लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • IND vs SA India vs South Africa 1st Test DAY 4 Live Cricket Score Online Today Match scorecard commentary
Live Blog

IND vs SA 1st Test Day 4 Highlights: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत

Updated Dec 30, 2021 | 09:58 AM IST

India vs South Africa (IND vs SA) 1st Test Day 4: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले टेस्ट में आमने-सामने हैं। भारत ने 305 रन का लक्ष्य दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:  AP
India vs South Africa Centurion Test Live Score

India vs South Africa (IND vs SA) 1st Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने बुधवार को 305 रन का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में स्टंप्स तक चार विकेट के नुकसान पर 94 रन जोड़े। कप्तान डीन एल्गर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। कीगन पीटरसन 17, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन 11, केशव महाराज 8 और एडेन मार्कराम 1 रन बनाया। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने दो, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया। बता दें कि सेंचुरियन में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड इंग्लैंड के नाम पर है जिसने 2000-01 में चौथी पारी में 251 रन बनाकर जीत दर्ज की थी।

भारत की दूसरी पारी बुधवार को 50.3 ओवर में 174 रन पर सिमटी, जिसके बाद मेजबान टीम के सामने मुश्किल टारगेट रखा। दरअसल, भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका को 197 रन पर ढेर कर 130 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत ने चौथे दिन खेल की शुरुआत एक विकेट पर 16 रन से आगे की थी और टीम ने 9 विकेट गंवाकर 158 रन जुटाए। भारत के लिए दूसरी पारी में ऋषभ पंत (34) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। केएल राहुल (23), अजिंक्य रहाणे (20), विराट कोहली (18), चेतेश्वर पुजारा (16), रविचंद्रन अश्विन (14), शार्दुल ठाकुर (10), जसप्रीत बुमराह (नाबाद 7), केएल राहुल (4), मोहम्मद सिराज (0) और मोहम्मद शमी ने एक रन का योगदान दिया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में कगिसो रबाडा और मार्को जेसने ने 4-4 विकेट झटके। लुंगी एनगिडी को 2 विकेट मिले।

गौरतलब है कि मंगलवार को दिन की 272/3 से शुरुआत करते हुए भारत की पहली पारी 327 रन पर सिमट गई थी, जिसमें राहुल (123) सर्वाधिक रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने 55 रन जोड़कर सात विकेट खो दिए थे। लुंगी एनगिडी (71 रन देकर छह विकेट) और कगिसो रबाडा ने (72 रन देकर तीन विकेट) शानदार गेंदबाजी की। हालांकि, दक्षिण अफ्रीकी टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो भारतीय गेंदबाजों का डटकर मुकाबला नहीं कर सकी। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 197 रन पर ढेर हो गई और भारतीय टीय 130 रन की मजबूत बढ़त हासिल करने में कामयाब रही। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने 44 रन देकर पांच विकेट जटटकाए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह र शार्दुल ठाकुर 2-2 जबकि मोम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।

भारत-दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

भारत: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, तेम्ब बावुमा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
 

Dec 29, 2021  |  09:56 PM (IST)
चौथे दिन का खेल खत्म, भारत का पलड़ा भारी

दक्षिण अफ्रीका ने 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले टेस्ट के चौथे दिन चार विकेट पर 94 रन बनाए। बुधवार को दक्षिण अफ्रीका की ओर आउट होने आखिरी खिलाड़ी केशव महाराज (8) रहे, जिन्हें 41नें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया। महाराज के आउट होते ही अंपायर ने दिन का खेल खत्म होने की घोषमा कर दी। भारत का पलड़ा भारी है और टीम आखिरी दिन 6 विकेट निकालकर जीत दर्ज करना चाहेगी। दक्षिण अफ्रीका अभी लक्ष्य से 211 रन पीछे है। स्टंप उखड़ने के समय कप्तान डीन एल्गर 52 रन पर खेल रहे थे।

Dec 29, 2021  |  09:32 PM (IST)
डीन एल्गर ने जड़ा 18वां टेस्ट अर्धशतक

कप्तान डीन एल्गर ने फिफ्टी (52*) जड़ दी है। उन्होंने 40वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर 50 रन कंप्लीट किए। उन्होंने 121 गेंदों में 7 चौकों की मदद से पचासा बनाया। यह एल्गर के टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक है। वहीं, केशव महाराज 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। 40 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 88/3 है।
 

Dec 29, 2021  |  09:17 PM (IST)
विकेट का इंतजार खत्म, ड्यूसेन हुए आउट

आखिर विकेट का इंतजाह खत्म हो गया है। ड्यूसेन का आउट होने  के साथ ही भारतीय टीम को तीसरी सफलता मिल गई है। जसप्रीत बुमराह ने ड्यूसेन को 37वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। ड्यूसेन ऑफ स्टंप की गुड लेंथ गेंद को छोड़ना चाहते थे लेकिन गेंद तेजी से अंदार और विकेटों में घुस गई। उन्होंने 65 गेंदों में एक चौके के जरिए 11 रन जोड़े। उनका विकेट 74 के कुल स्कोर पर गिरा। ड्यूसेन ने भले ही बड़ी पारी नहीं खेली मगर उन्होंने एल्गर (43*) का बखूबी साथ दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 40 रन की पार्टनरशिप की। ड्यूसेन के जाने के बाद केशव महाराज बैटिंग के लिए आए हैं। उनका अभी खाता नहीं खुला है।

Dec 29, 2021  |  09:07 PM (IST)
20 ओवर से विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज

भारत ने शुरुआती दो विकेट जल्द ही चटका लिए थे। दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा और उसके दूसरा विकेट 15वें ओवर में गिरा। इसके बाद से 20 ओवर फेंक जा चुके हैं लेकिन भारतीय गेंदबाज तीसरे विकेट को तरस गए हैं। 35 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम 74 रन पर पहुंच गई है। एल्गर 43 और ड्यूसेन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Dec 29, 2021  |  08:51 PM (IST)
अश्विन-सिराज ने मेडन ओवर फेंका

आर अश्विन के बाद मोहम्मद सिराज ने भी मेडन ओवर फेंका। अश्विन ने 31वें जबकि सिराज ने 32वें ओवर में कोई रन नहीं दिया। 32 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 69/2 है। एल्गर 40 और ड्यूसेन 9 रन बनाकर टिके हैं।

Dec 29, 2021  |  08:19 PM (IST)
25 ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 59/2

एल्गर (31*) और ड्यूसन (9*) ने पिछले 10 ओवर में से भारतीय खेमे को खुश होने का मौका नहीं दिया है। दोनों अब तक 25 रन की साझेदारी कर चुके हैें। 25 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 59/2 पर पहुंच गया है।

Dec 29, 2021  |  07:56 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीकी टीम का पचासा कंप्लीट

दक्षिण अफ्रीक का पचासा कंप्लीट हो गया है। मेजबान टीम ने 115 गेंदों में 50 रन बनाए। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने कोई अतिरिक्त रन नहीं दिया। 20 ओवर का खेल खत्म होने पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 51/2 है। एल्गर ने 25 और ड्यूसेन ने 8 रन बनाए हैं।

Dec 29, 2021  |  07:48 PM (IST)
धीरे-धीर पारी को बढ़ा रहे एल्गर और ड्यूसेन

18 ओवर का खेल हो चुका है, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने 44 रन बना लिए हैं। एल्गर 24 और ड्यूसेन 2 के निजी स्कोर पर हैं। दोनों धीरे-धीर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।

Dec 29, 2021  |  07:33 PM (IST)
कीगन पीटरसन का सिराज ने किया शिकार

भारत को दूसरी सफलता तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कीगन पीटरसन को आउट कर दिलाई है। पीटरसन ने ऑफ स्टंप पर अंदर आ रही गेंद को खेलने के लिए गए लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लगने के चलते विकेटकीपर पंत के हाथों लपके गए। उन्होंने 36 गेंदों में 17 रन की पारी खेली। उन्होंने तीन चौके जड़े। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 36/2 है। एल्गर 17 और रस्सी वैन डेर ड्यूसेन 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

Dec 29, 2021  |  07:17 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका की टीम 30 रन के पार

तीसरे सत्र चल रहा है। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी धैर्य के साथ खेल रहे हैं। एल्गर ने 15 और पीटरसन ने 17 रन बना लिए हैं। 12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम का स्कोर 33/1 है।

Dec 29, 2021  |  06:48 PM (IST)
टी ब्रेक तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 22/1

दूसरे सत्र का खेल समाप्त हो गया है। दक्षिण अफ्रीका ने 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टी ब्रेक तक दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 22 रन जुटाए। कप्तान डीन एल्गर 9 और कीगन पीटरसन 12 रन बनाकर नाबाद हैं।

Dec 29, 2021  |  06:27 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका ने 5 ओवर में बनाए 11 रन

5 ओवर का खेल हो गया है, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 11/1 है। एल्गर 6 और पीटरसन 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Dec 29, 2021  |  06:19 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका का फिर निराशाजनक आगाज

दक्षिण अफ्रीका ने एक बार फिर निराशाजनक शुरुआत की है। सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम एक रन बनाकर विकेटट गंवा बैठे। उन्हें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया। मार्कराम ऑफ स्टंप के बाहर पटकी हुई लेंथ गेंद को छोड़ना चाह रहे थे पर बल्ले का अंदूरी किनारा लेकर गेंद स्टंप्स में घुस गई। एल्गर और कीगन पीटसरन का खाता खुलना बाकी है।
 

Dec 29, 2021  |  06:09 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी शुरू

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी का आगाज हो गया है। लक्ष्य का पीछा करने के लिए एडेन मार्कराम और डीन एल्गर आए हैं। भारत की तरफ से पहला ओर जसप्रीत बुमराह ने डाला। उन्होंने ओवर में एक रन दिया, जो मार्कराम ने बनाया।

Dec 29, 2021  |  05:59 PM (IST)
भारतीय टीम ने दिया 305 रन का लक्ष्य

पंत के जाने के बाद मोहम्मद शमी (1) और मोहम्मद सिराज (0) टिक नहीं पाए। वहीं, जसप्रीत बुमराह 7 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की दूसरी पारी 174 रन  पर ढेर हो गई। भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 197 रन पर आउट करके 130 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 305 रन का लक्ष्य दिया है।

Dec 29, 2021  |  05:27 PM (IST)
अश्विन को रबाडा ने किया आउट

भारत को सातवां झटका रविचंद्रन अश्विनर के रूप में लगा है। अश्विन ने 17 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 14 रन जोड़े। उन्हें 46वें ओवर में  रबाडा ने आउट किया। अश्विन अतिरिक्त उछाल लेती लेंथ गेंद को रोकने की कोशिश में थे और गली में तैनात कीगन पीटरनस के हाथों कैच लपके गए। हालांकि, अश्विन अंपायर के फैसले से सहमत नजर नहीं आए और उन्होंने रिव्यू ले लिया। रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद का संपर्क बल्ले के हैंडल और ग्लव के साथ हुआ था। उनका विकेट 146 के कुल स्कोर पर गिरा। 

Dec 29, 2021  |  05:05 PM (IST)
भारती टीम की कुल 260 के पार

छह विकेट गिरने के बाद पंत और अश्विन भारतीय की दूसरी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। पंत 16 और अश्विन 8 रन बनाकर टिके हैं। भारत ने 42 ओवर का खेल होने के बाद 133 रन बना लिए हैं। भारत की कुल बढ़त 263 रन हो गई है।

Chandrayaan 3