लाइव टीवी

IPL 2021 Points table, Orange Cap, Purple Cap: बैंगलोर-दिल्ली मैच के बाद अंक तालिका, सबसे ज्यादा रन व विकेट

Updated Apr 28, 2021 | 00:17 IST

IPL 2021 Points table, Orange Cap, Purple Cap: आईपीएल 2021 के 22वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से मात दी। इस मैच के बाद कैसी है अंक तालिका, औरेंज और पर्पल कैप की पूरी लिस्ट।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
आईपीएल ट्रॉफी
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2021 में बैंगलोर ने दिल्ली को 1 रन से हराया
  • 22वें मुकाबले के बाद अंक तालिका का ताजा हाल
  • ऑरेंज और पर्पल कैप की दौड़ में भी हुए बदलाव

आईपीएल के 14वें सीजन के 22वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक अंदाज में महज 1 रन से शिकस्त दे दी। अंतिम गेंद तक गए इस रोमांचक आईपीएल मैच के बाद अंक तालिका में भी बदलाव हुए हैं। एक बार फिर प्वाइंट्स टेबल में विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम शीर्ष पर पहुंच गई है। उन्होंने 6 मुकाबलों में मंगलवार को अपना पांचवां मैच जीता जबकि दिल्ली कैपिटल्स तीसरे स्थान पर है।

वहीं अगर बात करें सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट से जुड़ी ऑरेंज कैप और पर्पल कैप लिस्ट की, तो यहां भी लगातार फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। बैंगलोर-दिल्ली मैच के बाद ऑरेंज कैप की टॉप-5 में लिस्ट में थोड़ी सी हलचल हुई है जिसमें ग्लेन मैक्सवेल ने एंट्री हासिल कर ली है। वहीं सर्वाधिक विकेटों के लिए पर्पल कैप में हर्षल पटेल शीर्ष पर और मजबूत हो गए हैं जबकि दिल्ली के आवेश खान भी ज्यादा पीछे नहीं है।

आईपीएल 2021 की ऑरेंज कैप (Most runs in IPL 2021)

  1. शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स) - 6 मैचों में 265 रन (2 अर्धशतक)
  2. केएल राहुल (पंजाब किंग्स) - 6 मैचों में 240 रन (3 अर्धशतक)
  3. ग्लेन मैक्सवेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - 6 मैचों में 223 रन (2 अर्धशतक)
  4. फाफ डुप्लेसिस (चेन्नई सुपर किंग्स) - 5 मैचों में 214 रन (2 अर्धशतक)
  5. जॉनी बेयरस्टो (सनराइजर्स हैदराबाद) - 5 मैचों में 211 रन (2 अर्धशतक)

आईपीएल 2021 की पर्पल कैप (Most wickets in IPL 2021)

  1. हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - 6 मैचों में 17 विकेट
  2. आवेश खान (दिल्ली कैपिटल्स) - 6 मैचों में 12 विकेट
  3. राहुल चाहर (मुंबई इंडियंस) - 5 मैचों में 9 विकेट (इकॉनमी- 6.85)
  4. क्रिस मॉरिस (राजस्थान रॉयल्स) - 5 मैचों में 9 विकेट (इकॉनमी- 9.00)
  5. दीपक चाहर (चेन्नई सुपर किंग्स) - 5 मैचों में 8 विकेट

IPL 2021 की ताजा अंक तालिका (दिल्ली-बैंगलोर मैच के बाद)

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।