लाइव टीवी

GT vs MI Playing 11, Dream11 Prediction: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की आज ये हो सकती है प्‍लेइंग 11

Updated May 06, 2022 | 10:30 IST

IPL 2022, GT vs MI Team Playing 11 Today Match, Gujarat Titans vs Mumbai Indians Dream11 Team Prediction: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर आईपीएल 2022 का 51वां मैच खेला जाएगा। गुजरात और मुंबई आज इस प्‍लेइंग 11 को आजमा सकती है।

Loading ...
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस
मुख्य बातें
  • गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच आज
  • मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर खेला जाएगा यह मुकाबला
  • गुजरात और मुंबई आज इस प्‍लेइंग 11 के साथ उतर सकती है

IPL 2022, GT vs MI Team Playing 11 Today Match, Gujarat Titans vs Mumbai Indians Dream11 Team Prediction: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 51वां मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच का लाइव एक्‍शन शाम 7:30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। गुजरात टाइटंस की टीम इस समय अंक तालिका में शीर्ष स्‍थान पर काबिज है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली गुजरात टाइटंस ने अब तक 10 मैचों में 8 जीत दर्ज की है।

वहीं मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस ने अब तक 9 मैचों में केवल एक मुकाबला जीता है। गुजरात टाइटंस की कोशिश मुंबई को मात देकर प्‍लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की करने की होगी। वह प्‍लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनना चाहेगी। वहीं मुंबई इंडियंस अपनी विजयी लय को बरकरार रखने उतरेगी और गुजरात के प्‍लेऑफ में पहुंचने के इंतजार को आगे बढ़ाना चाहेगी। गुजरात को अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्‍स के हाथों 8 विकेट की शिकस्‍त मिली। मुंबई ने अपने पिछले मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स को मात दी थी।

यह भी पढ़ें: उमरान मलिक ने फेंकी आईपीएल 2022 की सबसे तेज गेंद

गुजरात टाइटंस की प्‍लेइंग 11 की बात करें तो उसे जरूरत है कि टॉप ऑर्डर के बल्‍लेबाज रन बनाएं। शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन पिछले कुछ मैचों में अच्‍छा नहीं रहा है। ऋद्धिमान साहा ने शुरूआत दमदार की, लेकिन फिर वो भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। बी साई सुदर्शन की फिटनेस गुजरात के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। 

सुदर्शन को पंजाब के खिलाफ फील्डिंग करते समय चोट लगी थी। इसके अलावा यश दयाल की वापसी पर भी निगाहें टिकी हुई हैं। देखना दिलचस्‍प होगा कि अगर सुदर्शन नहीं खेलते तो उनकी जगह गुजरात अभिनव मनोहर या फिर विजय शंकर में से किसे मौका देगा। क्‍या यश दयाल की वापसी होगी या फिर प्रदीप सांगवान को जारी रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद जयवर्धने ने बताया, क्या रही मुंबई इंडियन्स के खराब प्रदर्शन की वजह

मुंबई इंडियंस की प्‍लेइंग 11 की बात करें तो टायमल मिल्‍स टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। देखना होगा कि उनकी भरपाई कौन करेगा। मुंबई को भी जरूरत है कि उसके टॉप ऑर्डर के बल्‍लेबाज रन जुटाए। अब तक केवल सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्‍होंने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। इसके अलावा कुमार कार्तिकेय को जारी रखा जाएगा या नहीं। यह भी देखने वाली बात होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग 11

गुजरात टाइटंस की संभावित प्‍लेइंग 11 - शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्‍तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्‍जारी जोसेफ, लोकी फर्ग्‍यूसन, मोहम्‍मद शमी और प्रदीप सांगवान।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्‍लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सेम्‍स, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय और राइली मेरेडिथ।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।