लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • India vs Australia Live Cricket Score Streaming Online Today Match IND vs AUS T20 World Cup 2021 Warm up Match Live Updates
Live Blog

T20 World Cup, IND vs AUS Warm up Match Highlights: हार्दिक पांड्या ने जड़ा विजयी छक्‍का, भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को विशाल अंतर से हराया

Updated Oct 21, 2021 | 07:34 PM IST

T20 World Cup, IND vs AUS Warm Up Match Highlights: भारतीय टीम ने बुधवार को टी20 विश्‍व कप के दूसरे अभ्‍यास मैच में ऑस्‍ट्रेलिया को विशाल अंतर से मात दी। भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 13 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मात दी।

Loading ...
India vs Australia Warm-up Match Live Score

T20 World Cup, IND vs AUS, Warm up Match Highlights: रोहित शर्मा (60 रिटायर्ड हर्ट) और सूर्यकुमार यादव (38*) की उम्‍दा पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने बुधवार को टी20 विश्‍व कप के दूसरे अभ्‍यास मैच में ऑस्‍ट्रेलिया को विशाल अंतर से मात दी। भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 13 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मात दी। भारत ने लगातार अपना दूसरा अभ्‍यास मैच जीता। इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड को मात दी थी। अब भारतीय टीम टी20 विश्‍व कप में अपने अभियान की शुरूआत रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के खिलाफ करेगी।

भारत की पारी का हाल

153 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को केएल राहुल (39) और रोहित शर्मा (60) ने शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। आगर की गेंद पर राहुल का कवर्स में डेविड वॉर्नर ने अच्‍छा कैच लपका। राहुल ने 31 गेंदों में दो चौके और तीन छक्‍के की मदद से 39 रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने रोहित का अच्‍छा साथ निभाया।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा 41 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्‍के की मदद से 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 27 गेंदों में पांच चौके और एक छक्‍के की मदद से नाबाद 38 रन बनाए। हार्दिक पांड्या 8 गेंदों में एक छक्‍के की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्‍ट्रेलिया की तरफ से एश्‍टन आगर को एकमात्र सफलता मिली।

ऑस्‍ट्रेलियाई पारी का हाल

इससे पहले स्‍टीव स्मिथ (57) और मार्कस स्‍टोइनसि (41*) की उम्‍दा पारियों की बदौलत ऑस्‍ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 152 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी ऑस्‍ट्रेलिया की शुरूआत बेहद खराब रही। रविचंद्रन अश्विन ने दूसरे ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर डेविड वॉर्नर (1) व मिचेल मार्श को अपना शिकार बनाया। मार्श खाता नहीं खोल सके। चौथे ओवर में जडेजा ने आरोन फिंच (8) को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके ऑस्‍ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। यहां से स्मिथ और ग्‍लेन मैक्‍सवेल (37) ने कंगारू टीम की पारी को संभाला।

दोनों ने चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की और टीम को खराब स्थिति से उबारा। राहुल चाहर ने ग्‍लेन मैक्‍सवेल को बोल्‍ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। यहां से स्मिथ और स्‍टोइनिस ने 76 रन की साझेदारी करके ऑस्‍ट्रेलिया को सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचाया। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए। भुवनेश्‍वर कुमार, रवींद्र जडेजा और राहुल चाहर को एक-एक विकेट मिला।

Oct 20, 2021  |  06:50 PM (IST)
भारत ने 8 विकेट से जीता मैच

सूर्यकुमार यादव का बेहद आकर्षक शॉट। केन रिचर्डसन ने लेग कटर गेंद डाली, जिस पर यादव ने स्‍कूप शॉट खेलकर चौका जमाया। हार्दिक पांड्या ने छक्‍का जमाकर भारत की जीत पर मुहर लगाई। भारत ने 8 विकेट से जीता मैच। 17.5 ओवर में हासिल किया टार्गेट। 

Oct 20, 2021  |  06:46 PM (IST)
पैट कमिंस के ओवर में बने 5 रन

भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच गई है। भारत को 3 ओवर में 14 रन की दरकार है। 17 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 139/2। हार्दिक पांड्या 5* और सूर्यकुमार यादव 33* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 20, 2021  |  06:42 PM (IST)
मिचेल स्‍टार्क के ओवर में 7 रन बने

मिचेल स्‍टार्क के ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव बाउंड्री निकालने में कामयाब हुए। 16 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 134/2। हार्दिक पांड्या 1* और सूर्यकुमार यादव 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 20, 2021  |  06:38 PM (IST)
रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट

रोहित शर्मा 41 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्‍के की मदद से 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। उनकी जगह हार्दिक पांडरूा बल्‍लेबाजी करने आए हैं।

Oct 20, 2021  |  06:35 PM (IST)
पैट कमिंस की हुई धुनाई

पैट कमिंस विश्‍वस्‍तरीय गेंदबाज हैं, लेकिन भारतीय बल्‍लेबाज उनका मखौल बना रहे हैं। रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर दमदार पुल शॉट जमाकर छक्‍का जमाया। फिर चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने भी लेग साइड में दमदार छक्‍का जमाया। 15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 127/1। रोहित शर्मा 60* और सूर्यकुमार यादव 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 20, 2021  |  06:25 PM (IST)
ग्‍लेन मैक्‍सवेल का महंगा ओवर

रोहित शर्मा ने ग्‍लेन मैक्‍सवेल का डीप मिडविकेट की दिशा में छक्‍का जमाकर स्‍वागत किया। इसके बाद बल्‍लेबाजों ने चार सिंगल लिए। इस ओवर में 10 रन बने। 13 ओवर में भारत का स्‍कोर 101/1। रोहित शर्मा 47* और सूर्यकुमार यादव 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 20, 2021  |  06:22 PM (IST)
बल्‍लेबाजों के आकर्षक स्‍ट्रोक्‍स... वाह

रोहित शर्मा ने ओवर की तीसरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। फिर ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने प्‍वाइंट के पास से खूबसूरती से गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। इस ओवर में 12 रन बने। 12 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 91/1। सूर्यकुमार यादव 12* और रोहित शर्मा 39* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 20, 2021  |  06:17 PM (IST)
जंपा के ओवर में 6 सिंगल

सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने एडम जंपा की 6 गेंदों पर 6 रन बटोरे। 11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 79/1। सूर्यकुमार यादव 7* और रोहित शर्मा 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 20, 2021  |  06:14 PM (IST)
सूर्या का शानदार चौका

एश्‍टन आगर ने ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल को आउट किया। फिर सूर्यकुमार यादव ने उनकी जगह ली और ओवर की आखिरी गेंद पर आकर्षक स्‍वीप शॉट जमाकर चौका हासिल किया। 10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 73/1। रोहित शर्मा 29* और सूर्यकुमार यादव 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 20, 2021  |  06:10 PM (IST)
आगर ने केएल राहुल को बनाया शिकार

दो ओवर में बाउंड्री नहीं मिलने का असर दिखा और एश्‍टन आगर ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल को अपना शिकार बनाया। राहुल ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन बल्‍ले से उनका एक हाथ छूट गया। डेविड वॉर्नर ने कवर्स में पीछे दौड़कर शानदार कैच लपका। केएल राहुल ने 31 गेंदों में दो चौके और तीन छक्‍के की मदद से 38 रन बनाए।

Oct 20, 2021  |  06:02 PM (IST)
मार्कस स्‍टोइनिस के ओवर में बने 4 रन

मार्कस स्‍टोइनिस ने दोनों भारतीय ओपनर्स को बाउंड्री लगाने से रोक लिया। 8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 62/0। रोहित शर्मा 25* और केएल राहुल 36* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 20, 2021  |  05:57 PM (IST)
केएल राहुल ने जमाए दो लंबे छक्‍के

केएल राहुल ने एडम जंपा के ओवर की दूसरी गेंद पर पैर बाहर निकालकर लांग ऑन के ऊपर से लंबा छक्‍का जमाया। फिर चौथी गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से एक और छक्‍का जड़ा। इस ओवर में 16 रन बने। 7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 58/0। रोहित शर्मा 23* और केएल राहुल 34* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 20, 2021  |  05:54 PM (IST)
केन रिचर्डसन के ओवर में बने 6 रन

केन रिचर्डसन के ओवर में केएल राहुल ने मिड ऑफ के ऊपर से एक चौका जमाया। इसके अलावा ओवर में केवल दो सिंगल आए। 6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 42/0। रोहित शर्मा 20* और केएल राहुल 21* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 20, 2021  |  05:49 PM (IST)
एडम जंपा के ओवर में बने 7 रन

एडम जंपा के ओवर में रोहित शर्मा एक बाउंड्री निकालने में कामयाब हुए। इसके अलावा ओवर में तीन सिंगल आए। 5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 36/0। रोहित शर्मा 19* और केएल राहुल 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 20, 2021  |  05:46 PM (IST)
पैट कमिंस की दमदार वापसी

पैट कमिंस ने शानदार वापसी करते हुए चौथे ओवर में केवल चार रन खर्च किए। 4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 29/0। रोहित शर्मा 14* और केएल राहुल 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 20, 2021  |  05:37 PM (IST)
रोहित शर्मा ने दो बाउंड्री जमाई

रोहित शर्मा ने पैट कमिंस द्वारा किए पारी के दूसरे ओवर की आखिरी दो गेंदों में दो चौके जड़े। पहला चौका प्‍वाइंट के ऊपर से जमाया। फिर फाइन लेग की दिशा में दूसरा चौका जमाया। इस ओवर में 10 रन बने। दो ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 17/0। रोहित शर्मा 9* और केएल राहुल 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 20, 2021  |  05:31 PM (IST)
राहुल को भाग्‍य के सहारे मिली बाउंड्री

मिचेल स्‍टार्क ने पहले ओवर की पांच गेंदें अच्‍छी डाली। मगर आखिरी गेंद पर राहुल के बल्‍ले का बाहरी किनारा लगकर गेंद शॉर्ट थर्डमैन की दिशा में बाउंड्री लाइन के पार गई। 1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 7/0। केएल राहुल 6* और रोहित शर्मा 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Chandrayaan 3