लाइव टीवी
Live Blog

Ind vs Aus 1st ODI, Match Updates: फिंच-स्मिथ के शतक भारत को पड़े भारी, ऑस्ट्रेलिया ने 66 रन से जीता पहला वनडे

Updated Nov 27, 2020 | 06:09 PM IST

India vs Australia 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को पहला वनडे खेला गया। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 66 रन से अपने नाम कर लिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:  AP
भारत (IND) बनाम ऑस्ट्रेलिया (AUS)

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भिड़ी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीडी) में खेला गया। भारत की अगुवाई विराट कोहली ने की जबकि ऑस्ट्रेलिया की बागडोर आरोन फिंच ने संभाली। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

Nov 27, 2020  |  06:09 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया ने 66 रन से जीता मुकाबला


ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को हरा दिया। बड़े स्कोर वाले इस मैच में भारत को 66 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 374 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 308 रन ही बना सकी। भारत के लिए हार्दिक पांड्या (90) ने सर्वाधिक रन बनाए। उनके अलावा शिखर धवन ने 74 रन की पारी खेली। वहीं, नवदीप सैनी (नाबाद 29), (रवींद्र जडेजा 25), मयंक अग्रवाल (22), विराट कोहली (21), मोहम्मद शमी (13) केएल राहुल (12) और श्रेयस अय्यर ने 2 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा ने चार, जोश हेजलवुड ने तीन और मिशेल स्टार्क ने एक विकेट हासिल किया। 

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 374 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान आरोन फिंच (114) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। साथ ही स्टीव स्मिथ (105) ने शानदार बल्लेबाजी की। इन दोनों के अलावा डेविड वॉर्नर (69), ग्लेन मैक्सवेल (45), मार्कस स्टोइनिस (0), एलेक्स कैरी (नाबाद 17) और पैट कमिंस  ने नाबाद 1 रन बनाया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन वहीं जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैन और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट झटका।

Nov 27, 2020  |  05:48 PM (IST)
आखिरी 5 ओवर में भारत ने बनाए 35 रन

आखिरी 5 ओवरों में भारत को जीत के लिए 102 रन की दरकार थी। हालांकि, टीम सिर्फ 35 रन ही जोड़ पाई। भारत ने इस दौरान रवींद्र जडेजा (25) और मोहम्मद शमी (13) के रूप में दो विकेट भी गंवाए। वहीं, नवदीप सैनी (29*) और जसप्रीत बुमार (0*) नाबाद पवेलियन लौटे।

Nov 27, 2020  |  05:20 PM (IST)
45 ओवर के बाद भारत ने बनाए 273 रन

6 विकेट गिरने के बाद रवींद्र जडेजा (18*) और नवदीप सैनी (15) क्रीज पर हैं। दोनों ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का संभलकर सामना कर रहे हैं। 45 ओवर का खेल पूरा हो गया है और भारत ने स्कोर बनाए 273 रन बना लिए हैं। 
 

Nov 27, 2020  |  05:14 PM (IST)
पहले वनडे शतक से चूके हार्दिक पांड्या

भारत को छठा झटका हार्दिक पांड्या के रूप में लगा। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वह अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ने से चूक गए। उन्होंने 76 गेंदों में 90 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्हें जाम्पा ने 39वें ओवर की पाचंवी गेंद पर पवेलियन भेजा। उन्होंने छक्का मारने के प्रयास में लॉन्ग-ऑन पर स्टार्क को कैच थमाया। उनका विकेट 247 के कुल स्कोर पर गिरा। 

Nov 27, 2020  |  04:48 PM (IST)
धवन को जाम्पा ने पवेलियन की राह दिखाई

भारत का पांचवां विकेट शिखर धवन के रूप में गिरा। उन्होंने टिककर अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 86 गेंदों में 10 चौकों के जरिए 74 रन बनाए। लग रहा था कि वह शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन 35वें ओवर की तीसरी गेंद पर एडम जाम्पा का शिकार बन गए। धवन ने बड़ा शॉट मारने कोशिश में मिड-ऑफ पर मिशेल स्टार्क को कैच दे दिया। उनका विकेट 229 के कुल स्कोर पर गिरा। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए हार्दिक पांड्या के साथ 128 रन की पार्टनरशिप की। 

Nov 27, 2020  |  04:15 PM (IST)
धवन-पांड्या के बीच शतकीय साझेदारी

शिखर धवन (58*) और हार्दिक पांड्या (69*) ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की नाक में दम कर रखा है। दोनों पांचवें विकेट के लिए अभी तक 100 रन की साझेदारी कर चुके हैं। धवन और पांड्या ने 94 गेंदों में 100 रन जोड़े। इस शतकीय साझेदारी के पूरे होते ही भारतीय टीम 200 रन के पार पहुंच गई है। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 201/4 है।

Nov 27, 2020  |  03:58 PM (IST)
शिखर धवन ने जमाया अर्धशतक

हार्दिद पांड्या के बाद सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी अर्धशतक जमाया। उन्होंने चौका जड़कर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 55 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। धवन के वनडे करियर का यह 30वां पचासा है। 25वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 180/4 है।

Nov 27, 2020  |  03:52 PM (IST)
हार्दिक ने ताबड़तोड़ फिफ्टी जड़ी

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ फिफ्टी जड़ी। उन्होंने खुलकर खेलते हुए 31 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 3 चौके और 4 शानदार छक्के मारे। पांड्या के वनडे करियर का यह पांचवां अर्धशतक है। 

Nov 27, 2020  |  03:48 PM (IST)
150 रन के पार भारतीय टीम

लड़खड़ाने के बाद भारतीय टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। शिखर धवन (45*) और हार्दिक पांड्या (34*) ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना कर रहे हैं। दोनों पांचवें विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी कर चुके हैं। 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 151/4 है।

Nov 27, 2020  |  03:27 PM (IST)
18 ओवर के बाद टीम इंडिया खस्ताहाल

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (36*) और हार्दिक पांड्या (21*) क्रीज पर हैं। धवन जहां संभलकर खेल रहे हैं वहीं पांड्या तेजी से रन बनाने की कोशिश में जुटे हैं। 18 ओवर का खेल पूरो हो गया है, जिसके बाद भारतीय टीम का स्कोर 128-4 है।

Nov 27, 2020  |  03:02 PM (IST)
भारतीय टीम ने पूरा किया सैंकड़ा

भारतीय टीम ने सैकड़ा पूरा कर लिया है। भारत ने 13.1 ओवर में अपना 100 रन बनाए। टीम को इस दौरान 13 अतिरिक्त रन मिले। मेहमान टीम ने पचासा 26 गेंदों में बनाया था लेकिन अगले 50 रन बनाने के लिए उसे 54 गेंदें खेलनी पड़ीं। 

Nov 27, 2020  |  02:50 PM (IST)
एक ही ओवर में आउट हुए कोहली-अय्यर

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 10वें ओवर में भारत को दो झटके दिए। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली और पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर को अपना शिकार बनाया। कोहली को सातवें ओवर में एक जीवनदान मिला था, मगर वह फाएदा नहीं उठा पाए। उन्होंने 21 गेंदों में 21 रन बनाए। उन्होंने पारी में 2 चौके और 1 छक्का जड़ा। उन्होंने आरोन फिंच को मिडविकेट पर कैच थमाया। वहीं, अय्यर दो गेंदों में रन ही बना सके। उन्होंने विकेट के पीछे एलेक्स कैरी को कैच दे दिया। उनका विकेट 80 के कुल स्कोर पर गिरा। 

Nov 27, 2020  |  02:30 PM (IST)
बड़ी पारी नहीं खेल पाए मयंक अग्रवाल

भारत का पहला विकेट मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा। उन्होंने कई शानदार शॉट लगाए, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें जोश हेजलवुड ने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल के हाथों लपकवाया। उन्होंने 18 गेंदों में 22 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का जमाया। मयंक ने शिखर धवन के साथ पहले विकेट के लिए 53 रन की पार्टनरशिप की।

Nov 27, 2020  |  02:19 PM (IST)
5 ओवर में 50 रन के पार भारत

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम तेज बल्लेबाजी कर रही है। भारत ने शुरुआती 5 ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामने किया और 53 रन जुटा लिए। भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 22 और शिखर धवन 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को 10 रन अतिरिक्त के मिले। #Dhawan #Mayank

Nov 27, 2020  |  02:00 PM (IST)
लक्ष्य का पीछा करने आए मयंक-धवन

भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए मयंक अग्रवाल और शिखर धवन आए हैं। मयंक को वनडे में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में पारी की शुरुआत करने का मौका दिया गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क ने गेंदबाज की अगुवाई की। उन्होंने पारी के पहले ओवर में 20 रन खर्च डाले। उन्होंने ओवर में 8 अतिरिक्त के रन दिए और एक नो बॉल फेंकी।

Nov 27, 2020  |  01:50 PM (IST)
स्टीव स्मिथ ने खेली तूफानी शतकीय पारी

ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका स्टीव स्मिथ के रूप में लगा। वह तूफानी शतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे। स्मिथ ने आखिर तक मोर्चा संभाले रखा और विशाल स्कोर खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 66 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों के दम  पर 105 रन की पारी खेली। उनके वनडे करियर का यह 10वां शतक है। स्मिथ को मोहम्मद शमी ने 50वें और आखिरी ओवर की ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया। उनका विकेट 372 के कुल स्को पर गिरा। 

Nov 27, 2020  |  01:09 PM (IST)
48 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 354/5

अच्छी शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्कोर खड़ा करने की ओर बढ़ रही है। दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (95*) तेजी से रन बटोरे रहे हैं। अब सिर्फ 2 ओवरों का खेल बाकी है। 48 ओवरों का खेल पूरा होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 354/5 है। 

Chandrayaan 3