लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • South Africa vs Bangladesh Live Score SA vs BAN T20 World Cup Match Live Cricket Score Streaming Online playing 11 Today Match
Live Blog

SA vs BAN Match Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने लगाई जीत की हैट्रिक, बांग्लादेश को 6 विकेट से चटाई धूल

Updated Nov 02, 2021 | 06:47 PM IST

South Africa vs Bangladesh Highlights, T20 World Cup 2021: दक्षिण अफ्रीकी टीम का जीत का सिलसिल बरकरार है। दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को बांग्लादेश को शिकस्त दी।

Loading ...
South Africa vs Bangladesh Live Updates

South Africa vs Bangladesh, T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2021 में दक्षिण अफ्रीक ने मंगलवार को बांग्लादेशी टीम को 6 विकेट से शिकस्त दी। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-12 में जीत की हैट्रिक लगा दी है। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच गंवाने था लेकिन उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने 85 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 13.3 ओवर में जीत हासिल कर ली। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान बावूम ने बनाए। वह 28 गेंदों में 3 चौकों औ 1 छक्के की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहे। 

बामुमा और ड्यूसेन ने अहम साझेदारी की

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज रीज हेंड्रिक्स (4) और क्विंटन डी कॉक (16) जल्द पवेलियन लौट गए। एडेन मार्कराम बिना खाता खोल आउट हो गए। एक समय दक्षिण अफ्रीका 6 ओवर में 33 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाकर जूझ रही थी। यहां से कप्तान बावुमा और रस्सी वैन डेर ड्यूसेन (27 गेंदों में 22 रन) ने मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 47 रन की अहम साझेदारी की और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। ड्यूसेन 13वें ओवर में हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी  करने आए डेविड मिलर (नाबाद 5) ने चौका जड़कर दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई।

बांग्लादेश के लिए मेहदी ने सर्वाधिक रन बनाए

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने नियमित अंतरा पर विकेट गंवाए। बांग्लादेश की पारी 18.2 ओवर में महज 84 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश की खस्ता हालत का अंदाजा इससे लाया जा सकता है कि उसके सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक रन मेहदी हसन (25 गेंदों में 27) बनाए। उनके अलावा लिटन दास (24), शमीम हुसैन (11), मोहम्‍मद नईम (9), 
महमूदुल्‍लाह (3) और तस्किन अहम ने 3 रन का योगदान दिया। सौम्‍य सरकार, मुश्फिकुर रहीम, अफीफ हुसैन और नसुम अहमद अपना खाता नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसा रबाडा और एनरिक नॉर्टजे ने तीन-तीन जबकि तबरेज शम्सीज ने दो और ड्वेन प्रिटोरियस ने एक विकेट चटकाया। 

दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11 (South Africa's Playing XI)

तेम्बा बावुमा (कप्‍तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्‍स, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ड्वेन प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिच नॉर्टजे और तबरेज शम्‍सी।

बांग्‍लादेश की प्‍लेइंग 11 (Bangladesh's Playing XI)

महमूदुल्‍लाह (कप्‍तान), मोहम्‍मद नईम, लिटन दास (विकेटकीपर), सौम्‍य सरकार, मुश्फिकुर रहीम, अफीफ हुसैन, शमीम हुसैन, मेहदी हसन, नसुम अहमद, शरीफुल इस्‍लाम, तस्किन अहमद। 

Nov 02, 2021  |  06:36 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया है। दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआत में लड़खाड़ने के बाद 13.3 ओवर में 84 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। कप्तान बावुमा 31 और डेविड मिलर 5 रन बनाकर नाबाद रहे। ड्यूसेन 22 रन के निजी स्कोर पर 13वें में आउट हुए।

Nov 02, 2021  |  06:23 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 18 रन की दरकार

12 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 67/3 पर पहुंच गया है।  दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 18 रन की दरकार है। ड्यूसेन (15*) और बावुमा (25*) क्रीज पर टिके हैं।

Nov 02, 2021  |  06:20 PM (IST)
हड़बड़ी नहीं दिखा रहे ड्यूसन और बावुमा

दक्षिण अफ्रीका को छोटा लक्ष्य हासिल करना है, लेकिन ड्यूसन (13*) और बावुमा (20*) हड़बड़ी नहीं दिख रहा हें। दोनों आरम से बांग्लादेशी गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं। 11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 60/3 है।

Nov 02, 2021  |  06:12 PM (IST)
10 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 55 रन

10 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। ड्यूसेन (10*) और बावुमा (18*) ने मोर्चा संभाल रखा है। दोनों के बीच 22 रन की साझेदारी हो चुकी है।  

Nov 02, 2021  |  06:07 PM (IST)
SA vs BAN Score: 9 ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50/1

तीन विकेट गिरने के बाद रस्सी वैन डेर ड्यूसेन (8*) और तेम्बा बावुमा (15*) संभलकर बल्लेबाजी  कर रहे हैं। 9 ओवर का खेल खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50/1 है।

Nov 02, 2021  |  06:01 PM (IST)
सोरिफुल ने एक और अच्छा ओवर डाला

शोरिफुल इस्लाम ने एक और अच्छा ओवर डाला है। कप्तान महमूदुल्ला ने 7वां ओवर शोरिफुल को थमाया और उन्होंने सिर्फ 4 रन खर्च किए। ड्यूसेन ने 1 और बावुमा ने 3 रन दौड़कर लिए।

Nov 02, 2021  |  05:58 PM (IST)
एडेन मार्कराम का नहीं खुला खाता

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका एडेन मार्कराम के तौर पर लगा है। डी कॉक के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी एडेन मार्कन शून्य पर आउट हो गए। उन्होंने 4 गेंदें खेली। मार्करम को तस्किन अहमद ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर स्लिप में नईम के हाथों लपकवाया। 6 ओवर के बाद  दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 33/3 है। रस्सी वैन डेर ड्यूसेन 6 रन बनाकर बनाकर क्रीज पर हैं। तेम्बा बावुमा का खाता खुलना बाकी है।

Nov 02, 2021  |  05:48 PM (IST)
क्विंटन डी कॉक बने मेहदी हसन का शिकार

सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 15 गेंदों की अपनी पारी मेंं तीन चौके लगाए। डी कॉक 5वें ओवर की पांचवीं गेंद पर स्पिनर मेहदी हसन का शिकार बने। वह एक्स्ट्र कवर की दिशा में शॉट खेलने के चक्कर में क्लीन बोल्ड हो गए। उनका विकेट 28 के कुल स्कोर पर गिरा।

Nov 02, 2021  |  05:43 PM (IST)
शोरिफुल इस्लाम ने फिर किफायती ओवर फेंका

दूसरे ओवर में महज 3 रन देने के बाद शोरिफुल इस्लाम ने एक बार फिर किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने चौथे ओवर में सिर्फ चार रन दिए। रस्सी वैन डेर ड्यूसेन ने एक चौका लगाया।

Nov 02, 2021  |  05:40 PM (IST)
तीन ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 16/1

तीन ओवर का खेल होने के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 16/1 है। क्विंटन डी कॉक 8 और रस्सी वैन डेर ड्यूसेन 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Nov 02, 2021  |  05:29 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका का निराशाजनक आगाज

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निराशाजनक आगाज किया है। सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्‍स पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अपना गंवा बैठे। उन्हें तेज गेंदबाज तस्किन अहम ने फुल लेंथ पर एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने 5 गेंदों में 4 रन बनाए। 
 

Nov 02, 2021  |  05:15 PM (IST)
बांग्लादेश की पारी 84 रन पर सिमटी

बांग्लादेश की टीम 18.2 ओवर में 84 रन बनाकर ढेर हो गई है। एनरिक नॉर्टेजे ने 19वें ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर 2 विकेट चटकाए, जिसके बाद बांग्लादेशी पारी सिमट गई। नॉर्टजे ने ओवर की पहली गेंद पर मेहदी हसन (27) को कॉट एंड बोल्ड किया और फिर दूसरी गेंद पर नसुम अहम (0) हिट विकेट हो गए।

Nov 02, 2021  |  05:07 PM (IST)
रन आउट होकर पवेलियन लौटे तस्किन 

बांग्लादेश का आठवे विकेट तस्किन अहमद के तौर पर गिरा है। तस्किन एक रन चुराने की फिराक में रन आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 5 गेंदों में 3 रन बनाए। 18 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 84/8 है। मेहदी ने 27 रन बना लिए हैं। नसुम अहमद का खाता खुलना बाकी है।

Nov 02, 2021  |  05:02 PM (IST)
SA vs BAN Score: बांग्लादेश 75 के पार

17 ओवर का खेल पूरा होने के बाद बांग्लादेश ने 7 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। मेहदी हसन 20 रन के निजी स्कोर पर हैं। वहीं, तस्किन अहमद 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 02, 2021  |  05:00 PM (IST)
शमीम हुसैन ने सस्ते में गंवाया अपना विकेट

शाकिब अल हसन के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किए गए शमीम हुसैन ने सस्ते में अपना विकेट गंवाया। वह 20 गेंदों में सिर्फ 11 रन ही बना सके। शमीम ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया और लॉन्ग ऑन पर केशव महाराज को कैच थमा दिया। 16 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 71/7  है। मेहदी हसन 16 और तस्किन अहमद 1 रन बनाया है

Nov 02, 2021  |  04:47 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का शिकंजा बरकरार

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का बांग्लादेशी बल्लेबाजों के खिलाफ शिकंजा बरकरार है। अपने पिछले ओवर में विकेट चटकाने वाले तबरेज शम्सी ने 14वें ओवर में केवल 2 रन खर्च किए। 

Nov 02, 2021  |  04:42 PM (IST)
लड़खड़ाने के बाद बांग्लादेश 50 के पार

बांग्लादेशी टीम लड़खड़ाने के बाद 50 के पार पहुंच गई है। बांग्लादेश का 13 ओवर में स्कोर 54/6 है। शमीम हुसैन 5 और मेहद हसन 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Chandrayaan 3