लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • IND vs SL 1st test day 1 Live Score India vs Sri Lanka test Match Live Cricket Score Streaming Online scorecard updates
Live Blog

IND vs SL 1st Test Highlights: ऋषभ पंत ने खेली धुआंधार पारी, टीम इंडिया के नाम रहा पहला दिन

Updated Mar 12, 2022 | 09:38 AM IST

भारत और श्रीलंका के बीच पहले दिन का खेल पूरा हो चुका है। भारत ने टॉस जीतकर पहले दिन स्टंप्स तक 85 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए। ऋषभ पंत 96 रन बनाकर टीम के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे।

Loading ...
India-vs-Sri-Lanka-1st-test-Day-1-Live

मोहाली के आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में शुक्रवार को खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 85 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 357 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से सबसे ज्यादा ऋषभ पंत 96 रन बनाए। वहीं, रवींद्र जडेजा (45) और रविचंद्रन अश्विन (10) नाबाद पवेलियन लौटे हैं। श्रीलंकाई स्पिनर लसिथ एम्बुलडेनिया ने दो महत्वपूर्ण सफलताएं अपने नाम कीं।

विराट कोहली को अपने 100वें टेस्ट की पहली पारी में निराशा हाथ लगी, क्योंकि 76 गेंदों में 45 रन बनाकर लसिथ एम्बुलडेनिया की गेंद पर बोल्ड हो गए। कोहली ने 2019 नवंबर से किसी भी प्रारूप में कोई शतक नहीं लगाया है।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने लंच ब्रेक तक 26 ओवर में दो विकेट खोकर 109 रन बनाए। सलामी जोड़ी कप्तान रोहित शर्मा (29) गेंदबाज लाहिरू कुमारा के ओवर में कैच थमा बैठे। वहीं, मयंक अग्रवाल (33) एम्बुलडेनिया के ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

लंच ब्रेक के बाद 109/2 से आगे खेलते हुए भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी और 100वां टेस्ट खेलने उतरे विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। इस दौरान विहारी ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर पर कोहली बेहतरीन शॉट लगाते नजर आए, लेकिन कोहली अपने 100वें टेस्ट की पहली पारी में 76 गेंदों में पांच चौके लगाकर 45 रन पर एम्बुलडेनिया के शिकार हो गए। वहीं, हनुमा अर्धशतक लगाकर 58 रन पर आउट हुए।

चाय ब्रेक के बाद भारत 199/4 से आगे खेलते हुए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच, दोनों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर जमकर हमला किया। लेकिन 228 रनों पर भारत को पांचवां झटका लगा, जब श्रेयस (27) को धनंजय डी सिल्वा ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद, सातवें नंबर पर आए रवींद्र जडेजा ने पंत के साथ मिलकर स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया। इस दौरान पंत ने तेज से रन बनाते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

दूसरी छोर पर जडेजा संयम के साथ खेलते रहे, लेकिन पंत अपने शतक से चूक गए, क्योंकि वह 9 चौके और चार छक्कों की मदद से 97 गेंदों में 96 रन बनाकर सुरंगा लकमल की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसी के साथ दोनों के बीच बेहतरीन 118 गेंदों में 104 रनों की साझेदारी का अंत भी हो गया। इसके बाद, भारत ने 85 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 357 रन बना लिए हैं। जडेजा (45) और अश्विन (10) क्रीज पर मौजूद हैं।


दोनों टीमों प्लेइंग -11:

टीम इंडियाः रोहित शर्मा (कप्तान),  मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन,  मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लहिरू थिरामाने, पथुम निसानका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असलंका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, लसिथ एम्बुलडेनिया, फर्नांडो, लाहिरू कुमारा। 

Mar 04, 2022  |  06:11 PM (IST)
भारत के नाम रहा मोहाली टेस्ट का पहला दिन
Mar 04, 2022  |  05:18 PM (IST)
पहले दिन का स्टंप्स

टीम इंडिया के नाम रहा पहले दिन का खेल। भारत ने पहले दिन स्टंप्स तक 85 ओवर में 6 विकेट खोकर 357 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 45* और रविचंद्रन अश्विन 10* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर ऋषभ पंत रहे, जिन्होंने 96 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से लसिथ एम्बुलडेनिया ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। सुरंगा लकमल, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमार और धनंजय डी सिल्वा को एक-एक विकेट मिला। 

Mar 04, 2022  |  04:53 PM (IST)
शतक चूके ऋषभ पंत

ऋषभ पंत शतक पूरा नहीं कर सके। पंत 96 रन बनाकर आउट हुए। सुरंगा लकमल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। भारतीय टीम का छठा विकेट गिरा। पंत ने 97 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 96 रन बनाए। जडेजा के साथ उन्होंने 104 रन की साझेदारी की। 83 ओवर में भारत का स्कोर 345/6। रवींद्र जडेजा 39* और रविचंद्रन अश्विन 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।  

Mar 04, 2022  |  04:37 PM (IST)
पंत का टी20 तेवर टेस्ट में

 ऋषभ पंत बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और शतक के करीब पहुंच गए हैं। रवींद्र जडेजा एक अच्छे साथी की तरह पंत का साथ निभा रहे हैं। 80 ओवर का खेल हो चुका है और भारत का स्कोर 330/5 हो गया है। ऋषभ पंत 95* और रवींद्र जडेजा 34* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Mar 04, 2022  |  04:36 PM (IST)
पंत का टी20 तेवर टेस्ट में

 ऋषभ पंत बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और शतक के करीब पहुंच गए हैं। रवींद्र जडेजा एक अच्छे साथी की तरह पंत का साथ निभा रहे हैं। 80 ओवर का खेल हो चुका है और भारत का स्कोर 330/5 हो गया है। ऋषभ पंत 95* और रवींद्र जडेजा 34* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Mar 04, 2022  |  04:14 PM (IST)
पंत-जडेजा ने जमाया रंग

ऋषभ पंत ने 75 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। पंत और जडेजा ने भारत को 300 रन के पार पहुंचा दिया है। 77  ओवर में भारत का स्कोर 5 विकेट पर 310 रन। ऋषभ पंत 82* और रवींद्र जडेजा 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Mar 04, 2022  |  03:49 PM (IST)
पंत अर्धशतक के करीब

ऋषभ पंत अपना नेचुरल गेम खेल रहे है। पंत को रवींद्र जडेजा का साथ मिला। दोनों के बीच अब तक 30 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया की स्थिति मजबूत है और बचे हुए समय में वो 300 रन का आंकड़ा पार करना चाहेगी। 72 ओवर के बाद भारत का स्कोर 262/5। ऋषभ पंत 47* और रवींद्र जडेजा 14* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Mar 04, 2022  |  03:17 PM (IST)
अय्यर 27 रन बनाकर आउट

धनंजय डी सिल्वा ने पारी के 62वें ओवर में भारत को पांचवां झटका दिया। सिल्वा ने श्रेयस अय्यर को एलबीडबल्यू आउट किया। अय्यर ने 48 गेंदों में तीन चौके की मदद से 27 रन बनाए। अब तक 63 ओवर का खेल पूरा हो चुका है, भारत का स्कोर 234/5 है। ऋषभ पंत 33* और रवींद्र जडेजा 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Mar 04, 2022  |  02:40 PM (IST)
भारत के 200 रन पूरे

पहले दिन के आखिरी सत्र का खेल शुरू हो गया है। अब तक दोनों टीमों के बीच एक्शन रोमांचक रहा है। भारत ने अपने नाम पहला सत्र किया तो दूसरे सत्र में श्रीलंका ने जबरदस्त वापसी की। तीसरे सत्र की शुरुआत में ऋषभ पंत ने शानदार चौका जमाया। 55 ओवर के बाद भारत का स्कोर 204/4। श्रेयस अय्यर 16* और ऋषभ पंत 16* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Mar 04, 2022  |  02:16 PM (IST)
टी ब्रेक: अपडेट

श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के बीच 24 रन की साझेदारी हो चुकी है। इन दोनों बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी क्योंकि श्रीलंका ने दो विकेट लेकर अपना दबदबा बना लिया था। टी ब्रेक तक भारत ने 53 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 12* और श्रेयस अय्यर 14* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। दिन का आखिरी सेशन बेहद रोचक होने की उम्मीद है। ढेर सारा एक्शन मिलने की उम्मीद है।

Mar 04, 2022  |  01:45 PM (IST)
हनुमा विहारी 58 रन बनाकर आउट

श्रीलंका ने की जोरदार वापसी। विश्वा फर्नांडो ने पारी के 47वें ओवर की तीसरी गेंद पर सेट बल्लेबाज हनुमा विहारी को बोल्ड कर दिया। फर्नांडो ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली, जिस पर विहारी फ्रंटफुट डिफेंस करने गए। गेंद बल्ले के अंदरूनी हिस्से में लगकर स्टंप पर जा लगी। विहारी ने 128 गेंदों में 5 चौके की मदद से 58 रन बनाए। 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर 175/4। ऋषभ पंत 2* और श्रेयस अय्यर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Mar 04, 2022  |  01:30 PM (IST)
कोहली 45 रन बनाकर आउट

विराट कोहली अपने 100वें टेस्ट की पहली पारी में शतक ज़माने से चूक गए। पहले दिन के दूसरे सीजन में लसिथ एम्बुलडेनिया ने पारी के 44वें ओवर में कोहली को क्लीन बोल्ड किया। विराट कोहली ने 76 गेंदों में 5 चौके की मदद से 45 रन बनाए। 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 170/3। हनुमा विहारी 56* और ऋषभ पंत 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Mar 04, 2022  |  01:07 PM (IST)
कोहली के 8 रन पूरे

विराट कोहली ने अपना जैसे ही 38वां रन पूरा किया, तो टेस्ट क्रिकेट के 8,000 रन पूरे किए। वाकई विराट कोहली अपने 100वें टेस्ट को यादगार बना रहे हैं।

Mar 04, 2022  |  01:01 PM (IST)
विहारी का अर्धशतक

हनुमा विहारी ने अर्धशतक पूरा किया। 38 ओवर में भारत का स्कोर 157/2। हनुमा विहारी 53* और  विराट कोहली  37* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Mar 04, 2022  |  12:40 PM (IST)
विराट कोहली और हनुमा विहारी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी

विराट कोहली और हनुमा विहारी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। दोनों क्रीज पर सेट नजर आ रहे है। विहारी अपने अर्धशतक के करीब हैं। 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 33 ओवर में 139/2। हनुमा विहारी 45* और विराट कोहली 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।  

Mar 04, 2022  |  11:36 AM (IST)
भारत का स्कोर 100 रन के पार

हनुमा विहारी और विराट कोहली भारतीय पारी संभालने में जुटे हुए हैं। अपना 100वां टेस्ट खेल रहे विराट कोहली ने कुछ आकर्षक शॉट्स खेले। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 109/2। हनुमा विहारी 30* और विराट कोहली 15* रन बनाकर खेल रहे हैं। लंच ब्रेक हुआ। भारत के नाम रहा पहला सत्र।

Mar 04, 2022  |  11:11 AM (IST)
मयंक अग्रवाल हुए आउट

लसिथ एम्बुलडेनिया ने मयंक अग्रवाल को एलबीडबल्यू आउट करके भारत को तगड़ा झटका दिया। अग्रवाल ने 49 गेंदों में 33 रन बनाए। फिर मैदान में हुई कोहली की एंट्री। दर्शकों में जबरदस्त उत्साह दिखा। कोहली का जोरदार स्वागत। 
 

Chandrayaan 3