लाइव टीवी

ड्वेन ब्रावो ने याद किया, कैसे मुंबई इंडियंस ने किरोन पोलार्ड को अपने साथ जोड़ा था

Updated May 13, 2021 | 15:51 IST

Dwayne Bravo on Kieron Pollard: ड्वेन ब्रावो ने किरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। 19 साल के पोलार्ड को मुंबई ने दो लाख यूएस डॉलर का कॉन्‍ट्रैक्‍ट दिया था।

Loading ...
ड्वेन ब्रावो और किरोन पोलार्ड
मुख्य बातें
  • ड्वेन ब्रावो ने याद किया कि कैसे मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड को जोड़ा था
  • ब्रावो ने पोलार्ड को मुंबई इंडियंस के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी
  • पोलार्ड ने एमआई के लिए अब तक 150.87 की औसत से 3191 रन बनाए हैं और 63 विकेट झटके

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने उस वाक्ये को एक बार फिर से याद किया है, जब उन्होंने किरोन पोलार्ड का मुंबई इंडियंस टीम से जोड़ने में अपनी भूमिका निभाई थी। ब्रावो 2008 और 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए थे और ब्रावो के चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने के बाद मुंबई की टीम ब्रावो का रिप्लेसमेंट ढ़ूंढ रही थी।

ब्रावो ने क्रिकबज से कहा, 'जब मुंबई इंडियंस को मेरे रिप्लेसमेंट के तौर पर एक खिलाड़ी की तलाश थी, तो मैंने उन्हें पोलार्ड का नाम दिया था। जब उन्होंने पोलार्ड से बात की तो उस समय वह किसी क्लब के लिए खेल रहे थे। इसलिए मैंने फिर ड्वेन स्मिथ का नाम लिया और बाद में मुंबई ने उन्हें ही मेरे रिप्लेसमेंट के तौर पर रख लिया।'

उन्होंने कहा, 'अगले साल चैंपियंस लीग के दौरान मैंने राहुल संघवी से बात की और उनसे कहा, 'पोलार्ड यहां है। उनके पास जाओ और टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उनके साथ करार कर लो।' उस समय राहुल संघवी और रोबिन सिंह मुंबई छोड़कर हैदराबाद गए थे। 

दोनों पोलार्ड के पास दो लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट लेकर गए थे। 19 साल के पोलार्ड ने जब वह कॉन्ट्रैक्ट देखा तो उन्हें उस पर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने बाद में ब्रावो से पूछा भी कि क्या तुम सीरियस हो।' पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 150.87 की औसत से 3191 रन बनाए हैं और साथ ही 63 विकेट भी लिए हैं।

पोलार्ड की यादगार पारी

आईपीएल 2021 कोविड-19 मामले बढ़ने के कारण अनिश्चितकालीन समय के लिए स्‍थगित हो गया, लेकिन किरोन पोलार्ड ने इस एडिशन में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ यादगार पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस के अनुभवी ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने आईपीएल 2021 के 27वें मैच में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ अर्धशतक जमाकर रिकॉर्ड बना दिया। पोलार्ड ने आईपीएल 2021 का सबसे तेज अर्धशतक जमाया। उन्‍होंने 17 गेंदों में तीन चौके और छह छक्‍के की मदद से पचासा पूरा किया। 

पोलार्ड ने आईपीएल 2021 का सबसे तेज अर्धशतक जमाया। उन्‍होंने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के ओपनर पृथ्‍वी शॉ को पीछे छोड़ा, जिन्‍होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। आईपीएल के मौजूदा सीजन में सबसे तेज अर्धशतक जमाने के मामले में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के अंबाती रायुडू तीसरे स्‍थान पर हैं। रायुडू ने आज ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 गेंदों में पचासा पूरा किया था।

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 218 रन बनाए। इसके बाद किरोन पोलार्ड ने 'वन मैन शो' का प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर 4 विकेट की यादगार जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। उन्‍होंने 34 गेंदों में 8 छक्‍के और 4 चौके की मदद से नाबाद 87 रन बनाए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।