लाइव टीवी

IPL 2020 Points table, Orange Cap, Purple Cap: मुंबई ने राजस्थान को हराया, अंक तालिका का ताजा हाल

Updated Oct 06, 2020 | 23:45 IST

IPL 2020 Points table, Purple Cap, Orange Cap 2020, Most runs, Most wickets: आईपीएल 2020 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को 5 साल बाद हराया। अब कैसी दिखती है अंक तालिका, यहां जानिए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
मुंबई ने राजस्थान को हराया (MI)
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2020 की अंक तालिका
  • मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 5 साल बाद शिकस्त दी
  • राजस्थान रॉयल्स को मिली लगातार तीसरी हार

IPL POINTS TABLE: आईपीएल 2020 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच था। राजस्थान रॉयल्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है जबकि जो मुंबई की टीम उनको पिछले 5 साल से नहीं हरा पा रही थी, उसने 57 रन से बड़ी जीत दर्ज की। इसके बाद अंक तालिका में मुंबई इंडियंस की टीम और मजबूत हो चुकी है।

मुंबई की राजस्थान के खिलाफ जीत के बाद अंक तालिका में बदलाव के साथ-साथ उनके दो गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट भी पर्पल कैप लिस्ट में मजबूत हो गए हैं। बुमराह ने इस मैच में 4 विकेट लिए जबकि बोल्ट ने 2 विकेट झटके।

आईपीएल 2020 की अंक तालिका का ताजा हाल (राजस्थान-मुंबई मैच के बाद)

ओरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज)

1. केएल राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब) -    5 मैच में 302 रन (ऑरेंज कैप)

2. फॉफ डुप्लेसी (चेन्नई सुपर किंग्स) -     5 मैच में 282 रन

3. मयंक अग्रवाल (किंग्स इलेवन पंजाब) -     5 मैचों में 272 रन 

4. रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) - 6 मैच में 211 रन

5. श्रेयस अय्यर (दिल्ली कैपिटल्स) -    5 मैच में 181 रन

पर्पल कैप (सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज)

1. कगिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स) -      5 मैच में 12 विकेट (पर्पल कैप)

2. जसप्रीत बुमराह (मुंबई) -  6 मैच में 11 विकेट

3. ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियन्स) -   6 मैच में 10 विकेट

4. जेम्स पैटिंसन (मुंबई) - 6 मैच में 9 विकेट

5. युजवेंद्र चहल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) -    5 मैच में 8  विकेट  

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।