लाइव टीवी

आरसीबी ने इस कीवी क्रिकेटर को अपने साथ जोड़ा, जानें 'विराट ब्रिगेड' को क्‍यों पड़ी युवा की जरूरत

Updated Mar 11, 2021 | 11:34 IST

Finn Allen: न्‍यूजीलैंड के युवा विकेटकीपर बल्‍लेबाज की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है, जो कि जोश फिलिप की बेस प्राइस के बराबर है। एलेन ने अब तक 12 फर्स्‍ट क्‍लास मैच खेले हैं, जिसमें तीन अर्धशतक जमाए हैं।

Loading ...
फिन एलेन
मुख्य बातें
  • आरसीबी ने न्‍यूजीलैंड के फिन एलेन को अपने साथ जोड़ा
  • जोश फिलिप ने निजी कारणों से आईपीएल 2021 से अपना नाम वापस लिया
  • आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से होगा और फाइनल 30 मई को खेला जाएगा

नई दिल्‍ली: युवा ऑस्‍ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्‍लेबाज जोश फिलिप 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहे आईपीएल में हिस्‍सा नहीं ले पाएंगे। यही वजह है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने न्‍यूजीलैंड के फिन एलेन को फिलिप के विकल्‍प के रूप में अपने साथ जोड़ा है। आईपीएल विज्ञप्ति में कहा गया, 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने न्‍यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्‍लेबाज फिन एलेन को जोश फिलिप के विकल्‍प के रूप में शामिल किया, जो पूरे सीजन में उपलब्‍ध नहीं रहेंगे।'

23 साल के फिलिप ने पिछले साल आईपीएल में डेब्‍यू किया था और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पांच मैचों में 78 रन बनाए थे। उनके विकल्‍प फिन ने 12 फर्स्‍ट क्‍लास गेम्‍स खेले और तीन अर्धशतक जमाए हैं। 21 साल के फिन ने इस साल सुपर स्‍मैश लीग में 11 पारियों में 512 रन बनाए और टॉप स्‍कोरर के रूप में उभरे। विज्ञप्ति में आगे कहा गया, 'फिन की बेस प्राइस जोश फिलिप के बराबर 20 लाख रुपए है। यह फिन का डेब्‍यू आईपीएल सीजन होगा जब वो आरसीबी के लिए खेलेंगे।'

आईपीएल 2021 के लिए आरसीबी का पूरा स्‍क्‍वाड इस प्रकार है:

विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम जम्पा, शाहबाज अहमद, फिन एलेन, केन रिचर्डसन, पवन देशपांडे, काइल जेमीसन, ग्लेन मैक्सवेल, डेन क्रिस्टियन, सचिन बेबी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, केएस भरत, रजत पाटीदार और सुयश प्रभुदेसाई।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पूरा कार्यक्रम

तारीख  मैच  समय  मैदान
 9 अप्रैल, 2021  MI vs RCB  7:30 शाम  चेन्नई
14 अप्रैल, 2021  SRH vs RCB  7:30 शाम  चेन्नई
18 अप्रैल, 2021  RCB vs KKR  3:30 दोपहर   चेन्नई
22 अप्रैल, 2021  RCB vs RR  7:30 शाम  मुंबई
 25 अप्रैल, 2021  CSK vs RCB  3:30 दोपहर   मुंबई
27 अप्रैल, 2021  DC vs RCB   7:30 शाम  अहमदाबाद
30 अप्रैल, 2021  PK vs RCB  7:30 शाम  अहमदाबाद
 3 मई, 2021  KKR vs RCB  7:30 शाम  अहमदाबाद
6 मई, 2021  RCB vs PK  7:30 शाम  अहमदाबाद
9 मई, 2021  RCB vs SRH  7:30 शाम  कोलकाता
16 मई, 2021  RR vs RCB  3:30 दोपहर  कोलकाता
20 मई, 2021  RCB vs MI  7:30 शाम  कोलकाता
23 मई, 2021   RCB vs CSK  7:30 शाम  कोलकाता

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।