लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • IND vs NZ India vs New Zealand 3rd T20 Live Cricket Score Streaming Online Today Match on Star Sports 1 Hotstar updates
Live Blog

IND vs NZ 3rd T20I Match Highlights: भारत ने जीता तीसरा टी20, सीरीज में न्यूजीलैंड का हुआ सूपड़ा साफ

Updated Nov 22, 2021 | 08:30 AM IST

India vs New Zealand 3rd T20I Match Highlights: रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के टी20 सीरीज पर 3-0 के अंतर से कब्जा करके विजयी शुरुआत की है। रविवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 73 रन के अंतर से मात दी।

Loading ...
India vs New Zealand 3rd T20I Live Cricket Score: भारत न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच

India vs New Zealand 3rd T20I Match Highlights: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलकाता में रविवार को खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 73 रन के अंतर से मात देकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया। 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम 17.2 ओवर में 111 रन बनाकर ढेर हो गई।

रविवार को टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम के खिलाफ 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया था। रोहित शर्मा ने 31 गेंद में 56 रन की धमाकेदार पारी खेली। वो टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसके बाद जीत के लिए मिले 185 रन के लक्ष्य को कीवी टीम हासिल नहीं कर सकी। मार्टिन गप्टिल के अलावा और कोई कीवी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने पिच पर नहीं टिक सका। 

भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट अक्षर पटेल ने लिए। उनके अलावा हर्षल पटेल ने 2 विकेट लिए। वहीं युजवेंद्र चहल, वेंकटेश अय्यर और दीपक चाहर को 1-1 सफलता मिली। जबकि 2 कीवी खिलाड़ी रन आउट हुए। 

185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। दो ओवर में 21 रन बना लिए थे। लेकिन तीसरे ओवर में अक्षर पटेल ने डेरिल मिचेल और मार्क चैपमैन को आउट करके न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद अपने अगले ओवर में अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स को भी चलता कर दिया। इस तरह 4.4 ओवर में कीवी टीम का स्कोर 3 विकेट पर 30 रन हो गया।

ऐसे में दूसरे छोर पर खड़े मार्टिन गप्टिल ने अपना अर्धशतक 33 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा किया। 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल को युजवेंद्र चहल ने आउट करके टीम इंडिया की जीत पक्की कर दी। गप्टिल ने 36 गेंद में 51 रन बनाए। 

गप्टिल के आउट होने के बाद लगातार विकेट गिरते रहे और पूरी कीवी टीम 17.2 ओवर में 111 रन बनाकर ढेर हो गई। 8 कीवी खिलाड़ी एक अंक के आंकड़े को नहीं छू सके। गप्टिल के अलावा टिम सीफर्ट 17 लॉकी फर्ग्युसन 14 रन बना सके। 


भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए कीवी टीम को 185 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और 6 ओवर में 69 रन बगैर किसी नुकसान के जड़ दिए। इसके बाद सातवें ओवर में कार्यवाहक कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के विकेट लेकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। सेंटनर और सोढी ने 10 ओवर तक भारतीय टीम को बांधकर रखा और खुलकर बल्लेबाजी नहीं करने दी। 10 ओवर में भारत ने 3 विकेट पर 90 रन बना लिए थे। 

इसके बाद रोहित शर्मा ने 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया लेकिन 12वें ओवर में रोहित शर्मा का फॉलोथ्रू पर शानदार कैच ईश सोढी ने लपका। रोहित ने 31 गेंद में 56 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े। रोहित के आउट होने के बाद भारतीय टीम के लगातार विकेट गिरते रहे। वेंकटेश और श्रेयस अय्यर ने थोड़ी देर पारी संभालने की कोशिश की लेकिन वो दोनों भी 16वें और 17वें ओवर के बीच तीन गेंद के अंतराल में पवेलियन लौट गए। वेंकटेश ने 15 गेंद में 20 और श्रेयस अय्यर ने 20 गेंद में 25 रन बनाए। इसके बाद अंत में हर्षल पटेल ने 11 गेंद में 18 और दीपक चाहर मे 8 गेंद में 20 रन की पारी खेलकर भारतीय टीम को 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन तक पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिचेल सेंटनर सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट लिए। बाकी सभी गेंदबाजों को 1-1 सफलता मिली। 

भारत ने जीता टॉस, किया पहले बल्लेबाजी का फैसला
इडेन गार्डन्स में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने लगातार तीसरी बार सीरीज में टॉस जीता है। भारतीय टीम मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है। आज के मुकाबले में कीवी टीम की कप्तानी मिचेल सेंटनर कर रहे हैं। टिम साउदी को आराम दिया गया है। 

दोनों देशों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल,  भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल।

न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर(कप्तान), एडम मिल्ने, लॉकी फॉर्ग्यूसन, ईश सोढी, ट्रेंट बोल्ट।

Nov 21, 2021  |  11:12 PM (IST)
रोहित शर्मा बने मैन ऑफ द सीरीज

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में दो अर्धशतक जड़ने वाले रोहित शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने 3 मैच की 3 पारियों में 53 की औसत और 154.37 की स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाए। उन्होंने जयपुर में 48 (36), रांची में 55 (36) और कोलकाता में 56 (31) रन की पारी खेली। 

Nov 21, 2021  |  11:09 PM (IST)
अक्षर पटेल चुने गए मैन ऑफ द मैच
Nov 21, 2021  |  10:32 PM (IST)
भारत ने 73 रन से जीता तीसरा टी20

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को कोलकाता में खेले गए तीसरे टी20 में 111 रन पर ढेर करके 73 रन के अंतर से मैच और 3-0 के अंतर से सीरीज अपने नाम कर ली। 

Nov 21, 2021  |  10:30 PM (IST)
17 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 9 विकेट पर 110 रन

न्यूजीलैंड ने 17 ओवर में 9 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं। लॉकी फर्ग्यूसन 14 और बोल्ट 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Nov 21, 2021  |  10:28 PM (IST)
हर्षल पटेल ने किया ईश सोढी का शिकार, न्यूजीलैंड ने गंवाया नौवां विकेट

भारतीय टीम को नौवीं सफलता हर्षल पटेल ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर दिलाई। सोढी 9 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव की गेंद पर लपके गए। 

Nov 21, 2021  |  10:18 PM (IST)
15 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 7 विकेट पर 93 रन

कीवी टीम ने 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। ईश सोढी 8 और एडम मिल्ने 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Nov 21, 2021  |  10:13 PM (IST)
रन आउट हुए मिचेल सेंटनर, न्यूजीलैंड ने गंवाया सातवां विकेट

14वें ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन के शानदार थ्रो पर कार्यवाहक कप्तान मिचेल सेंटनर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 4 गेंद में 2 रन बनाए। 

Nov 21, 2021  |  10:11 PM (IST)
13 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 6 विकेट पर 83 रन

न्यूजीलैंड की टीम ने 13 ओवर में 6 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। एडम मिल्ने ने हर्षल पटेल के ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। मिल्ने ने 6(2) और सेंटनर 1(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Nov 21, 2021  |  10:08 PM (IST)
जिमी नीशम को हर्षल पटेल ने भेजा पवेलियन

पारी के 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन हर्षल पटेल की कटर के खिलाफ वो चूक गए और गेंद आसमान में चली गई। ऐसे में विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत ने शानदार तरीके से उसे लपक लिया और इसके बाद जिमी नीशम को 3 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटना पड़ा। 

Nov 21, 2021  |  10:04 PM (IST)
12 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 5 विकेट पर 76 रन

न्यूजीलैंड ने 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। जिमी नीशम 3 और मिचेल सेंटनर 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेंकटेश अय्यर ने अपने दूसरे ओवर में 6 रन दिए। जीत के लिए कीवी टीम को 48 गेंद में 109 रन बनाने हैं। 

Nov 21, 2021  |  09:58 PM (IST)
11 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 4 विकेट पर 70 रन

न्यूजीलैंड ने 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर में 4 विकेट पर 70 रन बना लिए हैं। चहल ने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल को आउट करके अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। जिमी नीशम 0(2) और टिम सीफर्ट 14 (16) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Nov 21, 2021  |  09:56 PM (IST)
चहल की गेंद पर लपके गए गप्टिल, न्यूजीलैंड ने गंवाया चौथा विकेट

युजवेंद्र चहल ने पारी के 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल को बाउंड्री पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। गप्टिल लॉन्गऑन की दिशा में छक्का जड़ना चाहते थे लेकिन नाकाम रहे। उन्होंने 36 गेंद में 51 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान गप्टिल ने 4 चौके और 4 छक्के जड़े। 

Nov 21, 2021  |  09:51 PM (IST)
10 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 68 रन, गप्टिल ने जड़ा अर्धशतक

10 ओवर में न्यूजीलैंड ने 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 10 ओवर में 117 रन बनाने हैं। गप्टिल 51 और सीफर्ट 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Nov 21, 2021  |  09:49 PM (IST)
गप्टिन ने जड़ा अंतरराष्ट्रीय टी20 में 20वां अर्धशतक

10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अक्षर पटेल की गेंद को कट करके चौका जड़ दिया और इसी के साथ ही उन्होंने 33 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से अंतरराष्ट्रीय टी20 में 20वां अर्धशतक पूरा किया। 

Nov 21, 2021  |  09:47 PM (IST)
कीवी बल्लेबाजों के निशाने पर आए चहल

9वें ओवर में मार्टिन गप्टिल और टिन सीफर्ट ने युजवेंद्र चहल को निशाने पर लेते हुए 2 चौके और एक छक्के की मदद से कुल 16 रन जोड़े। 9 ओवर में 3 विकेट खोकर न्यूजीलैंड ने 61 रन बना लिए हैं। गप्टिल 47(30) और सीफर्ट 9(12) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Nov 21, 2021  |  09:43 PM (IST)
8 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 3 विकेट पर 45 रन

न्यूजीलैंड ने 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं। गप्टिल 35 और सीफर्ट 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। हर्षल पटेल ने अपने पहले ओवर में 4 रन दिए। 

Nov 21, 2021  |  09:37 PM (IST)
अक्षर पटेल की घातक गेंदबाजी
Chandrayaan 3