लाइव टीवी
Live Blog

IND vs NZ 1st ODI Highlights: टॉम लाथम के शतकीय तूफान में उड़ी भारतीय टीम, न्यूजीलैंड ने पहला वनडे 7 विकेट से जीता

Updated Nov 25, 2022 | 03:16 PM IST

India vs New Zealand 1st ODI Highlights भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 7 विकेट से रौंद डाला।

Loading ...
IND vs NZ 1st ODI Highlights

IND vs NZ 1st ODI Live Score, India vs New Zealand ODI Live Cricket Score (भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर): न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को ऑक्लैंड के मैदान पर खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम को 7 विकेट से शिकस्त दी। भारत ने 307 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे कीवी टीम ने 47.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। टॉम लाथम ने नाबाद तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 104 गेंदों में 19 चौकों और 5 छक्कों के दम पर 145 रन बनाए। लाथम ने चौथे विकेट के लिए कप्तान केन विलियमसन के साथ 221 रन की अटूट साझेदारी की। विलियमसन 98 गेंदों में 94 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। फिन एलन और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। एलन ने 25 गेंदों में 22 रन बनाए और आठवें ओवर में शार्दुल ठाकुर का शिकार बन गए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 1 छक्का लगाया। कॉनवे ने 42 गेंदों में 3 चौकों के जरिए 24 रन जुटा और 16वें ओवर में आउट हो गए। उन्हें डेब्यूटेंट उमरान मलिक ने पवेलियन चलता किया। उमरान ने 20वें ओवर में डेरिल मिचेल (16 गेंदों में 11) की  पारी का अंत किया। न्यूजीलैंड के तीन विकेट 88 के कुल स्कोर पर गिर गए थे। इसके बाद, विलियमसन और लाथम खूंटा गाड़कर खड़े हो गए और अपनी टीम को जिताकर लौटे।

ऐसा रहा भारतीय पारी का हाल

इससे पहले, भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 306 रन जुटाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी 24वें ओवर में लॉकी फॉर्ग्यूसन ने गिल को आउट कर तोड़ी। गिल ने 65 गेंदो में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। वहीं, धवन 25वें ओवर में टिम साउदी का शिकार बने। उन्होंने 77 गेंदों का सामना करने के बाद 13 चौकों के जरिए 72 रन की पारी खेली।

एक ही ओवर में पंत-सूर्या आउट

फॉर्ग्यूसन ने 33वें ओवर में भारत को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत अपने जाल में फंसाया। पंत का खराब फॉर्म जारी है। उन्होंने  23 गेंदों में 15 रन जोड़े। फॉर्ग्यूसन ने इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव को पवेलियन की राह दिखाई। सूर्यकुमार 3 गेंदों में महज 4 रन ही बना सके। भारत के 160 के कुल स्कोर पर 4 विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी कर भारत को 250 के पार पहुंचाया। 

अय्यर-सुंदर की ताबड़तोड़ साझेदारी

सैमसन ने 38 गेंदों में 36 रन बनाने के बाद 46वें ओवर में अपना विकेट खोया। उन्होंने पारी में 4 चौके मारे। सैम को एडम मिल्ने ने अपने जाल में फंसाया। सैमसन के जाने के बाद अय्यर और वॉशिंगटन सुंदर ने छठे विकेट के लिए ताबड़तोड़ 46 रन की साझेदारी की। अय्यर को साउदी ने अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। अय्यर ने 76 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 80 रन बनाए। साउदी ने  छठी गेंद पर शार्दुल ठाकुर (0) का शिकार किया। वहीं, सुंदर 16 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने तीन चौके और इतने ही छक्के ठोके।

भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्‍लेइंग 11 - शिखर धवन (कप्‍तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर,उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11 - केन विलियमसन (कप्‍तान), डेवोन कॉनवे, फिन एलेन, टॉम लाथम (विकेटकीपर) डेरिल मिचेल, ग्‍लेन फिलिप्‍स, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फॉर्ग्‍यूसन।

Nov 25, 2022  |  02:58 PM (IST)
न्यूजीलैंड ने जीता पहला वनडे मैच

न्यूजीलैंड ने भारत को पहले वनडे मैच में 7 विकेट से मात दी है। केन विलियमसन ने 48वें ओवर करने आए अर्शदीप की पहली गेंद पर चौका लगाकर जीत दिलाई। विलयमसन ने 98 गेंदों में नाबाद 94 रन बनाए। वहीं, टॉम लाथम 104 गेंदों में 145 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 221 रन की अविजित पार्टनरशिप की।

 47.1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 309/3, लेग बाई-3, नो-बॉल-2, वाइड-8 रन। 
 

Nov 25, 2022  |  02:49 PM (IST)
IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड को 2 रन की जरूरत 

शार्दुल ने 47वें ओवर में 9 रन दिए। भारतीय टीम हार की कगार पर है। न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 18 गेंदों में सिर्फ 2 रन की जरूत है।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 47 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 305/3, लेग बाई-3, नो-बॉल-2, वाइड-8 रन। केन विलियमसन 90* और टॉम लाथम 145* क्रीज पर हैं। 

Nov 25, 2022  |  02:42 PM (IST)
IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड को 25 की दरकार 

अर्शदीप ने 45वें ओवर में 13 रन खर्च किए। लाथम ने पहली गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर सिक्स मारा। न्यूजीलैंड को अब जीत के लिए 30 गेंदों में 25 रन की दरकार है।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 45 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 282/3, लेग बाई-3, नो-बॉल-2, वाइड-8 रन। केन विलियमसन 87* और टॉम लाथम 125* क्रीज पर हैं। 

Nov 25, 2022  |  02:33 PM (IST)
IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड को 42 रन चाहिए

भारतीय गेंदबाज विलियमसन और लाथम की जोड़ी का अब तक तोड़ नहीं ढूंड पाए हैं। उमरान ने 43वें ओवर में 13 रन दिए। लाथम ने तीसरी गेंद पर सिक्स और विलियमसन ने पांचवीं गेंद पर चौका मारा। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 42 गेंदों में 42 रन चाहिए।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 43 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 265/3, लेग बाई-3, नो-बॉल-2, वाइड-8 रन। केन विलियमसन 84* और टॉम लाथम 111* क्रीज पर हैं। 
 

Nov 25, 2022  |  02:31 PM (IST)
IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड टीम पहुंची 250 के पार

विलियमसन और लाथम ने न्यूजीलैंड को 160 के पार पहुंचा दिया है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 48 गेंदों में 55 रन की जरूरत है। चहल ने 42वें ओवर में 5 रन खर्च किए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 42 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 252/3, लेग बाई-3, नो-बॉल-1, वाइड-8 रन। केन विलियमसन 79* और टॉम लाथम 104* क्रीज पर हैं। 

Nov 25, 2022  |  02:00 PM (IST)
IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड ने छुआ 200 का आंकड़ा

न्यूजीलैंड ने 200 का आंकड़ा छू लिया है। विलियमसन और लाथम कीवी टीम की पारी को अपने ही अंदाज में आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों के बीच 110 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। अर्शदीप सिंह ने 37वें ओवर में 9 रन दिए। लाथम ने चौथी गेंद पर  फाइन लेग के ऊपर से छक्का लगाया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 37 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 200/3, लेग बाई-3, नो-बॉल-1, वाइड-5 रन। केन विलियमसन 71* और टॉम लाथम 63* क्रीज पर हैं। 


 

Nov 25, 2022  |  01:50 PM (IST)
IND vs NZ LIVE: 35 ओवर का खेल हुआ पूरा

35 ओवर का खेल समाप्त हो गया है और फिलहाल कीवी टीम का पलड़ा थोड़ा भारी है। उमरान ने अपने स्पैल के आठवें ओवर में 7 रन दिए। लाथम ने आखिरी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर चौका हासिल किया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 35 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 187/3, लेग बाई-3, नो-बॉल-1, वाइड-3 रन। केन विलियमसन 68* और टॉम लाथम 55* क्रीज पर हैं। 


 

Nov 25, 2022  |  01:46 PM (IST)
IND vs NZ LIVE:  टॉम लाथम ने जड़ा अर्धशतक

विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 51 गेंदों में पचासा बनाया। यह उनके वनडे करियर की 19वीं फिफ्टी है। सुंदर ने 34वें ओवर में 5 रन खर्च किए।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 34 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 180/3, लेग बाई-1, नो-बॉल-1, वाइड-3 रन। केन विलियमसन 67* और टॉम लाथम 50* क्रीज पर हैं। 
 

Nov 25, 2022  |  01:46 PM (IST)
IND vs NZ LIVE:  उमरान पर पड़ा फॉर और सिक्स

उमरान 33वें ओवर में थोड़ा लय से भटके हुए नजर आए। लाथम ने उनके खिलाफ दो अच्छे शॉट खेले। लाथम ने दूसरी गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट के नजदीक से चौका निकला जबकि तीसरी गेंद पर हु़क किया और फाइन लेग की दिशा में छक्का हासिल किया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 33 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 175/3, लेग बाई-1, नो-बॉल-1, वाइड-3 रन। केन विलियमसन 64* और टॉम लाथम 48* क्रीज पर हैं। 

Nov 25, 2022  |  01:34 PM (IST)
IND vs NZ LIVE:  75 रन की साझेदारी कंप्लीट

विलियमसन और लाथम के बीच चौथे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी कंप्लीट हो गई है। चहल ने 32वें ओवर में 7 रन दिए, जिसमें दो लेग बाई भी शामिल हैं। इसके अलावा विलियमसन ने दूसरी गेंद पर डबल लिया और चौथी गेंद पर तीन रन बनाए।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 32 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 163/3, लेग बाई-1, नो-बॉल-1, वाइड-3 रन। केन विलियमसन 64* और टॉम लाथम 36* क्रीज पर हैं। 
 

Nov 25, 2022  |  01:19 PM (IST)
IND vs NZ LIVE: विलियमसन ने ठोकी फिफ्टी

कप्तान विलियमसन ने फिफ्टी ठोक दी है। उन्होंने शार्दुल द्वारा किए गए 29वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर अर्धशथक पूरा किया। कीवी कप्तान ने अगली गेंद पर भी चौका लगाया। विलियमसन के वनडे करियर का यह 40वां अर्धशतक है।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 29 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 143/3, नो-बॉल-1, वाइड-3 रन। केन विलियमसन 51* और टॉम लाथम 31* क्रीज पर हैं। 
 

Nov 25, 2022  |  01:16 PM (IST)
IND vs NZ LIVE: चहल पर पड़ा चौका

चहल ने 28वें ओवर में 6 रन खर्च किए, जिसमें एक वाइड भी शामिल। विलियमसन ने दूसरी गेंद पर एक रन बनाया जबकि लाथम ने तीसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप के जरिए चौका बटोरा।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 28 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 134/3, नो-बॉल-1, वाइड-3 रन। केन विलियमसन 46* और टॉम लाथम 27* क्रीज पर हैं। 

Nov 25, 2022  |  01:07 PM (IST)
IND vs NZ LIVE: विलियमसन ने लगाया सिक्स

सुंदर ने 26वें ओवर में 9 रन खर्च किए। विलियमसन ने तीसरी गेंद पर अपनी पारी का पहला सिक्स लगाया। उन्होंने फुल लेंथ गेंद पर बॉलर के सिर के ऊपर से हवाई फायर किया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 26 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 124/3, नो-बॉल-1, वाइड-1 रन। केन विलियमसन 43* और टॉम लाथम 21* क्रीज पर हैं। 

Nov 25, 2022  |  01:03 PM (IST)
IND vs NZ LIVE: अर्शदीप को फिर मिली गेंद

कप्तान धवन ने अर्शदीप को फिर गंदबाजी के लिए बुलाया है। उन्होंने अपने स्पैल के चौथे और पारी के 25वें ओवर में 4 रन दिए। अर्शदीप ने पहले पावर प्ले में अच्छी गेंदबाजी नहीं की थी, जिसके बाद उन्हें हटा दिया गया था।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 25 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 115/3, नो-बॉल-1, वाइड-1 रन। केन विलियमसन 36* और टॉम लाथम 19* क्रीज पर हैं। 
 

Nov 25, 2022  |  12:55 PM (IST)
IND vs NZ LIVE: उमरान पर पड़े दो चौके

उमरान ने 23वें ओवर में 10 रन खर्च किए। लाथम ने उनके खिलाफ दो चौके जड़े। लाथम को दूसरी गेंद पर चौका मिसफील्डिंग के कारण मिला। दरअसल, थर्ड मैन पर मौजूद शार्दुल के हाथों से गेंद फिसलकर बाउंड्री के पार चली गई।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 23 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 106/3, नो-बॉल-1, वाइड-1 रन। केन विलियमसन 32* और टॉम लाथम 14* क्रीज पर हैं। 

Nov 25, 2022  |  12:41 PM (IST)
IND vs NZ LIVE: उमरान ने मिचेल को किया आउट

उमरान ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर डेरिल मिचेल को अपने जाल में फंसाया। मिचेल ऑफ स्टंप के बाहर आई गेंदपर बड़ा शॉट मारने की फिराक में थे और स्वीपर कवर पर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी दीपक हुड्डा को कैच थमा बैठे। उन्होंने 16 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 11 रन बनाए।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 88/3, नो-बॉल-1, वाइड-1 रन। केन विलियमसन 29* और टॉम लाथम 0* क्रीज पर हैं। 

Nov 25, 2022  |  12:36 PM (IST)
IND vs NZ LIVE: चहल ने की अच्छी गेंदबाजी

चहल ने अपने स्पैल के तीसरे ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 3 रन दिए। विलियमसम ने दूसरी-छठी जबकि मिचेल ने दूसरी गेंद पर सिंगल निकाला।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 83/2, नो-बॉल-1, वाइड-1 रन। केन विलियमसन 24* और डेरिल मिचेल 11* क्रीज पर हैं। 

Chandrayaan 3