लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • India vs South Africa 2nd Test DAY 4 Live Score IND vs SA Match Live Cricket Score Online updates
Live Blog

IND vs SA 2nd Test Day 4 Match Highlights: डीन एल्गर की कप्तानी पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने जीता जोहान्सबर्ग टेस्ट

Updated Jan 09, 2022 | 01:02 PM IST

India vs South Africa (IND vs SA) 2nd Test Match Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग टेस्ट में भारत को 7 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

Loading ...
तस्वीर साभार:  AP
India vs South Africa 2nd Test Score

India vs South Africa (IND vs SA) 2nd Test Day 4 Match Highlights: भारतीय टीम का जोहान्सबर्ग में अजेय रहने का 30 साल लंबा सिलसिला गुरुवार को समाप्त हो गया। दूसरे टेस्ट में जीत के लिए मिले 240 रन के लक्ष्य को मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने महज 3 विकेट खोकर डीन एल्गर(96*) की कप्तानी पारी की बदौलत हासिल कर लिया। एल्गर ने अश्विन की गेंद पर चौका जड़कर जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही तीन मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। सीरीज किसके खाते में जाएगी इसका फैसला केपटाउन में 11 जनवरी से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में होगा। 

डीन एल्गर बने टीम इंडिया के सामने दीवार
जोहान्सबर्ग टेस्ट के बारिश से प्रभावित रहे चौथे दिन मेजबान टीम को जीत के लिए 122 रन बनाने थे। दिन के खेल के शुरुआती दो सत्र बारिश की भेंट चढ़ने के बाद 34 ओवर का खेल दिन में होना था। लेकिन 27.4 ओवरों में डीन एल्गर ने वान डर डुसेन और टेम्बा बवुमा के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य के पार पहुंचा दिया और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। कप्तान एल्गर ने 96* रन बनाए। वहीं डुसेन ने 40 और बवुमा ने नाबाद 23* रन बनाकर दूसरे छोर से जीत में कप्तान का साथ दिया। 

भारतीय गेंदबाज नहीं कर पाए करिश्मा
भारतीय गेंदबाज चौथे दिन विकेट के लिए तरस गए। दिन के खेल में एकलौती सफलता मोहम्मद शमी को मिली जिन्होंने स्लिप पर डुसेन को पुजारा के हाथों कैच कराया। डुसेन ने 40 रन बनाए। इसके अलावा पारी में भारतीय गेंदबाजों को केवल तीन सफलता मिली। भारत के लिए एक-एक विकेट शार्दुल ठाकुर,रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने हासिल किए। 


जीत के लिए द. अफ्रीका को चाहिए 122 रन और भारत को 8 विकेट 
मैच के चौथे और निर्णायक दिन मेजबान दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 122 रन और बनाने हैं और टीम इंडिया को मैच और सीरीज अपने नाम करने के लिए 8 विकेट और हासिल करने हैं। जीत के लिए दो स्कोर दक्षिण अफ्रीकी टीम को मिला है वो सीरीज में अबतक एक बार भी उस स्कोर तक नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों की जीत के संभावनाएं फिलहाल बरकरार हैं। भारतीय टीम वांडरर्स के मैदान पर आज तक कोई मैच नहीं हारी है। 

Jan 06, 2022  |  09:30 PM (IST)
1-1 से बराबर हुई सीरीज
Jan 06, 2022  |  09:26 PM (IST)
डीन एल्गर ने जड़ा विजयी चौका, 7 विकेट से जीता द. अफ्रीका

कप्तान डीन एल्गर ने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को जोहान्सबर्ग टेस्ट में जीत दिला दी। एल्गर 96 और बवुमा 23 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका मे जीत के लिए मिले 240 रन के लक्ष्य को 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। 

Jan 06, 2022  |  09:15 PM (IST)
सिराज की जमकर हुई धुनाई, जीत से 11 रन दूर द. अफ्रीका

मोहम्मद सिरीज की 65वें ओवर में डीन एल्गर ने जमकर धुनाई की और एक ओवर में तीन चौके जड़ दिए। एक चौका सिराज की व्हाइड गेंद पर भी गया। इस ओवर में द. अफ्रीका ने कुल 18 रन बटोरे। डीन एल्गर 89 रन बना लिए हैं। जीत के लिए द. अफ्रीका को 11 रन और बनाने हैं।  दक्षिण अफ्रीका ने 65 ओवर में 3 विकेट खोकर 229 रन बना लिए हैं। 

Jan 06, 2022  |  08:59 PM (IST)
200 रन के पार दक्षिण अफ्रीका, जीत के लिए 40 रन की दरकार

दक्षिण अफ्रीका ने 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में 62 ओवर में 3 विकेट खोकर 200 रन बना लिए हैं। जीत के लिए मेजबान टीम को 40 रन और बनाने हैं। कप्तान एल्गर 74 और बवुमा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Jan 06, 2022  |  08:54 PM (IST)
वांडरर्स में पहली बार हार के कगार पर भारत

भारतीय टीम पहली बार वांडरर्स के मैदान पर हार के करीब पहुंच गई है। जीत के लिए द. अफ्रीका को 46 रन और बनाने हैं। 61 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 194 रन बना लिए हैं।

Jan 06, 2022  |  08:45 PM (IST)
जीत से 49 रन दूर दक्षिण अफ्रीका

IND vs SA Live Score: South Africa 191/3 रन( 59 ओवर), जीत के लिए चाहिए 49 रन (लक्ष्य 240)

Jan 06, 2022  |  08:40 PM (IST)
शमी की गेंद पर एल्गर ने किया हमला, जीत से 50 रन दूर मेजबान

डीन एल्गर ने 58वें ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर हमला करके लगातार दो चौके जड़े और अपनी टीम को जीत के और करीब पहुंचा दिया। 58 ओवर में द. अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 190 रन बना लिए हैं। जीत के लिए मेजबान टीम को 50 रन और बनाने हैं। 

Jan 06, 2022  |  08:36 PM (IST)
57 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 3 विकेट पर 181 रन

चौथे दिन 17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 17 ओवर के खेल में द. अफ्रीका ने 59 रन जोड़े हैं और केवल 1 विकेट गंवाया है। जीत के लिए उसे अब केवल 59 रन बनाने हैं। दिन के खेल में 17 ओवर बाकी है। डीन एल्गर पिच पर अंगद की तरह पैर जमाए हुए हैं। वो 64 रन बनाकर नाबाद हैं। 
IND vs SA Live Score: South Africa 181/3 रन( 57 ओवर), जीत के लिए चाहिए 59 रन (लक्ष्य 240)

Jan 06, 2022  |  08:33 PM (IST)
शार्दुल ने छोड़ा फॉलोथ्रू में कैच

पारी के 57वें ओवर की दूसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने फॉलोथ्रू में बावुमा का कैच छोड़ दिया। यह कैच टीम इंडिया को भारी पड़ सकता है। बवुमा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Jan 06, 2022  |  08:31 PM (IST)
जीत से 60 रन दूर दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग टेस्ट में 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 56 ओवर में 3 विकेट खोकर 180 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 60 रन और बनाने हैं। 

Jan 06, 2022  |  08:24 PM (IST)
शमी ने किया डुसेन का शिकार, खत्म हुआ इंतजार

मोहम्मद शमी ने चौथी दिन भारत को पहली सफलता दिलाई। डुसेन स्लिप पर पुजारा के हाथों लपके गए। उन्होंने 40 रन बनाए।

Jan 06, 2022  |  08:16 PM (IST)
जीत से 66 रन दूर दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट खोकर 52 ओवर में 174 रन बना लिए हैं। जीत के लिए मेजबान टीम को 66 रन और बनाने हैं। 
IND vs SA Live Score: South Africa 174/2 रन( 52 ओवर), जीत के लिए चाहिए 66 रन (लक्ष्य 240)

Jan 06, 2022  |  08:06 PM (IST)
जीत की ओर बढ़ा दक्षिण अफ्रीका

भारतीय गेंदबाज चौथे दिन भी विकेट के लिए तरस रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने जीत की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। 50 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं। जीत से मेजबान टीम 78 रन दूर है। 

Jan 06, 2022  |  07:58 PM (IST)
जीत से 97 रन दूर दक्षिण अफ्रीका

IND vs SA Live Score: South Africa 147/2 रन( 49 ओवर), जीत के लिए चाहिए 97 रन (लक्ष्य 240)

Jan 06, 2022  |  07:57 PM (IST)
जीत से 93 रन दूर द. अफ्रीका, तीसरे विकेट के लिए तरसा भारत

डुसेन ने दिन के खेल के नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर कवर की दिशा में शानदार चौका बुमराह के खिलाफ जड़ा। इस चौके के साथ द. अफ्रीका ने 48..5 ओवर में 147 रन बना लिए हैं। जीत से द. अफ्रीकी टीम 93 रन दूर है। भारतीय गेंदबाज तीसरी सफलता के लिए तरस गए हैं। 

Jan 06, 2022  |  07:41 PM (IST)
राहुल ने शमी के हाथ में थमाई गेंद

केएल राहुल ने रविचंद्रन अश्विन की जगह गेंद दिन के छठे ओवर में मोहम्मद शमी के हाथों में थमाई है।

Jan 06, 2022  |  07:40 PM (IST)
चौथे दिन द.अफ्रीका की सधी हुई शुरुआत, 2 विकेट खोकर बनाए 139 रन

द. अफ्रीका ने 44 ओवर में 2 विकेट खोकर 139 रन बना लिए हैं। एल्गर 53 और दुसें 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SA Live Score: South Africa 139/2 रन( 45 ओवर), जीत के लिए चाहिए 101 रन (लक्ष्य 240)

Chandrayaan 3