लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • West Indies vs India 3rd T20 Live Score IND vs WI T20 live cricket score online Warner Park Sporting Complex Basseterre St Kitts
Live Blog

IND vs WI, 3rd T20I Highlights: सूर्यकुमार ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को दिखाए तारे, भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत

Updated Aug 03, 2022 | 01:29 AM IST

India vs West Indies 3rd T20 Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज के खिालफ तीसरे टी20 मुकाबला अपने नाम कर लिया है। सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की।

Loading ...
India vs West Indies T20

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने वाली भारतीय टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। भारत ने मंगलवार को तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से धूल चटाई। सेंट कीट्स के वॉर्नर पार्क मैदान पर खेले गए मैच में भारत को 165 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने 3 विकेट के नुकसान पर 6 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव (76) ने शानदार बल्लेबाजी की और कैरेबियाई टीम को तारे दिखा दिए। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने दमदार शुरुआत की। रोहित शर्मा (5 गेंदों में 11) दूसरे ओवर में रिटायर्ड हर्ट हो गए, जिसके बाद सूर्यकुमार और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 86 रन की पार्टनरशिप की। हालांकि, अय्यर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह 27 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 24 रन बनाने के बाद 12वें ओवर में अकील हुसैन का शिकार बन गए।

भारत को दूसरा झटका सूर्यकुमार के तौर पर लगा, जिन्हें 15वें ओवर में डोमनिक ड्रेक्स ने अल्जारी जोसेफ के हाथों कैच लपकवाया। उन्होंने 44 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों के दम पर 76 रन बनाए। हार्दिक पांड्या (6 गेंदों में 4) को जेसन होल्डर ने 18वें ओवर में आउट किया। वहीं, ऋषभ पंत ने 26 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का  लगाया। पंत ने चौका मारकर टीम को जीत दिलाई। दीपक हुड्डा 7 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने एक छक्का ठोका। 

ऐसा रहा वेस्टइंडीज की पारी का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 164 रन जुटाए। मेजबान टीम ने अच्छी शुरुआत की। काइल मेयर्स और ब्रैंडन किंग ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। यह साझेदारी आठवें ओवर में किंग के आउट होने के बाद टूटी, जिन्हें हार्दिक पांड्या ने बोल्ड किया। उन्होंने 20 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 20 रन बनाए। इसके बाद मेयर्स ने कप्तान निकोलस पूरन के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की पार्टनरशिप की। पूरन को 15वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने 23 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के के जरिए 23 रन की पारी खेली।

काइल मेयर्स बने भुवेश्वर का शिकार

वेस्टइंडीज को तीसरा झटका मेयर्स के रूप में लगा। उन्हें भुवनेश्वर ने 17वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। मेयर्स पुल शॉट खेलने के चक्कर में विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों लपके गए। उन्होंने 50 गेंदों का सामना करने के बाद 73 रन जुटाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 और 4 छक्के ठोके। यहां से रोवमन पॉवेल और शिमरोन हेटमायर ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की। पॉवेल को अर्शदीप ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। उन्होंने 14 गेंदों में 23 रन बनाए। पॉवेल ने 2 चौके और 1 सिक्स लगाया। हेटमायर इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हुए। उन्होंने 12 गेंदों में 2 छक्के की बदौलत 20 रन जोड़े। जेसन होल्डर (1*) और डेवोन थॉमस (0*) नाबाद लौटे।

भारत ने पहला और वेस्टइंडीज ने दूसरा मैच जीता

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पहले टी20 में 68 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। भारत ने 190/6 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 122 रन ही बना सकी। वहीं, निकोलस पूरन के नेतृत्व वाली वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में पलटवार किया और 5 विकेट से विजयी परचम फहराया। ओबेड मैकॉय की कातिलाना गेंदबाजी के सामने टीम इंडिया 19.4 ओवर में 138 रन पर ढेर हो गई। हालांकि, भारत ने बड़ा स्कोर ना होने के बावजूद कड़ी टक्कर दी। मेजबान वेस्टइंडीज ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोने के बाद जीत हासिल की। 

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, डेवोन थॉमस, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, डोमिनिक ड्रेक्स, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय।

Aug 03, 2022  |  01:05 AM (IST)
भारत ने 7 विकेट से जीता मैच

भारत ने तीसरे टी20 मैच जीत लिया है। भारत को अंतिम 12 गेंदों पर जीत के लिए 9 रन चाहिए थे, लेकिन उसने 19वें ओवर में ही यह रन बना लिए। ऋषभ पंत ने ओबेड मैकॉय पर चौका जड़कर भारत को जीत दिलाई। पंत 33 और दीपक हुड्डा 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

19 ओवर में भारत का स्कोर 165/3

Aug 03, 2022  |  12:57 AM (IST)
हार्दिक पांड्या ने गंवाया विकेट

IND vs WI, 3rd T20, Live Score: भारत को तीसरा झटका हार्दिक पांड्या के तौर पर लगा है। वह गेंदों में 4 रन ही बना सके। उन्हें 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर होल्डर ने विकेटकीपर थॉमस के हाथों कैच कराया। 

18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 156/3, ऋषभ पंत 28* और दीपक हुड्डा 6* क्रीज पर हैं।

Aug 03, 2022  |  12:53 AM (IST)
भारत को 17 रन की दरकार

IND vs WI, 3rd T20, Live Score: भारत को जीत के लिए अब 18 गेंदों में 17 रन की दरकार है। ड्रेक्स ने 17वें ओवर में 8 रन खर्च किए। पंत ने दूसरी गेंद पर चौका मारा।

17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 148/2, ऋषभ पंत 26* और हार्दिक पांड्या 4* क्रीज पर हैं।

Aug 03, 2022  |  12:48 AM (IST)
भारत को 25 रन की जरूरत

IND vs WI, 3rd T20, Live Score: अल्जारी ने 16वें ओवर में 4 रन दिए। पंत और पांड्या ने दो-दो रन बनाए। भारत को जीत के लिए अब 24 गेंदों में 25 रन की जरूरत है।

16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 140/2, ऋषभ पंत 21* और हार्दिक पांड्या 2* क्रीज पर हैं।

Aug 03, 2022  |  12:44 AM (IST)
सूर्यकुमार यादव हुए आउट

IND vs WI, 3rd T20, Live Score: भारत को दूसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा है। उन्होंने 44 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 76 रन की पारी खेली।। उन्हें ड्रेक्स ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर ड्रेक्स ने अल्जारी के हाथों लपकवाया। सूर्यकुमार हवाई फायर करने की फिराक में थे लेकिन गेंद फाइन लेग पर टंग गई।
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 136/2, ऋषभ पंत 19* और हार्दिक पांड्या 0* क्रीज पर हैं।


 

Aug 03, 2022  |  12:34 AM (IST)
ओबेड मैकॉय ने दिए 10 रन

IND vs WI, 3rd T20, Live Score: भारतीय टीम लगातार मैच पर अपना शिकंजा कसते जा रही है। भारत ने 13वां ओवर करने आए ओबेड मैकॉय के खिलाफ 10 रन जुटाए। पंत ने एक चौके समेत 8 रन बटोरे

13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 119/1, सूर्यकुमार यादव 70* और ऋषभ पंत 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।


 

Aug 03, 2022  |  12:25 AM (IST)
श्रेयस अय्यर लौटे पवेलियन

IND vs WI, 3rd T20, Live Score: रोहित के रिटायर्ट हर्ट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर ने विकेट गंवा दिया है। उन्हें 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर अकील हुसैन ने अपना शिकार बनाया। श्रेयस आगे बढ़कर शॉट खेलने के कोशिश में स्टंप हो गए। उन्होंने 27 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 24 रन बनाए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार के साथ 86 रन जोड़े।

12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 109/1, सूर्यकुमार यादव 68* और ऋषभ पंत 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।


 

Aug 03, 2022  |  12:21 AM (IST)
टीम इंडिया ने बनाया सैकड़ा

IND vs WI, 3rd T20, Live Score: भारत ने सैकड़ा पूरा कर लिया है। भारत ने 100 रन का आंकड़ा 69 गेंदों में छुआ। ड्रेक्स ने 11वें ओवर में 8 रन दिए। श्रेयस ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया।

11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 104/0, सूर्यकुमार यादव 67* और श्रेयस अय्यर 24* रन बनाकर खेल रहे हैं।


 

Aug 03, 2022  |  12:12 AM (IST)
सूर्यकुमार ने फिर खोले अपने हाथ

IND vs WI, 3rd T20, Live Score: बतौर ओपनर उतरे सूर्यकुमार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 10वां ओवर करने आए अल्जारी के खिलाफ गेंद को दो बार बाउंड्री के पार भेजा। उन्होंने तीसरी गेंद पर सिक्स और अंतिम गेंद पर चौका मारा। 

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/0, सूर्यकुमार यादव 65* और श्रेयस अय्यर 18* क्रीज पर हैं।

Aug 03, 2022  |  12:06 AM (IST)
सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

IND vs WI, 3rd T20, Live Score: सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी जड़ी दी है। नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर सिक्स लगाकर अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां अर्धशतक पूरा किया। स्पिनर अकीलन ने इस ओवर में 9 रन खर्च किए।

9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 83/0, सूर्यकुमार यादव 54* और श्रेयस अय्यर 16* क्रीज पर हैं।

Aug 02, 2022  |  11:57 PM (IST)
अकील ने किफायती ओवर किया

IND vs WI, 3rd T20, Live Score: कप्तान पूरन ने सातवें ओवर में स्पिनर अकील हुसैन को गेंद थमाई। अकील ने किफायती गेंदबाजी करते हुए महज 3 रन दिए। सूर्यकुमार ने दो और श्रेयस ने एक रन बनाया। 

7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 59/0, सूर्यकुमार यादव 35* और श्रेयस अय्यर 12* क्रीज पर हैं।

Aug 02, 2022  |  11:55 PM (IST)
भारत का पचासा हुआ कंप्लीट

IND vs WI, 3rd T20, Live Score: भारत का पचासा पूरा हो हो गया है। भारत ने यह आंकड़ा 32 गेंदों में छुआ। जेसन होल्डर ने छठे ओवर में 7 रन दिए। 

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 56/0, सूर्यकुमार यादव 33* और श्रेयस अय्यर 11* क्रीज पर हैं।
 

Aug 02, 2022  |  11:48 PM (IST)
डोमिनिक ड्रेक्स को मिली गेंद

IND vs WI, 3rd T20, Live Score: डोमिनिक ड्रेक्स ने पांचवें ओवर में 12 रन दिए। सूर्यकुमार ने 9 और श्रेयस ने 3 रन जुटाए। सूर्यकुमार ने पांचवीं और छठी गेंद पर फॉर लगाया। 

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 49/0, सूर्यकुमार यादव 29* और श्रेयस अय्यर 9* क्रीज पर हैं।


 

Aug 02, 2022  |  11:46 PM (IST)
अल्जारी पर पड़ा फॉर और सिक्स

IND vs WI, 3rd T20, Live Score: अल्जारी जोसेफ ने चौथे ओवर में 12 रन खर्च किए। सूर्यकुमार ने दूसरी गेंद पर थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर सिक्स लगाया जबकि श्रेयस ने अंतिम गेंद पर फ्लिक कर चौका हासिल  किया।

4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 37/0, सूर्यकुमार यादव 20* और श्रेयस अय्यर 6* क्रीज पर हैं।


 

Aug 02, 2022  |  11:39 PM (IST)
सूर्युकमार ने फिर खोले हाथ

IND vs WI, 3rd T20, Live Score: ओबेड मैकॉय ने तीसरे ओवर में 6 रन दिए। सूर्यकुमार ने एक चौके समेत 5 रन बटोरे। उन्होंने दूसरी गेंद को बैकवर्ड प्‍वाइंट और शॉर्ट थर्ड मैन के बीच में बाउंड्री के पार भेजा।

3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 25/0, सूर्यकुमार यादव 13* और श्रेयस अय्यर 1* क्रीज पर हैं।


 

Aug 02, 2022  |  11:30 PM (IST)
भारत की पारी हुई शुरू

IND vs WI, 3rd T20, Live Score: लक्ष्य का पीछा करने के लिए रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव आए हैं। वेस्टइंडीज की ओर से गेंदबाजी आक्रमण की कमान ओबेड मेकॉय ने संभाली। उन्होंने 9 रन खर्च किए। सूर्यकुमार ने दूसरी और पांचवीं गेंद पर चौका जमाया।

1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9/0, रोहित शर्मा 1* और सूर्यकुमार यादव 8* क्रीज पर हैं।

Aug 02, 2022  |  11:16 PM (IST)
भारत को मिला 165 रन का लक्ष्य

IND vs WI, 3rd T20, Live Score: भारत की ओर से 20वां ओवर अर्शदीप सिंह ने किया, जिसमें 10 रन गए और वेस्टइंडीज के दो विकेट गिरे। उन्होंने रोवमन पॉवेल (14 गेंदों में 23) तीसरी गेंद पर दीपक हुड्डा के हाथों लपकवाया। वहीं, शिमरोन हेटमायर (12 गेंदों में 20) पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गए। जेसन होल्डर (1*) और डेवोन थॉमस (0*) नाबाद रहे।

20 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 164/5

Chandrayaan 3