लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • WI vs IND 2nd ODI Live Score India vs West Indies 2nd ODI live cricket score online Queen Park Oval team india aim to win the series
Live Blog

WI vs IND 2nd ODI Highlights: अक्षर पटेल की आतिशी पारी ने विंडीज के जबड़े से छीनी जीत, भारत का सीरीज पर कब्जा

Updated Jul 27, 2022 | 11:36 AM IST

India vs West Indies 2nd ODI Highlights: अक्षर पटेल की उम्‍दा बल्‍लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने रविवार को वेस्‍टइंडीज को दूसरे वनडे में दो विकेट से हरा दिया। इसी जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम की। भारत ने इस जीत के साथ ही वर्ल्‍ड रिकॉर्ड कायम किया।

Loading ...
India vs West Indies 2nd

वेस्टइंडजी के खिलाफ पहले वनडे में तीन रन से जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम ने दूसरे मैच में 2 विकेट से विजयी परचम फहराया। भारत को रविवार को पोर्ट ऑफ स्‍पेन में खेले गए दूसरे वनडे में 312 रन का टारगेट मिला, जिसे उसने 8 विकेट गंवाने के बाद 2 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। भारत की जीत की इबरात अक्षर पटेल ने लिखी। उन्होंने आठवें नंबर पर उतरकर 35 गेंदों में 3 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत नाबाद 64 रन की पारी खेली। बता दें कि भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। साथ ही भारत ने किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्‍यादा वनडे सीरीज जीतने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी बना दिया है। भारत ने वेस्‍टइंडीज के विरुद्ध लगातार 12वीं वनडे सीरीज जीती है। 

शुभमन गिल ने खेली 43 रन की पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सधा हुआ आगाज किया। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल ने 48 रन की पार्टनरशिप की। धवन 31 गेंदों 13 रन बनाकर 11वें ओवर में रदर शेफर्ड का शिकार बने। गिल ने अपना विकेट 16वें ओवर में खोया। उन्हें काइल मेयर्स ने कॉट एंड बोल्ड किया। गिल ने 49 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 43 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह सस्ते में विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 8 गेंदों में 9 रन बनाए। सूर्यकुमार ने एक छक्का लगाया। उन्हें 18वें ओवर में मेयर्स ने बोल्ड किया। 

अय्यर और सैमसन ने ठोकी फिफ्टी

टीम इंडिया 79 रन पर तीन विकेट खोकर जूझ रही थी, जिसके बाद श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 99 रन की अहम साझेदारी की। अय्यर को 33वें ओवर में अल्जारी जोसेफ ने एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने 71 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के के दम पर 63 रन बनाए। वहीं, सैमसन 39वें ओवर में रन आउट हुए। उन्होंने 51 गेंदों में 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के मारे। यह उनकी पहली वनडे फिफ्टी है। सैमसन का विकेट 205 के कुल स्कोर पर गिरा। 

अक्षर ने सिक्स जड़कर जीत दिलाई

सैमसन के जाने के बाद दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने सूझबूझ के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 51 रन की पार्टनरशिप की, जो 45वें ओवर में टूटी। हुड्डा को अकील हुसैन ने आउट किया। उन्होंने 36 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 33 रन जुटाए। अक्षर ने शार्दुल ठाकुर (6 गेंदों में 3) और आवेश खान (12 गेंदों में 10) ने सातवें और आठवें विकेट के लिए क्रमश: 24-24 रन की साझेदारी की। ठाकुर 46वें ओवर अल्जारी और आवेश 29वें ओवर में सिल्स का शिकार बने। भारत को मेयर्स द्वारा डाले गए आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। अक्षर ने दूसरी गेंद पर एक रन लिया। मोहम्मद सिराज ने तीसरी गेंद पर सिंगल लिया। वहीं, अक्षर ने चौथी गेंद पर सिक्स लगाकर भारत को जीत दिला दी।

ऐसा रहा वेस्टइंडीज की पारी का हाल

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन जुटाए। मेजबान टीम ने अच्छी शुरुआत की। शाई होप और काइल मेयर्स ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। यह साझेदारी 10वें ओवर में मेयर्स के दीपक हुड्डा के हाथों कॉट एंड बोल्ड होने के बाद टूटी। उन्होंने 23 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के के जरिए 39 रन की पारी खेली। इसके बाद होप ने शामराह ब्रूक्‍स के संग दूसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की। ब्रूक्‍स 22वें ओवर में अक्षर पटेल का शिकार बने। उन्होंने 36 गेंदों में 5 चौकों की बदौलत 35 रन बनाए। 

होप और कप्तान पूरन ने 117 रन जोड़े

वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट ब्रेंडन किंग के रूप में गिरा, जिन्हें युजवेंद्र चहल ने 23वें ओवर में पवेलियन भेजा। वह अपना खाता नहीं खोल पाए। वेस्टइंडीज के 3 विकेट 130 के कुल स्कोर पर गिरने के बाद होप ने कप्तान निकोलस पूरन के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 117 रन की पार्टनरशिप की। पूरन का विकेट 44वें ओवर जाकर गिरा, जिन्हें शार्दुल ठाकुर ने बोल्ड किया। उन्होंने 77 गेंदों का सामना करने के बाद 74 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 छक्के और 1 चौका मारा। 

होप ने 100वें वनडे में लगाया शतक

होप ने 45वें ओवर में छक्का लगाकर सैकड़ा कंप्लीट किया। उन्होंने 100वें वनडे में 13वां शतक लगाया। वहीं, वेस्टइंडजी को पांचवां झटका रोवमन पॉपवेल (10 गेंदों में 13) के तौर पर लगा। उन्हें शार्दुल ने 47वें ओवर में आउट किया। होप छठे खिलाड़ी के रूप में पवेलियन लौटे। उन्हें शार्दुल ने 49वें ओवर में अपने जाल में फंसाया और लॉन्ग ऑफ पर अक्षर पटेल के हाथों लपकवाया। होप ने 135 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों के दम पर 115 रन की पारी खेली। रदर शेफर्ड 15 और अकील हुसैन 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की प्‍लेइंग 11: शिखर धवन (कप्‍तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और आवेश खान।

वेस्टइंडीज की प्‍लेइंग 11: निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), ब्रेंडन किंग, शामराह ब्रूक्‍स, काइल मेयर्स, रोवमन पॉवेल, रदर शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, हेडन वॉल्श, अकील हुसैन और जायडेन सिल्स।

Jul 25, 2022  |  09:06 AM (IST)
भारत ने जीती सीरीज

अक्षर पटेल (64*) ने शाई होप (115) के शतक पर पानी फेरते हुए भारतीय टीम को रविवार को पोर्ट ऑफ स्‍पेन के क्‍वींस पार्क ओवल में खेले गए दूसरे वनडे में वेस्‍टइंडीज पर दो गेंदें शेष रहते हुए 2 विकेट की जीत दिलाई। वेस्‍टइंडीज ने पहले बल्‍लेबाजी की और 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 311 रन बनाए। जवाब में भारत ने 49.4 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। अक्षर पटेल (64* और 40/1) को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड स्‍थापित कर दिया। भारत ने किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्‍यादा वनडे सीरीज जीतने का कीर्तिमान बनाया है। यह भारत की वेस्‍टइंडीज के खिलाफ लगातार 12वीं वनडे सीरीज जीत रही। मेन इन ब्‍ल्‍यू ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड कायम किया। पाकिस्‍तान ने जिंबाब्‍वे के खिलाफ लगातार 11 वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। भारत अब किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्‍यादा वनडे सीरीज जीतने के मामले में शीर्ष पर पहुंच गया है।

Jul 25, 2022  |  04:02 AM (IST)
भारत ने 2 विकेट से जीता मुकाबला

भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 2 विकेट धूल चटा दी है। अक्षर पटेल ने 50वें ओवर की चौथी गेंद पर सिक्स लगाकर भारत को जीत दिलाई। यह ओवर मेयर्स ने किया। अक्षर 64 और मोहम्मद सिराज 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

49.4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 312/8

Jul 25, 2022  |  03:50 AM (IST)
भारत को 6 गेंदों 8 रन चाहिए

IND vs WI, 2nd ODI, Live Score: आवेश ने सिल्स द्वारा किए गए 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जमाया और फिर वह आखिरी गेंद पर ब्रूक्स के हाथों लपके गए। उन्होंने 12 गेंदों में 10 रन की पारी खेली। मेहमान टीम को अंतिम 6 गेंदों में 8 रन चाहिए। 

49 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 304/8, अक्षर पटेल 57* और मोहम्द सिराज 0* क्रीज पर हैं।

Jul 25, 2022  |  03:42 AM (IST)
भारत को 15 रनों की जरूरत

IND vs WI, 2nd ODI, Live Score: अल्जारी ने 48वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 रन खर्च किए। भारत को अब जीत के लिए 15 रनों की जरूरत है।

48 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 297/7, अक्षर पटेल 55* और आवेश खान 5* क्रीज पर हैं।

Jul 25, 2022  |  03:35 AM (IST)
अक्षर ने लगाया पहला अर्धशतक

IND vs WI, 2nd ODI, Live Score: अक्षर ने वनडे करियर का पहला अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 27 गेंदों में यह कारनामा अंजाम दिया। उन्होंने 47वें ओवर में शेफर्ड के खिलाफ दो चौके जबकि आवेश ने एक चौका लगाया।

47 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 293/7, अक्षर पटेल 53* और आवेश खान 4* क्रीज पर हैं।
 

Jul 25, 2022  |  03:20 AM (IST)
दीपक हुड्डा बने हुसैन का शिकार

IND vs WI, 2nd ODI, Live Score: भारत का छठा विकेट दीपक हुड्डा के रूप में गिरा है। हुड्डा ने 36 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 33 रन की पारी खेली। उन्हें स्पिनर अकील हुसैन ने 45वें ओवर की पहली गेंद पर हेडन वॉल्श के हाथों कैच कराया। हुड्डा ने छठे विकेट के लिए अक्षर के साथ 51 रन की साझेदारी की।

45 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 264/6, अक्षर पटेल 37* और शार्दुल ठाकुर 2* रन बनाकर खले रहे हैं।
 

Jul 25, 2022  |  03:15 AM (IST)
अल्जारी जोसेफ ने दिए 8 रन

IND vs WI, 2nd ODI, Live Score: अल्जारी जोसेफ ने 44वें ओवर में 8 रन दिए। हुड्डा ने 6 और अक्षर ने दो रन जुटाए।

44 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 256/5, दीपक हुड्डा 33* और अक्षर पटेल 31* क्रीज पर हैं।
 

Jul 25, 2022  |  03:14 AM (IST)
अक्षर फिर ने लगाया सिक्स

IND vs WI, 2nd ODI, Live Score: अकील हुसैन ने 43वें ओवर में 11 रन खर्च किए। अक्षर ने 9 रन बटोरे। उन्होंने लांग ऑन पर  दमदार सिक्स ठोका

43 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 248/5, दीपक हुड्डा 27* और अक्षर पटेल 29* क्रीज पर हैं।

Jul 25, 2022  |  03:04 AM (IST)
शेफर्ड पर पड़ा सिक्स और फॉर

IND vs WI, 2nd ODI, Live Score: शेफर्ड ने 42वें ओवर में 14 रन खर्च किए। अक्षर ने दूसरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊफर से सिक्स मारा। वहीं, हुड्डा ने चौथी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में फॉर हासिल किया।

42 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 237/5, दीपक हुड्डा 25* और अक्षर पटेल 20* क्रीज पर हैं।

Jul 25, 2022  |  02:58 AM (IST)
अक्षर पटेल ने लगाया सिक्स

IND vs WI, 2nd ODI, Live Score: अक्षर पटेल 41वें ओवर में अकील हुसैन के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने पांचवीं गेंद पर पुल किया और फाइन लेग की दिशा में छक्का लगाया।

41 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 223/5, दीपक हुड्डा 20* और अक्षर पटेल 12* क्रीज पर हैं।

Jul 25, 2022  |  02:41 AM (IST)
सैमसन ने ठोकी पहली फिफ्टी

IND vs WI, 2nd ODI, Live Score: सैमसन ने अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने 48 गेंदों में फिफ्टी बनाई। उन्होंने वनडे करियर के तीसरे मैच में पहला अर्धशतक जड़ा। 

38 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 202/4, संजू सैमसन 53* और दीपक हुड्डा 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

Jul 25, 2022  |  02:29 AM (IST)
सैमसन-हुड्डा पर बड़ी जिम्मेदारी

IND vs WI, 2nd ODI, Live Score: सैमसन और हुड्डा के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। भारतीय टीम की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए दोनों के बीच अहम साझेदारी की जरूरत है।

36 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 190/4, संजू सैमसन 46* और दीपक हुड्डा 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jul 25, 2022  |  02:18 AM (IST)
श्रेयस अय्यर लौटे पवेलियन

IND vs WI, 2nd ODI, Live Score: भारत ने चौथा विकेट खो दिया है। टिककर बल्लेबाजी कर रहे श्रेयस अय्यर को अल्जारी ने पवेलियन की राह दिखाई। वह 33वें ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। अय्यर ने रिव्यू लिया लेकिन अंपायर्ल कॉल के कारण आउट करार दिए गए। हालांकि, भारत का रिव्यू बच गया। अय्यर ने 71 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 63 रन बनाए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए संजू सैमसन के साथ 99 रन जोड़े। 
33 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 178/4, संजू सैमसन 43* और दीपक हुड्डा 0* क्रीज पर हैं।
 

Jul 25, 2022  |  02:00 AM (IST)
श्रेयस अय्यर ने जड़ा अर्धशतक

IND vs WI, 2nd ODI, Live Score: अय्यर ने फिफ्टी बना ली है। उन्होंने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर की 11वीं फिफ्टी है। 30वें ओवर में मेयर्स ने 16 रन दिए। अय्यर ने चौके के अलावा छक्का मारा। वहीं, सैमसन ने एक फॉर लगाया। 

30 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 162/3, श्रेयस अय्यर 57* और संजू सैमसन 33* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

Jul 25, 2022  |  01:50 AM (IST)
60 रन की साझेदारी कंप्लीट

IND vs WI, 2nd ODI, Live Score: अय्यर और सैमसन ने बखूबी मोर्चा संभाल रखा है। दोनों के बीच 60 रन की साझेदारी पूरी हो गई है।

28 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 139/3, श्रेयस अय्यर 41* और संजू सैमसन 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jul 25, 2022  |  01:06 AM (IST)
नहीं चला सूर्यकुमार का बल्ला

IND vs WI, 2nd ODI, Live Score: गिल के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे सूर्यकुमार यादव टिककर नहीं खेल पाए। उन्होंने 8 गेंदों में 9 रन जोड़कर अपना विकेट खो दिया। उन्होंने एक छक्का लगाया। सूर्यकुमार को मेयर्स ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया। वह ऑफ स्टंप बाहर आई लेंथ गेंद पर शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद ने बल्ले का भीतरी किनारा लेकर विकेटों का रास्ता देख लिया।
18 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 84/3, श्रेयस अय्यर 12* और संजू सैमसन 5* क्रीज पर हैं।

Jul 25, 2022  |  01:05 AM (IST)
अर्धशतक से चूके शुभमन गिलIND vs WI, 2nd ODI, Live Score: भारत को दूसरा झटका शुभमन गिल के तौर पर लगा है। सलामी

IND vs WI, 2nd ODI, Live Score: भारत को दूसरा झटका शुभमन गिल के तौर पर लगा है। सलामी बल्लेबाज गिल ने 49 गेंदों का सामना करने के बाद 43 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके जड़े। गिल को मेयर्स ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर कॉट एंड बोल्ड किया। वह स्कूप शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद, बल्ले के निचले हिस्से से लगने के बाद मेयर्स के हाथों में चली गई।

16 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 67/2, श्रेयस अय्यर 9* और सूर्यकुमार यादव 1* क्रीज पर हैं।


 

Chandrayaan 3