लाइव टीवी

IPL: राजस्थान-चेन्नई की भिड़ंत में बना एक मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड

Updated Sep 23, 2020 | 08:25 IST

आईपीएल 2020 में मंगलवार को खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान के बीच खेले गए मुकाबले में छक्कों की जमकर बारिश हुई और आईपीएल के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी हो गई।

Loading ...
महेंद्र सिंह धोनी ( साभार IPL/BCCI)
मुख्य बातें
  • शारजाह में मंगलवार को हुई चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने छक्कों की बारिश कर दी
  • आईपीएल इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड की हुई बराबरी
  • राजस्थान ने बल्लेबाज संजू सैमसन ने जड़े सबसे ज्यादा 9 छक्के, डुप्लेसी ने जड़े 7

शारजाह: आईपीएल 2020 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में भले ही चेन्नई को 16 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा लेकिन ये मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए दीवाली से कम नहीं था। पूरे मैच के दौरान मैदान पर चौकों छक्कों की जमकर बारिश हुई और आईपीएल इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड की बराबरी हो गई।

मैच में बने कुल 416 रन और लगे 33 छक्के
मंगलवार को खेले गए मुकाबले में कुल 33 छक्के दोनों टीमों ने मिलकर जड़े। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान कुल 17 छक्के राजस्थान के खिलाड़ियों ने लगाए। इसमें 32 गेंद में 74 रन की आतिशी पारी खेलने वाले संजू सैमसन ने नौ, 69(47 )रन की पारी खेलने वाले कप्तान स्टीव स्मिथ ने 4 और जोफ्रा आर्चर ने 4 छक्के जड़े। आर्चर ने तो लगातार चार छक्के पारी के आखिरी ओवर में लुंगी नगिडी की गेंद पर जड़कर धमाकेदार अंदाज में राजस्थान के स्कोर को 200 रन के पार पहुंचा दिया।



रॉयल्स को किंग्स ने दिया धमाकेदार जवाब 
इसके बाद जीत के लिए 217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे धोनी के धुरंधरों ने भी छोटे मैदान का फायदा उठाया और राजस्थान के अंदाज में एक एक करके 16 छक्के जड़ दिए। चेन्नई के लिए 21 गेंद में 33 रन की पारी खेलने वाले शेन वॉटसन ने 4 छक्के जड़े तो टूर्नामेंट में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ने वाले फॉफ डुप्लेसी ने 7 छक्के जड़े दिए। डुप्लेसी ने 37 गेंद में 72 रन बनाए। नहीं इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज सैम कुरेन ने 2 और एमएस धोनी ने 3 छक्के जड़े। धोनी ने भी चेन्नई की पारी के आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े। अगर वो एक छक्का और जड़ देने तो आईपीएल इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड कायम हो जाता। 

मंगलवार के मुकाबले से पहले आईपीएल के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के साल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लगे थे। इस मैच में विराट कोहली की टीम ने 16 और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने 17 छक्के जड़े थे। इस तरह मैच में कुल 33 छक्के लगे थे।   
 

एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा छक्के
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स(2020)     33
आरबीसी बनाम सीएसके (2018)                          33
गुजराज लॉयंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स(2017)         31
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम केकेआर (2018)              31
किंग्स इलेवन पंजाब बनाम केकेआर(2018)           31 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।