लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • NZ vs AUS Live Score Online New Zealand vs Australia T20 World Cup Final Today Match Live Cricket Score Streaming Online
Live Blog

NZ vs AUS, T20 World Cup 2021 Final, Match Highlights: 14 साल का सूखा खत्‍म, ऑस्‍ट्रेलिया पहली बार बना टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन

Updated Nov 15, 2021 | 02:07 AM IST

NZ vs AUS, T20 World Cup 2021 Final, Match Highlights: ऑस्‍ट्रेलिया ने रविवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के फाइनल मुकाबले में न्‍यूजीलैंड को 7 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया। ऑस्‍ट्रेलिया ने 14 साल का सूखा खत्‍म करते हुए पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब अपने नाम किया।

Loading ...
New Zealand vs Australia, T20 World Cup Final: फाइनल मैच का ताजा स्‍कोर अपडेट्स जाने यहां

NZ vs AUS, T20 World Cup 2021 Final, Match Highlights: मिचेल मार्श (77*) और डेविड वॉर्नर (53) की उम्‍दा पारियों की बदौलत ऑस्‍ट्रेलिया ने रविवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के फाइनल मुकाबले में न्‍यूजीलैंड को 7 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया। ऑस्‍ट्रेलिया ने 14 साल का सूखा खत्‍म करते हुए पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले 2010 में ऑस्‍ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा था, लेकिन तब इंग्‍लैंड से उसे फाइनल में शिकस्‍त मिली थी। मगर दुबई में ऑस्‍ट्रेलिया ने अपनी बादशाहत साबित की और खिताब जीता। न्‍यूजीलैंड ने दुबई में खेले गए मैच में पहले बल्‍लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाए। जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया ने 17.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। 

NZ vs AUS Live: यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

ऑस्‍ट्रेलिया की पारी का हाल

173 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी ऑस्‍ट्रेलिया की शुरूआत अच्‍छी नहीं रही। कप्‍तान आरोन फिंच (5) को ट्रेंट बोल्‍ट ने डीप मिडविकेट पर डेरिल मिचेल के हाथों कैच आउट कराया। मगर वॉर्नर और मिचेल मार्श ने इस झटके का कोई असर नहीं पड़ने दिया। मिचेल मार्श ने आते ही एडम मिलने के ओवर में 15 रन बनाकर दबाव दोबारा न्‍यूजीलैंड पर डाल दिया। वॉर्नर और मार्श ने बहुत ही शानदार अंदाज में शॉट खेले और कीवी गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाए रखा।

दोनों बल्‍लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। इस बीच वॉर्नर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। फिर ट्रेंट बोल्‍ट ने डेविड वॉर्नर को क्‍लीन बोल्‍ड करके न्‍यूजीलैंड की वापसी कराने की कोशिश की। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 38 गेंदों में चार चौके और तीन छक्‍के की मदद से 53 रन बनाए। वॉर्नर के आउट होने के बाद मिचेल मार्श ने फिर तेजी से रन बनाकर पूरा दबाव न्‍यूजीलैंड पर डाल दिया। 

मार्श और ग्‍लेन मैक्‍सवेल (28*) ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन की अविजित साझेदारी की। मैक्‍सवेल ने साउथी की गेंद पर रिवर्स स्‍वीप शॉट के जरिये चौका जमाकर ऑस्‍ट्रेलिया की जीत पर मुहर लगाई। मार्श ने 50 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्‍के की मदद से नाबाद 77 रन बनाए। वहीं ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने 18 गेंदों में चार चौके और एक छक्‍के की मदद से नाबाद 28 रन बनाए। न्‍यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्‍ट ने दो विकेट लिए।

न्‍यूजीलैंड की पारी का हाल

इससे पहले केन विलियमसन (85) की उम्‍दा पारी की बदौलत न्‍यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाए। पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित न्‍यूजीलैंड को डेरिल मिचेल (11) और मार्टिन गप्टिल (28) ने 28 रन की तेज शुरूआत दिलाई। हेजलवुड ने मिचेल को विकेटकीपर वेड के हाथों कैच आउट कराया। यहां से न्‍यूजीलैंड की रनगति बेहद धीमी हुई। 10 ओवर में न्‍यूजीलैंड ने 1 विकेट पर 57 रन बनाए थे। मार्टिन गप्टिल (28) का बल्‍ला नहीं चला और वो एडम जंपा की गेंद पर डीप मिडविकेट में मार्कस स्‍टोइनसि को कैच थमाकर डगआउट लौटे। विलियमसन ने अकेले मोर्चा संभाला और तेजी से रन बनाना शुरू किए।

कीवी कप्‍तान ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने ग्‍लेन फिलिप्‍स (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। हेजलवुड ने 18वें ओवर में फिलिप्‍स और विलियमसन दोनों का शिकार किया। विलियमसन ने 48 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्‍के की मदद से 85 रन बनाए। जेम्‍स नीशम 13* और टिम सीफर्ट 8* रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्‍ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने तीन विकेट झटके। एडम जंपा को एक सफलता मिली।

टॉस का बॉस बना ऑस्‍ट्रेलिया

ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान आरोन फिंच ने रविवार को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्‍ट्रेलिया ने अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। न्‍यूजीलैंड ने अपनी प्‍लेइंग 11 में बदलाव किया है। डेवोन कॉनवे की जगह टिम सीफर्ट को शामिल किया गया है। 

Live Streaming NZ vs AUS: आप न्‍यूजीलैंड बनाम ऑस्‍ट्रेलिया मैच का लाइव प्रसारण Star Sports Network व Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं। इस मैच का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1, स्‍टार स्‍पोर्ट्स एचडी 1, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 3, स्‍टार स्‍पोर्ट्स एचडी 3 पर भी होगा। डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार पर आप लाइव स्‍ट्रीमिंग का आनंद उठा सकते हैं। टाइम्‍स नाउ नवभारत पर आप इन मैचों से जुड़े ताजा अपडेट्स और रोचक स्‍टोरी पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 (Australia Playing 11)

डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्‍तान), मिचेल मार्श, स्‍टीव स्मिथ, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, मार्कस स्‍टोइनिस, मैथ्‍यू वेड, पैट कमिंस, मिचेल स्‍टार्क, एडम जंपा और जोश हेजलवुड।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 (New Zealand Playing 11)

मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, केन विलियमसन (कप्‍तान), टिम सीफर्ट, ग्‍लेन फिलिप्‍स, जेम्‍स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउथी, एडम मिलने, ट्रेंट बोल्‍ट और ईश सोढी।

Nov 14, 2021  |  10:53 PM (IST)
ऑस्‍ट्रेलिया बना टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन

मिचेल मार्श ने साउथी का लांग ऑफ की दिशा में चौका जमाकर स्‍वागत किया। दूसरी गेंद पर मार्श ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर मैक्‍सवेल ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। चौथी गेंद पर मार्श ने लांग ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर मैक्‍सवेल ने रिवर्स स्‍वीप शॉट के जरिये थर्डमैन की दिशा में चौका जमाकर ऑस्‍ट्रेलिया को विश्‍व चैंपियन बना दिया। ऑस्‍ट्रेलिया ने 8 विकेट से मैच जीता।

Nov 14, 2021  |  10:49 PM (IST)
मिलने के ओवर में 3 रन बने

ऑस्‍ट्रेलिया को अब 12 गेंदों में जीत के लिए 11 रन की जरूरत है। एडम मिलने के ओवर में 3 रन बने। 18 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 162/2। मिचेल मार्श 71* और ग्‍लेन मैक्‍सवेल 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 14, 2021  |  10:44 PM (IST)
मैक्‍सवेल-मार्श की अर्धशतकीय साझेदारी

ट्रेंट बोल्‍ट ने न्‍यूजीलैंड के लिए पारी का 17वां ओवर किया। ओवर की दूसरी गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली। मार्श ने मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। दोनों बल्‍लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। 17 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 159/2। मिचेल मार्श 69* और ग्‍लेन मैक्‍सवेल 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 14, 2021  |  10:38 PM (IST)
मैक्‍सवेल का जबर्दस्‍त छक्‍का

टिम साउथी ने न्‍यूजीलैंड के लिए पारी का 16वां ओवर किया। मैक्‍सवेल ने पहली ही गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। दूसरी गेंद पर मैक्‍सवेल ने शॉर्ट लेंथ की गेंद को दिशा दिखाकर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में छक्‍का जमाया। इस ओवर में 13 रन बने। 16 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 149/2। ग्‍लेन मैक्‍सवेल 21* और मिचेल मार्श 61* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 14, 2021  |  10:36 PM (IST)
ऑस्‍ट्रेलिया जीत के करीब

एडम मिलने जरा भी प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। मैक्‍सवेल ने तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो चौके जमाए। इस ओवर में 11 रन बने। 15 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 136/2। ग्‍लेन मैक्‍सवेल 10* और मिचेल मार्श 61* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 14, 2021  |  10:21 PM (IST)
बोल्‍ट ने वॉर्नर को किया बोल्‍ड

न्‍यूजीलैंड के विकेट की तलाश को ट्रेंट बोल्‍ट ने पूरा किया। 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्‍ट ने वॉर्नर को क्‍लीन बोल्‍ड किया। बोल्‍ट ने गुड लेंथ स्‍पॉट पर गेंद डाली, जिस पर वॉर्नर क्रॉस शॉट खेलने गए। गेंद सीधे स्‍टंप्‍स पर जाकर लगी। खुशी से झूम उठी कीवी टीम। वॉर्नर ने 38 गेंदों में चार चौके और तीन छक्‍के की मदद से 53 रन बनाए। इस ओवर में 3 रन बने और एक विकेट आया। 13 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 109/2। मिचेल मार्श 47* और ग्‍लेन मैक्‍सवेल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 14, 2021  |  10:16 PM (IST)
मिचेल मार्श ने शक्तिशाली चौका जमाया

मिचेल सैंटनर का ओवर अच्‍छा जा रहा था। शुरूआती चार गेंदों में चार रन बने थे। पांचवीं गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर मार्श ने दमदार बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 9 रन बने। 12 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 106/1। डेविड वॉर्नर 53* और मिचेल मार्श 45* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 14, 2021  |  10:12 PM (IST)
वॉर्नर ने जड़ा अर्धशतक

मिचेल मार्श ने जेम्‍स नीशम की पहली गेंद पर स्‍क्‍वायर लेग में छक्‍के के लिए भेजी। फिर चौथी गेंद पर वॉर्नर ने मिडविकेट की दिशा में छक्‍का जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। वॉर्नर ने 34 गेंदों में चार चौके और तीन छक्‍के की मदद से पचासा पूरा किया। इस ओवर में 15 रन बने। 11 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 97/1। डेविड वॉर्नर 52* और मिचेल मार्श 38* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 14, 2021  |  10:05 PM (IST)
सैंटनर ने किफायती ओवर किया

ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज इस समय पूरी तरह कीवी गेंदबाजों पर हावी हैं। वॉर्नर और मार्श दोनों ही बड़े स्‍ट्रोक खेलने से हिचकिचा नहीं रहे हैं। हालांकि, इस बीच मिचेल सैंटनर ने कसी हुई गेंदबाजी की और ओवर में केवल 5 रन खर्च किए। 10 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 82/1। डेविड वॉर्नर 45* और मिचेल मार्श 30* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 14, 2021  |  10:01 PM (IST)
वॉर्नर ने सोढी की जमकर कुटाई की

ईश सोढी ने न्‍यूजीलैंड के लिए पारी का 9वां ओवर किया। डेविड वॉर्नर ने दूसरी गेंद पर लांग ऑन की दिशा में दमदार चौका जमाया। फिर पांचवीं गेंद पर वॉर्नर ने लेग साइड में शानदार चौका जमाया। सोढी को शॉर्ट पिच गेंद डालना पड़ा भारी। आखिरी गेंद सोढी ने ऑफ स्‍टंप के बाहर फुल लेंथ की डाली, जिस पर वॉर्नर ने दोनों हाथ खोले और गेंदबाज के सिर के ऊपर से जबर्दस्‍त छक्‍का जमाया। इस ओवर में 17 रन बने। 9 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 77/1। डेविड वॉर्नर 42* और मिचेल मार्श 28* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Nov 14, 2021  |  09:51 PM (IST)
सोढी के ओवर में बने 7 रन

वॉर्नर और मिचेल मार्श के बीच अच्‍छी रनिंग बिटविन द विकेट देखने को मिली। ईश सोढी के ओवर की तीसरी गेंद पर वॉर्नर ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेला और तेजी से दो रन लिए। इस ओवर में 7 रन बने। 7 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 50/1। डेविड वॉर्नर 24* और मिचेल मार्श 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 14, 2021  |  09:48 PM (IST)
मिलने की शानदार वापसी

एडम मिलने ने पहले ओवर में 15 रन खर्च किए थे, लेकिन फिर जबर्दस्‍त वापसी की। उनके ओवर में केवल 3 रन बने। 6 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 43/1। डेविड वॉर्नर 19* और मिचेल मार्श 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 14, 2021  |  09:43 PM (IST)
वॉर्नर ने जमाया शानदार छक्‍का

डेविड वॉर्नर ने टिम साउथी के ओवर की पांचवीं गेंद पर मिडविकेट की दिशा में बेहतरीन छक्‍का जमाया। इस ओवर में 10 रन बने। 5 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 40/1। डेविड वॉर्नर 18* और मिचेल मार्श 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 14, 2021  |  09:39 PM (IST)
मार्श ने 86 मीटर दूरी का छक्‍का जमाया

एडम मिलने न्‍यूजीलैंड के लिए पारी का चौथा ओवर करने आए। मिचेल मार्श ने पहली ही गेंद पर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में दमदार छक्‍का जमाया। दूसरी गेंद मार्श को थर्डमैन की दिशा में चार रन मिले। दो गेंदों में 10 रन मिले। तीसरी गेंद पर मार्श ने पुल शॉट खेलकर एक और बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 15 रन बने। 4 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 30/1। डेविड वॉर्नर 10* और मिचेल मार्श 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 14, 2021  |  09:35 PM (IST)
बोल्‍ट ने फिंच का किया शिकार

फिंच ने ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार चौका जमाया। ट्रेंट बोल्‍ट ने ओवर की तीसरी गेंद पर आरोन फिंच को डेरिल मिचेल के हाथों कैच आउट कराया। फिंच ने 7 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। 3 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 15/1। डेविड वॉर्नर 10* और मिचेल मार्श 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 14, 2021  |  09:27 PM (IST)
ट्रेंट बोल्‍ट का सटीक ओवर

ट्रेंट बोल्‍ट ने न्‍यूजीलैंड के लिए पारी का पहला ओवर किया। उन्‍होंने पूरे ओवर में केवल 1 रन दिया। 1 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 1/0। डेविड वॉर्नर 1* और आरोन फिंच 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 14, 2021  |  09:12 PM (IST)
ऑस्‍ट्रेलिया को मिला 173 रन का लक्ष्‍य

सीफर्ट ने स्‍टार्क की पहली गेंद पर लेग साइड में चौका जमाया। फिर स्‍टार्क ने अच्‍छी वापसी की और अगली तीन गेंदों में एक रन दिया। मगर स्‍टार्क ने फिर पांचवीं गेंद वाइड डाली, जिस पर नीशम ने रन भी दौड़ लिया। इस ओवर में 10 रन बने। 20 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 172/4। जेम्‍स नीशम 13* और टिम सीफर्ट 8* रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्‍ट्रेलिया की पारी जल्‍द ही शुरू होगी।

Chandrayaan 3