लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • India vs Namibia IND vs NAM Live Cricket Score Streaming Online T20 World Cup Live Score Today Match scorecard
Live Blog

IND vs NAM Match Highlights: टीम इंडिया ने कोहली-शास्‍त्री को विजयी विदाई दी, नामीबिया को 9 विकेट से रौंदा

Updated Nov 11, 2021 | 03:31 PM IST

भारतीय टीम ने सोमवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के अपने आखिरी लीग मैच में नामीबिया को 34 गेंदें शेष रहते 9 विकेट से हरा दिया। भारत ने अपने कप्‍तान विराट कोहली और कोच रवि शास्‍त्री को विजयी विदाई दी।

Loading ...
India vs Namibia, T20 World Cup, Live Score: मैच के अहम अपडेट्स जानें यहां

रोहित शर्मा (56) और केएल राहुल (54*) के दमदार अर्धशतकों की बदौलत भारतीय टीम ने सोमवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के अपने आखिरी लीग मैच में नामीबिया को 34 गेंदें शेष रहते 9 विकेट से हरा दिया। दुबई में खेले गए मुकाबले में नामीबिया ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया।

इसी के साथ भारत का मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप में अभियान समाप्‍त हुआ। भारत ने अपने कप्‍तान विराट कोहली और कोच रवि शास्‍त्री को विजयी विदाई दी। कोहली का बतौर टी20 कप्‍तान यह आखिरी मुकाबला था। रवि शास्‍त्री का भारतीय कोच के रूप में यह आखिरी मैच था। 

भारत की पारी का हाल

133 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारत को रोहित शर्मा और केएल राहुल ने धांसू शुरूआत दिलाई। दोनों ने 9.5 ओवर में 86 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा ने शुरूआत से ही आक्रामक रुख अख्तियार किया और कई आकर्षक स्‍ट्रोक्‍स खेले। उन्‍होंने केवल 31 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। इस दौरान रोहित शर्मा ने एक गजब की उपलब्धि हासिल की। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3,000 रन पूरे करने वाले विराट कोहली और मार्टिन गप्टिल के बाद तीसरे बल्‍लेबाज बने। फ्राइलिंक ने रोहित को विकेटकीपर ग्रीन के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहला झटका दिया। रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में 7 चौके और दो छक्‍के की मदद से 56 रन बनाए।

यहां पर कप्‍तान विराट कोहली ने सूर्यकुमार यादव को पहले बल्‍लेबाजी करने भेजा। सूर्यकुमार यादव (25*) ने केएल राहुल का अच्‍छा साथ निभाया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की अविजित साझेदारी करके भारत को 34 गेंदें पहले ही जीत दिलाई। राहुल 36 गेंदों में चार चौके और दो छक्‍के की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों में चार चौके की मदद से नाबाद 25 रन बनाए।

नामीबिया की पारी का हाल

पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित नामीबिया को स्‍टीफन बार्ड (21) और माइकल वान लिंगेन (14) ने 33 रन की साझेदारी करके सहज शुरूआत दिलाई। जसप्रीत बुमराह ने पांचवें ओवर में लिंगेन को मिड ऑफ में शमी के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। यहां से भारत ने जोरदार वापसी की। जडेजा ने क्रेग विलियम्‍स को खाता नहीं खोलने दिया और स्‍टंपिंग कराया। फिर जडेजा ने बार्ड को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके नामीबिया को तीसरा झटका दिया। 

अश्विन ने जान निकोल लोफ्टी ईटन (5) को क्‍लासिक पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। फिर अश्विन ने गरहार्ड इरासमस (12) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराकर नामीबिया को पांचवां झटका दिया। डेविड वीज ने 25 गेंदों में दो चौके की मदद से 26 रन बनाए। उन्‍हें बुमराह ने शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। जडेजा ने स्मिट को शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर अपना तीसरा शिकार किया। 

अश्विन ने ग्रीन को खाता भी नहीं खोलने दिया और क्‍लीन बोल्‍ड किया। जान फ्राइलिंक (15*) और रुबेन ट्रंपलमैन (13*) नाबाद लौटे। इस तरह नामीबिया ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन बनाए। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने तीन-तीन विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह के खाते में दो विकेट आए।

टॉस का बॉस बना भारत

टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने नामीबिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। वरुण चक्रवर्ती की जगह राहुल चाहर को शामिल किया गया है। वहीं नामीबिया ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है। नामीबिया ने बर्किनस्‍टॉक की जगह फ्राइलिंक को शामिल किया है।

Live Streaming IND vs NAM: आप भारत बनाम नामीबिया मैच का लाइव प्रसारण Star Sports Network व Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं। इस मैच का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1, स्‍टार स्‍पोर्ट्स एचडी 1, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 3, स्‍टार स्‍पोर्ट्स एचडी 3 पर भी होगा। डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार पर आप लाइव स्‍ट्रीमिंग का आनंद उठा सकते हैं। टाइम्‍स नाउ नवभारत पर आप इन मैचों से जुड़े ताजा अपडेट्स और रोचक स्‍टोरी पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग इलेवन (India's Playing 11) 

विराट कोहली (कप्‍तान) , रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, राहुल चाहर, मोहम्‍मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

नामीबिया की प्लेइंग इलेवन (Namibia's Playing 11)

स्‍टीफन बार्ड, माइकल वान लिंगेज, गरहार्ड इरासमस (कप्‍तान), जाने ग्रीन, डेविड वीज, जेजे स्मिट, जान निकोल लोफ्टी ईटन, क्रेग विलियम्‍स, जान फ्राइलिंक, रुबेन ट्रंपलमैन और बर्नार्ड स्‍कोल्‍ट्ज।

Nov 08, 2021  |  10:25 PM (IST)
राहुल ने जड़ा अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने ईटन के ओवर की पहली ही गेंद पर प्‍वांइट के पास से शानदार चौका जमाया। फिर पांचवीं गेंद पर राहुल ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया और अपना अर्धशतक पूरा किया। राहुल ने 35 गेंदों में तीन चौके और दो छक्‍के की मदद से पचासा पूरा किया। 15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 131/1। केएल राहुल 50* और सूर्यकुमार यादव 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 08, 2021  |  10:21 PM (IST)
भारत जीत के करीब

ट्रंपलमैन की गेंद पर राहुल ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से शानदार चौका जमाया। फिर चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। ट्रंपलमैन ने धीमी गति की गेंद डाली, जिस पर सूर्या ने मिडविकेट की दिशा में शानदार चौका जमाया। आखिरी गेंद पर सूर्या ने दो रन लिए। इस ओवर में 11 रन बने। 14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 122/1। केएल राहुल 47* और सूर्यकुमार यादव 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 08, 2021  |  10:16 PM (IST)
सूर्यकुमार यादव का बेहतरीन चौका

सूर्यकुमार यादव ने ईटन की तेज गति गेंद पर स्‍कूप शॉट खेला और फाइन लेग की दिशा में बाउंड्री हासिल की। ईटन के ओवर में 6 रन बने। 13 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 111/1। केएल राहुल 42* और सूर्यकुमार यादव 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 08, 2021  |  10:12 PM (IST)
राहुल ने जमाई शानदार बाउंड्री

लिंगेन के ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल ने कलाईयों के सहारे हवाई फायर किया। गेंद मिडविकेट और स्‍क्‍वायर लेग के बीच एक टप्‍पा खाकर बाउंड्री लाइन के पार गई। इस ओवर में 9 रन बने। 12 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 105/1। केएल राहुल 41* और सूर्यकुमार यादव 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 08, 2021  |  10:08 PM (IST)
सूर्या ने खोले हाथ

ईटन के ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने एक्‍स्‍ट्रा कवर्स के ऊपर से शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 96/1। केएल राहुल 33* और सूर्यकुमार यादव 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 08, 2021  |  09:56 PM (IST)
रोहित का आकर्षक स्‍ट्रोक

रोहित शर्मा की बल्‍लेबाजी देखने लायक है। ईटन के ओवर की चौथी गेंद पर आगे बढ़े और गेंदबाज के सिर के ऊपर से शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 77/0। रोहित शर्मा 55* और केएल राहुल 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 08, 2021  |  09:53 PM (IST)
रोहित शर्मा का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने दूसरी गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग के पास से शानदार चौका जमाया। फिर पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित शर्मा ने केवल 31 गेंदों में 6 चौके और दो छक्‍के की मदद से पचासा पूरा किया। 8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 70/0। रोहित शर्मा 50* और केएल राहुल 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 08, 2021  |  09:50 PM (IST)
रोहित शर्मा की आकर्षक बाउंड्री

फ्राइलिंक ने पहली पांच गेंदों पर पांच सिंगल दिए। मगर आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने लेग साइड में जबर्दस्‍त चौका जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 63/0। रोहित शर्मा 45* और केएल राहुल 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 08, 2021  |  09:46 PM (IST)
राहुल का बेहतरीन ड्राइव

राहुल ने स्मिट के ओवर की दूसरी गेंद पर बेहतरीन कवर ड्राइव लगाई और चौका हासिल किया। इस ओवर में 10 रन बने। 6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 54/0। रोहित शर्मा 39* और केएल राहुल 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 08, 2021  |  09:39 PM (IST)
रोहित के आकर्षक स्‍ट्रोक्‍स

शोल्‍ज ने पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा के खिलाफ डीआरएस की मांग की, लेकिन बल्‍लेबाज के पक्ष में फैसला आया। अगली ही गेंद शोल्‍ज ने शॉर्ट लेंथ की रखी और रोहित शर्मा ने प्‍वाइंट और कवर्स के बीच से चौका जमाया। तीसरी गेंद पर रोहित ने डिफेंस किया। चौथी गेंद पर रोहित ने कदमों का इस्‍तेमाल करके लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया। पांचवीं गेंद पर रोहित बड़ा शॉट जमाने से चूक गए। आखिरी गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। इस ओवर में 11 रन बने। 5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 44/0। रोहित शर्मा 37* और केएल राहुल 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 08, 2021  |  09:29 PM (IST)
रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3,000 रन पूरे

ट्रंपलमैन की गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से बाउंड्री जमाते ही रोहित शर्मा ने खास उपलब्धि हासिल की। उन्‍होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3,000 रन पूरे किए। विराट कोहली और मार्टिन गप्टिल के बाद रोहित शर्मा 3,000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले तीसरे बल्‍लेबाज बने। चौथी गेंद पर रोहित आगे बढ़े और मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर रोहित ने मैदान से सटा हुआ शॉट खेला और दो रन लिए। आखिरी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर रोहित शर्मा ने एक रन लिया। इस ओवर में 9 रन बने। 3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 26/0। रोहित शर्मा 25* और केएल राहुल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 08, 2021  |  09:25 PM (IST)
रोहित शर्मा का करारा चौका

डेविड वीज नामीबिया के लिए पारी का दूसरा ओवर करने आए। रोहित शर्मा ने तीसरी गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से शानदार चौका जमाया। फिर पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने जबर्दस्‍त छक्‍का भी जड़ा। देखने में ये दोनों शॉट बेहद आकर्षक। आखिरी गेंदपर थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलकर रोहित ने एक रन लिया। दो ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 17/0। इस ओवर में 11 रन बने। रोहित शर्मा 16* और केएल राहुल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 08, 2021  |  09:22 PM (IST)
रोहित शर्मा ने जमाई पहली बाउंड्री

रोहित शर्मा ने रुबेन ट्रंपलमैन के ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार चौका जमाया। फाइन लेग पर कैच छोड़ा। मगर गेंद बाउंड्री लाइन के पार गई। इस ओवर में 6 रन बने। 1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 6/0। रोहित शर्मा 5* और केएल राहुल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 08, 2021  |  08:58 PM (IST)
भारत को मिला 133 रन का लक्ष्‍य मिला

मोहम्‍मद शमी ने भारत की तरफ से 20वां ओवर किया। रुबेन ट्रंपलमैन ने शमी की तीसरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। अगली ही गेंद पर ट्रंपलमैन के लांग ऑन की दिशा में चौका जड़ दिया। राहुल ने बाउंड्री लाइन पर अच्‍छा प्रयास किया, लेकिन गेंद नहीं रोक सके। इस ओवर में 13 रन बने। 20 ओवर के बाद नामीबिया का स्‍कोर 132/8। रुबेन ट्रंपलमैन 13* और जान फ्राइलिंक 15* रन बनाकर लौटे। भारत को जीत के लिए 133 रन की जरूरत है।

Nov 08, 2021  |  08:54 PM (IST)
जसप्रीत बुमराह ने वीज का किया शिकार

जसप्रीत बुमराह ने ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड वीज को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। वीज ने 25 गेंदों में दो चौके की मदद से 26 रन बनाए। इस ओवर में 5 रन बने। 19 ओवर के बाद नामीबिया का स्‍कोर 119/8। जान फ्राइलिंक 15* और रुबेन ट्रंपलमैन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। बुमराह ने 4 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए।

Nov 08, 2021  |  08:48 PM (IST)
बुमराह के ओवर में 7 रन बने

जसप्रीत बुमराह ने शुरूआती तीन गेंदें अच्‍छी डाली। मगर चौथी गेंद पर फ्राइलिंक के पैर पर लगकर बाउंड्री लाइन के पार गई। इस ओवर में 7 रन बने। 17 ओवर के बाद नामीबिया का स्‍कोर 102/7। जान फ्राइलिंक 4* और डेविड वीज 21* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 08, 2021  |  08:45 PM (IST)
अश्विन ने किया ग्रीन का शिकार

रविचंद्रन अश्विन ने जाने ग्रीन को खाता भी नहीं खोलने दिया और क्‍लीन बोल्‍ड किया। इस ओवर में 2 रन बने और एक विकेट आया। 16 ओवर के बाद नामीबिया का स्‍कोर 95/7। डेविड वीज 21* और जान फ्राइलिंक 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Chandrayaan 3