लाइव टीवी

एडम जांपा ने बताया मैदान के अंदर और बाहर के विराट कोहली में है क्या फर्क 

Updated Nov 12, 2020 | 13:05 IST

एडम जांपा ने आईपीएल 2020 मे विराट कोहली के साथ खेलने का अनुभव साझा करते हुए उनके दो रूपों के बारे में खुलासा किया है।

Loading ...
विराट कोहली( साभार IPL/BCCI)
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2020 में एडम जांपा विराट कोहली की आरसीबी के रहे सदस्य
  • चहल के शानदार प्रदर्शन के बीच जांपा को मिला केवल 2 मैच खेलने का मौका
  • विराट के साथ खेलने के अनुभव का जांपा ने बताया शानदार

दुबई: आईपीएल 2020 के सफल आयोजन के बाद विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना हो गई है। मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा बड़े पैमाने पर छींटाकशी भी देखने को मिलती है। ऐसे में प्रशंसकों को जल्दी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का रोमांच देखने को मिलने वाला है और इसके लिए खिलाड़ी भी पूरी तरह तैयार हैं। 

आईपीएल 2020 में विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी के सदस्य रहे एडम जांपा ने उनके साथ खेलने के अनुभव साझा किए हैं। विराट ने इसके साथ ही मैदान के अंदर और मैदान के बाहर के विराट कोहली के बीच अंतर बताया है। एडम जांपा ने कहा, भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान पर बेहद प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन मैदान के बाहर वह एक दम अलग इंसान हैं। 

हर किसी ने देखा है उनका आक्रामक अंदाज
जांपा ने अनप्लेएबल पोडकास्ट पर कहा, 'वह(विराट) मैदान के बाहर बिल्कुल अलग इंसान हैं। आपने उनका आक्रामक अंदाज देखा और देखा है कि वह मैदान पर कितने प्रतिस्पर्धी हैं। लेकिन वह मैदान के बाहर उन खिलाड़ियों में से हैं जो बेहद आराम से रहते हैं। जाहिर सी बात है कि आप हमेशा उनके खिलाफ खेलते हैं। आपको पता चलता है कि वह मैदान पर कैसे हैं और फिर उनके साथ क्रिकेट के मैदान से इतर समय बिताने का मौका मिला तब आप देखते हैं कि वह हकीकत में कैसे हैं।'

मैदान के बाहर शानदार इंसान हैं विराट 
आईपीएल के हालिया सीजन में जांपा ने तीन मैच खेले और दो विकेट हासिल किए। उन्होंने आगे कहा, 'वह उस तरह के खिलाड़ी हैं कि जैसे ही वह मैदान में उतरते हैं तो बेहद प्रतिस्पर्धी हो जाते हैं। मैंने उनके साथ खेलते हुए यह देखा है। उनके दो अलग-अलग रूप हैं। उनके ऊपर भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीदों को दबाव है। लेकिन जब वह मैदान के बाहर बेहद शानदार इंसान हैं।' उन्होंने कहा, "वह ऐसे इंसान हैं जो काफी हंसते हैं। आप विश्व का एक सबसे खराब जोक मारें और वह हंस देंगे।'


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।