लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • India vs Sri Lanka Live score Sri Lanka post 276 target against India in 2nd ODI at Colombo
Live Blog

IND vs SL: दीपक चाहर की अर्धशतकीय पारी श्रीलंका पर पड़ी भारी, भारत ने दूसरा वनडे जीतकर सीरीज पर किया कब्जा

Updated Jul 20, 2021 | 11:33 PM IST

India vs Sri Lanka 2nd ODI: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे जीत लिया। साथ ही भारत ने वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली।

Loading ...
तस्वीर साभार:  AP
भारत बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे लाइव

मंगलवार को भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे अपने नाम कर लिया। पहले मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज  करने वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को दूसरे वनडे में 3 विकेट से शिकस्त दी। इसी जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लिया है। श्रीलंकां ने दूसरे मुकाबले में 276 रन का लक्ष्य रखा, जिसे बारत ने 7 विकेट गंवाकर 49.1 ओवर में हासिल कर लिया।  पुछल्ले बल्लेबाज दीपक चाहर ने भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाए और टीम को जिताने में बेहद अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 82 गेंदों में 7 चौकों औऱ 1 छक्के की बदौलत नाबाद 69 रन की पारी खेली। 

चाहर ने भुवनेश्वर कुमार के साथ आठवें विकेट के लिए 84 रन की अटूट साझेदारी की। भुवेश्वर ने 28 गेंदों में 2 चौकों के जरिए नाबाद 28 रन बनाए। एक समय भारतीय टीम 193 के कुल स्कोर पर 7 विकेट गंवाकर जूझ रही थी, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने आखिरी तक उम्मीद नहीं छोड़ी। इनके अलावा सूर्यकुमार यादव (53), मनीष पांडे (37), क्रुणाल पांड्या (35), शिखर धवन (29), पृथ्वी शॉ (13), हार्दिक पांड्या (0) और इशान किशन ने एक रन बनाया। श्रीलंका के लिए वनिन्दु हसरंगा ने तीन जबकि कसुन रजिता, लक्षण संदाकन और दासुन शनाका ने एक-एक विकेट चटकाया। भारत का एख बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौटा।

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 269 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए चरित असलंका (65) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके अलावा अविष्का फर्नांडो (50), मिनोड भानुका (36), धनंजय डिसिल्वा (32), कप्तान दासुन शनाका (16),  वनिन्दु हसरंगा (8), भानुका राजपक्षे (0), लक्षण संदाकन (0) और दुष्मंथा चमीरा ने 2 रन का योगदान दिया।  वहीं, चमिका करुणारत्ने 33 गेंदों में 5 चौकों के जरिए 44 रन बनाकर नाबाद रहे। कसुन रचिता ने नाबाद एक रन बनाया। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ने तीन-तीन जबकि दीपक चहर ने दो विकेट झटका। श्रीलंका का एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।
 

Jul 20, 2021  |  11:02 PM (IST)
दीपक चाहर ने पहला अर्धशतक जड़ा

मुश्किल हालात में बल्लेबाजी करते हुए दीपक चाहर ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 64 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के के दम पर अपना पचासा बनाया। यह तेज गेंदबाज चाहर के वनडे करियर की पहली फिफ्टी है। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 245/7 है। 
 

Jul 20, 2021  |  10:33 PM (IST)
भारतीय टीम पहुंची 200 रन के पार

भारत ने लड़खड़ाते हुए 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय टीम ने 232 गेंदों में जाकर 200 रन पूरे किए। टीम को इस दौरान 16 एक्स्ट्रा भी मिले। दीपक चहर 18 और भुवनेश्वर कुमार 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 39 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद भारत का स्कोर 204/7 है। 

Jul 20, 2021  |  10:28 PM (IST)
क्रुणाल का हसरंगा ने किया शिकार

भारतीय टीम का सातवां विकेट क्रुणाल पांड्या के तौर पर गिरा। उन्होंने 54 गेंदों में 35 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 3 चौके मारे। क्रुणाल का शिकार हसरंगा ने किया। उन्होंने 36वें ओवर की पहली गेंद पर क्रुणाल को बोल्ड किया। वह 193 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। क्रुणाल ने सूर्यकुमार यादव के साथ छठे विकेट के लिए 44 और दीपक चहर के साथ सातवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की।

Jul 20, 2021  |  10:19 PM (IST)
टिककर बल्लेबाजी कर रहे क्रुणाल

भारत के छह विकेट गिरने के बाद क्रुणाल पांड्या टिककर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह दीपक चहर के साथ भारतीय पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों के बीच 30 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। क्रुणाल 35 और चहर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 193/6 है। 

Jul 20, 2021  |  09:53 PM (IST)
सूर्यकुमार ने जड़ा पहला अर्धशतक

भारतीय टीम को छठा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार ने पहला वनडे अर्धशतक जमाया। उन्होंने 44 गेंदों में 6 चौकों के जरिए 53 रन की पारी खेली। उन्होंने मनीष पांडे के साथ 50 और क्रुणाल पांड्या के संग 44 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार को लक्षण संदाकन ने 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने रिव्यू भी लिया लेकन कोई फाएदा नहीं हुआ। सूर्यकुमार का विकेट 160 के कुल स्कोर पर गिरा। 
 

Jul 20, 2021  |  09:06 PM (IST)
मनीष-हार्दिक एक ही ओवर में आउट

कप्तान दासुन शनाका ने को 18वें ओवर में भारत के दो अहम बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर मनीष पांडे को और आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या को आउट किया। टिककर बल्लेबाजी कर रहे पांडे की किस्मत ने साथ नहीं दिया और वह नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट हो गए। उन्होने 31 गेंदों में 37 रन बनाए। पांडे ने तीन चौके मारे। वहीं, पांडे के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए हार्दिक शून्य पर विकेट खो बैठे। उन्होंने शॉर्ट मिड विकेट पर डिसिल्वा को कैच धमाया। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 116 रन है।

Jul 20, 2021  |  08:46 PM (IST)
भारत का सैकड़ा हुआ पूरा

भारत ने अपना सैकड़ा पूरा कर लिया है। भारत ने 93 गेंदों में 100 रन बनाए। टीम को 5 अतिरिक्त रन मिले। मनीष पांडे 33 और सूर्यकुमार यादव 26 रन के निजी स्कोर पर हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 107/3 पर पहुंच गया है। 

Jul 20, 2021  |  08:37 PM (IST)
शिखर धवन ने खेली 29 रन की पारी

भारत का तीसरा विकेट कप्तान शिखर धवन के तौर पर गिरा। धवन ने 38 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके लगाए।  भारतीय फैंस को धवन से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 12वें ओवर की अंतिम गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। धवन को वनिन्दु हसरंगा ने आउट किया। उन्होंने गेंद को फ्लिक करने की कोशिश की पर एलबीडब्ल्यू हो गए। वह 65 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। धवन ने पहले विकेट के लिए शॉ के साथ 28, दूसरे विकेट के लिए इशन के साथ 11 और तीसरे विकेट के लिए पांडे के संग 28 रन जोड़े। बता दें कि धवन ने पहले वनडे में नाबाद 86 रन बनाए थे। 

Jul 20, 2021  |  08:19 PM (IST)
पावर प्ले में भारत ने बनाए 60 रन

भारत ने शुरुआती 10 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 60 रन जुटाए। धवन और पांडे ने श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने मोर्चा संभाल रखा है। धवन 28 और पांडे 13 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं।

Jul 20, 2021  |  08:10 PM (IST)
भारत का 48 गेंदों में पचासा कंप्लीट

भारतीय टीम ने अपना पचासा कंप्लीट कर लिया है। भारत ने 48 गेंदों में 50 रन बनाए। मेहमान टीम को इस दौरान 2 अतिरिक्त रन मिले। शिखर धवन 23 और मनीष पांडे 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 8 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद भारत का स्कोर 50/2 है।

Jul 20, 2021  |  07:45 PM (IST)
जल्द पवेलियन लौटे पृथ्वी शॉ

पहले वनडे में आत 43 रन की आतिशी पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जल्द पवेलियन लौट गए। वह 11 गेंदों में 3 चौकों की मदद से केवल 13 रन बना सके। उन्हें वनिन्दु हसरंगा ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। शॉ लेंथ गेंद पर कट मारना चाहते थे, लेकिन रूम ना होने की वजह से चूक गए। और गेंद ने ऑफ स्टंप उखाड़ दिया।

Jul 20, 2021  |  07:35 PM (IST)
लक्ष्य का पीछा करने उतरे शॉ-धवन

भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए पृथ्वी शॉ और शिखर धवन आए हैं। वहीं, श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी आक्रमण की बागडोर कसुन रचिता ने संभाली।  रचिता ने पहले ओवर में 14 रन लुटाए। शॉ ने लगातर तीन चौके लगाए और भारत को 2 रन वाइड के मिले। 

Jul 20, 2021  |  06:43 PM (IST)
असलंका को भुवनेश्वर ने भेजा पवेलियन

श्रीलंका को सातवां झटका चरित असलंका के रूप में लगा। उन्होंने 68 गेंदों में 6 चौकों के दम पर 65 रन की पारी खेली। असलंका को भुवनेश्वर कुमार ने 48वें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन भेजा। उन्होंने छक्का मारने के चक्कर में मिड विकेट की दिशा में पडिक्कल को कैच थमा दिया। उनका विकेट 244 के कुल स्कोर पर गिरा। उन्होंने सातवें विकेट के लिए करुणारत्ने के साथ सातवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की।  

Jul 20, 2021  |  06:24 PM (IST)
असलंका ने जमाई फिफ्टी

चरित असलंका ने फिफ्टी जमा दी है। उन्होंने 56 गेंदों में 4 चौकों की मदद से अपना पचासा पूरा किया। असलंका ने 45वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर 50 रन कंप्लीट किए। यह उनके वनडे करियर का पहला अर्धशतक है। 45 ओवर का खेल खत्म होने के बाद श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। 

Jul 20, 2021  |  06:15 PM (IST)
श्रीलंका ने 247 गेंदों में बनाए 200 रन

लड़खड़ाते हुए श्रीलंका की टीम ने 200 का आंकड़ा छू लिया है। श्रीलंका ने 247 गेंदों में रन जुटाए। टीम को इस दौरान 19 अतिरिक्त रन मिले। असलंका 44 और करुणारत्ने 5रन बनाकर खेल रहे हैं। 42 ओवर के बाद श्रीलंका स्कोर 210/6 है।  

Jul 20, 2021  |  05:53 PM (IST)
सस्ते में आउट हुए दासुन शनाका

श्रीलंका को पांचवां झटका कप्तान दासुन शनाका के रूप में लगा। धनंजय डिसिल्वा के जाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे शनाका सस्ते में आउट हो गए। वह 24 गेंदों में महज 16 रन बनाए। उन्होंने एक चौका लगाया। शनाका को 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने बोल्ड किया। उनका विकेट 172 के कुल स्कोर पर गिरा। शनाका और असलंका के बीच पांचवें विकेट के लिए 38 रन की पार्टनरशिप हुई। बता दें कि पहले वनडे में भी शनाका को चहल ने ही पवेलियन की राह दिखाई थी। 36 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 178/5 है। 
 

Jul 20, 2021  |  05:40 PM (IST)
खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पा रही श्रीलंका

भारतीय गेंदबाजों ने लगातार श्रीलंका बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा है। भारत मेजबान टीम को खुलकर रन बनाने का मौका नहीं दे रहा है। असलंका 23 और शनाका 16 रन बनाकर टिके हैं। श्रीलंका का  स्कोर 35 ओवर में 171 पर पहुंच चुका है। 
 

Chandrayaan 3