लाइव टीवी

जोंटी रोड्स ने पाकिस्‍तान से आकर गंगा में लगाई डुबकी, भज्‍जी बोले- अगली बार आप...

jonty rhodes
Updated Mar 05, 2020 | 14:41 IST

Jonty Rhodes, Ganga River: पाकिस्‍तान सुपर लीग में हिस्‍सा लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान फील्‍डर जोंटी रोड्स ने भारत आकर गंगा में स्‍नान किया। इस पर हरभजन सिंह ने शानदार कमेंट किया है।

Loading ...
jonty rhodesjonty rhodes
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
जोंटी रोड्स
मुख्य बातें
  • जोंटी रोड्स ने पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाई
  • हरभजन सिंह ने कहा कि अगली बार जोंटी उन्‍हें भी अपने साथ ले जाएं
  • हरभजन और रोड्स मुंबई इंडियंस में एकसाथ रह चुके हैं

ऋषिकेश: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान फील्‍डर जोंटी रोड्स का भारत से काफी लगाव है। वह जब भी इस देश में होते हैं तो अलग-अलग जगहों पर जाना जरूर पसंद करते हैं। जोंटी का भारत के प्रति लगाव इसी से बेहतर तरीके से समझ आता है कि उन्‍होंने अपनी बेटी का नाम भी इंडिया रखा है। रोड्स पाकिस्‍तान सुपर लीग में कमेंट्री की भूमिका निभाने के बाद भारत आ चुके हैं और उन्‍होंने सबसे पहले ऋषिकेश में गंगा स्‍नान किया। पता हो कि रोड्स आईपीएल के लिए भारत में हैं। रोड्स ने गंगा में डुबकी लगाने का फोटो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया।

जोंटी ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पवित्र गंगा के ठंडे पानी में डुबगी लगाने के भौतिक और आध्यात्मिक दोनों लाभ हैं।' इस पोस्‍ट पर भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कमेंट किया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने भारत को उनसे अधिक देखा है। हरभजन ने रोड्स से कहा कि अगली बार वह उन्हें भी साथ लेकर जाएं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर में शुमार रोड्स इस समय अपने परिवार के साथ भारत में अपनी छुट्टियां मना रहे हैं।

बहरहाल, भज्‍जी ने रोड्स के फोटो पर जवाब दिया, 'मेरे दोस्त, आपने मुझसे ज्यादा भारत देखा है। आपको गंगा में डुबकी लगाते देखना अच्छा लगता है। अगली बार मुझे भी साथ लेकर चलिएगा।' बता दें कि रोड्स और हरभजन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए एकसाथ काम कर चुके हैं। रोड्स मुंबई इंडियंस के कोच रह चुके हैं और हरभजन मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।