लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • IND vs SA 2nd Test Live Score India vs South Africa 2nd Test DAY 1 Live Cricket Score Streaming Online Today Match
Live Blog

IND vs SA 2nd Test, Day 1 Highlights: भारत की पहली पारी 202 रन पर सिमटी, दक्षिण अफ्रीका का जोरदार पटलवार

Updated Jan 05, 2022 | 01:14 PM IST

India vs South Africa (IND vs SA) 2nd Test Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्‍ट के पहले दिन का खेल पूरा हो चुका है। भारत की पहली पारी 202 रन पर सिमटी और दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल समाप्‍त होने तक 35/1 का स्‍कोर बनाया।

Loading ...
तस्वीर साभार:  AP
India vs South Africa Live Cricket Score

India vs South Africa (IND vs SA) 2nd Test Day-1 Highlights:  दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में एक विकेट पर 35 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे जिससे दक्षिण अफ्रीका अब भी 167 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान डीन एल्गर 11 जबकि कीगन पीटरसन 14 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत की तरफ से एकमात्र विकेट मोहम्मद शमी ने चटकाया।

IND vs SA 2nd Test Day 3 Live Score

भारत की पारी का हाल

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 63.1 ओवर में 202 रन पर बनाकर ऑलआउट हुई। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारत को कप्‍तान केएल राहुल (50) और मयंक अग्रवाल (26) ने 36 रन की साझेदारी करके मजबूत शुरूआत दिलाई। मार्को जानसेन ने अग्रवाल को विकेटकीपर वेरेनी के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद चेतेश्‍वर पुजारा (3) और अजिंक्‍य रहाणे (0) जल्‍दी-जल्‍दी आउट हुए। दोनों को ओलीवर ने अपना शिकार बनाया।

यहां से राहुल और हनुमा विहारी ने भारतीय पारी को संभालने का प्रयास किया और चौथे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। रबाडा ने विहारी को शॉर्ट लेग पर डुसैन के हाथों कैच आउट कराकर भारत को तगड़ा झटका दिया। इस दौरान राहुल ने अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया, लेकिन फिर जानसेन की गेंद पर वह रबाडा को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। राहुल के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ाई और ऋषभ पंत (17), शार्दुल ठाकुर (0), मोहम्‍मद शमी (9), रविचंद्रन अश्विन (46) और मोहम्‍मद सिराज (1) पवेलियन लौटे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मार्को जानसेन ने सबसे ज्‍यादा चार विकेट लिए। कगिसो रबाडा और डुआने ओलीवर ने तीन-तीन विकेट लिए।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्‍वर पुजारा, हनुमा विहारी, अजिंक्‍य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी और मोहम्‍मद सिराज।

डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, तेम्बा बावुमा, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, कीगन पीटरसन,  काइल वेरेन (विकेटकीपर), डुआने ओलिवर, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, मार्को जेनसेन, लुंगी एनगिडी।

Jan 03, 2022  |  09:08 PM (IST)
पहले दिन का खेल पूरा हुआ

डीन एल्‍गर (11*) और कीगन पीटरसन (14*) की पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन का अहम 18 ओवर खेल लिए हैं। पहले दिन स्‍टंप्‍स तक दक्षिण अफ्रीका ने 35/1 का स्‍कोर बनाया। मेजबान टीम अभी भारत के स्‍कोर से 167 रन पीछे है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं। भारत की तरफ से एकमात्र सफलता मोहम्‍मद शमी ने हासिल की।

Jan 03, 2022  |  08:59 PM (IST)
एल्‍गर-पीटरसन ने टीम को संभाला

डीन एल्‍गर और कीगन पीटरसन इस समय क्रीज पर अच्‍छी तरह जम गए हैं। भारतीय गेंदबाज दूसरे विकेट की तलाश में जुटे हुए हैं। 17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 35/1। कप्‍तान डीन एल्‍गर 11* और कीगन पीटरसन 14* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के स्‍कोर से 167 रन पीछे है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।

Jan 03, 2022  |  08:43 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका का पलटवार

कीगन पीटरसन और कप्‍तान डीन एल्‍गर क्रीज पर अपने पैर जमा चुके हैं। दोनों मिलकर भारतीय गेंदबाजों को परेशान कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 14 ओवर में 1 विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं। कीगन पीटरसन 14* और डीन एल्‍गर 11* रन बनाकर खेल रहे हैं। अफ्रीका की टीम इस समय भारत के स्‍कोर से 167 रन पीछे है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।

Jan 03, 2022  |  08:14 PM (IST)
एल्‍गर-पीटरसन पर बड़ी जिम्‍मेदारी

डीन एल्‍गर और कीगन पीटरसन से दक्षिण अफ्रीका को मजबूत साझेदारी की उम्‍मीद है। 7 ओवर का खेल हो चुका है। साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट पर 18 रन बना सके हैं। डीन एल्‍गर 6* और कीगन पीटरसन 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Jan 03, 2022  |  08:01 PM (IST)
शमी ने मार्करम को दिया झटका

मोहम्‍मद शमी ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे ओवर में जोरदार झटका दिया है। शमी ने एडेन मार्करम को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। मार्करम ने 12 गेंदों में एक चौके की मदद से 7 रन बनाए। 4 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 14/1। कीगन पीटरसन 0* और डीन एल्‍गर 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

Jan 03, 2022  |  07:36 PM (IST)
भारत की पहली पारी 202 रन पर ऑलआउट

टीम इंडिया की पहली पारी 63.1 ओवर में 202 रन पर ऑलआउट हो गई है। मोहम्‍मद सिराज को रबाडा ने विकेटकीपर वेरेनी के हाथों कैच आउट कराकर आखिरी विकेट लिया। मोहम्‍मद सिराज ने 6 गेंदों में 1 रन बनाया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मार्को जानसेन ने सबसे ज्‍यादा चार विकेट लिए। कगिसो रबाडा और डुआने ओलिवर को तीन-तीन विकेट मिले।

Jan 03, 2022  |  07:28 PM (IST)
जानसेन ने अश्विन को बनाया चौथा शिकार

रविचंद्रन अश्विन अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। मार्को जानसेन ने 61वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रविचंद्रन अश्विन को पीटरसन के हाथों कैच आउट कराया। अश्विन ने 50 गेंदों में 6 चौके की मदद से 46 रन बनाए। 61 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 201/9। मोहम्‍मद सिराज 0* और जसप्रीत बुमराह 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jan 03, 2022  |  07:16 PM (IST)
शमी को रबाडा ने भेजा पवेलियन

भारतीय टीम को कगिसो रबाडा ने 60वें ओवर में जोरदार झटका दिया है। रबाडा ने अपनी ही गेंद पर मोहम्‍मद शमी का शानदार कैच लेकर भारत को आठवां झटका दिया। मोहम्‍मद शमी ने 12 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाए। 60 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 185/8। रविचंद्रन अश्‍विन 44* और जसप्रीत बुमराह 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

Jan 03, 2022  |  06:56 PM (IST)
शार्दुल ठाकुर बिना खाता खोले आउट

टीम इंडिया इस समय संघर्ष कर रही है। डुआने ओलीवर ने 55वें अेवर में शार्दुल ठाकुर को गली में पीटरसन के हाथों कैच आउट कराया। पीटरसन के लिए यह एकदम कैच प्रैक्टिस वाली बात रही। शार्दुल ठाकुर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 56 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 162/7। रविचंद्रन अश्विन 30* और मोहम्‍मद शमी 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jan 03, 2022  |  06:46 PM (IST)
जानसेन ने पंत का किया शिकार

मार्को जानसेन ने 54वें ओवर में भारतीय टीम को करारा झटका दिया है। जानसेन ने ऋषभ पंत को विकेटकीपर वेरेनी के हाथों कैच आउट कराया। जानसेन ने बैक ऑफ द लेंथ पर लहराती हुई गेंद डाली, जो अंदर की तरफ आई। पंत ने फ्रंटफुट पर आकर गेंद को डिफेंड करना चाहा और गेंद उनके बल्‍ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में गई। पंत ने 43 गेंदों में 1 चौके की मदद से 17 रन बनाए। 54 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 156/6। रविचंद्रन अश्विन 26* और शार्दुल ठाकुर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jan 03, 2022  |  06:10 PM (IST)
पंत-अश्विन पर बड़ी जिम्‍मेदारी

रविचंद्रन अश्विन और ऋषभ पंत पर भारतीय टीम को विशाल स्‍कोर तक पहुंचाने की बड़ी जिम्‍मेदारी आ गई है। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 136/5 का स्‍कोर बनाया। ऋषभ पंत 13* और रविचंद्रन अश्विन 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jan 03, 2022  |  05:51 PM (IST)
जानसेन ने किया केएल राहुल का शिकार

जानसेन ने टीम इंडिया को तगड़ा झटका दिया। 46वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जानसेन ने केएल राहुल को रबाडा के हाथों कैच आउट कराया। जानसेन ने ऑफ स्‍टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिस पर राहुल पुल शॉट खेलने गए। बल्‍ले के ऊपरी हिस्‍से में गेंद लगकर फाइन लेग की दिशा में गई। रबाडा ने कुछ कदम दौड़कर शानदार कैच लिया। राहुल ने 133 गेंदों में 9 चौके की मदद से 50 रन बनाए।

Jan 03, 2022  |  05:44 PM (IST)
राहुल का 13वां टेस्‍ट अर्धशतक

केएल राहुल ने अपने करियर का 13वां अर्धशतक जमाया। राहुल ने 128 गेंदों में 9 चौके की मदद से 50 रन बनाए। राहुल ने एनगिडी द्वारा किए 45वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना पचासा पूरा किया। राहुल ने मौजूदा सीरीज में दूसरा अर्धशतक जड़ा। 45 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 116/4। केएल राहुल 50* और ऋषभ पंत 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jan 03, 2022  |  05:26 PM (IST)
100 रन के पार पहुंचा भारत

टीम इंडिया ने 41वें ओवर में 100 रन का स्‍कोर पार कर लिया है। ऋषभ पंत ने कगिसो रबाडा द्वारा किए 41वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर्स के ऊपर से चौका जमाकर बाउंड्री हासिल की। 41 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 103/4। कप्‍तान केएल राहुल 42* और ऋषभ पंत 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jan 03, 2022  |  05:16 PM (IST)
बड़ी पारी नहीं खेल सके हनुमा विहारी

भारत का चौथा विकेट हनुमा विहारी के रूप में गिरा। विहारी ने पिच पर काफी समय बिताया पर बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 53 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 20 रन जोड़े। विहारी को 39वें ओवर में कगिसो रबाडा ने पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने डिफेंस करने का प्रयास किया मगर गेंद अंदरूनी किनारे लेकरल लगकर शॉर्ट लेग के दिशा में चली गई, जहां रस्सी वैन डेर ड्यूसेन ने बेहतरीन कैच लपका। उनका विकेट 91 के कुल स्कोर पर गिरा। विहारी ने राहुल (38*) के साथ चौथे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। विहारी के जाने के बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

Jan 03, 2022  |  05:04 PM (IST)
धीरे-धीरे हाथ खोल रहे केएल राहुल

काफी देर तक धैर्य के साथ बल्लेबाजी करने के बाद राहुल (37*) धीरे-धीरे हाथ खोल रहे हैं। उन्होंने 36वें ओवर में चौका जमाने का बाद 37वें ओवर में भी गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। वहीं, विहारी 16 के निजी स्कोर पर टिके हैं। भारतीय टीम ने 86 रन बना लिए हैं।

Jan 03, 2022  |  04:56 PM (IST)
IND vs SA Score: 35 ओवर बाद भारत का स्कोर 72 रन

35 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है, जिसके बाद भारत का स्कोर 72/3 है। दूसरे सत्र में राहुल और विहारी बेहद सूझबूझ के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों के बीच 20 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। राहुल 25 और विहारी 15 रन जुटकर क्रीज पर हैं।

Chandrayaan 3