लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • South Africa vs Sri Lanka Live Cricket Score online T20 World Cup Today Match SA vs SL Live score Streaming Scorecard Updates
Live Blog

South Africa vs Sri Lanka Highlights: डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में पलट दी बाजी, दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक मैच में श्रीलंका को दी मात

Updated Oct 30, 2021 | 07:32 PM IST

South Africa vs Sri Lanka (SA vs SL), T20 World Cup 2021: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर-12 राउंड का मुकाबला अपने नाम कर लिया। अफ्रीकी टीम की यह लगातार दूसरी जीत है।

Loading ...
South Africa vs Sri Lanka Live Score

South Africa vs Sri Lanka (SA vs SL), T20 World Cup 2021e: दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को टी20 विश्व कप 2021 के सुपर-12 राउंड मुकाबले में श्रीलंका के 4 विकेट से मात दी। श्रीलंका ने 143 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट गंवाने के बाद 146 रन बनाकर जीत हासिल की। मैच काफी रोमांचक रहा। कभी श्रीलंका का पलड़ा भारी दिखा तो कभी दक्षिण अफ्रीका का। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे, ऐसे में डेविड मिलर (13 गेंदों में नाबाद 23) ने दो छक्के जड़कर बाजी पलट दी। वहीं, कगिसो रबाडा (7 गेंदों में नाबाद 13) ने विजयी चौका लगाया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स (11) और क्विंटन डी कॉक (12) सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। रस्सी वैन डेर डूसन महज 16 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद कप्तान तेम्बा बावुमा (46 गेंदों 46) और एडेन मार्कराम (20 गेंदों में 19) ने लड़खड़ाई को संभालने की कोशिश की। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। ड्वेन प्रिटोरियस (0) के आउट होने के बाद मिलर और रबाडा ने मोर्चा संभाला और 34 रन की अटूट पार्टनरशिप कर टीम की जीत की नैय्या पार लगा दी। 

श्रीलंका के लिए निसानका ने सर्वाधिक रन बनाए

इससे पहले श्रीलंका की पारी निर्धारित 20 ओवर में 142 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन ओपनर पथुम निसानका (72) ने बनाए। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी टिककर बल्लेबाजी कर सका। चरित असलंका (21), दासुन शनाका (11), कुसल परेरा (7), चमिका करुणारत्ने (5), वानिन्दु हसरंगा (4), लाहिरु कुमारा (0), भानुका राजपक्षे (0), अविष्का फर्नांडो (3) और दुष्मंथा चमीरा ने तीन 3 रन का योगदान दिया। वहीं, महेश थीक्षाना 7 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए ड्वेन प्रिटोरियस और तबरेज शम्सी ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि एनरिक नॉर्टजे ने दो शिकार किए। श्रीलंका का एक बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौटा। 

17वीं बार आमने-सामने थीं दोनों टीम

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम 17वीं बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टकराईं। वैसे इस दौरान दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा रहा है और उसने 11 मैच में जीत का स्वाद चखा है। श्रीलंका की टीम सिर्फ पांच मर्तबा ही विजय पताका फहरा सकी। वहीं, पिछले पांच मैचों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका का ही जलवा देखने को मिला है और उसने श्रीलंका को एक मुकाबले में कामयाबी हासिल नहीं कर दी। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप में चार बार भिड़ी हैं। दक्षिण अफ्रीका ने तीन और श्रीलंका ने एक मैच में जीत अपने नाम की की है।

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रस्सी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी, केशव महाराज। 

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान),  कुसल परेरा (विकेटकीपर), पथुम निसानका, चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, लाहिरु कुमारा।

Oct 30, 2021  |  07:12 PM (IST)
मिलर-रबाडा ने लगाई जीत की नैय्या पार

दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी और क्रीज पर डेविड मिलर-कगिसो रबाडा थे। लाहिरु कुमारा द्वारा डाले गए 20वें ओवर की पहली गेंद पर रबाडा ने सिंगल निकाला, जिसके बाद स्ट्राइक मिलर के पास आ गई। मिलर ने ओवर की दूसरी ओर तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर गेंदबाज के हौसले पस्त कर दिए। इसके बाद मिलर ने एक रन दौड़कर लिया और फिर रबाडा ने चौका जड़कर टीम को जीत दिला दी। मिलर ने 13 गेंदों में 23 और रबाडा ने 7 गेंदों में 13 रन बनाए।

Oct 30, 2021  |  06:57 PM (IST)
हसरंगा ने 18वें ओवर किए दो शिकार 

हसरंगा ने 18वें ओवर में दो शिकार किए। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर टिककर बल्लेबाजी कर रहे बावुमा को आउट किया और अगल ही गेंद पर प्रिटोरियस को पवेलियन भेजा। बावुमा ने 46 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के के जरिए 46 रन बनाए। वहीं, प्रिटोरियस का खाता नहीं खुला। अफ्रीकी टीम को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 25 रन की जरूरत है। मिलर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 30, 2021  |  06:47 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका को 18 गेंदों में 31 रन की दरकार

17 ओवर का खेल होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवाकर 112 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 18 गेंदों में 31 रन की दरकार है। बावुमा 46 और डेविड मिलर 3 रन के निजी स्कोर पर हैं।

Oct 30, 2021  |  06:39 PM (IST)
मार्कराम को हसरंगा ने भेजा पवेलियन

दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका एडेन मार्कराम के रूप में लगा है। मार्कराम को हसंराग ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। उनका विकेट 96 के कुल स्कोर पर गिरा। मार्कराम ने 20 गेंदों में 19 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 2 चौके लगाए। 

Oct 30, 2021  |  06:34 PM (IST)
सैकड़े के करीब पहुंची दक्षिण अफ्रीकी टीम

 दक्षिण अफ्रीकी टीम सैकड़े के करीब पहुंच गई है। 14 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 88/3 है। बावुमा 31 और मार्कराम 14 रन बनाकर टिके हैं।

Oct 30, 2021  |  06:12 PM (IST)
SA vs SL Score: दक्षिण अफ्रीका 60 के पार

दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। बावुमा 13 और मार्कराम 7 रन के निजी स्कोर पर हैं।

Oct 30, 2021  |  06:04 PM (IST)
रन आउट हुए रस्सी वैन डेर डूसन

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रस्सी वैन डेर डूसन रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 11 गेंदों में 16 रन जुटाए। उन्होंने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट गंवाया। 8 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 49/3 है। तेम्बा बावुमा ने 7 रन बना लिए हैं जबकि एडेन मार्कराम का खाता खुलना बाकी है।

Oct 30, 2021  |  05:56 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में जोड़े 40 रन

क्षिण अफ्रीका ने पापरप्ले में 40 रन जोड़े हैं। शुरुआती 6 ओवर का खेल होने के बाद अफ्रीकी टीम का स्कोर 40/2 है। रस्सी वैन डेर डूसन 12 और तेम्बा बावुमा 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Oct 30, 2021  |  05:43 PM (IST)
एक ही ओवर में आउट हुए हेंड्रिक्स-डी कॉक

सलामी बल्लेबाज हेंड्रिक्स और डी कॉक चौथे ओवर में पवेलियन लौटे गए। दोनों को दुष्मंथा चमीरा ने अपना शिकार बनाया। चमीरा ने ओवर की दूसरी गेंद पर हेंड्रिक्स को एलबीडब्ल्यू किया और चौथी गेंद पर डी कॉक को कॉट एंड बोल्ट किया। हेंड्रिक्स ने 12 गेंदों में एक चौके के जरिए 11 रन बनाए। वहीं, डी कॉक ने 10 गेंदों में 12 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके जड़े। 4 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 26/2 है।

Oct 30, 2021  |  05:34 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका ने तीन ओवर में बनाए 21 रन

डिकॉक 12 और हेंड्रिंग 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। तीन ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 21 पर पहुंच गया है। इस दौरान टीम को 2 एक्सट्रा रन मिले।

Oct 30, 2021  |  05:12 PM (IST)
श्रीलंका की पारी 142 रन पर सिमटी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कनरे उतरी श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवर में 142 रन ही बना सकी। 20वां ओवर एनरिक नॉर्टजे ने डाला और 8 रन दिए। नॉर्टजे ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चमीरा को बोल्ड किया और अंतिम गेंद पर लाहिरु कुमारा को रन आउट किया। मेहश दीक्षणा 7 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Oct 30, 2021  |  05:08 PM (IST)
ड्वेन प्रिटोरियस ने एक ओवर में दो विकेट चटकाए

 ड्वेन प्रिटोरियस ने 19वें ओवर में श्रीलंका को दो झटके दिए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर करुणरत्ने को आउट किया और फिर चौथी गेंद पर टिककर बल्लेबाजी कर रहे निसानका का शिकार किया। करुणारत्ने ने 5 गेंदों में 5 रन बनाए। वहीं, निसानका ने 58 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 72 रन की पारी खेली। 19 ओवर के बाद श्रीलंका स्कोर 134/8 है।

Oct 30, 2021  |  04:57 PM (IST)
कप्तान दासुन शनाका 11 रन बनाकर हुए आउट

श्रीलंका को छटा झटका कप्तान दासुन शनाका के रूप में लगा है। शनाका 12 गेंदों में 2 चौकों की मदद  से 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शनाका को प्रिटोरियस ने 17वें ओवर में रबाडा के हाथों लपकवाया। उनका विकेट 110 के कुल स्कोर पर गिरा। निसानका (57*) और करुणारत्ने (1*) खेल रहे हैं।

Oct 30, 2021  |  04:50 PM (IST)
निसानका का अर्धशतक और श्रीलंका का सैकड़ा कंप्लीट

सलामी बल्लेबाज निसानका ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं, श्रीलंका का सैकड़ा कंप्लीट हो गया है। 16 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 101/5 है।

Oct 30, 2021  |  04:45 PM (IST)
वानिन्दु हसरंगा बने तबरेज शम्सी का शिकार

तबरेज शम्सी ने श्रीलंका को एक और झटका दिया है। शम्सी ने 14वें ओवर में वानिन्दु हसरंगा का शिकार किया। हसरंगा ने लॉन्ग ऑन  की दिशा में छक्का मारने के चक्कर में एडेन मार्कराम को कैच थमा बैठे।  मार्कराम ने डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। हसरंगा 5 गेंदों में 4 रन ही बना पाए। 14 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद श्रीलंका का स्कोर 92/5 है।

Oct 30, 2021  |  04:26 PM (IST)
10 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 67/3

सलामी बल्लेबाज निसानका एक छोर पर खड़े हैं पर उन्हें दूसरे छोर से अच्छा साथ नहीं मिल रहा। परेरा के जाने के बाद चरित असलांका और भानुका राजपक्षे भी अपने विकेट खो चुके हैं। असलांका 14 गेंदों 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 21 रन बनाने के बाद 9वें ओवर में रन आउट हो गए। वहीं, राजपक्षे को तबरेज शम्सी ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर कॉट एंड बोल्ड किया। 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 67/3 है। 

Oct 30, 2021  |  04:08 PM (IST)
SA vs SL Score: श्रीलंका पचासे के करीब

श्रीलंका की टीम पचास के करीब पहुंच गई है। श्रीलंका ने 8 ओवर का खेल होने पर 1 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। निसानका (21*) और असलांका (13*) टिके हैं।

Chandrayaan 3