लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • Live Cricket Score India vs Zimbabwe 1st ODI IND vs ZIM Live Score today match scorecard updates
Live Blog

IND vs ZIM 1st ODI Highlights: धवन और गिल के तूफान में उड़ी जिंबाब्वे टीम, भारत ने 10 विकेट से जीता पहला वनडे

Updated Aug 18, 2022 | 06:49 PM IST

India vs Zimbabwe 1st ODI Highlights: भारत ने जिंबाब्वे के खिलाफ पहला वनडे शानदार अंदाज में अपने नाम किया। भारत को 190 रन का लक्ष्य मिला था।

Loading ...
तस्वीर साभार:  Twitter
India vs Zimbabwe first ODI

भारत ने जिंबाब्वे दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। भारत ने गुरुवार को पहले वनडे में जिंबाब्वे को 10 विकेट से धूल चटाई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली जिंबाब्वे टीम ने 190 रन टारगेट दिया, जिसे भारत ने 30.5 ओवर में बिना विकेट खोए हासिल हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (81*) और शुभमन गिल (82*) ने दमदार बल्लेबाजी की। धवन ने 113 गेंदों की पारी में 9 चौके लगाए जबकि गिल ने 72 गेंदों का सामना करने के बाद 10 चौके और 1 छक्का ठोका। बता दें कि जिंबाब्वे ने 29 एक्स्ट्रा रन दिए।

भारत ने की कसी हुई गेंदबाजी

जिंबाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में भारत के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की कसी हुई गेंदबाजी के सामना जिंबाब्वे की टीम 40.3 ओवर में 189 रन बनाकर ढेर हो गई। जीत के लिए भारत को 190 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। भारत के लिए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट दीपक चाहर, अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए। वहीं एक सफलता मोहम्मद सिराज के हाथ लगी। 

जिंबाब्वे 31 रन पर गंवाए 4 विकेट

जिंबाब्वे ने भारत के सामने जीत के लिए पहले वनडे में 190 रन का लक्ष्य मिला है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिंबाब्वे के शुरुआत बेहद खराब रही थी। महज 31 रन के स्कोर पर जिंबाब्वे ने 4 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में कप्तान चकाबवा ने एक छोर संभाल लिया था। लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। 110 रन तक पहुंचते पहुंचते जिंबाब्वे ने 8 विकेट गंवा दिए थे। 

इवांस और नागरवा ने टीम को उबारा
ऐसे में पुछल्ले बल्लेबाजों ब्रैड इवांस और रिचर्ड नागरवा ने मोर्चा संभाला और नौवें विकेट के लिए 65 गेंद में 70 रन की साझेदारी करके टीम को सस्ते में ढेर होने से बचा लिया। नागरवा को प्रसिद्ध कृष्णा ने बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। नागरवा ने 42 गेंद में 34 रन की पारी खेली। वहीं इवांस 29 गेंद में 33 रन बनाकर नाबाद रहे। विक्टर नायागुची को स्लिप में शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर अक्षर पटेल ने 189 रन पर मेजबान टीम की पारी का अंत कर दिया। जिंबाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रेगिस चकाबवा ने 35 रन बनाए।


दोनों टीमों की एकादश

भारत: केएल राहुल(कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन(विकेटकीपर), दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

जिंबाब्वे: तदिवानाशे मारुमानी, इनोसेंट काइया, सीन विलियम्स, वेज्ली मधेवेरे, सिकंदर रजा, रेजिस चकबवा (कप्तान और विकेटकीपर), रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैडली इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा।

Aug 18, 2022  |  06:47 PM (IST)
भारत को मिली शानदार जीत

भारत ने जिंबाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में 10 विकेट से विजयी परचम फहराया है। धवन चौका लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई। शिखर धवन 81 और शुभमन गिल 82 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटेय।

30.5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 192/0, वाइड-21, लेग बाई-8 
 

Aug 18, 2022  |  06:32 PM (IST)
भारत को 5 रन की जरूरत

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: रजा ने 30वें ओवर में 5 रन दिए, जिसके बाद भारत अब जीत से महज 5 रन दूर है। धवन ने चौथी गेंद पर चौका लगाया।

30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 185/0, वाइड-20, लेग बाई-8 शिखर धवन 76* और शुभमन गिल 81* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Aug 18, 2022  |  06:32 PM (IST)
नगारवा ने लुटाए 15 रन

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: नगारवा ने 29वें ओवर में 15 रन दिए, जिसमें 5 वाइड के हैं। गिल ने पहली और चौथी जबकि धवन ने तीसरी गेंद पर चौका मारा।

29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 165/0, वाइड-20, लेग बाई-8 शिखर धवन 71* और शुभमन गिल 81* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

Aug 18, 2022  |  06:25 PM (IST)
धवन ने लगाया चौका

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: गिल और धवन मैच जल्दी खत्म करने के मूड में नजर आ रहे हैं। धवन ने 28वें की अंतिम गेंद पर शानदार शॉट खेलकर चौका हासिल किया। उन्होंने फ्लिक कर गेंद को डीप मिडविकेट बाउंड्री के पार भेजा।

28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 165/0, वाइड-15, लेग बाई-8 शिखर धवन 70* और शुभमन गिल 72* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Aug 18, 2022  |  06:22 PM (IST)
नगारवा ने खर्च किए 5 रन

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: नगारवा ने 27वें ओवर में 5 रन खर्च किए। गिल ने चौथी गेंद पर चौका बटोरा, जो उन्हें किस्मत से मिला। दरअसल, गिल  बाउंसर गेंद पर पुल करने की फिराक में थे लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनाकर लेकर विकेटकीपर के ऊपर से बाउंड्री पार चली गई।

27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 158/0, वाइड-15, लेग बाई-8 शिखर धवन 65* और शुभमन गिल 70* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Aug 18, 2022  |  06:11 PM (IST)
शुभमन गिल ने जड़ी फिफ्टी

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: शुभमन गिल ने फिफ्टी लगा दी है। उन्होंने चौका लगाकर यह आंकड़ा छुआ। गिल ने अपने वनडे करियर के सातवें मैच में तीसरा अर्धशतक ठोका है।

25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 140/0, वाइड-15, लेग बाई-8 शिखर धवन 64* और शुभमन गिल 53* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Aug 18, 2022  |  06:02 PM (IST)
जोंगवे ने किफायती ओवर डाला

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: जोंगवे ने 23वें ओवर में किफायती बॉलिंग की और 3 रन दिए। उन्होंने एक वाइड गेंद फेंकी। धवन और गिल ने एक-एक रन जुटाया।

23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 121/0, वाइड-15, लेग बाई-4 शिखर धवन 58* और शुभमन गिल 44* क्रीज पर हैं।
 

Aug 18, 2022  |  05:58 PM (IST)
गिल ने रजा पर लगाया चौका

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: गिल ने रजा द्वारा किए गए ओवर में पांच रन बटोरे। उन्होंने दूसरी गेंद को फुल टॉस बनाया और कवर की दिशा में चौके लिए भेजा।

22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 118/0, वाइड-14, लेग बाई-4 शिखर धवन 57* और शुभमन गिल 43* क्रीज पर हैं।

Aug 18, 2022  |  05:56 PM (IST)
ल्यूक जोंगवे ने दिए 8 रन

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: ल्यूक जोंगवे ने 21वें ओवर में 8 रन दिए, जिसमें तीन वाइड गेंद थीं। वहीं, गिल के बल्ले से तीन और धवन ने 2 रन जुटाए।

21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 113/0, वाइड-14, लेग बाई-4 शिखर धवन 57* और शुभमन गिल 38* क्रीज पर हैं।

Aug 18, 2022  |  05:48 PM (IST)
धवन-गिल की शतकीय साझेदारी

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: सलामी बल्लेबाज धवन और गिल ने मजबूती से मोर्चा संभाल रखा है और 100 रन से अधिक की साझेदारी पूरी कर ली है। धवन ने 20वें ओवर में एक चौके समेत 5 और गिल ने एक रन बनाया।

20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 105/0, वाइड-11 रन, लेग बाई-4 रन। शिखर धवन 55* और शुभमन गिल 35* क्रीज पर हैं।

Aug 18, 2022  |  05:44 PM (IST)
रजा ने खर्च किए 5 रन

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: रजा ने 18वें ओवर में 5 रन दिए। धवन ने तीन और गिल ने 2 रन जुटाए। 

18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/0, वाइड-11 रन, लेग बाई-4 रन। शिखर धवन 48* और शुभमन गिल 33* क्रीज पर हैं।
 

Aug 18, 2022  |  05:38 PM (IST)
सीन विलियम्स ने दिए 8 रन

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: स्पिन गेंदबाज कर रहे विलियम्स ने 17वें ओवर में 8 रन खर्च किए। धवन ने एक चौके समेत 5 और गिल ने 3 रन बटोरे।

17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 91/0, वाइड-11 रन, लेग बाई-4 रन। शिखर धवन 45* और शुभमन गिल 31* क्रीज पर हैं।
 

Aug 18, 2022  |  05:34 PM (IST)
गेंदबाजी के लिए आए रजा

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: ऑलराउंडर सिकंदर रजा को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। हाल ही में शानदार फॉर्म में नजर आने वाले रजा ने 16वें ओवर में 4 रन दिए। धवन और गिल ने दौड़कर 2-2 रन बनाए।

16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 83/0, वाइड-11 रन, लेग बाई-4 रन। शिखर धवन 40* और शुभमन गिल 28* क्रीज पर हैं।

Aug 18, 2022  |  05:30 PM (IST)
विलियम्स ने अच्छा ओवर फेंका

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: विलियम्स ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3 रन खर्च किए। धवन ने पांचवीं गेंद पर 2 और आखिरी गेंद पर 1 रन बनाया।
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 79/0, वाइड-11 रन, लेग बाई-4 रन। शिखर धवन 38* और शुभमन गिल 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Aug 18, 2022  |  05:29 PM (IST)
शुभमन गिल ने ठोके तीन चौके

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: गिल ने 14वां ओवर करने आए स्पिनर इवांस के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने पहली, दूसरी और अंतिम गेंद पर चौका ठोका। इवांस ने ओवर में कुल 16 रन लुटाए।

14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 76/0, वाइड-11 रन, लेग बाई-4 रन। शिखर धवन 35* और शुभमन गिल 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Aug 18, 2022  |  05:26 PM (IST)
भारत का पचासा कंप्लीट

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: भारत का पचासा कंप्लीट हो गया है। भारत ने 68 गेंदों में यह रन जुटाए। इवांस द्वारा किए गए 12वें ओवर में 3 रन आए।

12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/0, वाइड-9 रन। शिखर धवन 27* और शुभमन गिल 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Aug 18, 2022  |  05:17 PM (IST)
विलियमसन को मिली गेंद

IND vs ZIM 1st ODI Live Score: कप्तान मारुमानी ने 11वें ओवर में सीन विलियम्स को गेंद सौंपी, जिन्होंने 6 रन खर्च किए। धवन ने दो रन बनाए जबकि गिल ने एक डबल और सिंगल निकाले।

11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 49/0, वाइड-9 रन। शिखर धवन 26* और शुभमन गिल 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Chandrayaan 3