लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • INDIA vs SRI Lanka 3rd T20 Live Score IND vs SL T20 Match Live Cricket Score Streaming Online Himachal Pradesh Cricket Stadium Dharamsala
Live Blog

IND vs SL, 3rd T20I Highlights: भारत ने श्रीलंका का 3-0 से किया क्‍लीन स्‍वीप, जीत का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया

Updated Feb 27, 2022 | 11:11 PM IST

IND vs SL 3rd T20I Match Highlights : भारतीय टीम ने रविवार को धर्मशाला में खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 19 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने श्रीलंका का तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया।

Loading ...
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच, लाइव अपडेट्स

IND vs SL 3rd T20I Match Highlights :  श्रेयस अय्यर (73*) और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने रविवार को धर्मशाला में खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 19 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 146/5 का स्‍कोर बनाया। जवाब में भारत ने 16.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। 

इस जीत के साथ ही भारत ने श्रीलंका का तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया। भारत की यह लगातार 12वीं टी20 इंटरनेशनल जीत रही, जो वर्ल्‍ड रिकॉर्ड की बराबरी है। भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार सातवीं टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीती है। रोहित शर्मा घरेलू जमीन पर सबसे ज्‍यादा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाले दुनिया के शीर्ष कप्‍तान बन गए हैं।

भारत की पारी का हाल

147 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारत की शुरूआत अच्‍छी नहीं रही। दुष्‍मंथ चमीरा ने रोहित शर्मा (5) को मिडऑफ में चमिका करुणारत्‍ने के हाथों कैच आउट कराया। चमीरा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छठी बार रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। फिर संजू सैमसन (18) और अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़ते हुए भारत को 50 रन के पार पहुंचाया। चमिका करुणारत्‍ने की गेंद पर सैमसन विकेटकीपर को आसान कैच थमाकर डगआउट लौट गए। 

यहां से श्रेयस अय्यर और दीपक हूडा (21) ने पारी को आगे बढ़ाया। हूडा को लाहिरू कुमार ने बोल्‍ड करके भारत को तीसरा झटका दिया। वेंकटेश अय्यर (5) भी कुछ खास नहीं कर सके और कुमार की गेंद पर जयविक्रमा को कैच थमा बैठे। फिर श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा ने तेजी से रन जोड़ते हुए भारत को कोई और नुकसान नहीं होने दिया और 19 गेंदें पहले ही जीत दिला दी। 

श्रेयस अय्यर ने 45 गेंदों में 9 चौके और एक छक्‍के की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। जडेजा ने 15 गेंदों में तीन चौके की मदद से नाबाद 22 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से लाहिरू कुमार को सबसे ज्‍यादा दो विकेट मिले। चमिका करुणारत्‍ने और दुष्‍मंथ चमीरा को एक-एक सफलता मिली।

श्रीलंका की पारी का हाल

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत आवेश खान और मोहम्‍मद सिराज ने बिगाड़ी। सिराज ने पहले ही ओवर में दनुष्‍का गुनाथिलाका को बोल्‍ड किया। इसके बाद आवेश खान ने पाथुम निसांका (1) और चरित असलंका (4) को जल्‍दी-जल्‍दी आउट किया। रवि बिश्‍नोई ने जानिथ लियानागे (9) को बोल्‍ड करके श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ा दी। श्रीलंका ने 8.3 ओवर में 29 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।

हर्षल पटेल ने दिनेश चंडीमल (22) को वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर श्रीलंका को पांचवां करारा झटका दिया। इसके बाद दिनेश चंडीमल (74*) ने चमिका करुणारत्‍ने (12*) के साथ मिलकर श्रीलंका को सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचाया। शनाका ने 38 गेंदों में 9 चौके और दो छक्‍के की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। भारत की तरफ से आवेश खान ने सबसे ज्‍यादा दो विकेट लिए। मोहम्‍मद सिराज, रवि बिश्‍नोई और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिला।

टॉस का बॉस

श्रीलंका के कप्‍तान दासुन शनाका ने भारत के खिलाफ तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अपनी प्‍लेइंग 11 में चार बदलाव किए हैं। इशान किशन चोट के कारण तीसरे मैच से बाहर हुए जबकि जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्‍वर कुमार और युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है। इनकी जगह रवि बिश्‍नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान और मोहम्‍मद सिराज को मौका दिया गया है। श्रीलंका ने भी अपनी प्‍लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। मेहमान टीम में पी जयविक्रमा और कामिल मिशारा की जगह जेफ्रे वांडरसे और जानिथ लियानागे को शामिल किया गया है।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत की प्‍लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान), संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, दीपक हूडा, हर्षल पटेल, रवि बिश्‍नोई, मोहम्‍मद सिराज, कुलदीप यादव और आवेश खान।

श्रीलंका की प्‍लेइंग 11 - पाथुम निसांका, दनुष्‍का गुनाथिलाका, चरित असलंका, दिनेश चंडीमल, जानिथ लियानागे, दासुन शनाका (कप्‍तान), चमिका करुणारत्‍ने, दुष्‍मंथ चमीरा, जेफ्रे वांडरसे, बिनुरा फर्नांडो और लाहिरू कुमार।

Feb 27, 2022  |  10:22 PM (IST)
टीम इंडिया ने श्रीलंका का किया क्‍लीन स्‍वीप

लाहिरू कुमार ने श्रीलंका के लिए पारी का 17वां ओवर किया। पहली ही गेंद वाइड लेग साइड की दिशा में डाली। दूसरी गेंद फिर लेग साइड पर डाली, जिस पर जडेजा ने चौका जमाया। तीसरी गेंद पर जडेजा ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर ने जमाया विजयी चौका। मिडविकेट की दिशा में गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। भारत ने 16.5 ओवर में लक्ष्‍य हासिल किया। भारत ने 19 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से जीता मैच। श्रेयस अय्यर 73* और रवींद्र जडेजा 22* रन बनाकर नाबाद रहे। 

Feb 27, 2022  |  10:16 PM (IST)
भारत जीत के करीब

बिनुरा फर्नांडो ने श्रीलंका के लिए पारी का 16वां ओवर किया। पहली ही गेंद पर रवींद्र जडेजा ने शानदार चौका जमाया। इसके बाद चौथी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने थर्डमैन के पास से चौका जमाया। इस ओवर में 13 रन बने। 16 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 136/4। रवींद्र जडेजा 16* और श्रेयस अय्यर 68* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 136/4, 16 ओवर (लक्ष्‍य 147 रन) 

Feb 27, 2022  |  10:24 PM (IST)
लक्ष्‍य के करीब पहुंचती हुई टीम इंडिया

चमिका करुणारत्‍ने ने श्रीलंका के लिए पारी का 15वां ओवर डाला। पहली पांच गेंदों में पांच सिंगल आए। फिर आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने दो रन दौड़कर लिए। इस ओवर में 7 रन बने। 15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 123/4। श्रेयस अय्यर 61* और रवींद्र जडेजा 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 123/4, 15 ओवर (लक्ष्‍य 147 रन) 

Feb 27, 2022  |  10:24 PM (IST)
रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला

दुष्‍मंथ चमीरा ने श्रीलंका के लिए पारी का 14वां ओवर डाला। रवींद्र जडेजा ने डीप थर्ड मैन की दिशा में शानदार चौका जमाया। इसके अलावा ओवर में चार सिंगल आए। इस ओवर में कुल 9 रन बने। 14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 116/4। श्रेयस अय्यर 57* और रवींद्र जडेजा 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 116/4, 14 ओवर (लक्ष्‍य 147 रन)

Feb 27, 2022  |  10:24 PM (IST)
कुमार ने वेंकटेश को बनाया दूसरा शिकार

लाहिरू कुमार ने श्रीलंका के लिए पारी का 13वां ओवर डाला। दूसरी ही गेंद पर कुमार ने वेंकटेश अय्यर को डीप स्‍क्‍वायर लेग पर सब्‍सटीट्यूट पी जयविक्रमा के हाथों कैच आउट कराया। वेंकटेश अय्यर ने 4 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। इस ओवर में 5 रन बने। 13 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 107/4। श्रेयस अय्यर 55* और रवींद्र जडेजा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 107/4, 13 ओवर (लक्ष्‍य 147 रन)

Feb 27, 2022  |  10:23 PM (IST)
हूडा हुए क्‍लीन बोल्‍ड

लाहिरू कुमार ने श्रीलंका के लिए पारी का 11वां ओवर किया। पहली चार गेंदों में तीन सिंगल बनने के बाद कुमार ने दीपक हूडा को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। कुमार ने 144 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यॉर्कर गेंद डाली, जिस पर हूडा बोल्‍ड हो गए। हूडा ने 16 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 21 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने आते ही पहली ही गेंद पर चौका जमा दिया। इस ओवर में सात रन बने। 11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 93/3। वेंकटेश अय्यर 4* और श्रेयस अय्यर 44* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 93/3, 11 ओवर (लक्ष्‍य 147 रन)

Feb 27, 2022  |  10:23 PM (IST)
हूडा का शानदार सिक्‍स

जेफ्रे वांडरसे ने श्रीलंका के लिए पारी का 10वां ओवर किया। वांडरसे ने तीसरी गेंद ओवर‍ पिच डाली, जिस पर हूडा ने कवर्स में खूबसूरत छक्‍का जमाया। इस ओवर में 10 रन बने। 10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 86/2। दीपक हूडा 20* और श्रेयस अय्यर 42* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 86/2, 10 ओवर (लक्ष्‍य 147 रन)

Feb 27, 2022  |  10:23 PM (IST)
दोनों बल्‍लेबाजों ने जमाई बाउंड्री

चमिका करुणारत्‍ने ने श्रीलंका के लिए पारी का 9वां ओवर डाला। तीसरी गेंद बेहद खराब, जिस पर अय्यर ने फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर हूडा ने शॉर्ट गेंद का फायदा उठाकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 13 रन बने। 9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 76/2। दीपक हूडा 11* और श्रेयस अय्यर 41* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 76/2, 9 ओवर (लक्ष्‍य 147 रन)

Feb 27, 2022  |  10:23 PM (IST)
अय्यर की शानदार बाउंड्री

जेफ्रे वांडरसे ने श्रीलंका के लिए पारी का आठवां ओवर किया। पहली पांच गेंदों में भारतीय बल्‍लेबाजों ने चार सिंगल लिए। आखिरी गेंद पर अय्यर ने गेंदबाज के पास से ताकतवर शॉट जमाया और बाउंड्री हासिल की। इस ओवर में 8 रन बने। 8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 63/2। श्रेयस अय्यर 34* और दीपक हूडा 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 63/2, 8 ओवर (लक्ष्‍य 147 रन)

Feb 27, 2022  |  10:22 PM (IST)
सैमसन लौटे डगआउट

चमिका करुणारत्‍ने ने पहली ही गेंद ऑफ स्‍टंप के काफी बाहर डाली, जिस पर सैमसन ने प्‍वाइंट के पास से अच्‍छी बाउंड्री निकाली। अगली ही गेंद पर चमिका ने सैमसन को विकेटकीपर चंडीमल के हाथों कैच आउट कराकर भारत को तगड़ा झटका दिया। करुणारत्‍ने ने आउटस्विंग गेंद डाली, जो सैमसन के बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्‍तानों में गई। संजू सैमसन ने 12 गेंदों में तीन चौके की मदद से 18 रन बनाए। इस ओवर में 8 रन बने और एक विकेट आया। 7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 55/2। दीपक हूडा 3* और श्रेयस अय्यर 28* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 55/2, 7 ओवर

Feb 27, 2022  |  09:19 PM (IST)
सैमसन ने जमाई पहली बाउंड्री

दुष्‍मंथ चमीरा ने श्रीलंका के लिए पारी का पांचवां ओवर किया। पहली 4 गेंदों में बल्‍लेबाजों ने चार सिंगल लिए। पांचवीं गेंद पर सैमसन भाग्‍यशाली रहे कि उनके बल्‍ले का किनारा नहीं लगा। आखिरी गेंद पर सैमसन चौका जमाने में कामयाब रहे। उन्‍होंने मिड ऑन के ऊपर से चौका जमाया। 5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 37/1। संजू सैमसन 9* और श्रेयस अय्यर 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 37/1, 5 ओवर

Feb 27, 2022  |  09:14 PM (IST)
अय्यर ने कुमार की धुनाई की

लाहिरू कुमार पारी का चौथा ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर सैमसन ने एक रन लेकर स्‍ट्राइक चेंज की। दूसरी गेंद कुमार ने बाउंड्री जमाई और अय्यर ने लेग साइड में पीछे जाकर थर्डमैन की दिशा में चौका जमा दिया। अगली ही गेंद पर श्रेयस अय्यर ने खूबसूरत कवर ड्राइव जमाकर बाउंड्री हासिल की। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। आखिरी गेंद पर शानदार बाउंड्री जमाई अय्यर ने। इस बार मिडविकेट की दिशा में मैदान से सटा हुआ शॉट खेला। इस ओवर में 15 रन बने। 4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 28/1। श्रेयस अय्यर 20* और संजू सैमसन 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 28/1, 4 ओवर

Feb 27, 2022  |  09:08 PM (IST)
अय्यर ने जमाई बाउंड्री

बिनुरा फर्नांडो ने श्रीलंका के लिए पारी का तीसरा ओवर किया। पहली दो गेंदें डॉट खेलने के बाद श्रेयस अय्यर ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। चौथी गेंद पर सैमसन ने मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने कवर्स की दिशा में खूबसूरत ड्राइव लगाकर बाउंड्री हासिल की। आखिरी गेंद डॉट रही। 3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 13/1। संजू सैमसन 2* और श्रेयस अय्यर 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 13/1, 3 ओवर

Feb 27, 2022  |  09:03 PM (IST)
चमीरा ने रोहित का किया शिकार

दुष्‍मंथ चमीरा ने श्रीलंका के लिए पारी का दूसरा ओवर किया। पहली तीन गेंदों पर रोहित शर्मा कोई रन नहीं ले सके। फिर चौथी गेंद पर चमीरा ने रोहित को मिड ऑफ पर चमिका करुणारत्‍ने के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहला झटका दिया। चमीरा ने छठी बार रोहित शर्मा का शिकार किया। रोहित शर्मा ने 9 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने थर्डमैन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। इस ओवर में एक रन बना और एक विकेट आया। 2 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 7/1। संजू सैमसन 1* और श्रेयस अय्यर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 7/1, 2 ओवर

Feb 27, 2022  |  08:58 PM (IST)
रोहित ने जमाई पहली बाउंड्री

बिनुरा फर्नांडो ने श्रीलंका के लिए पारी का पहला ओवर किया। पहली ही गेंद पर सैमसन ने शॉर्ट कवर्स की दिशा में हल्‍के हाथों से शॉट खेलकर एक रन लिया। भारत का खाता खुला। दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने बैकफुट डिफेंस किया। कोई रन नहीं। तीसरी गेंद फुलटॉस डाली, जिस पर रोहित ने फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। चौथी गेंद पर रोहित बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन असफल। पांचवीं गेंद पर रोहित ने सीधा शॉट खेला, सीधे फील्‍डर के पास गई गेंद। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। शनाका के लिए मुश्किल चांस था, वरना शानदार कैच होता। इस ओवर में 6 रन बने। 1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 6/0। रोहित शर्मा 5* और संजू सैमसन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 6/0, 1 ओवर

Feb 27, 2022  |  08:36 PM (IST)
शनाका का अर्धशतक

आवेश खान ने भारत के लिए पारी का 19वां ओवर किया। पहली ही गेंद पर शनाका ने लांग ऑफ और लांग ऑन के बीच से चौका जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अगली ही गेंद पर शनाका ने स्‍वीपर कवर्स के पास से शानदार चौका जमाया। आवेश खान ने तीसरी गेंद वाइड डाली। दोबारा डालने पर नतीजा और भी बुरा मिला। शनाका ने लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्‍का जमा दिया। चौथी गेंद पर शनाका ने एक रन लिया। इस ओवर में 19 रन बने। 19 ओवर के बाद श्रीलंका का स्‍कोर 134/5। दासुन शनाका 62* और चमिका करुणारत्‍ने 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 134/5, 19 ओवर

Feb 27, 2022  |  08:31 PM (IST)
बिश्‍नोई की हुई कुटाई

रवि बिश्‍नोई ने भारत के लिए 18वां ओवर किया। पहली तीन गेंदों पर बल्‍लेबाजों ने सिंगल लिए, लेकिन फिर चौथी और पांचवीं गेंद पर दासुन शनाका ने लगातार चौके जमा दिए। चौथी गेंद पर शनाका ने लांग ऑफ की दिशा में चौका जमाया। फिर पांचवीं गेंद पर प्‍वाइंट के पास से चौका जमा दिया। इस ओवर में 12 रन बने। 18 ओवर के बाद श्रीलंका का स्‍कोर 115/5। चमिका करुणारत्‍ने 10* और दासुन शनाका 47* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 115/5, 18 ओवर

Chandrayaan 3