लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • India vs England 1st ODI live cricket score IND vs ENG playing 11 squad updates scorecard
Live Blog

IND vs ENG 1st ODI Highlights: भारत ने पहले वनडे में इंग्‍लैंड को बुरी तरह रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

Updated Jul 13, 2022 | 07:44 AM IST

IND vs ENG 1st ODI Highlights: जसप्रीत बुमराह (6 विकेट) और रोहित शर्मा (76*) के उम्‍दा प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहले वनडे मैच में इंग्‍लैंड को 188 गेंदें शेष रहते 10 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Loading ...
तस्वीर साभार:  AP
भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे लाइव

IND vs ENG 1st ODI Highlights: जसप्रीत बुमराह (19/6) और रोहित शर्मा (76*) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने मंगलवार को द ओवल में खेले गए पहले वनडे में इंग्‍लैंड को 188 गेंदें शेष रहते 10 विकेट के विशाल अंतर से हराया। इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 25.2 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में भारतीय टीम ने 18.4 ओवर में बिना विकेट गवाएं लक्ष्‍य हासिल किया। भारतीय टीम ने वनडे में पहली बार इंग्‍लैंड को 10 विकेट से हराया। 

भारत की पारी का हाल

111 रन के आसान लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने सधी हुई शुरुआत की। रोहित शर्मा और शिखर धवन दोनों ने क्रीज पर जमने का समय लिया और अपने-अपने विकेट को सुरक्षित रखा। रोहित शर्मा ने पुल और हुक शॉट खेलकर शानदार छक्‍के जमाए और भारत की रनगति को बढ़ाया। रोहित शर्मा ने 49 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्‍के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित को धवन का अच्‍छा साथ मिला। दोनों ने 18वीं बार शतकीय साझेदारी की। इंग्‍लैंड के गेंदबाजों को इन दोनों बल्‍लेबाजों को आउट करने का कोई जरिया नहीं मिला।

रोहित शर्मा ने 58 गेंदों में 7 चौके और पांच छक्‍के की मदद से नाबाद 76 रन बनाए। वहीं शिखर धवन ने 54 गेंदों में चार चौके की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। इंग्‍लैंड ने 7 रन अतिरिक्‍त दिए।

इंग्‍लैंड की पारी का हाल

इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी के आमंत्रण को स्‍वीकार किया, लेकिन उसके बल्‍लेबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद शमी के सामने कांप उठे। जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर में जेसन रॉय को बोल्‍ड करके मैच में अपने विकेटों का खाता खोला। रॉय खाता नहीं खोल सके। इसके बाद बुमराह का सिक्‍का चला। उन्‍होंने जो रूट, जॉनी बेयरस्‍टो और लियाम लिविंगस्‍टोन को जल्‍दी-जल्‍दी पवेलियन भेजा। मोहम्‍मद शमी ने बेन स्‍टोक्‍स को विकेटकीपर पंत के हाथों झिलवाया। इंग्‍लैंड के टॉप ऑर्डर के चार बल्‍लेबाज जेसन रॉय, जो रूट, बेन स्‍टोक्‍स और लियाम लिविंगस्‍टोन खाता भी नहीं खोल सके।

बुमराह द्वारा शुरुआत में दिए झटकों का असर इंग्‍लैंड की पूरी पारी पर दिखा। प्रसिद्ध कृष्‍णा ने मोइन अली (14) का कैच अपनी ही गेंद पर पकड़ा। शमी ने जोस बटलर (30) को डीप स्‍क्‍वायर लेग पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। इंग्‍लैंड पर अपने सबसे कम स्‍कोर पर ऑलआउट होने का खतरा मंडरा रहा था, जिसे डेविड विली (21) और ब्रायडन कार्स (15) ने टाला। इस बीच क्रेग ओवरटन (8) को शमी ने क्‍लीन बोल्‍ड किया। फिर बुमराह ने कार्स और विली को बोल्‍ड करके इंग्‍लैंड की पारी का अंत किया। 

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 19 रन देकर 6 विकेट लिए। बुमराह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। माहम्‍मद शमी को तीन विकेट मिले जबकि प्रसिद्ध कृष्‍णा के खाते में एक विकेट आया। 

टॉस का बॉस

भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने बताया कि विराट कोहली ग्रोइन दर्द के कारण नहीं खेल रहे हैं। श्रेयस अय्यर तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी करेंगे। जोस बटलर ने कहा कि इंग्‍लैंड की टीम क्रेग ओवरटन, ब्रायडन कार्स और रीस टॉपले जैसे तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान संभाल रही है।

भारत और इंग्लैंड की टीमें

इंग्लैंड : जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्‍टो, जो रूट, बेन स्‍टोक्‍स, जोस बटलर (कप्‍तान), लियाम लिविंगस्‍टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स और रीस टॉपले।

भारत:  रोहित शर्मा (कप्‍तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्‍णा।

Jul 12, 2022  |  09:26 PM (IST)
भारत ने 10 विकेट से इंग्‍लैंड को रौंदा

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: ब्रायडन कार्स ने पारी का 19वां ओवर डाला। रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने पुल शॉट खेलकर छक्‍का जमाया। तीसरी गेंद पर रोहित ने सिंगल लेकर स्‍कोर बराबर किया। चौथी गेंद पर धवन ने बाउंड्री जमाकर भारत की जीत पर मुहर लगाई। भारत ने इंग्‍लैंड को 10 विकेट से हराया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारत ने 188 गेंदें शेष रहते हुए 10 विकेट से मैच जीता।

Jul 12, 2022  |  09:23 PM (IST)
भारत का स्‍कोर 100 रन के पार

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: मोइन अली ने पारी का 18वां ओवर किया। शिखर धवन ने चौथी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। फिर प्‍वाइंट की दिशा में सिंगल लिया और इस तरह भारत का स्‍कोर 100 रन पहुंचा। आखिरी गेंद पर रोहित ने सिंगल लेकर स्‍ट्राइक अपने पास रखी। 18 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 101/0। रोहित शर्मा 67* और शिखर धवन 27* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 32 ओवर में 10 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

Jul 12, 2022  |  09:18 PM (IST)
रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक, कार्स के ओवर में बटोरे 18 रन

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: ब्रायडन कार्स ने पारी का 17वां ओवर किया। रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर हुक शॉट खेलकर छक्‍का जमाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने 49 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्‍के की मदद से पचासा पूरा किया। चौथी गेंद फुलटॉस थी, रोहित शर्मा ने पहले ही रूम बनाया था। उन्‍होंने प्‍वाइंट के पास से चौका जमाया। अगली गेंद पर फिर फाइन लेग की दिशा में शर्मा ने छक्‍का जमाया। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने दो रन लिए। इस ओवर में 18 रन बने। 17 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 97/0। रोहित शर्मा 66* और शिखर धवन 24* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 33 ओवर में 14 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

Jul 12, 2022  |  09:14 PM (IST)
अली के ओवर में बने 5 रन

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: मोइन अली पारी का 16वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर रोहित ने पैडल स्‍वीप खेलकर दो रन लिए। चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने लांग ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर धवन ने कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 5 रन बने। 16 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 79/0। शिखर धवन 24* और रोहित शर्मा 48* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 34 ओवर में 32 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

Jul 12, 2022  |  09:10 PM (IST)
रोहित अर्धशतक के करीब

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: ब्रायडन कार्स अपना दूसरा ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर धवन ने मिड ऑफ की दिशा में हल्‍के हाथों से शॉट खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने एक रन लिया। इस ओवर में 3 रन बने। 15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 74/0। रोहित शर्मा 45* और शिखर धवन 22* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 35 ओवर में 37 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

Jul 12, 2022  |  09:02 PM (IST)
रोहित शर्मा ने बाउंड्री जमाकर किया कार्स का स्‍वागत

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: ब्रायडन कार्स अपना पहला ओवर करने आए। रोहित शर्मा प्‍वाइंट और कवर के बीच से बेहतरीन ड्राइव के जरिये बाउंड्री लगाई। इस ओवर में 5 रन बने। 13 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 69/0। रोहित शर्मा 45* और शिखर धवन 20* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 37 ओवर में 42 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

Jul 12, 2022  |  09:00 PM (IST)
धवन का शानदार पुल

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: क्रेग ओवरटन ने पारी का 12वां ओवर डाला। तीसरी गेंद पर शिखर धवन ने पुल शॉट खेलकर लांग लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने। 12 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 64/0। शिखर धवन 20* और रोहित शर्मा 40* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 38 ओवर में 47 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

Jul 12, 2022  |  08:50 PM (IST)
टॉपले ने लगातार दूसरा मेडन ओवर डाला

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: रीस टॉपले ने पारी का 11वां ओवर डाला। शिखर धवन ने 6 गेंदों में एक भी रन नहीं बनाया। यह ओवर मेडन रहा। 11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 56/0। रोहित शर्मा 38* और शिखर धवन 15* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 39 ओवर में 55 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

Jul 12, 2022  |  08:47 PM (IST)
रोहित शर्मा ने लगातार दो छक्‍के जमाए

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: क्रेग ओवरटन ने पारी का 10वां ओवर डाला। रोहित शर्मा ने पांचवीं और छठी गेंद शॉर्ट देखते ही लगातार दो छक्‍के जमाए। पहला छक्‍का लांग लेग की दिशा में जबकि दूसरा छक्‍का डीप फाइन लेग की दिशा में जमाया। इस ओवर में 12 रन बने। 10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 56/0। रोहित शर्मा 38* और शिखर धवन 15* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 40 ओवर में 55 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

Jul 12, 2022  |  08:42 PM (IST)
टॉपले का मेडन ओवर

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: रीस टॉपले ने पारी का 9वां ओवर किया। यह ओवर मेडन रहा। 9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 46/0। रोहित शर्मा 28* और शिखर धवन 15* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 41 ओवर में 65 रन की जरुरत है जबकि उसके सभी विकेट बचे हैं।

Jul 12, 2022  |  08:34 PM (IST)
धवन ने लगाई शानदार ड्राइव

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: रीस टॉपले ने छोर बदला। पहली गेंद ऑफ स्‍टंप के काफी बाहर। धवन ने आगे बढ़कर मिड ऑफ और कवर्स के बीच में शॉट खेलकर दो रन लिए। दूसरी गेंद पर धवन ने आकर्षक ड्राइव लगाकर चौका जमाया। अगली गेंद पर और बेहतर ड्राइव लगाकर बाउंड्री जमाई। धवन का शानदार फॉर्म नजर आता हुआ। चौथी गेंद पर धवन ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने पुल शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 13 रन बने। 7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 37/0। रोहित शर्मा 23* और शिखर धवन 13* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 43 ओवर में 74 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

Jul 12, 2022  |  08:30 PM (IST)
रोहित ने जमाई बाउंड्री

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: क्रेग ओवरटन पारी का छठां ओवर करने आए। शिखर धवन ने पहली ही गेंद पर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने थर्डमैन की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 7 रन बने। 6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 21/0। रोहित शर्मा 19* और शिखर धवन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 44 ओवर में 90 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

Jul 12, 2022  |  08:26 PM (IST)
रोहित शर्मा ने जड़ा छक्‍का

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: डेविड विली अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। विली ने तीसरी गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर रोहित शर्मा ने पुल शॉट खेला और फाइन लेग की दिशा में गेंद को स्‍टैंड्स में भेजा। इस ओवर में 6 रन बने। 5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 14/0। रोहित शर्मा 13* और शिखर धवन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 45 ओवर में 97 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

Jul 12, 2022  |  08:21 PM (IST)
टॉपले ने डाला मेडन ओवर

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: रीस टॉपले ने अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर किया। यह ओवर मेडन रहा। 4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 8/0। शिखर धवन 1* और रोहित शर्मा 7* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 46 ओवर में 103 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

Jul 12, 2022  |  08:18 PM (IST)
विली का अच्‍छा ओवर

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: डेविड विली ने अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर किया। शिखर धवन ने शुरुआती चार गेंदें डॉट खेली। फिर पांचवीं गेंद पर सिंगल लिया। इस ओवर में 1 रन बना। 3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 8/0। रोहित शर्मा 7* और शिखर धवन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 47 ओवर में 103 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

Jul 12, 2022  |  08:15 PM (IST)
विली क कड़क ओवर

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: डेविड विली ने इंग्‍लैंड के लिए पहला ओवर किया। रोहित शर्मा ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। रन आउट का मौका बन सकता था, लेकिन भाग्‍यशाली रहे। इस ओवर में 1 रन बना। 1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 1/0। रोहित शर्मा 1* और शिखर धवन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 49 ओवर में 110 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

Jul 12, 2022  |  07:38 PM (IST)
बुमराह ने इंग्‍लैंड को किया ऑलआउट

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: जसप्रीत बुमराह अपने स्‍पेल का 8वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर डेविड विली को क्‍लीन बोल्‍ड करके अपना छठा विकेट लिया। विली लेंथ बॉल पर स्‍कूप शॉट खेलने गए, लेकिन चूक गए और गेंद सीधे स्‍टंप्‍स पर जा लगी। बुमराह ने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी की। उन्‍होंने 7.2 ओवर में 3 मेडन सहित 19 रन देकर 6 विकेट झटके। डेविड विली ने 26 गेंदों में 3 चौके की मदद से 21 रन बनाए।

Chandrayaan 3