लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • Live Cricket Score TATA IPL 2023 CSK vs RR Live Score Online Today Match chennai super kings rajasthan royals
Live Blog

CSK vs RR Highlights: धोनी नहीं दिला पाए चेन्नई को सुपर जीत, आखिरी गेंद में जीता राजस्थान

Updated Apr 13, 2023 | 04:59 PM IST

TATA IPL 2023, CSK vs RR Highlights: चेन्नई के चेपक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैख खेला गया। इस मैच का लाइव प्रसारण Jio Cinema और स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। मैच के पल- पल की जानकारी यहां मिलेगी।

Loading ...
IPL 2023, CSK vs RR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स का आज होगा राजस्थान रॉयल्स से

आईपीएल के 16वें सीजन के 17वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रन से हराया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले खेलते हुए राजस्थान की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जोस बटलर ने एक चौके और  तीन छक्के की मदद से 52 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल लंबी पारी नहीं खेल पाए। जवाब में खेलने उतरी चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना सकी। डेवोन कॉन्वे ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत के करीब तक ले गए। इसके बाद धोनी और रवींद्र जडेजा ने मार्चा संभाला, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।    

PBKS vs GT IPL Live Score Online: Watch here  

Apr 12, 2023  |  11:29 PM (IST)
CSK vs RR Live Score: धोनी और जडेजा नहीं दिला पाए चेन्नई को जीत

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को कप्तान एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा जीत नहीं दिला पाई। राजस्थान की टीम ने अंतिम गेंद पर 3 रन से जीत हासिल की। पहले खेलते हुए राजस्थान ने 8 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में उतरी चेन्नई की टीम 6 विकेट पर सिर्फ 172 रन बना सकी। 
 

Apr 12, 2023  |  10:58 PM (IST)
CSK vs RR Live Score: चेन्नई को जीत के लिए चाहिए 59 रन

राजस्थान के खिलाफ चेन्नई की टीम लड़खड़ा गई है। चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों पर 59 रन की जरूरत है। क्रीज पर कप्तान धोनी और रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी कर रहे हैं। 
 

Apr 12, 2023  |  10:55 PM (IST)
CSK vs RR Live Score: कॉन्वे भी हुए आउट

अर्धशतक जमाने के बाद डेवोन कॉन्वे भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। युजवेंद्र चहल ने कॉन्वे को अपना शिकार बनाया। लड़खड़ाई टीम को संभालने के लिए एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

Apr 12, 2023  |  10:50 PM (IST)
CSK vs RR Live Score: कॉन्वे का अर्धशतक हुआ पूरा

राजस्थान के खिलाफ डेवोन कॉन्वे ने शानदार पारी खेलकर टीम को संभाले रखा है। कॉन्वे ने 37 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। 
 

Apr 12, 2023  |  10:47 PM (IST)
CSK vs RR Live Score: अंबाती रायडू एक रन पर हुए आउट

राजस्थान के खिलाफ चेन्नई को पांचवां झटका लगा। अंबाती रायडू ने दो गेंदों का सामना किया और एक रन पर आउट हो गए। रायडू को चहल ने अपना शिकार बनाया। 
 

Apr 12, 2023  |  10:35 PM (IST)
CSK vs RR Live Score: शिवम दुबे भी हुए आउट

राजस्थान के खिलाफ चेन्नई की टीम लड़खड़ा गई है। टीम को तीसरा झटका लगा। शिवम दुबे भी 8 रन पर आउट होकर वापस लौट गए। उनको रवि अश्विन ने आउट किया। 
 

Apr 12, 2023  |  10:22 PM (IST)
CSK vs RR Live Score: गायकवाड़ के बाद रहाणे भी वापस लौटे

राजस्थान के खिलाफ चेन्नई का दूसरा बड़ा विकेट गिरा। रुतुराज गायकवाड़ के बाद अजिंक्य रहाणे भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। रहाणे को रवि अश्विन ने 31 रन पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। 

Apr 12, 2023  |  10:02 PM (IST)
CSK vs RR Live Score: चेन्नई का स्कोर 50 के पार पहुंचा

राजस्थान के खिलाफ चेन्नई की शानदार पारी जारी है। डेवोन कॉन्वे और अजिंक्य रहाणे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। 
 

Apr 12, 2023  |  09:42 PM (IST)
CSK vs RR Live Score: चेन्नई को लगा बड़ा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरे ओवर में बड़ा झटका लगा। रुतुराज गायकवाड़ टीम के लिए लंबी पारी नहीं खेल पाए। संदीप शर्मा ने रुतुराज को 8 रन पर यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। 

Apr 12, 2023  |  09:28 PM (IST)
CSK vs RR Live Score: चेन्नई के खिलाड़ी मैदान पर आए

राजस्थान के जवाब में बल्लेबाजर करने चेन्नई के बल्लेबाज मैदान पर आए। चेन्नई के रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे बल्लेबाजी करने आए। 

Apr 12, 2023  |  09:08 PM (IST)
CSK vs RR Live Score: राजस्थान को लगा छठवां झटका

चेन्नई के खिलाफ राजस्थान को छठवां झटका लगा। ध्रुव जुरेल 6 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। डेब्यूटेंट आकाश सिंह ने ध्रुव जुरेल को शिवम दुबे के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा। 
 

Apr 12, 2023  |  08:53 PM (IST)
CSK vs RR Live Score: अर्धशतक पूरा करने के बाद आउट हुए बटलर

चेन्नई के खिलाफ अर्धशतक पूरा करने के बाद जोस बटलर भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। मोइन अली ने उनको बोल्ड कर दिया। 

Apr 12, 2023  |  08:49 PM (IST)
CSK vs RR Live Score: जोश में बटलर

बटलर ने तोबड़तोड़ बल्लेबाजी कर लड़खड़ाई राजस्थान टीम में जोश भर दिया। बटलर ने 33 गेंदों पर एक चौका और 3 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। 

Apr 12, 2023  |  08:46 PM (IST)
CSK vs RR Live Score: राजस्थान को लगा एक और बड़ा झटका

चेन्नई के खिलाफ तोबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे रवि अश्विन 30 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। अश्विन को डेब्यूटेंट आकाश सिंह ने मगाला के हाथों कैच आउट कराया। 

Apr 12, 2023  |  08:26 PM (IST)
CSK vs RR Live Score: राजस्थान का स्कोर 100 के पार

खराब शुरुआत करने के बाद भी राजस्थान का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। राजस्थान ने 12वें ओवर के ती सरी गेंद पर तीन विकेट के नुकसान पर 100 का स्कोर पूरा किया। जोस बटलर और रवि अश्विन क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

Apr 12, 2023  |  08:13 PM (IST)
CSK vs RR Live Score: राजस्थान का लगा दूसरा बड़ा झटका

चेन्नई के होम ग्राउंड पर खेल रहे राजस्थान को दूसरा बड़ा झटका लगा। यशस्वी जायसवाल के बाद देवदत्त पड्डिकल भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। पड्डिकल को 38 रन पर रवींद्र जडेजा ने डेवोन कॉन्वे के हाथों कैच आउट कराया। 

Apr 12, 2023  |  08:07 PM (IST)
CSK vs RR Live Score: बटलर और पड्डीकल ने संभाली टीम

चेन्नई के खिलाफ पटरी से उतर चुकी राजस्थान की टीम को जोस बटलर ओर देवदत्त पड्डीकल ने संभाला। पड्डीकल ने 21 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 32 रन और बटलर 13 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 
 

Chandrayaan 3