लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • India vs West Indies 1st ODI Live Cricket Score Online IND vs WI Live Score Today Match Scorecard
Live Blog

IND vs WI 1st ODI Highlights: भारत के लिए ऐतिहासिक 1000वां वनडे रहा यादगार, रोहित ब्रिगेड ने वेस्टइंडीज को दी 6 विकेट से शिकस्त

Updated Feb 06, 2022 | 07:54 PM IST

India vs West Indies 1st ODI Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे अपने नाम कर लिया। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी।

Loading ...
India vs West Indies 1st ODI Live Score

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में कैरेबियाई टीम को 6 विकेट से शिकस्त दी। वेस्टइंडीज ने 177 रन का टारगेट दिया था, जिसे टीम इंडिया ने 28 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारत के लिए यह जीत काफी यादगार है, क्योंकि टीम अपने 1000वें वनडे में मैदान पर उतरी थी। साथ ही रोहित के पूर्णाकालिक कप्तान बनने के बाद यह भारत की पहली वनडे जीत है।  

रोहित शर्मा जमकर चला बल्ला

भारत के लिए ऐतिहासिक वनडे में सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। उन्होंने 51 गेंदों में 10 और 1 छक्के के दम पर 60 की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने ईशान किशन (28) के साथ पहले विकेट के लिए 84 रन की दमदार साझेदारी की। यह साझेदारी 14वें ओवर में रोहित के आउट होने पर टूटी। वहीं, विराट कोहली (8) और ऋषभ पंत (11) सस्ते में विकेट गंवा बैठे।

भारत के चार चार विकेट 18 ओवर तक गिर गए, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव और डेब्यूटेंट दीपक हुड्डा ने मोर्चा संभाला और टीम को जितकर लौटे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 62 रन की अटूट पार्टनरशिप की। सूर्यकुमार ने 36 गेंदों में 34 रन जुटाए। उन्होंने 5 चौके लगाए। दीपक ने 32 गेंदों में 26 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके ठोके। वेस्टइंडीज की ओर से अलजारी जोसफ ने दो विकेट झटके। इसके अलावा उन्होंने पंत को रन आउट किया। अकील हुसैन को एक विकेट मिला।

ऐसा रहा वेस्टइंडीज की पारी का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 43.5 ओवर में 176 पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक रन जेसन होल्डर ने बनाए। उन्होंने 71 गेंदों में 4 छक्कों के दम पर 57 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही थी और ओपन शाई होप (8) सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। फेबियन ऐलन (29), निकोलस पूरन (18), डैरेन ब्रावो (18), ब्रैंडन किंग (13), अलजारी जोसफ (13), शरमार्ह ब्रूक्स ने 12 रन का योगदान दिया। कीरोन पोलार्ड और अकील हुसैन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने 4, वॉशिगंटन सुंदर ने 3, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट हासिल किया। 

दोनों टीमों में अब तक कांटे की टक्कर

भारत और वेस्टइंडीज के दरम्यान वनडे में अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों ने कुल 114 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 65 और वेस्टइंडीज ने 63 मुकाबलों में विजयी परचम फहराया है। दो मैच टाई पर छूटे हैं। वहीं, दोनों ने भारतीय सरजमीं पर कुल 59 वनडे खेले हैं और इस दौरान भारत ने 30 जबकि वेस्टइंडीज ने 28 मैच अपने नाम किए।

भारत-वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शाई होप, शरमार्ह ब्रूक्स, डैरेन ब्रावो, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, फेबियन ऐलन, अलजारी जोसफ, अकील हुसैन, केमार रोच।

Feb 06, 2022  |  07:44 PM (IST)
भारत ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे

भारत ने पहले वनडे में 6 विकेट जीत दर्ज कर ली है। सूर्यकुमार और दीपक ने पांचवें विकेट के लिए 62 रन की अविजित साझेदारी की। सूर्यकुमार 34 और दीपक 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

IND vs WI Live Score: भारत 178/4 (28 ओवर)

Feb 06, 2022  |  07:20 PM (IST)
भारत को जीत के लिए 26 रन की जरूरत

सूर्यकुमार 22 और डेब्यूटेंट दीपक हुड्डा 12 रन बनाकर बल्लेबाजी  कर रहे हैं। 22 ओवर समाप्त होने के बाद भारत को अब जीत के लिए महज 26 रन की जरूरत है।

IND vs WI Live Score: भारत 151/4 (22 ओवर)

Feb 06, 2022  |  07:07 PM (IST)
ऋषभ पंत ने सस्ते में गंवाया अपना विकेट

भारत को ऋषभ पंत से काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 10 गेंदों में 2 चौकों की जरिए 11 रन जुटाए। पंत 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर रन आउट हुए।

IND vs WI Live Score: भारत 118/4 (18 ओवर)

Feb 06, 2022  |  06:56 PM (IST)
ईशान किशन बड़ी पारी नहीं खेल पाए

भारत को तीसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा है। बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे ईशान बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 36 गेंदों का सामना करने के बाद 2 चौके और 1 छक्का मारा। ईशान को 17वें ओवर की चौथी गेंद पर अकील हुैसन ने अपना शिकार बनाया। ऋषभ पंत (11*) और सूर्यकुमार यादव (1*) क्रीज पर हैं।

IND vs WI Live Score: भारत 116/3 (17 ओवर)

Feb 06, 2022  |  06:49 PM (IST)
भारतीय टीम का सैकड़ा पूरा

भारत का सैकड़ा पूरा हो गया है। भारतीय टीम ने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 100 रन कंप्लीट किए। ईशान 20 और ऋषभ पंत 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI Live Score: भारत 101/2 (15 ओवर)

Feb 06, 2022  |  06:24 PM (IST)
कप्तान रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

रोहित (55*) ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 43 देंदों में चौकों और 1 छक्के की मदद से अपना पचासा पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 44वां अर्धशतक है। ईशान 15 रन बनाक खेल रहे हैं।

IND vs WI Live Score: भारत 67/0 (12 ओवर)

Feb 06, 2022  |  06:16 PM (IST)
10 ओवर का खेल हुआ समाप्त

रोहित शर्मा 46 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, ईशान 14 रन बनाकर टिके हुए हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड इस साझेदारी को तोड़ने के लिए चार गेंदबाजों का आजमा चुके हैं।

IND vs WI Live Score: भारत 67/0 (10 ओवर)

Feb 06, 2022  |  05:57 PM (IST)
भारतीय टीम 30 रन के पार

रोहित और ईशान काफी समझबूझ के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। रोहित जहां अब तक 3 तीन चौके लगाए वहीं ईशान ने दो बार गेंद को बाउंड्री के पार भेजा है। रोहित 22 और ईशान 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम को चार रन अतिरिक्त के मिले हैं।

IND vs WI Live Score: भारत 35/0 (6 ओवर)

Feb 06, 2022  |  05:46 PM (IST)
रोच के ओवर में आए 4 रन

केमार रोच ने तीसरे ओवर में चार दिए। ईशान ने 2 रन दौड़कर लिए और जबकि दो रन वाइड के मिले।

IND vs WI Live Score: भारत 13/0 (3 ओवर)

Feb 06, 2022  |  05:44 PM (IST)
होल्डर ने दूसरे ओवर में 3 रन दिए

जेसन होल्डर ने दूसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी की और महज रन दिए। रोहित 6 और ईशान एक रन के निजी स्कोर पर हैं।

IND vs WI Live Score: भारत 9/0 (2 ओवर)

Feb 06, 2022  |  04:54 PM (IST)
भारत को मिला 177 रन का लक्ष्य

वेस्टइंडीज की टीम 43.5 ओवर में 176 रन पर सिमट गई है। वेस्टइंडीज की ओर से आखिरी खिलाड़ी के तौर पर अलजारी जोसफ आउट हुए। जोसफ ने 16 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 13 रन बनाए। वहीं, केमार रोच बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे।

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 176 (43.5 ओवर)

Feb 06, 2022  |  04:45 PM (IST)
कृष्णा ने डाला बेहतरीन ओवर

कृष्णा ने 43वें ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने केमार रोच को बल्ले से कोई रन नहीं बनाने दिया। उनके ओवर में सिर्फ एक रन वाइड का गया।

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 174/9 (43 ओवर)

Feb 06, 2022  |  04:41 PM (IST)
जोसफ ने चहल पर जमाया सिक्स

अलजारी जोसफ ने 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार सिक्स लगाया। उन्होंने  लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर दमदार शॉट खेला। जोसफ ने 11 रन बना लिए हैं और केमार रोच का खाता खुलना बाकी है।

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 173/9 (42 ओवर)

Feb 06, 2022  |  04:39 PM (IST)
अर्धशतक जड़कर पवेलियन लौटे होल्डर

वेस्टइंडीज का नौवां विकेट जेसन होल्डर के तौर पर गिरा। होल्डर ने मुश्किल हालात में वेस्टइंडीज के लिए 71 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान चार छक्के लगाए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने 41वें ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया।

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 167/9 (41 ओवर)

Feb 06, 2022  |  04:33 PM (IST)
अब सिर्फ 10 ओवर का खेल बाकी

एक समय 79 रन पर सात विकेट गंवाकर जूझती नजर आ रही वेस्टइंडीज टीम के सामने 10 ओवर और बाकी हैं। होल्डर ने 55 और जोसफ ने 5 रन बना लिए हैं।

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 165/8 (40 ओवर)

Feb 06, 2022  |  04:31 PM (IST)
फेबियन ऐलन कॉट एंड बोल्ड

आखिरकार भारत को आठवीं सफलता मिल ही गई। टिककर बल्लेबाजी कर रहे फेबियन ऐलन पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें 38वें ओवर की अंतिम गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने कॉट एंड बोल्ड किया। ऐलन ने 43 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 23 रन की पारी खेली। उन्होंने आठवें विकेट के लिए होल्डर के साथ 78 रन की साझेदारी की। होल्डर 52 रन बनाकर टिके हैं।

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 157/8 (38 ओवर)

Feb 06, 2022  |  04:24 PM (IST)
वेस्टइंडीज 150 रन के पार

वेस्टइंडीज की टीम 150 रन के पार पहुंच गई है। होल्डर ने 49 और ऐलन ने 29 रन बना लिए हैं। 

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 154/7 (37 ओवर)

Chandrayaan 3