लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • India vs England 3rd ODI Live Score IND vs ENG 3rd ODI Live Cricket Score Streaming Online
Live Blog

IND vs ENG, 3rd ODI Highlights: पंत-हार्दिक ने लिखी ऐतिहासिक जीत की इबारत, भारत ने किया वनडे सीरीज पर कब्जा

Updated Jul 17, 2022 | 11:34 PM IST

India vs England 3rd ODI Highlights: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे अपने नाम कर लिया है। भारत को 260 रन का लक्ष्य मिला था।

Loading ...
तस्वीर साभार:  AP
India vs England 3rd ODI

भारत ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे जीत लिया। भारत ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले गए मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से शिकस्त दी। इंग्लैंड ने 260 रन टारगेट दिया, जिसे भारत ने 42.1 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। मैनचेस्टर वनडे में भारत की जीत के हीरो ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या रहे। दोनों ने मुश्किल हालात में पांचवें विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी कर भारत का पलड़ा भारी रखा। चौथे नंबर पर उतरने के बाद पंत ने 113 गेंदों में 16 चौकों और 2 छक्कों के दम पर नाबाद 125 रन की पारी खेली। वहीं, हार्दिक ने 55 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 71 रन बनाए। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। भारत ने पहला मैच 10 विकेट से जीता था जबकि दूसरे वनडे में 100 रन से हार मिली थी।

खराब शुरुआत से उबरकर जीता भारत

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने खराब शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (1) और रोहित शर्मा (17) सस्ते में पवेलियन लौट गए। धवन तीसरे और रोहित पांचवें ओवर में आउट हुए। दोनों को रीस टॉप्ली ने अपना शिकार बनाया। वहीं, विराट कोहली (17) एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्हें भी टॉप्ली ने ही आउट किया। इसके बाद पंत और सूर्यकुमार यादव (16) ने चौथे विकेट के लिए 34 रन की पार्टनरशिप की। सूर्यकुमार 17वें ओवर में क्रेग ओवर्टन का शिकार बने। यहां से पंत और हार्दिक ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत की राह पर ले गए। भारत को पांचवां झटका हार्दिक के तौर पर लगा, जिन्हें 36वें ओवर में ब्रायडन कार्स ने पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद पंत और रवींद्र जडेजा (नाबाद 7) ने भारत की जीत की नैया पार लगाई। दोनों ने छठे विकेट के लिए 56 रन की अटूट साझेदारी की।

ऐसा रहा इंग्लैंड की पारी का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने दूसरे ओवर में इंग्लैंड को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (0) और जो रूट को अपना शिकार बनाया। इसके बाद दूसरे ओपनर जेसन रॉय (41) ने तीसरे विकेट के लिए बेन स्टोक्स (27) के साथ 54 रन की साझेदारी की। रॉय को 10वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने आउट किया। हार्दिक ने 14वें ओवर में स्टोक्स को कॉट एंड बोल्ड किया। कप्तान जोस बटलर (60) ने पांचवें विकेट के लिए मोईन अली (34) के संग 75 रन की अहम पार्टनरशिप की। इस साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने 28वें ओवर में मोईन को पवेलियन भेजकर तोड़ा।

बटलर ने लियाम लिविंगस्टोन (27) के साथ छठे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। बटलर और लिविंगस्टोन की पारी का अंत हार्दिक ने 37वें ओवर में किया। डेविड विली (18) और क्रेग ओवर्टन (32) ने आठवें विकेट के लिए 48 रन जुटाए। विली को 44वें ओवर में चहल ने आउट किया। वहीं, चहल ने 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर ओवर्टन और पांचवीं गेंद पर रीस टॉप्ली (0) का शिकार कर इंग्लैंड की पारी को समेट दिया। भारतीय टीम की ओर से हार्दिक ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। चहल ने 3 शिकार किए जबकि सिराज ने 2 और जडेजा ने एक विकेट अपने नाम किया। 

दोनों टीमों की एकादश: 

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्‍टो, जो रूट, बेन स्‍टोक्‍स, जोस बटलर (कप्‍तान), लियाम लिविंगस्‍टोन, मोइन अली, डेविड विली, क्रेग ओवरटन, ब्रायडन कार्स, रीस टॉप्ली।

भारत: रोहित शर्मा (कप्‍तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्‍मद शमी, मोहम्‍मद सिराज, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्‍णा।

Jul 17, 2022  |  10:59 PM (IST)
भारतीय टीम ने तीसरा वनडे जीता

भारत ने तीसरा वनडे 5 विकेट से जीत लिया है। ऋषभ पंत ने 43वें ओवर की पहली गेंद पर विजयी चौका लगाया। यह ओवर करने जो रूट आए थे। पंत और रवींद्र जडेजा 7 रन  बनाकर नाबाद रहे।

42.1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 261/5

Jul 17, 2022  |  10:46 PM (IST)
पंत ने जीत के करीब पहुंचाया

IND vs ENG, 3rd Odi, Live Score: ऋषभ पंत ने 42वें ओर में पांच चौके लगाकर टीम इंडिया को जीत के करीब पहुंचा दिया है।

42 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 257/5, ऋषभ पंत 121* और रवींद्र जडेजा 7* क्रीज पर हैं।

Jul 17, 2022  |  10:40 PM (IST)
पंत ने लगाया पहला वनडे शतक

IND vs ENG, 3rd Odi, Live Score: ऋषभ पंत ने मुश्किल हालात में शतक ठोक दिया है। उन्होंने 41वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर शतक बनाया। यह उनके वनडे करियर की पहली सेंचुरी है।

41 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 236/5, ऋषभ पंत 100* और रवींद्र जडेजा 7* क्रीज पर हैं।
 

Jul 17, 2022  |  10:35 PM (IST)
पंत ने मारा दमदार सिक्स

IND vs ENG, 3rd Odi, Live Score: विली ने 40वें ओवर में 10 रन दिए। पंत ने पांचवीं गेंद पर दमदार सिक्स लगाया। उन्होंने घुटना टेककर तेज गेंदबाज के खिलाफ मिडविकेट की दिशा में हवाई फायर किया।

40 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 231/5, ऋषभ पंत 96* और रवींद्र जडेजा 6* क्रीज पर हैं।

Jul 17, 2022  |  10:31 PM (IST)
पंत ने मोईन पर लगाया चौका

IND vs ENG, 3rd Odi, Live Score: मोईन अली ने 39वें ओवर में 8 रन खर्च किए। पंत ने एक चौके समेत 6 रन बटोरे। उन्होंने अंतिम गेंद पर स्वीप शॉट खेला और गेंद को बाउंड्री के पार भेजा।

39 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 221/5, ऋषभ पंत 88* और रवींद्र जडेजा 5* क्रीज पर हैं।

Jul 17, 2022  |  10:23 PM (IST)
मोईन ने किफायती ओवर निकाला

IND vs ENG, 3rd Odi, Live Score: मोईन अली ने 37वें ओवर में किफायती बॉलिंग की और 2 रन दिए। जडेजा ने पहली और पंत ने चौथी गेंद पर एक रन लिया।

37 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 208/5, ऋषभ पंत 78* और रवींद्र जडेजा 2* क्रीज पर हैं।

Jul 17, 2022  |  10:19 PM (IST)
हार्दिक को कार्स ने भेजा पवेलियन

IND vs ENG, 3rd Odi, Live Score: पंत और हार्दिक की दमदार साझेदारी टूट गई है। कार्स ने 36वें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक को अपना शिकार बनाया। हार्दिक ने पहली और दूसरी गेंद पर चौका जड़ने के बाद अगली गेंद पर भी करारा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन वह मिडविकेट पर स्टोक्स के हाथों लपके गए। उन्होंने 55 गेंदों में 10 चौकों की बदौलत 71 रन की पारी खेली। हार्दिक और पंत ने पांचवें विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की।

36 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 206/5, ऋषभ पंत 77* और रवींद्र जडेजा 1* क्रीज पर हैं।
 

Jul 17, 2022  |  10:14 PM (IST)
पंत ने लगाया चौका-छक्का

IND vs ENG, 3rd Odi, Live Score: पंत लगातार आक्रामक रुख अपना रहे हैं। उन्होंने 35वें ओवर में ओवर्टन के खिलाफ बेहतरीन चौका और छक्का मारा। पंत ने पांचवीं गेंद पर कट शॉट और अंतिम गेंद पर बॉलर के ऊपर से हवाई फायर किया।

35 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 197/4, ऋषभ पंत 77* और हार्दिक पांड्या 63* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jul 17, 2022  |  10:06 PM (IST)
कार्स ने खर्च किए 4 रन

IND vs ENG, 3rd Odi, Live Score: इंग्लैंड की टीम पंत और हार्दिक की साझेदारी को तोड़ने के लिए तमाम जतन कर रही है लेकिन दोनों डटकर मुकाबला कर रहे हैं। 34वां ओवर कार्स ने किया और 4 रन दिए। हार्दिक ने 3 और पंत ने एक रन जुटाया।

34 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 183/4, ऋषभ पंत 66* और हार्दिक पांड्या 60* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jul 17, 2022  |  10:02 PM (IST)
पंत ने जड़े लगातार दो चौके

IND vs ENG, 3rd Odi, Live Score: ओवर्टन ने 33वें ओवर में 10 रन दिए, जो पंत ने बनाए। पंत ने दूसरी गेंद पर डबल लेने के बाद पांचवीं और छठी गेंद पर बेहतरीन चौके ठोके। पंत और हार्दिक के बीच 100 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है।

33 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 179/4, ऋषभ पंत 65* और हार्दिक पांड्या 57* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jul 17, 2022  |  09:53 PM (IST)
ऋषभ पंत ने भी जड़ी फिफ्टी

IND vs ENG, 3rd Odi, Live Score: हार्दिक के बाद ऋषभ पंत ने भी फिफ्टी जड़ दी है। उन्होंने 71 गेंदों में 50 रन जुटाए। पंत ने स्टोक्स के खिलाफ चौका लगाकर अर्धशतक जमाया। यह उनके वनडे करियर का छठा पचासा है।

31 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 159/4, ऋषभ पंत 50* और हार्दिक पांड्या 52* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

Jul 17, 2022  |  09:48 PM (IST)
हार्दिक पांड्या ने लगाया अर्धशतक

IND vs ENG, 3rd Odi, Live Score: हार्दिक पांड्या ने 43 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 30वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर पचासा बनाया। यह उनके वनडे करियर की आठवीं फिफ्टी है। साथ ही मुश्किल हालात में घिरी भारतीय टीम ने 150 का आंकड़ा भी छू लिया है। 

30 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 152/4, ऋषभ पंत 45* और हार्दिक पांड्या 50* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

Jul 17, 2022  |  09:45 PM (IST)
बेन स्टोक्स को मिली गेंद

IND vs ENG, 3rd Odi, Live Score: कप्तान बटलर ने 29वें ओवर में बेन स्टोक्स को गेंद थमाई। यह स्टोक्स का पहला ओवर था, जिसमें उन्होंने 7 रन दिए। पंत ने पहली गेंद पर चौका लगाया। 

29 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 148/4, ऋषभ पंत 43* और हार्दिक पांड्या 48* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jul 17, 2022  |  09:40 PM (IST)
मोईन अली ने दिए 4 रन

IND vs ENG, 3rd Odi, Live Score: पंत और हार्दिकर किसी हड़बड़ी में नजर आ रहे हैं। दोनों भारतीय को लगातार मजबूत कर रहे हैं। 28वें ओवर में भारत ने चार रन जुटाए।

28 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 141/4, ऋषभ पंत 37* और हार्दिक पांड्या 47* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

Jul 17, 2022  |  09:36 PM (IST)
हार्दिक ने टॉप्ली पर लगाए 2 चौके

IND vs ENG, 3rd Odi, Live Score: खतरनाक गेंदबाजी कर रहे रीस टॉप्ली के खिलाफ हार्दिक ने अपने हाथ खोले। उन्होंने 27वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर शानदार चौके मारे। 

27 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 137/4, ऋषभ पंत 35* और हार्दिक पांड्या 45* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jul 17, 2022  |  09:29 PM (IST)
पंत-हार्दिक ने जोड़े 50 रन

IND vs ENG, 3rd Odi, Live Score: पंत और हार्दिक के बीच पांचवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी पूरी हो गई है। दोनों ने यह रन 49 गेंदों में जोड़े। टॉप्ली ने 25वें ओवर में 9 रन दिए। पंत ने पहली गेंद पर चौका जड़ा।

25 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 125/4, ऋषभ पंत 35* और हार्दिक पांड्या 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jul 17, 2022  |  09:19 PM (IST)
हार्दिक पांड्या ने जमाया चौका

IND vs ENG, 3rd Odi, Live Score: हार्दिक पांड्या ने 22वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया। उन्होंने मिडऑफ और एक्स्ट्रा कवर के बीच में बाउंड्री हासिल की।

22 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 108/4, ऋषभ पंत 31* और हार्दिक पांड्या 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Chandrayaan 3