लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • Live Cricket Score India vs West Indies 3rd ODI Ind vs WI ODI live score online team india series scorecard
Live Blog

IND vs WI, 3rd ODI Highlights: भारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को बुरी तरह रौंदा, हैट्रिक जीत के साथ किया सूपड़ा साफ

Updated Jul 28, 2022 | 07:38 AM IST

India vs West Indies 3rd ODI Highlights: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे अपने नाम कर लिया। भारतीय गेंदबाजों ने कातिलाना गेंदबाजी की।

Loading ...
IND vs WI 3rd ODI

शुभमन गिल बारिश के कारण सिर्फ दो रन से करियर के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक से वंचित रह गए लेकिन उनके नाबाद 98 रन और फिर गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने वेस्टइंडीज को वर्षा से प्रभावित तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत 119 रन से हराकर श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। तीसरा मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा, जिसके कारण ओवरों में कटौती की गई। भारत ने 36 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। वहीं, डकवर्थ लुईस नियम के तहत वेस्टइंडीज को 35 ओवर में 257 रन का टारगेट मिला। हालांकि, वेस्टइंडीज टीम 26 ओवर में महज 137 रन पर ढेर हो गई। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो जबकि अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट चटकाया।

वेस्टइंडीज ने की खराब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने निराशाजनक आगाज किया। उसने दो विकेट बिना कोई रन जोड़े खो दिए। मोहम्मद सिराज ने दूसरे ओवर  की पहली गेंद पर काइल मेयर्स (0) को बोल्ड और तीसरी गेंद पर शमाराह ब्रूक्स (0) को एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद शाई होप (33 गेंदों में 22) और ब्रेंडन किंग (37 गेंदों में 42) के बीच दूसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी हुई। होप को 10वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने स्टंप आउट कराया। किंग को 14वें ओवर में अक्षर पटेल ने बोल्ड किया। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया। वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट कीसी कार्टी (17 गेंदों में 5) के रूप में गिरा, जिन्हें शार्दुल ठाकुर ने 19वें ओवर में बोल्ड किया। 

कप्तान पूरन ने बनाए 42 रन

टिककर बल्लेबाजी कर रहे कप्तान निकोलस पूरन को 22वें ओवर में  प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन की राह दिखाई। उनका विकेट 119 के कुल स्कोर पर गिरा। पूरन ने 32 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के के दम पर 42 रन की पारी खेली। कप्तान के आउट होते ही वेस्टंडीज की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई और उसने 18 रन जोड़कर अंतिम चार विकेट गंवा दिए। अकील हुसैन (1), कीमो पॉल (0), हेडन वॉल्‍श (10) और जेडेन सील्स (0) टिक नहीं पाए। अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर 12 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहे। 

ऐसा रहा भारतीय पारी का हाल

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 113 रन जोड़े। यह साझेदारी 23वें ओवर में धवन के आउट होने के बाद टूटी। वह 74 गेंदों में 7 चौकों के जरिए 58 रन बनाकर 23वें ओवर में हेडल वॉल्श का शिकार बने। यहां से गिल ने श्रेयस अय्यर के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 24 ओवर होने के बाद बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा। जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो ओवर घटाकर 40-40 कर दिए गए।

पहला वनडे शतक नहीं जड़ पाए गिल

गिल ने अय्यर के संग दूसरे विकेट के लिए 86 रन की पार्टनरशिप की। अय्यर 12वें वनडे अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 34 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली। उन्हें अकील हुसैन ने 33वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। भारत को तीसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। उन्होंने 6 गेंदों में 8 रन जुटाए। उन्होंने एक छक्का ठोका। सूर्यकुमार को 34वें ओवर में वॉल्श ने पवेलियन भेजा। वहीं, भारत का स्कोर जब 36 ओवर में 225/3 था तो बारिश ने फिर से खलल डाल दिया। इसके बाद खेल रुका और भारत की पारी समाप्त हो गई। गिल और संजू सैमसन नाबाद रहे। गिल ने 98 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 98* रन बनाए। सैमसन ने 7  गेंदों में 8* रन का योगदान दिया।

भारत को शुरुआती दो मैच में रोमांचक जीत

भारत ने सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में रोमांचक जीत हासिल की। भारत ने पहले वनडे में 3 रन से विजयी परचम फहराया। धवन ब्रिगेड ने 308/7 का स्कोर खड़ा किया और मेजबान वेस्टइंडीज को 305/6 पर रोक दिया। इसके बाद, टीम इंडिया को दूसरे वनडे में 2 विकेट से जीत मिली। वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 311 रन जुटाए, जिसके जवाब में भारत ने 49.4 ओवर में 312/8 बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। बता दें कि भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में लगातार 12वीं सीरीज जीतकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह किसी एक टीम का किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारत की प्‍लेइंग इलेवन

शिखर धवन (कप्‍तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्‍मद सिराज, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्‍णा।

वेस्‍टइंडीज की प्‍लेइंग इलेवन

निकोलस पूरन (कप्‍तान), शाई होप, काइल मेयर्स, ब्रेंडन किंग, कीसी कार्टी, शमाराह ब्रूक्स, अकील हुसैन, जेसन होल्‍डर, कीमो पॉल, जेडेन सील्स और हेडन वॉल्‍श।

Jul 28, 2022  |  07:38 AM (IST)
बल्लेबाजों और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

गिल ने 98 गेंद में दो छक्कों और सात चौकों की मदद से नाबाद 98 रन की पारी खेली। उन्होंने कप्तान शिखर धवन (58) के साथ पहले विकेट के लिए 113 जबकि श्रेयस अय्यर (44) के साथ दूसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम युजवेंद्र चहल (17 रन पर चार विकेट), मोहम्मद सिराज (14 रन पर दो विकेट) और शार्दुल ठाकुर (17 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 26 ओवर में 137 रन पर सिमट गई।

Jul 28, 2022  |  03:25 AM (IST)
भारत ने जीता तीसरा वनडे मैच

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 26 ओवर में ढेर हो गई। भारत के लिए यह ओवर चहल ने फेंका। उन्होंने दूसरी गेंद पर हेडन वॉल्श (10) को धवन के हाथों लपकवाया। वहीं, चहल ने अंतिम गेंद पर सील्स (0) को आउट कर वेस्टइंडीज की पारी को समेट दिया। सील्स ने शुभमन गिल को कैच धमाया।

26 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 137/10

Jul 28, 2022  |  02:59 AM (IST)
कीमो पॉल शून्य पर आउट

IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: वेस्टइंडीज को आठवां विकेट भी गिर गया है। कीमो पॉल शून्य पर आउट हो गए। उन्हें चहल ने 24वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपने जाल में फंसाया। पॉल ने ठाकुर को कैच दिया।

24 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 129/8, जेसन होल्डर 5* और हेडन वॉल्श 6* क्रीज पर हैं। 

Jul 28, 2022  |  02:57 AM (IST)
अकील हुसैन ने बनाया एक रन

IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: वेस्टइंडीज को सातवां झटका अकील हूसैन के रूप में लगा है। उन्होंने 6 गेंदों में 1 रन बनाया। उन्हें ठाकुर ने 23वें ओवर की दूसरी गेंद पर धवन के हाथों कैच कराया।

23 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 122/7, जेसन होल्डर 4* और कीमो पॉल 0* क्रीज पर हैं। 

Jul 28, 2022  |  02:52 AM (IST)
पूरन को कृष्णा ने किया आउट

IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने छठी कामयाब भारत के खाते में डाली है। उन्होंने कप्तान निकोलस पूरन को 22वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। पूरन ने बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में मिडऑन पर धवन को कैच थमा दिया। उन्होंने 32 गेंदों में 42 रन बनाए। पूरन ने 5 चौके और 1 सिक्स मारा।

22 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 121/6, जेसन होल्डर 0* और अकील हुसैन 1* क्रीज पर हैं। 

Jul 28, 2022  |  02:28 AM (IST)
वेस्टइंडीज ने बनाया सैकड़ा

IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: वेस्टइंडीज ने सैकड़ा पूरा कर लिया है। मेजबान टीम ने 108 गेंदों में 100 रन जुटाए। पूरन और कार्टी के बीच 25 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है।

18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 100/4, निकोलस पूरन 28* और कीसी कार्टी 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Jul 28, 2022  |  02:28 AM (IST)
अर्धशतक से चूके ब्रेंडन किंग

IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: वेस्टइंडीज को चौथा झटका ब्रेंडन किंग के  रूप में लगा। उन्होंने टिककर बल्लेबाजी की लेकिन वह अर्धशतक से चूक गए। किंग ने 37 गेंदों में 42 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 सिक्स मारा। उन्हें अक्षर पटेल ने 14वें ओवर की अंतिम गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। 

14 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 74/4, निकोलस पूरन 9* और कीसी कार्टी 0* क्रीज पर  हैं। 

Jul 28, 2022  |  01:57 AM (IST)
वेस्टइंडीज का पचासा कंप्लीट

IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: वेस्टइंडीज ने लड़खड़ाने के बाद अपना पचासा पूरा कर लिया है। हुड्डा ने 11वें ओवर में दो खर्च किए। पूरन ने तीसरी और किंग ने पांचवीं गेंद पर सिंगल निकाला।

11 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 50/3, ब्रेंडन किंग 25* और निकोलस पूरन 2* क्रीज पर  हैं। 

Jul 28, 2022  |  01:56 AM (IST)
होप को चहल ने भेजा पवेलियन

IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: भारत को तीसरी सफलता लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने दिलाई है। उन्होंने 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ओपनर शाई होप को अपना शिकार बना लिया। होप ऑफ स्‍टंप पर आई गेंद को आगे बढ़कर खेलना चाहते थे लेकिन स्टंपिंग का शिकार हो गए। उन्होंने 33 गेंदों का सामना करने के बाद 22 रन की पारी खेली। उन्होंने एक छक्का लगाया।

10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 48/3, ब्रेंडन किंग 24* और निकोलस पूरन 1* क्रीज पर  हैं। 

Jul 28, 2022  |  01:33 AM (IST)
किंग ने लगाया सिक्स-फॉर

IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: ब्रेंडन किंग ने पांचवें ओवर में स्पिनर अक्षर पटेल के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने पहली गेंद पर लांग ऑन की दिशा में लंबा सिक्स जड़ा और तीसरी गेंद पर कवर में शानदार ड्राइव लगाकर चौका बटोरा।

5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 19/2, शाई होप 6* और ब्रेंडन किंग 13* क्रीज पर  हैं। 
 

Jul 28, 2022  |  01:13 AM (IST)
वेस्टइंडीज की पारी हुई शुरू

IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: वेस्टइंडीज की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए शाई होप और काइल मेयर्स आए हैं। भारत के लिए पहला ओवर दीपक हुड्डा ने डाला, जो मेडन रहा। उन्होंने होप को कोई रन नहीं बनाने दिया।
1 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 0/0, शाई होप 0* और काइल मेयर्स 0* क्रीज पर  हैं। 
 

Jul 28, 2022  |  01:37 AM (IST)
वेस्टइंडीज को मिला 257 का लक्ष्य

भारतीय 36 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाने के बाद समाप्त हो गई। वहीं, वेस्टइंडीड को 257 रन का टारगेट मिला है। मेजबान टीम को यह टारगेट 35 ओवर में हासिल करना होगा।

Jul 28, 2022  |  12:23 AM (IST)
बारिश ने फिर से डाला खलल

बारिश ने एक बार फिर खलल डाल दिया है। 36वां ओवर होते ही खेल को रोक दिया गया। कवर्स मैदान पर लगा दिए गए हैं। शुभमन गिल (98*) पहले वनडे शतक के करीब हैं। उनका साथ संजू सैमसन (6*) दे रहे हैं।

Jul 28, 2022  |  12:14 AM (IST)
सील्स ने खर्च किए 6 रन

IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: सील्स ने 36वें ओवर में 6 रन खर्च किए। यह उनके स्पेल का सातवां ओवर था। गिल ने चार और सैमसन ने 2 रन जुटाए।

36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 225/3, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-3 रन, वाइड-7 रन। शुभमन गिल 98* और संजू सैमसन 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Jul 28, 2022  |  12:09 AM (IST)
अकील हुसैन ने दिए 7 रन

IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: अकील हुसैन ने 35वें ओवर में 7 रन खर्च किए, जिसमें एक नो-बॉल का आया। गिल ने तीन और अय्यर ने तीन रन बनाए।

35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 219/3, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-3 रन, वाइड-7 रन। शुभमन गिल 94* और संजू सैमसन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Jul 27, 2022  |  11:58 PM (IST)
अर्धशतक से चूके श्रेयस अय्यर

IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: भारत ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। श्रेयस अय्यर 34 गेंदों में 44 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का जमाया। उन्हें अकील हुसैन ने 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर लांग ऑन की दिशा में कीमो पॉल के हाथों लपकवाया। अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए गिल के साथ 86 रन की पार्टनरशिप की।

33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 203/2, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-2 रन, वाइड-7 रन। शुभमन गिल 90* और सूर्यकुमार यादव 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। 


 

Jul 27, 2022  |  11:59 PM (IST)
सील्स ने नहीं दी कोई बाउंड्री

IND vs WI, 3rd ODI, Live Score: सील्स ने 32वें ओवर में 6 रन दिए, लेकिन भारतीय खेमा कोई बाउंड्री हासिल नहीं कर सका। अय्यर ने तीन और गिल ने 2 रन बनाए। वहीं, एक वाइड का मिला।

32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 198/1, लेग बाई-1 रन, नो-बॉल-2 रन, वाइड-6 रन। शुभमन गिल 87* और श्रेयस अय्यर 44* रन बनाकर खेल रहे हैं। 


 

Chandrayaan 3