लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • INDIA vs SRI Lanka 2nd T20 Live Score IND vs SL T20 Match Live Cricket Score Streaming Online Himachal Pradesh Cricket Stadium Dharamsala
Live Blog

IND vs SL, 2nd T20 Highlights: टीम इंडिया ने श्रीलंका को दूसरे टी20 में 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्‍जा

Updated Feb 27, 2022 | 08:00 AM IST

IND vs SL 2nd T20, Match Highlights: भारत ने शनिवार को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 17 गेंदें शेष रहते सात विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Loading ...
भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच अपडेट्स धर्मशाला

IND vs SL 2nd T20 Match Highlights: प्‍लेयर ऑफ द मैच श्रेयस अय्यर (74*) और रवींद्र जडेजा (45*) की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत ने शनिवार को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 17 गेंदें शेष रहते सात विकेट से मात दी। धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए। जवाब में भारत ने सिर्फ 17.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ ही भारत ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा व अंतिम टी20 मैच रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। भारत की यह लगातार 11वीं टी20 इंटरनेशनल जीत रही। भारत की घर में यह लगातार सातवीं टी20 सीरीज जीत रही।

भारत की पारी का हाल

184 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारत की शुरूआत खराब रही। रोहित शर्मा (1) को पहले ही ओवर में दुष्‍मंथ चमीरा ने क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। इशान किशन (16) का बल्‍ला भी खामोश रहा और कुमार की गेंद पर वह शनाका को आसान कैच थमाकर डगआउट लौट गए। 44 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद भारत को श्रेयस अय्यर (74*) और संजू सैमसन (39) ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। 

संजू सैमसन ने कुमार के एक ओवर में तीन छक्‍के और एक बाउंड्री जमाई, लेकिन उसी ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। कुमार की गेंद पर बिनारु फर्नांडो ने सैमसन का कैच पकड़ा। सैमसन ने 25 गेंदों में दो चौके और तीन छक्‍के की मदद से 39 रन बनाए। यहां से रवींद्र जडेजा ने आते ही आक्रामक रवैया अपनाया और पहली ही गेंद पर चौका जमाया। 

फिर अय्यर और जडेजा ने तेजी से 58 रन की मैच विजयी साझेदारी करके भारत को 17 गेंदों पहले जीत दिला दी। अय्यर ने 44 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्‍के की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। वहीं जडेजा ने 18 गेंदों में 7 चौके और एक छक्‍के की मदद से नाबाद 45 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से लाहिरू कुमार ने दो जबकि दुष्‍मंथ चमीरा को एक विकेट मिला।

श्रीलंका की पारी का हाल

इससे पहले पाथुम निसांका (75) और कप्‍तान दासुन शनाका (47*) की धुआंधार पारियों की बदौलत श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए। भारत द्वारा पहले बल्‍लेबाजी के आमंत्रण को स्‍वीकार करने वाली श्रीलंका की शुरूआत धीमी रही, लेकिन उसने विकेट नहीं गवाएं। निसांका और दनुष्‍का गुनाथिलाका (38) ने 67 रन की साझेदारी करके दमदार शुरूआत की।

रवींद्र जडेजा ने गुनाथिलाका को वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। यहां से भारत की वापसी हुई और युजवेंद्र चहल ने चरित असलंका (2) को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट कर दिया। हर्षल पटेल ने कामिल मिशारा (1) को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। 

15वें ओवर में दिनेश चंडीमल (9) को बुमराह ने शॉर्ट कवर्स में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। 15 ओवर में श्रीलंका का स्‍कोर 103/4 था। यहां से अगली 30 गेंदों में पाथुम निसांका और कप्‍तान दासुन शनाका ने पूरी पारी का नक्‍शा बदल दिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। भुवनेश्‍वर कुमार ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर निसांका को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। 

फिर दासुन शनाका ने हर्षल पटेल द्वारा किए पारी के आखिरी ओवर में 23 रन बटोरकर श्रीलंका को 183/5 के विशाल स्‍कोर तक पहुंचाया। दासुन शनाका ने केवल 19 गेंदों में दो चौके और पांच छक्‍के की मदद से नाबाद 47 रन बनाए। श्रीलंका ने अंतिम 5 ओवर में 80 रन बनाए और केवल एक विकेट गंवाया। भारत की तरफ से भुवनेश्‍वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली।

टॉस का बॉस

इससे पहले भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया जबकि श्रीलंका ने दो बदलाव किए हैं। श्रीलंका ने जेफ्रे वांडरसे और जानिय लियानागे की जगह बिनुरा फर्नांडो और दनुष्‍का गुनाथिलाका को शामिल किया है।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत की प्‍लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, दीपक हूडा, हर्षल पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका की प्‍लेइंग 11 - पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, चरित असलंका, दनुष्‍का गुनाथिलाका, दिनेश चंडीमल, दासुन शनाका (कप्‍तान), चमिका करुणारत्‍ने, दुष्‍मंथ चमीरा, प्रवीण जयविक्रमा, बिनुरा फर्नांडो और लाहिरू कुमार।

Feb 26, 2022  |  10:28 PM (IST)
रवींद्र जडेजा ने खेला मैच विजयी शॉट

दुष्‍मंथ चमीरा ने श्रीलंका के लिए पारी का 18वां ओवर किया। पहली ही गेंद पर रवींद्र जडेजा ने मिड ऑफ की दिशा में चौका जमाकर भारत की जीत पर मुहर लगाई। भारत ने 17 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से मुकाबला जीता और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच रविवार को खेला जाएगा।

भारत ने 17.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 184 रन का लक्ष्‍य हासिल किया। भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की।

Feb 26, 2022  |  10:24 PM (IST)
भारत जीत के करीब

बिनुरा फर्नांडो ने श्रीलंका के लिए पारी का 17वां ओवर डाला। भारतीय बल्‍लेबाजों ने शुरूआती तीन गेंदों में तीन सिंगल लिए। चौथी गेंद पर अय्यर बीट हुए। फिर पांचवीं गेंद पर उन्‍होंने शॉर्ट थर्डमैन की दिशा में चौका जमा दिया। अय्यर ने ऑफ स्‍टंप के बाहर जाती गेंद को दिशा दिखाई और बाउंड्री हासिल की। इस ओवर में 7 रन बने। 17 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 182/3। श्रेयस अय्यर 74* और रवींद्र जडेजा 41* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 2nd T20I Live Score: भारत 182/3, 17 ओवर (लक्ष्‍य 184 रन)

Feb 26, 2022  |  10:20 PM (IST)
जडेजा का कैच टपकाया

दुष्‍मंथ चमीरा ने श्रीलंका के लिए पारी का 16वां ओवर किया । पहली ही गेंद पर जडेजा ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। अगली गेंद पर जडेजा को जीवनदानमिला और यह छक्‍का भी रहा। लांग ऑफ के फील्‍डर ने हाथ का कैच टपकाया। फिर तीसरी गेंद पर जडेजा ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में चौका जमा दिया। चमीरा ने चौथी गेंद शॉर्ट डाली और जडेजा ने पुल शॉट के सहारे एक और बाउंड्री जमाई। इस समय जडेजा खूंखार अंदाज में पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। पांचवीं गेंद पर जडेजा ने थर्डमैन के पास से चौका जमा दिया। चमीरा ने ऑफ स्‍टंप के बाहर फुल लेंथ की गेंद डाली। जडेजा ने थर्डमैन के करीब से शानदार चौका जमा दिया। फिर चमीरा ने वाइड गेंद डाली। ऑफ स्‍टंप के काफी बाहर गेंद डाली। आखिरी गेंद पर कवर्स की दिशा में हवाई शॉट खेलकर एक रन लिया। इस ओवर में 23 रन बने। 16 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 175/3। श्रेयस अय्यर 69* और रवींद्र जडेजा 39* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 2nd T20I Live Score: भारत 175/3, 16 ओवर (लक्ष्‍य 184 रन)

Feb 26, 2022  |  10:14 PM (IST)
जडेजा के आकर्षक स्‍ट्रोक्‍स

बिनुरा फर्नांडो पारी का 15वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद नो डाली, जिस पर जडेजा ने बाउंड्री जमा दी। फ्री हिट मिली तो जडेजा ने पूरा फायदा उठाया और बिनुरा के पास से करारा शॉट खेलकर बाउंड्री जमा दी। जडेजा और अय्यर ने भारत का स्‍कोर 150 रन के पार पहुंचाया। 15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 152/3। श्रेयस अय्यर 69* और रवींद्र जडेजा 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 2nd T20I Live Score: भारत 152/3, 15 ओवर (लक्ष्‍य 184 रन)

Feb 26, 2022  |  10:09 PM (IST)
अय्यर-जडेजा पर बड़ी जिम्‍मेदारी

चमिका करुणारत्‍ने ने श्रीलंका के लिए पारी का 14वां ओवर किया। पहली गेंद पर अय्यर ने एक रन लिया। फिर अगली ही गेंद पर जडेजा ने चौका जमा दिया। तीसरी गेंद पर जडेजा ने तेजी से एक रन लिया। इस ओवर में 8 रन बने। 14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 136/3। 

IND vs SL, 2nd T20I Live Score: भारत 136/3, 14 ओवर (लक्ष्‍य 184 रन)

Feb 26, 2022  |  09:54 PM (IST)
अय्यर के जोरदार प्रहार

दासुन शनाका ने पारी का 12वां ओवर किया। श्रेयस अय्यर ने दूसरी गेंद पर अपर कट के जरिये शानदार छक्‍का जमाया। इस ओवर में बाकी एक या दो रन बने। कुल मिलाकर इस ओवर में 14 रन बने। 12 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 105/2। श्रेयस अय्यर 63* और संजू सैमसन 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 2nd T20I Live Score: भारत 105/2, 12 ओवर (लक्ष्‍य 184 रन)

Feb 26, 2022  |  09:52 PM (IST)
अय्यर का लगातार दूसरा अर्धशतक

चमिका करुणारत्‍ने ने श्रीलंका के लिए पारी का 11वां ओवर किया। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने लांग ऑफ पर छक्‍का जमाया और लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया। पिछली चार पारियों में अय्यर का यह तीसरा अर्धशतक रहा। इस ओवर में 11 रन बने। 11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 91/2। श्रेयस अय्यर 54* और संजू सैमसन 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 2nd T20I Live Score: भारत 91/2, 11 ओवर (लक्ष्‍य 184 रन)

Feb 26, 2022  |  09:41 PM (IST)
सैमसन ने जमाया अपनी पारी का पहला चौका

सैमसन ने शनाका का बाउंड्री के साथ किया स्‍वागत। श्रीलंकाई कप्‍तान ने पारी का 10वां ओवर करने की जिम्‍मेदारी उठाई। पहली ही गेंद पर सैमसन ने क्‍लासिक अंदाज में स्‍क्‍वायर लेग के पास से चौका जमा दिया। अगली ही गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सैमसन ने दो रन लिए। इसके बाद शनाका की हर गेंद पर सिंगल बना। इस ओवर में 10 रन बने। 10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 80/2। श्रेयस अय्यर 45* और संजू सैमसन 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 2nd T20I Live Score: भारत 80/2, 10 ओवर (लक्ष्‍य 184 रन)

Feb 26, 2022  |  09:37 PM (IST)
अय्यर की पावर हिटिंग

जयविक्रमा ने श्रीलंका के लिए पारी का 9वां ओवर किया। श्रेयस अय्यर ने पहली गेंद पर सम्‍मान दिया और फिर अगली दो गेंदों पर लगातार दो छक्‍के जमा दिए। पहला छक्‍का गेंदबाज के सिर के ऊपर से 93 मीटर दूरी का जमाया। फिर दूसरा छक्‍का लांग ऑन के ऊपर से जड़ा। इस ओवर में 14 रन बने। 9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 70/2। संजू सैमसन 6* और श्रेयस अय्यर 43* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 2nd T20I Live Score: भारत 70/2, 9 ओवर (लक्ष्‍य 184 रन)

Feb 26, 2022  |  09:32 PM (IST)
ओवर से आए 5 रन

चमिका करुणारत्‍ने ने श्रीलंका के लिए पारी का 8वां ओवर किया। भारतीय बल्‍लेबाज एक भी बाउंड्री निकालने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। इस ओवर में बल्‍लेबाजों ने तीन सिंगल और एक डबल लिए। 8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 56/2। संजू सैमसन 5* और श्रेयस अय्यर 30* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 2nd T20I Live Score: भारत 56/2, 8 ओवर (लक्ष्‍य 184 रन)

Feb 26, 2022  |  09:27 PM (IST)
इशान किशन खराब शॉट खेलकर आउट

लाहिरू कुमार ने श्रीलंका के लिए पावरप्‍ले का आखिरी ओवर करने की जिम्‍मेदारी उठाई। दासुन शनाका का एकदम सही फैसला। पहली ही गेंद पर इशान किशन आउट। ऑफ स्‍टंप की गेंद को मिडविकेट के ऊपर से खेलना चाहते थे,लेकिन बेहद खराब टाइमिंग। मिड ऑन पर शनाका ने एकदम आसान कैच लपका। इशान किशन ने 15 गेंदों में दो चौके की मदद से 16 रन बनाए। इस ओवर में केवल 2 रन बने और एक विकेट आया। 6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 46/2। श्रेयस अय्यर 24* और संजू सैमसन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 2nd T20I Live Score: भारत 46/2, 6 ओवर (लक्ष्‍य 184 रन)

Feb 26, 2022  |  09:18 PM (IST)
अय्यर ने जमाई तीन बाउंड्री

बिनुरा फर्नांडो ने श्रीलंका के लिए पारी का पांचवां ओवर डाला। पहली दो गेंदों पर अय्यर और किशन ने एक-एक रन लिया। चौथी गेंद पर अय्यर ने मिड ऑन की दिशा में शानदार बाउंड्री जमाई। फिर पांचवीं गेंद पर अय्यर ने लगातार दूसरी बाउंड्री जमा दी। इस बार अय्यर ने शॉर्ट मिडविकेट और मिड ऑन के बीच से बाउंड्री जमाई। अय्यर ने चौके की हैट्रिक जमाई। आखिरी गेंद फुल लेंथ मिली तो मिड ऑफ और नॉन स्‍ट्राइकर के बीच से गैप ढूंढकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 14 रन बने। 5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 44/1। श्रेयस अय्यर 23* और इशान किशन 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 2nd T20I Live Score: भारत 44/1, 5 ओवर (लक्ष्‍य 184 रन)

Feb 26, 2022  |  09:13 PM (IST)
किशन-अय्यर पर बड़ी जिम्‍मेदारी

लाहिरू कुमार ने श्रीलंका के लिए चौथा ओवर डाला। कुमार ने 146.7 केपीएच की गति की गेंद के साथ शुरूआत की। दूसरी ही गेंद बाउंसर डाली, जो किशन के हेलमेट पर जाकर लगी। तीसरी गेंद पर किशन ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर अय्यर ने बाउंड्री जमाई। इसमें अय्यर को भाग्‍य का साथ मिला। उनके बल्‍ले का मोटी किनारा लगकर गेंद पहली स्लिप के करीब से बाउंड्री पार गई। इस ओवर में 7 रन बने। 4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 30/1। इशान किशन 15* और श्रेयस अय्यर 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 2nd T20I Live Score: भारत 30/1, 4 ओवर (लक्ष्‍य 184 रन)

Feb 26, 2022  |  09:07 PM (IST)
चमीरा का एक और कड़क ओवर

दुष्‍मंथ चमीरा ने श्रीलंका के लिए पारी का तीसरा ओवर डाला। इस ओवर में उन्‍होंने बल्‍लेबाजों को बाउंड्री नहीं जमाने दी। चमीरा के ओवर में 5 रन बने। 3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 23/1। इशान किशन 14* और श्रेयस अय्यर 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 2nd T20I Live Score: भारत 23/1, 3 ओवर (लक्ष्‍य 184 रन)

Feb 26, 2022  |  09:02 PM (IST)
दोनों बल्‍लेबाजों ने जमाई बाउंड्री

बिनुरा फर्नांडो ने श्रीलंका के लिए पारी का दूसरा ओवर डाला। इशान किशन ने दूसरी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। उनके बल्‍ले का मोटा किनारा लेकर गेंद पहली स्लिप के पास से होती हुई बाउंड्री लाइन के पार गई। फिर पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर ने गेंदबाज के पास से शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 2 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 18/1। श्रेयस अय्यर 4* और इशान किशन 12* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs SL, 2nd T20I Live Score: भारत 18/1, 2 ओवर (लक्ष्‍य 184 रन)

Feb 26, 2022  |  08:52 PM (IST)
श्रीलंकाई पारी रही शानदार
Feb 26, 2022  |  08:41 PM (IST)
शनाका के नाम रहा पूरा ओवर

हर्षल पटेल ने भारत के लिए पारी का आखिरी ओवर डाला। पहली गेंद ऑफ स्‍टंप के काफी बाहर वाइड डाली। अगली गेंद पर शनाका और विकेटकीपर दोनों गच्‍चा खा गए और गेंद बाउंड्री लाइन के पार चली गई। इसके बाद तीसरी गेंद पर शनाका ने फिर चौका जमा दिया। इस बार शनाका ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में बाउंड्री हासिल की। पांचवीं गेंद पर शनाका ने छक्‍का जमाया। यह उम्‍दा शॉट रहा। लांग ऑफ के ऊपर से बेहतरीन छक्‍का। शनाका ने आखिरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया और पारी का शानदार अंत किया। इस ओवर में 23 रन बने। 20 ओवर के बाद श्रीलंका का स्‍कोर 183/5। दासुन शनाका 47* और चमिका करुणारत्‍ने 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 2nd T20I Live Score: श्रीलंका 183/5, 20 ओवर

Chandrayaan 3