लाइव टीवी

माही मार रहा है! अभ्यास के दौरान धोनी ने जड़े लगातार पांच छक्के [VIDEO]

Updated Mar 06, 2020 | 14:17 IST

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएलकी तैयारी में जुटे हुए हैं और पुरानी लय हासिल करते दिख रहे हैं। अभ्यास के दौरान उन्होंने लगातार पांच गेंदों में पांच छक्के जड़कर अपने आलोचकों और विरोधियों को आगाह कर दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
MS Dhoni
मुख्य बातें
  • चेन्नई सुपर किंग्स के अभ्यास कैंप में शामिल हैं महेंद्र सिंह धोनी
  • अभ्यास के दौरान जमकर कर रहे हैं धमाका
  • धोनी को अभ्यास करता देखने के लिए स्टेडियम में जमकर उमड़ रही है भीड़

चेन्नई: विश्व कप 2019 के बाद महेंद्र सिंह धोनी सात महीने लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर लौट आए हैं। वो 29 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन के लिए तैयारियों में व्यस्त हैं। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में वो बल्ले से लगातार धमाके कर रहे हैं। हजारों की संख्या में प्रशंसक उन्हें अभ्यास करता देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। 

धोनी अभ्यास के दौरान पूरी लय में और फिट नजर आ रहे हैं। इस बात का पता उनके शॉट्स को देखकर लग रहा है। आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के तमिल चैनल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने धोनी के अभ्यास सत्र का एक वीडियो साझा किया। जिसमें उन्होंने एक-एक करके लगातार 5 गेंदों में 5 छक्के जड़ दिए। प्रशंसकों के लिए ये अच्छी खबर है कि मैदान में वापसी करने के बाद माही मार रहा है। 

 

आईपीएल के प्रदर्शन पर टिका है भविष्य 

पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड की मेजबानी में आयोजित वनडे विश्व कप के बाद से माही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहे हैं। पिछले 7 महीने में उनके संन्यास को लेकर कई तरह के सवाल भी उठे। यहां तक की हाल ही में सीनियर सिलेक्शन कमिटी के सदस्यों के चयन के लिए इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों से सीएसी के सदस्यों ने धोनी के भविष्य के बारे में भी सवाल किए गए। ऐसे में धोनी के आईपीएल में प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी होंगी। प्रशंसक और आलोचकों दोनों के लिए उनका प्रदर्शन अहम होगा। यही धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य भी तय करेगा। 

जमकर कर रहे हैं अभ्यास

आईपीएल में धोनी की टीम में खेल रहे ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने खुलासा किया है कि धोनी आईपीएल से पहले जमकर अभ्यास कर रहे हैं। वो तब तक नेट्स पर बल्लेबाजी करते हैं जब तक उनकी पीठ जवाब नहीं दे जाती है। इसका सीधा सा मतलब है कि धोनी अपने आलोचकों को करारा जवाब देने के लिए कोई कोर कसर अपनी ओर से नहीं छोड़ना चाहते हैं। चेन्नई का पहला मैच मुंबई इंडियन्स के साथ वानखेड़े स्टेडियम ंमें 29 मार्च को होगा। इसी मैच के साथ 13वें सीजन का आगाज होगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।