लाइव टीवी

दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में फिर पहुंचा कोरोना, सीएसके से भिंडत से पहले एक खिलाड़ी आया पॉजिटिव

Updated May 08, 2022 | 18:22 IST

आईपीएल 2022 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में एक बार फिर कोरोना ने एंट्री कर ली है। टीम का एक नेट गेंदबाज जांच में पॉजिटिव पाया गया है।

Loading ...
दिल्ली कैपिटल्स( साभार IPL)
मुख्य बातें
  • चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले से पहले कोरोना ने फिर की दिल्ली के खेमे में एंट्री
  • रविवार सुबह पॉजिटिव पाया गया दिल्ली कैपिटल्स का नेट बॉलर
  • जांच के नतीजों के बाद सभी खिलाड़ियों को होना पड़ा अगल-अलग रहने को मजबूत, दूसरे टेस्ट के नतीजों का है इंतजार

मुंबई: दिल्ली कैपिटल्स के एक नेट गेंदबाज के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उसके खिलाड़ियों को मौजूदा आईपीएल-15 में एक बार फिर से अलग-थलग रहने के लिये मजबूर होना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार के मैच से कुछ घंटे पहले आईपीएल के सूत्रों ने कहा, 'आज सुबह एक नेट गेंदबाज का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया। खिलाड़ियों को कमरों में रहने के लिए कहा गया है।'

दिल्ली कैपिटल्स को दिन के दूसरे मैच में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में चेन्नई से भिड़ना है। सूत्रों ने कहा कि खिलाड़ियों का रविवार की सुबह फिर से परीक्षण किया गया। सभी खिलाड़ी अभी अपने कमरों में हैं। आईपीएल 2022 के दौरान यह दूसरा मौका है जब दिल्ली की टीम को अलग-थलग रहने को मजबूर होना पड़ा है।

सत्र में इससे पहले फिजियो पैट्रिक फरहार्ट, ऑलराउंडर मिशेल मार्श, विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट तथा सहयोगी स्टॉफ के तीन अन्य सदस्यों सहित कुल छह सदस्यों का परीक्षण पॉजिटिव आया था। इस कारण दिल्ली के पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैचों को पुणे के बजाय मुंबई में करवाया गया था।

आईपीएल ‘प्रोटोकॉल’ के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों और अन्य सदस्यों को दूसरे दौर की जांच से गुजरना होगा और तब तक सभी सदस्यों को अपने-अपने कमरों में अलग-थलग रहना होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।