लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • India vs England 5th Test Day 3 Live cricket score IND vs ENG Fifth test live streaming Edgbaston test match scorecard
Live Blog

भारत बनाम इंग्लैंड 5th टेस्ट Match Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, 257 रन की बढ़त के साथ टीम इंडिया ने मजबूत की पकड़

Updated Jul 03, 2022 | 11:47 PM IST

IND vs ENG 5th Test Day 3, India vs England Test Day 3 Highlights: (भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच तीसरा दिन हाईलाइट्स): आज भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 257 रन की बढ़त के साथ मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

Loading ...
तस्वीर साभार:  AP
भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट तीसरा दिन

IND vs ENG 5th Test Day 3 Match Highlights:(भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच हाईलाइट्स): इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं। भारत के पास कुल बढ़त 257 रन की हो गई है। ऋषभ पंत 30 और चेतेश्वर पुजारा 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

284 रन पर ढही इंग्लैंड की पहली पारी
तीसरे दिन 84 रन पर 5 विकेट से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 284 रन बनाकर ढेर हो गई। जॉनी बेयर्स्टो ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 106 रन की पारी खेली। उनके अलावा सैम बिलिंग्स ने 36, जो रूट ने 31स बेन स्टोक्स ने 25 रन की पारी खेली। भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके। मोहम्मद सिराज सबसे सफल भारतीय गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट हासिल किए। वहीं जसप्रीत बुमराह ने 3, मोहम्मद शमी ने 2 और शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट हासिल किया। 

पुजारा और पंत की साझेदारी ने उबारा
पहली पारी में 132 रन की बढ़त के बाद दोबारा बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुभमन गिल पहले ही ओवर में एंडरसन की गेंद पर स्लिप पर जॉनी बेयर्स्टो के हाथों कैच दे बैठे। इसके बाद पुजारा ने एक छोर थामा लेकिन दूसरे छोर पर थोड़ी देर हनुमा विहारी और विराट कोहली ने उनका साथ दिया। विहारी स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बने। उन्होंने 11 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली 20 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर स्लिप में जो रूट के हाथों लपके गए। 

पुजारा ने जड़ा अर्धशतक
इसके बाद पुजारा और पंत ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 87 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। दोनों ने 35.4 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद पुजारा ने 139 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने 5 चौके जड़े। यह इंग्लैंड में उनका पांचवां और करियर का 33वां अर्धशतक है।  

दूसरी पारी में भारत की खराब शुरुआत
इंग्लैंड को पहली पारी में 284 रन पर समेटने के बाद दोबारा बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम इंडिया ने पारी की तीसरी ही गेंद पर शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया। गिल 4 रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर स्लिप पर लपके गए। 

284 रन पर ढही इंग्लैंड की पारी
इंग्लैंड की टीम पाचवें टेस्ट के तीसरे दिन दूसरे सत्र में भारत को 416 रन के जवाब में 284 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम इंडिया पहली पारी में 132 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रही। भारतीय पेस बैटरी ने इंग्लैंड की पारी को तरह नहस कर दिया। सिराज ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं तीन सफलता कप्तान बुमराह को मिली। 2 विकेट मोहम्मद शमी और 1 विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिया। इंग्लैंड के लिए सबसे सफल बल्लेबाज जॉनी बेयर्स्टो रहे। उन्होंने 140 गेंद में 107 रन की पारी खेली। 

दूसरे दिन सस्ते में इंग्लैंड ने गंवा दिए थे 5 विकेट
टीम इंडिया की पहली पारी 416 रन पर सिमटने के बाद जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करत करते हुए इंग्लैंड को शुरुआती तीन झटके दिए। जबकि दिन का खेल समाप्त होते-होते मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने भी एक-एक विकेट हासिल करते हुए इंग्लैंड के 5 विकेट चटका दिए। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने दूसरे दिन सर्वाधिक 31 रन बनाए थे और उनको मोहम्मद सिराज ने आउट किया।

IND vs ENG LIVE STREAMING: इस मैच को लाइव कब और कहां देखें, यहां क्लिक करके जानिए

दोनों देशों की प्लेइंग-11 (IND vs ENG 5th Test Playing-11)

भारत की प्लेइंग-11: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

इसे भी पढ़िएः रिषभ पंत और जडेजा की जोड़ी ने रचा इतिहास, बनाया इंग्लैंड के खिलाफ साझेदारी का नया रिकॉर्ड

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, एलेक्स लीस, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयर्स्टो, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), जेम्स एंडरसन, मैथ्यू पॉट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और जैक लीच।

Jul 03, 2022  |  11:42 PM (IST)
पुजारा ने जड़ा अर्धशतक, मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने आए चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को 139 गेंद में 5 चौकों के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। पुजारा का यह टेस्ट करियर का 33वां और इंग्लैंड में पांचवां अर्धशतक है। 

Jul 03, 2022  |  11:40 PM (IST)
तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत ने बनाए 3 विकेट पर 125 रन

भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 50 और ऋषभ पंत 30 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम के पास दोनों पारियों में मिलाकर कुल 257 रन की बढ़त हो गई है। 

Jul 03, 2022  |  11:25 PM (IST)
भारत ने 44 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 123 रन

भारत ने 44 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 123 रन अपनी दूसरी पारी में बना लिए हैं। पुजारा 49 और पंत 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास कुल 255 रन की बढ़त हो गई है। 

Jul 03, 2022  |  11:04 PM (IST)
अर्धशतक के करीब पहुंचे पुजारा, 250 के करीब पहुंची टीम इंडिया की बढ़त

भारत ने अपनी दूसरी पारी में 39 ओवर में 3 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। पंत 22 और पुजारा 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास कुल 244 रन की बढ़त हो गई है। 

Jul 03, 2022  |  10:44 PM (IST)
भारत ने 35 ओवर में बनाए 3 विकेट पर बनाए 91 रन

भारत ने अपनी दूसरी पारी में 35 ओवर में 3 विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं। पुजारा 39(111) और पंत 10(14) रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास कुल बढ़त 227 रन की हो गई है। 

Jul 03, 2022  |  10:16 PM (IST)
फिर नहीं चला विराट का बल्ला, स्टोक्स ने किया शिकार

विराट कोहली एक बार फिर पिच पर जमने के बाद अपना विकेट गंवा बैठै। बेन स्टोक्स की शानदार उछाल लेती गेंद पर विराट गच्चा खा गए और स्लिप में जो रूट के हाथों लपके गए। विराट ने 40 गेंद में 20 रन की पारी खेली। भारत का स्कोर 29.5 ओवर में 3 विकेट पर 75 रन हो गया है। पुजारा 33 रन बनाकर खेल रहे हैं, पंत विराट के बाद बल्लेबाजी करने उतरे हैं। भारत के पास कुल 207 रन की बढ़त हो गई है।

Jul 03, 2022  |  10:02 PM (IST)
भारत ने दूसरी पारी में बनाए 28 ओवर में 2 विकेट पर 73 रन

भारत ने अपनी दूसरी पारी में 28 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। विराट 20 और पुजारा 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास कुल बढ़त 205 रन की हो गई है। 

Jul 03, 2022  |  09:28 PM (IST)
दूसरी पारी में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 61 रन

टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 20 ओवर में 2 विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 13 और चेतेश्वर पुजारा 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास कुल बढ़त 193 रन की हो गई है। 

Jul 03, 2022  |  09:15 PM (IST)
50 रन के पार पहुंचा भारत, विराट-पुजारा पिच पर

भारतीय टीम ने विराट कोहली के चौके की बदौलत 18वें ओवर की चौथी गेंद पर दूसरी पारी में अपने 50 रन पूरे कर लिए। 18 ओवर में भारत ने 2 विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 9 और पुजारा 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास कुल 185 रन की बढ़त हो गई है।

Jul 03, 2022  |  09:10 PM (IST)
भारत को लगा दूसरा झटका, ब्रॉड ने किया विहारी की शिकार

भारतीय टीम को दूसरी पारी में दूसरा झटका 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिया। विहारी स्लिप पर जॉनी बेयर्स्टो के हाथों लपके गए उन्होंने 11 रन बनाए। भारतीय टीम का स्कोर 16.3 ओवर में 2 विकेट पर 43 रन हो गया है। पुजारा 22 रन बनाकर खेल रहे हैं और विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे हैं। टीम इंडिया के पास कुल 175 रन की बढ़त हो गई है।

Jul 03, 2022  |  08:19 PM (IST)
9 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 27 रन

भारत ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 27 रन 9 ओवर में बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 15 और हनुमा विहारी 2 रन बनाकर मोर्चा संभाले हुए हैं। भारत के रास कुल बढ़त 159 रन की हो गई है।

Jul 03, 2022  |  07:58 PM (IST)
भारत ने दूसरी पारी में बनाए 19/1 रन

भारत ने अपनी दूसरी पारी में 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 19 रन बना लिए हैं। पुजारा 12 और हनुमा विहारी 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया के पास कुल बढ़त 151 रन की हो गई है।

Jul 03, 2022  |  07:40 PM (IST)
भारत को लगा पहला झटका, एंडरसन ने किया शुभमन का शिकार

भारत के लिए दूसरी पारी में शुरुआत करने शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी उतरी लेकिन टीम इंडिया को तीसरी ही गेंद पर जेम्स एंडरसन ने स्लिप पर जैक क्रॉले के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। गिल ने 3 गेंद में 4 रन बनाए। भारत का स्कोर दूसरी पारी में 4 रन पर 1 विकेट हो गया है। पुजारा और हनुमा विहारी की जोड़ी खेल रही है। 

Jul 03, 2022  |  07:29 PM (IST)
सिराज ने किया पॉट्स की शिकार, 284 पर ढेर हुई इंग्लैंड की पहली पारी

मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पॉट्स को स्लिप पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। हालांकि तीसरे अंपायर ने अंतिम फेसला दिया। इस तरह इंग्लैंड की टीम 284 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया पहले पारी में 132 रन की बढ़त हासिल करने में सफल हुई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए। वहीं तीन विकेट बुमराह, 2 शमी और एक विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिया। 

Jul 03, 2022  |  07:19 PM (IST)
सिराज ने किया बिलिंग्स का शिकार

मोहम्मद सिराज ने 60वें ओवर की पहली गेंद पर सैम बिलिंग्स को बोल्ड कर दिया। बिलिंग्स 36 रन बना सके। इसके साथ ही इंग्लैंड का स्कोर 9 विकेट पर 267 रन हो गया। 

Jul 03, 2022  |  06:53 PM (IST)
सिराज ने किया ब्रॉड का शिकार, इंग्लैंड को लगा आठवां झटका

मोहम्मद सिराज ने 56वें ओवर की चौथी गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर चलता कर दिया। बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को ब्रॉड ऊंचा मार बैठे जिसे आसानी से पंत ने लपक लिया। ब्रॉड 1 रन बना सके। इंग्लैंड का स्कोर 55.4 ओवर में 8 विकेट पर 248 रन हो गया है। 

Jul 03, 2022  |  06:43 PM (IST)
शमी ने किया बेयर्स्टो का शिकार, इंग्लैंड ने गंवाया सातवां विकेट

मोहम्मद शमी ने पारी के 55वें ओवर की पहली गेंद पर जॉनी बेयर्स्टो को स्लिप पर विराट कोहली के हाथों कैच कराकर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। बेयर्स्टो ने 140 गेंद में 107 रन की पारी खेली। इंग्लैंड का स्कोर 241 रन पर 7 विकेट हो गया है। सैम बिलिंग्स 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनसे साथ देने स्टुअर्ट ब्रॉड उतरे हैं। 

Chandrayaan 3