लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • South Africa vs West Indies Live Score SA vs WI T20 World Cup Match Live Cricket Score Streaming Online Today Match Update
Live Blog

SA vs WI: मार्करम ने जड़ा अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने वेस्‍टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

Updated Oct 27, 2021 | 09:38 AM IST

दक्षिण अफ्रीका और वेस्‍टइंडीज के बीच आज टी20 वर्ल्‍ड कप का मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। दोनों टीमों को अपने पहले मैच में शिकस्‍त का सामना करना पड़ा था। आज दोनों पहली जीत के लिए जंग करेंगी। मैच के ताजा अपडेट्स जानें यहां।

Loading ...
SA vs WI T20 World Cup Live Cricket Score: द.अफ्रीका-वेस्‍टइंडीज मैच के लाइव अपडेट्स जानें यहां

एडेन मार्करम (51*) और रासी वान डर डुसैन (43*) की उम्‍दा पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को टी20 वर्ल्‍ड कप के मैच में वेस्‍टइंडीज को 10 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया। दुबई में खेले गए मुकाबले में वेस्‍टइंडीज ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 18.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। इसी के साथ टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी जीत का खाता खोला। 

दक्षिण अफ्रीका की पारी का हाल

144 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत खराब रही। टेंबा बावुमा (2) को आंद्रे रसेल ने सटीक थ्रो जमाकर रनआउट किया। हालांकि, पहले विकेट का दबाव प्रोटियाज टीम पर बिलकुल नहीं पड़ा और रीजा हेंड्रिक्‍स (39) व रासी वान डर डुसैन ने कैरेबियाई गेंदबाजों का अच्‍छे से मुकाबला किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। 

अकील हुसैन ने रीजा हेंड्रिक्‍स को डीप स्‍क्‍वायर लेग में हेटमायर के हाथों कैच आउट कराकर वेस्‍टइंडीज को दूसरी सफलता दिलाई। फिर रासी वान डर डुसैन और एडेन मार्करम ने मोर्चा संभाला 83 रन की अविजित साझेदारी करके टीम को 8 विकेट की जीत दिलाई। मार्करम ने केवल 26 गेंदों में दो चौके और चार छक्‍के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। वहीं रासी वान डर डुसैन ने 51 गेंदों में तीन चौके की मदद से नाबाद 43 रन बनाए। वेस्‍टइंडीज की तरफ से अकील हुसैन को एक सफलता मिली।

वेस्‍टइंडीज की पारी का हाल

इससे पहले ऐविन लुईस (56) के अर्धशतक की बदौलत वेस्‍टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। पहले बल्‍लेबाजी के आमंत्रित वेस्‍टइंडीज की शुरूआत बेहद धीमी रही। पहले 3 ओवर में उसके ओपनर्स केवल 6 रन बना पाए थे। यहां से लुईस ने गियर बदले और ताबड़तोड़ शॉट खेलना शुरू किए। सिमंस पिच पर संघर्ष करते हुए नजर आए। हालांकि, लुईस ने एक छोर से आक्रमण करना जारी रखा और 35 गेंदों में तीन चौके और 6 छक्‍के की मदद से 56 रन बनाए। महाराज ने लुईस को रबाडा के हाथों कैच आउट कराकर विंडीज को पहला झटका दिया। जल्‍द ही महाराज ने निकोलस पूरन (12) को लांग ऑफ में मिलर के हाथों कैच आउट कराया।

रबाडा ने संघर्षरत लेंडल सिमंस (16) को क्‍लीन बोल्‍ड करके विंडीज को तीसरा झटका दिया। क्रिस गेल (12) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और प्रीटोरियस की गेंद पर क्‍लासेन को कैच थमाकर चलते बने। कप्‍तान पोलार्ड ने 20 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 26 रन बनाए। उन्‍हें प्रीटोरियस ने डुसैन के हाथों कैच आउट कराया। आंद्रे रसेल (5) को नॉर्टजे ने बोल्‍ड किया। शिमरोन हेटमायर (1) रनआउट हुए। प्रोटियाज की तरफ से ड्वेन प्रीटोरियस ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट लिए। केशव महाराज को दो जबकि रबाडा और नॉर्टजे को एक--एक सफलता मिली।

टॉस का बॉस

दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान टेंबा बावुमा ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका और वेस्‍टइंडीज ने अपनी प्‍लेइंग 11 में एक-एक बदलाव किया है। दक्षिण अफ्रीका से क्विंटन डी कॉक बाहर हुए और उनकी जगह रीजा हेंड्रिक्‍स को शामिल किया गया। वहीं वेस्‍टइंडीज ने ओबेड मैकॉय की जगह हेडन वॉल्‍श को शामिल किया। 

Live Streaming SA vs WI: आप दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्‍टइंडीज मैच का लाइव प्रसारण Star Sports Network व Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं। इस मैच का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1, स्‍टार स्‍पोर्ट्स एचडी 1, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 3, स्‍टार स्‍पोर्ट्स एचडी 3 पर भी होगा। डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार पर आप लाइव स्‍ट्रीमिंग का आनंद उठा सकते हैं। टाइम्‍स नाउ नवभारत पर आप इन मैचों से जुड़े ताजा अपडेट्स और रोचक स्‍टोरी पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11 

वेस्‍टइंडीज की प्‍लेइंग 11 (West Indies Probable Playing 11)

ऐविन लुईस, क्रिस गेल, लेंडल सिमंस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, किरोन पोलार्ड (कप्‍तान), आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, अकील हुसैन, हेडन वॉल्‍श और रवि रामपॉल।

दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11 (South Africa Probable Playing 11)

रीजा हेंड्रिक्‍स, टेंबा बावुमा (कप्‍तान), एडेन मार्करम, रासी वान डर डुसैन, डेविड मिलर, हेनरिच क्‍लासेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्टजे और तबरेज शम्‍सी।

Oct 26, 2021  |  07:06 PM (IST)
मार्करम के अर्धशतक से विजेता बना दक्षिण अफ्रीका

पहली ही गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमाकर मार्करम ने अपना अर्धशतक पूरा किया। मार्करम ने केवल 25 गेंदों में दो चौके और चार छक्‍के की मदद से अपना पचासा पूरा किया। अगली गेंद पर डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में एक रन लेकर मार्करम ने प्रोटियाज टीम की जीत पर मुहर लगाई। दक्षिण अफ्रीका ने 18.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में अपनी जीत का खाता खोला। प्रोटियाज टीम ने 10 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मैच जीता।

Oct 26, 2021  |  07:00 PM (IST)
ब्रावो के ओवर में 4 रन बने

ड्वेन ब्रावो ने शानदार ओवर किया। इस ओवर में अफ्रीकी बल्‍लेबाज केवल 4 रन बना सके। 18 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 137/2। एडेन मार्करम 44* और रासी वान डर डुसैन 43* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 26, 2021  |  06:55 PM (IST)
मार्करम की आकर्षक बल्‍लेबाजी

एडेन मार्करम ने रसेल के ओवर में दो शानदार बाउंड्री जमाई। पहले तो तीसरी गेंद पर लांग ऑफ और कवर्स के बीच से चौका जमाया। फिर आखिरी गेंद पर भी शानदार चौका जमाया। एक्‍स्‍ट्रा कवर्स के पास से ड्राइव खेलकर खूबसूरत बाउंड्री जमाई। 17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 133/2। एडेन मार्करम 42* और रासी वान डर डुसैन 41* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 26, 2021  |  06:52 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका जीत के करीब बढ़ती हुई

रासी वान डर डुसैन ने ब्रावो की पहली दो गेंदों पर लगातार दो चौके जमाए। पहला चौका स्‍क्‍वायर लेग में जमाया तो दूसरा चौका मिडविकेट की दिशा में खेलकर हासिल किया। इसके बाद ब्रावो ने जोरदार वापसी की और अगली चार गेंदों में 2 रन दिए। इस ओवर में 10 रन बने। 16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 121/2। एडेन मार्करम 32* और रासी वान डर डुसैन 39* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 26, 2021  |  06:44 PM (IST)
रामपाल का महंगा ओवर

रवि रामपाल का महंगा ओवर साबित हुआ। मार्करम ने तीसरी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। इस ओवर में 11 रन बने। 15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 111/2। एडेन मार्करम 31* और रासी वान डर डुसैन 31* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 26, 2021  |  06:39 PM (IST)
पोलार्ड का महंगा ओवर

पोलार्ड अच्‍छा खासा ओवर कर रहे थे। पांच गेंदों में केवल 3 रन दिए थे। मगर आखिरी गेंद शॉर्ट डाली तो खामियाजा भुगतना पड़ा। मार्करम ने मिडविकेट के ऊपर से लंबा छक्‍का जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 91/2। एडेन मार्करम 21* और रासी वान डर डुसैन 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 26, 2021  |  06:28 PM (IST)
मार्करम का बेहतरीन शॉट

पोलार्ड अच्‍छा खासा ओवर कर रहे थे। पांच गेंदों में केवल 3 रन दिए थे। मगर आखिरी गेंद शॉर्ट डाली तो खामियाजा भुगतना पड़ा। मार्करम ने मिडविकेट के ऊपर से लंबा छक्‍का जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 91/2। एडेन मार्करम 21* और रासी वान डर डुसैन 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 26, 2021  |  06:23 PM (IST)
मार्करम का जानदार छक्‍का

हेडन वॉल्‍श ने स्‍लॉट में गेंद डाली तो मार्करम ने बिना किसी झिझक के हवाई फायर किया और शानदार छक्‍का जड़ा। इस ओवर में 16 रन बने।11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 82/2। एडेन मार्करम 14* और रासी वान डर डुसैन 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 26, 2021  |  06:18 PM (IST)
हुसैन का सफल ओवर

अकील हुसैन ने अपने स्‍पेल के आखिरी ओवर में वेस्‍टइंडीज को बड़ी सफलता दिलाई। उन्‍होंने रीजा हेंड्रिक्‍स को डीप स्‍क्‍वायर लेग में शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच आउट कराया। हेटमायर ने दर्शनीय कैच लपका। हेंड्रिक्‍स ने 30 गेंदों में चार चौके और एक छक्‍के की मदद से 39 रन बनाए। इस ओवर में 5 रन बने। 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 66/2। रासी वान डर डुसैन 19* और एडेन मार्करम 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 26, 2021  |  06:08 PM (IST)
वॉल्‍श के ओवर में 5 रन बने

हेडन वॉल्‍श ने ओवर में 5 रन दिए। 9 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 60/1। रीजा हेंड्रिक्‍स 19* और रासी वान डर डुसैन 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 26, 2021  |  05:59 PM (IST)
हेडन वॉल्‍श के ओवर में बने 5 रन

हेडन वॉल्‍श ने हेंड्रिक्‍स और डुसैन को ओवर में बाउंड्री नहीं हासिल करने दी। इस ओवर में 5 रन बने। 7 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍केर 47/1। रीजा हेंड्रिक्‍स 32* और रासी वान डर डुसैन 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 26, 2021  |  05:55 PM (IST)
पावरप्‍ले समाप्‍त, दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी

पावरप्‍ले समाप्‍त हो चुका है और इसमें दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। रीजा हेंड्रिक्‍स ने इस दौरान कई आकर्षक स्‍ट्रोक्‍स जमाए। 6 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 42/1। रीजा हेंड्रिक्‍स 30* और रासी वान डर डुसैन 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 26, 2021  |  05:51 PM (IST)
रीजा हेंड्रिक्‍स ने लगाई आकर्षक बाउंड्री

रीजा हेंड्रिक्‍स बहुत अच्‍छी पारी खेल रहे हैं। वह पूरी तरह वेस्‍टइंडीज पर हावी हैं। रसेल के ओवर की पांचवीं गेंद पर पुल शॉट खेलकर मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 10 रन बने। 5 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 36/1। रीजा हेंड्रिक्‍स 28* और रासी वान डर डुसैन 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 26, 2021  |  05:46 PM (IST)
रीजा हेंड्रिक्‍स की नजाकतभरी बाउंड्री

रीजा हेंड्रिक्‍स ने रवि रामपाल के ओवर की पहली गेंद पर लेट कट शॉट खेलकर चौका जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 4 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 26/1। रीजा हेंड्रिक्‍स 21* और रासी वान डर डुसैन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 26, 2021  |  05:41 PM (IST)
रीजा हेंड्रिक्‍स की जबर्दस्‍त शुरूआत

अकील हुसैन की पहली गेंद ऊपर पाते ही हेंड्रिक्‍स ने लांग ऑन में छक्‍का जड़ दिया। अगली ही गेंद शॉर्ट पाई और हेंड्रिक्‍स ने पुल शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 11 रन बने। 3 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 17/1। रीजा हेंड्रिक्‍स 14* और रासी वान डर डुसैन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 26, 2021  |  05:32 PM (IST)
बावुमा रनआउट, दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरूआत

144 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत बिगड़ गई है। आंद्रे रसेल ने सटीक थ्रो मारकर टेंबा बावुमा (2) को डगआउट लौटा दिया है। 1 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 4/1। रीजा हेंड्रिक्‍स 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Oct 26, 2021  |  05:14 PM (IST)
वेस्‍टइंडीज ने 20 ओवर में बनाया 143/8 का स्‍कोर

किरोन पोलार्ड आखिरी ओवर में अजब अंदाज में आउट हुए। ड्वेन प्रीटोरियस की दूसरी गेंद पर पोलार्ड ने सीधा शॉट जमाया, लेकिन प्रोटियाज ने पहले ही मिड ऑफ को बहुत अंदर खड़ा कर रखा था। पोलार्ड के शॉट में दम था, लेकिन रासी वान डर डुसैन ने अच्‍छा कैच लपका। थर्ड अंपायर ने बताया कि पोलार्ड आउट हैं। उन्‍होंने 20 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 26 रन बनाए। अगली गेंद पर हेडन वॉल्‍श डगआउट लौटे। हेंड्रिक्‍स ने उनका कैच लपका। फिर चौथी गेंद पर ब्रावो ने चौका जमा दिया। आखिरी गेंद पर ब्रावो ने दो रन लिए। 20 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 143/8। ड्वेन ब्रावो 8* और अकील हुसैन 0* रन बनाकर लौटे।

Chandrayaan 3