लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • India vs New Zealand 1st T20I Live Score IND vs NZ T20 Live Cricket Score Streaming Online Today Match Tim Southee Rohit sharma
Live Blog

IND vs NZ 1st T20 Match Highlights: हिटमैन की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीत के साथ की शुरुआत, न्यूजीलैंड को दी 5 विकेट से मात

Updated Nov 19, 2021 | 08:17 AM IST

India vs New Zealand 1st T20I, IND vs NZ T20 Match Highlights: टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज किया है। भारत ने रोमांचक मुकाबले में कीवी टीम को 5 विकेट के अंतर से मात दी।

Loading ...
IND vs NZ 1st T20I Live Cricket Score Online

India vs New Zealand 1st T20I, IND vs NZ T20 Match Highlights: रोहित शर्मा ने भारत के नए टी20 कप्तान के रूप में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य रखा था। जिसे भारतीय टीम ने 2 गेंद और 5 विकेट शेष रहते ऋषभ पंत के विजयी चौके के साथ हासिल कर लिया। भारतीय टीम की जीत की इबारत कप्तान रोहित शर्मा(48)और सूर्यकुमार यादव(62) ने लिखी लेकिन अंतिम ओवरों में ऋषभ पंत ने संयम बरतते हुए टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचाया। पंत 17 गेंद में 17 रन बनाकर नाबाद रहे। 

अंतिम 6 गेंद में चाहिए थे भारत को 10 रन 
अंतिम ओवर में भारतीय टीम को जीत के लिए 10 रन बनाने थे। ऐसे में वेंकटेश अय्यर ने दूसरी गेंद पर चौका जड़तकर दबाव को कम किया। इसके बाद अगली गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में आउट हो गए। इसके बाद जीत की जिम्मेदारी पिच पर पैर जमा चुके ऋषभ पंत के कंधों पर आ गई थी और उन्होंने  धैर्य रखते हुए डेरिल मिचेल के खिलाफ 2 गेंद शेष रहते टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचा दिया। 

टीम इंडिया ने की शानदार शुरुआत
जीत के लिए 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और एएल राहुल की जोड़ी ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 50 रन जोड़े। लेकिन 6वें ओवर की पहली गेंद पर राहुल सेंटनर का शिकार होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद हिटमैन रोहित शर्मा और सूर्यकुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 49 गेंद में 59 रन की साझेदारी की और टीम की और टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन अर्धशतक पूरा करने से पहले रोहित शर्मा को बोल्ट ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर रचित रवींद्र के हाथों लपकवाकर पवेलियन वापस भेज दिया। वो अपने अर्धशतक से 2 रन दूर रह गए। 

सूर्यकुमार ने शानदार पारी खेलकर जीत के करीब पहुंचाया
हिटमैन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऋषभ पंत के साथ बल्लेबाजी का जिम्मा संभाला और 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। ये उनका अंतरराष्ट्रीय टी20 में तीसरा अर्धशतक है। इसके बाद तेजी से रन बनाते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। लेकिन वो पारी के 17वें ओवर में बोल्ट ने सूर्यकुमार को बोल्ड करके भारतीय टीम को बड़ा झटका दिया। सूर्यकुमार ने 62 रन बनाए। इस ओवर से ठीक पहले बोल्ट ने ही सूर्यकुमार को जीवनदान दिया था। यही टीम को भारी पड़ गया। ट्रेंट बोल्ट सबसे सफल कीवी गेंदबाज रहे उन्होंने 31 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं साउदी, सेंटनर और डेरिल मिचेल को एक-एक विकेट मिला। 

जीत के लिए भारत को मिला 165 रन का लक्ष्य 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए। पहले ही ओवर में डेरेल मिचेल का विकेट गंवाने के बाद दूसरे विकेट के लिए मार्टिन गप्टिल और मार्क चैपमेन ने दूसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी करके टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। 10 ओवर में कीवी टीम केवल 65 रन बना सकी थी लेकिन अंतिम 10 ओवरों में कीवी बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की धुनाई करके टीम को 150 रन के पार पहुंचाया। मार्टिन गप्टिल ने 42 गेंद पर 70 और मार्क चैपमैन ने 50 गेंद में 63 रन बनाए। इनके अलावा और कोई कीवी बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक पाया। अंत में पूरी टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बना सकी। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट लिए। वहीं दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज के खाते में 1-1 विकेट गया। 

टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी 
टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वेंकटेश अय्यर को टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका मिला है। उन्हें टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल किया गया है। रोहित शर्मा ने अय्यर को डेब्यू कैप दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम के लिए डेरिल मिचेल और मार्टिन गप्टिल की जोड़ी उतरी है। 

ऐसी रही है दोनों टीमों के बीच भिड़ंत: 
भारतीय टीम की कमान राहुल द्रविड़ के हाथों में है वहीं टिम साउदी न्यूजीलैंड की कमान इस सीरीज में संभाल रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान कीवी टीम की पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। न्यूजीलैंड को 9 मैचों में जीत मिली है जबकि 8 में बाजी भारत के हाथ लगी है। दूसरी ओर, दोनों टीमों के बीच पिछली टी20 सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला था। यह सीरीज साल 2020 में न्यूजीलैंड की सरजमीन पर खेली गई थी। भारत ने पांच मैचों की  सीरीज में कीवी टीम का सूपड़ा साफ कर दिया था। भारत के खिलाड़ी पूरी सीरीज में छाए रहे थे और न्यूजीलैंड को एक भी मैच जीतने नहीं दिया।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11: 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार,  मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी (कप्तान), टॉड एस्टल, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

Nov 17, 2021  |  11:15 PM (IST)
सूर्यकुमार यादव चुने गए मैन ऑफ द मैच

सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया है। हालांकि इस रेस में शानदार गेंदबाजी करके 2 विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन भी थे। 

Nov 17, 2021  |  11:10 PM (IST)
पहले टी20 में जीत का लम्हा
Nov 17, 2021  |  10:45 PM (IST)
पंत ने जड़ा विजयी चौका, भारत ने जीता पहला टी20

20वें ओवर की चौथी गेंद पर ऋषभ पंत ने मिड ऑफ की दिशा में चौका जड़कर भारतीय टीम को 2 गेंद और 5 विकेट शेष रहते जीत दिला दी। पंत 17 गेंद में 17 और अक्षप पटेल 1 गेंद में 1 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Nov 17, 2021  |  10:41 PM (IST)
तीसरी गेंद, व्हाइड.....4 गेंद में चाहिए जीत के लिए 4 रन

डेरिल मिचेल में तीसरी गेंद डेरिल मिचेल ने व्हाइड डाल दी। उन्होंने ओवर की शुरुआत ही व्हाइड के साथ की थी।  

Nov 17, 2021  |  10:40 PM (IST)
चौका जड़ने के बाद आउट हुए अय्यर, जीत के लिए चाहिए 4 गेंद में 5 रन

वेंकटेश अय्यर पहली गेंद पर चौका जड़ने के बाद दूसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में लपके गए। उन्होंने 2 गेंद में 4 रन बनाए। 

Nov 17, 2021  |  10:36 PM (IST)
भारत ने गंवाया चौथा विकेट, साउदी ने किया अय्यर का शिकार

पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर टिम साउदी ने श्रेयस अय्यर का शिकार करके उन्हें पवेलियन वापस भेज दिया। अहम ओवर में साउदी ने 6 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया। ऋषभ पंत 13 और वेंकटेश अय्यर 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारत को 6 गेंद में 10 रन बनाने हैं। 

Nov 17, 2021  |  10:32 PM (IST)
19वां ओवर फेंकने आए टिम साउदी

अहम मौके पर कीवी कप्तान टिम साउदी ने खुद मोर्चा संभाला और गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालने आए हैं। जीत के लिए 12 गेंद में 16 रन न्यूजीलैंड को बचाने हैं। 

Nov 17, 2021  |  10:30 PM (IST)
जीत के लिए भारत को चाहिए 12 गेंद में 16 रन

लॉकी फर्ग्युसन ने आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के सामने केवल 5 रन खर्च किए। जीत के लिए भारत को 12 गेंद में 16 रन बनाने हैं। 18 ओवर में स्कोर 3 वि्केट पर 149 रन हो गया है। श्रेयस 4 गेंद में 1 और ऋषभ पंत 14 गेंद में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Nov 17, 2021  |  10:26 PM (IST)
टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, सूर्यकुमार बने बोल्ट का शिकार

15वें ओवर में सूर्यकुमार का कैच छोड़ने वाले ट्रेंट बोल्ट ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार को बोल्ड करके पवेलियन वापस भेज दिया। बोल्ट ने 40 गेंद में 62 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्क जड़े। जीत के लिए अभी भारत को 20 गेंद में 21 रन बनाने हैं। श्रेयस अय्यर 0 और ऋषभ पंत 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Nov 17, 2021  |  10:20 PM (IST)
16 ओवर में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 142 रन, जीत के लिए 24 गेंद में 23 रन की दरकार

भारतीय टीम को पहले टी20 में जीत के लिए 24 गेंद में 23 रन और बनाने हैं। 16 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर भारत ने 142 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार 62 (39) और ऋषभ पंत 7 गेंद में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Nov 17, 2021  |  10:13 PM (IST)
जीत के लिए भारत को बनाने हैं 30 गेंद में 38 रन

15 ओवर में भारत ने 2 विकेट खोकर 127 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 30 गेंद में 38 रन भारत को और बनाने हैं। सूर्यकुमार यादव 36 गेंद में 53 और ऋषभ पंत 4 गेंद में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Nov 17, 2021  |  10:11 PM (IST)
सूर्यकुमार यादव ने छक्के के साथ पूरा किया अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने पारी के 15वें ओवर की पहली गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन के खिलाफ छक्का जड़कर अपना अंतरराष्ट्रीय टी20 में तीसरा अर्धशतक 34 गेंद में पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। 

Nov 17, 2021  |  10:09 PM (IST)
14 ओवर में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 115 रन

भारत ने 14 ओवर में 2 विकेट खोकर 115 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार 33 गेंद पर 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए टीम इंडिया को 36 गेंद में 50 रन बनाने हैं। 

Nov 17, 2021  |  10:08 PM (IST)
बल्लेबाजी के लिए उतरे पंत, अर्धशतक के करीब सूर्यकुमार

भारतीय टीम ने पिच पर लेफ्ट-राइट हैंड कॉम्बिनेशन को बनाए रखने के लिए श्रेयस अय्यर से पहले ऋषभ पंत सूर्यकुमार यादव का साथ देने मैदान पर उतरे हैं। 

Nov 17, 2021  |  10:07 PM (IST)
अर्धशतक से चूके रोहित शर्मा, भारत ने गंवाया दूसरा विकेट

भारतीय टीम के पूर्वकालिक टी20 कप्तान बनने के बाद पहले मैच में हिटमैन रोहित शर्मा अर्धशतक जड़ने से चूक गए। रोहित 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ट का शिकार बने। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 36 गेंद का सामना किया और 48 रन की पारी खेलीा। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के जड़े। 

Nov 17, 2021  |  10:00 PM (IST)
12 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 104 रन, जीत के लिए 48 गेंद में 61 रन की दरकार

भारतीय टीम ने 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 37 (26) और रोहित शर्मा 46 (32) रन बनाकर खेल रहे हैं। 38 गेंद में रोहित और यादव के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई। 

Nov 17, 2021  |  09:58 PM (IST)
100 रन के पार टीम इंडिया, जीत से 65 रन दूर

सूर्यकुमार ने एस्टल की गेंद पर चौका जड़ा और भारत को 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर 100 रन के पार पहुंचा दिया।

Chandrayaan 3