 1st T20 Live Score: भारत की पारी का हुआ आगाज

भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए दीपक हुड्डा और ईशान किशन आए हैं। आयरलैंड के लिए पहला ओवर जोश लिटिल ने फेंका और 15 रन दिए। ईशान ने दो चौके और एक छक्का लगाया। 

1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 15/0, दीपक हुड्डा 1* और ईशान किशन 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jun 27, 2022  |  12:22 AM (IST)
IND vs IRE 1st T20 Live Score: भारत को मिला 109 का टारगेट

आयरलैंड ने भारत को 109 रन का टारगेट दिया है। भारत की ओर से पारी का 12वां और आखिरी ओवर आवेश खान किया, जिसमें आयरलैंड ने 17 रन बटोरे। टेक्टर ने एक चौका और एक सिक्स समेत 15 रन जोड़े।  टेक्टर 33 गेंदों ेमं 64 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, जॉर्ज डॉकरेल 4 के निजी स्कोर पर नाबाद पवेलियन लौटे।

12 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 108/4

Jun 27, 2022  |  12:11 AM (IST)
IND vs IRE 1st T20 Live Score: भुवनेश्वर ने खर्च किए 14 रन

दो ओवर किफायती डालने वाले भुवनेश्वर का तीसरा ओवर महंगा रहा। उन्होंने 10वें ओवर में 14 रन खर्च कर डाले। टेक्टर ने पहली गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर सिक्स मारा।

10 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 87/4, हैरी टेक्‍टर 47* और जॉर्ज डॉकरेल 1* क्रीज पर हैं।
 

Jun 27, 2022  |  12:05 AM (IST)
IND vs IRE 1st T20 Live Score: चहल ने टकर को किया आउट

भारत को चौथी सफलता चहल ने दिलाई है। उन्होंने नौवें ओवर की चौथी गेंद पर लोर्कन टकर को अक्षर के हाथों लपकवाया। टकर ने 16 गेंदों में 2 छक्कों की बदौलत 18 रन की पारी खेली। उन्होंने टेक्टर के साथ चौथे विकेट के लिए 50 रन की पार्टनरशिप की।

9 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 73/4, हैरी टेक्‍टर 34* और जॉर्ज डॉकरेल 0* क्रीज पर हैं।


 

Jun 27, 2022  |  12:02 AM (IST)
IND vs IRE 1st T20 Live Score: हार्दिक पर दो सिक्स पड़े

आठवें ओवर में कप्तान हार्दिक ने गेंदबाजी, जिसमें 13 रन दिए। टकर ने दो शानदार सिक्स जड़े। उन्होंने चौथी और पांचवीं गेंद पर हवाई फायर किया।

8 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 69/3, हैरी टेक्‍टर 31* और लोर्कन टकर 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

Jun 26, 2022  |  11:56 PM (IST)
IND vs IRE 1st T20 Live Score: चहल ने अच्छा ओवर निकाला

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सातवें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और सिर्फ 4 रन खर्च किए। टेक्‍टर और टकर ने दौड़कर 2-2 रन जुटाए।

7 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 56/3, हैरी टेक्‍टर 30* और लोर्कन टकर 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

Jun 26, 2022  |  11:54 PM (IST)
IND vs IRE 1st T20 Live Score: उमरान मलिक ने महंगा ओवर

कप्तान हार्दिक ने छठे ओवर में उमरान मलिक को गेंद थमाई। डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज उमरान का पहला ओवर बेहद महंगा रहा, जिसमें 18 रन गए। उमरान पर  टेक्‍टर ने एक चौका और एक छक्का जड़ने जड़ा। वहीं, एक चौका लेग बाई का गया। 

6 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 52/3, हैरी टेक्‍टर 28* और लोर्कन टकर 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jun 26, 2022  |  11:43 PM (IST)
IND vs IRE 1st T20 Live Score: पवेलियन लौटे गारेथ डेलानी

आयरलैंड ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। गारेथ डेलानी को तेज गेंदबाज आवेश ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर पवेलियन चलता किया। डेलानी खड़े-खड़े ड्राइव लगाने चाहते लेकिन गेंद अंदरूनी किनाकर लेकर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के दस्तानों में समा गई। उन्होंने 9 गेंदों में 1 चौके के जरिए 8 रन जुटाए।

4 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 22/3, हैरी टेक्‍टर 7* और लोर्कन टकर 0* क्रीज पर हैं।

Jun 26, 2022  |  11:38 PM (IST)
IND vs IRE 1st T20 Live Score: भुवनेश्वर ने किफायती ओवर डाला

भुवनेश्वर कुमार ने एक और किफायती ओवर डाला है। उन्होंने तीसरे ओवर में तीन खर्च किए।  हैरी टेक्‍टर ने पहली और अंतिम गेंद पर दौड़कर एक रन लिया। वहीं, तीसरे गेंद पर एक रन लेग बाई का गया।

3 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 17/2, गारेथ डेलानी 8* और हैरी टेक्‍टर 2* क्रीज पर हैं।
 

Chandrayaan 3