लाइव टीवी

IPL 2020 नीलामी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की हुई चांदी, जानिए किस देश के बिके कितने खिलाड़ी 

Updated Dec 20, 2019 | 09:00 IST

IPL 2020 Auction Austalian Players at top: ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने आईपीएल 2020 के लिए हुई नीलामी में बाजी मार ली। विदेशी खिलाड़ियों के लिए कुल 29 में से 12 पर कंगारू खिलाड़ियों ने कब्जा किया।

Loading ...
Australia Cricket team

कोलकाता: आईपीएल 2020 के लिए गुरुवार को हुई नीलामी में कंगारू खिलाड़ियों की चांदी रही। कुल मिलाकर 62 खिलाड़ियों की नीलामी हुई जिसमें से 29 विदेशी हैं। ऐसे तो 73 खिलाड़ियों की जगह 8 टीमों में खाली थी लेकिन 11 स्थान खाली ही रह गए। नीलामी की सबसे रोचक बाद यह रही कि विदेशी खिलाड़ियों के 29 में से 12 पर कंगारू खिलाड़ियों ने कब्जा कर लिया। गुरुवार को हुई नीलामी में सभी आठ टीमों ने कुल 140.3 करोड़ रुपये खर्च किए। जिसमें से 56.25 करोड़ रुपये यानी 40.09 प्रतिशत राशि पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने कब्जा कर लिया।

 पैट कमिंस 15.5 करोड़ रुपये रुपये में नीलाम हुए। उन्हें केकेआर ने अपने साथ जोड़ा। वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल(10.75 करोड़), नाथन कूल्टर-नाइल (8 करोड़), मार्कस स्टोइनिस(4.8 करोड़), आरोन फिंच(4.4 करोड़), केन रिचर्ड्सन(4 करोड़), एलेक्स केरी(2.4 करोड़), मिचेल मार्श( 2 करोड़), क्रिस लिन( 2 करोड़), जोश हेजलवुड(2 करोड़) मोटी रकम हासिल करने में सफल रहे। वहीं जोशुआ फिलिप और क्रिस ग्रीन को 20-20 लाख रुपये हासिल हुए।

ऑस्ट्रेलिया के अलावा दूसरे पायदान पर इंग्लैंड के खिलाड़ी रहे। इंग्लैंड के 7 खिलाड़ियों ने 17.75 करोड़ रुपये हासिल किए। जिसमें सबसे महंगे सैम कुरेन(5.5 करोड़) और इयान मोर्गन (5.25 करोड़) रहे। इन दोनों के अलावा क्रिस जॉर्डन(3 करोड़), जेसन रॉय(1.5 करोड़), क्रिस वोक्स(1.5 करोड़) और टॉम बैंटन(1 करोड़) रुपये हासिल किए।

वहीं वेस्टइंडीज के चार खिलाड़ी नीलाम हुए जिन्होंने कुल 17.25 करोड़ रुपये हासिल किए। वेस्टइंडीज के बिकने वाले खिलाड़ियों में शेल्डन कॉट्रेल(8.5 करोड़), शेमरॉन हेटमायर(7.75 करोड़), ओशेन थॉमस(50 लाख) और फेबियन एलेन(50 लाख) रुपये में बिके। इस तरह वेस्टइंडीज तीसरे स्थान पर रहा। नीलामी में भारत के 34, ऑस्ट्रेलिया के 12, इंग्लैड के 7, वेस्टइंडीज के 4, दक्षिण अफ्रीका के 3, न्यूजीलैंड और श्रीलंका का 1-1 खिलाड़ी बिके।  

नीलाम होने वाले कंगारु खिलाड़ी( कुल राशि 56.25 करोड़) 

  1. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) - 15.50 करोड़ रुपये (कोलकाता नाइट राइडर्स)
  2. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) - 10.75 करोड़ रुपये (किंग्स इलेवन पंजाब)
  3. नाथन कूल्टर-नाइल (ऑस्ट्रेलिया) - 8 करोड़ रुपये (मुंबई इंडियंस)
  4. मार्कस स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया) - 4.8 करोड़ रुपये (दिल्ली कैपिटल्स)
  5. आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) - 4.4 करोड़ रुपये (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
  6. केन रिचर्ड्सन (ऑस्ट्रेलिया) - 4 करोड़ रुपये (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
  7. एलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलिया) - 2.4 करोड़ रुपये (दिल्ली कैपिटल्स)
  8. मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया) - 2 करोड़ रुपये (सनराइजर्स हैदराबाद)
  9. क्रिस लिन (ऑस्ट्रेलिया) - 2 करोड़ रुपये (मुंबई इंडियंस)
  10. जोश हेजलवुड(ऑस्ट्रेलिया) 2 करोड़ रुपये (चेन्नई सुपर किंग्स)
  11. जोशुआ फिलिप(ऑस्ट्रेलिया) 20 लाख  ( रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर) 
  12. क्रिस ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया) 20 लाख( कोलकाता नाइटराइड राइडर्स) 
     

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।