लाइव टीवी

IPL 2022, MI vs RR Live Streaming: जानिए, कब और कहां देखें मुंबई इंडियन्स और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला

Updated Apr 02, 2022 | 09:00 IST

IPL 2022, MI vs RR Live Cricket Score Streaming Online: आज मुंबई इंडियन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का सीजन में यह दूसरा मैच है। 

Loading ...
मुंबई इंडियन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स-लाइव स्ट्रीमिंग( साभार IPL)
मुख्य बातें
  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का नौवां मैच
  • मुंबई इंडियन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच है मुकाबला
  • जानिए, मैच का लाइव प्रसारण कब,कहां और कैसे देखें

IPL 2022,MI vs RR, Live Cricket Score Streaming Online: आईपीएल 2022 के शनिवार को खेले जाने वाले वाले नौवें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स की राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। मुंबई इंडियन्स को सीजन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं राजस्थान रॉयल्स सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला मुकाबला जीतने में सफल रही थी। दोनों टीमों का ये दूसरा मुकाबला है। मुंबई की टीम इस मैच में जीत के साथ खराब शुरुआत से उबरना चाहेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। 

दोनों टीमें के बीच आईपीएल में अबतक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से मुंबई ने 13 और राजस्थान ने 11 मुकाबले जीते हैं। जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है। पिछल तीन सीजन में दोनों के बीच 6 बार भिड़ंत हुई है। जिसमें दोनों टीमें 3-3 बार विजयी हुई हैं। ऐसे में एक बार फिर दोनों टीमों के बीच शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। आईए जानते हैं ये मैच कब और कहां देखा जा सकता है। 

मुंबई इंडियन्स (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने वाला आईपीएल 2022 का नौवां मुकाबला कब खेला जाएगा? (When will be IPL 2022, MI vs RR Match be played?) 

मुंबई इंडियन्स (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच आईपीएल 2022 का नौवां मुकाबला शनिवार 2 अप्रैल, 2022 को खेला जाएगा।

मुंबई इंडियन्स (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने वाला आईपीएल 2022 का नौवां मैच कहां खेला जाएगा? (Where will be IPL 2022, MI vs RR Match be played?)

मुंबई इंडियन्स (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2022 का नौवां मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल  स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस दोपहर 3 बजे होगा। 

मुंबई इंडियन्स (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने वाले आईपीएल 2022 के नौवें मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा (IPL 2022, MI vs RR Match Live telecast)

मुंबई इंडियन्स (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2022 नौवें मैच का लाइव प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 एचडी, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 2, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 2 एचडी और स्‍टार स्‍पोर्ट्स हिंदी एचडी पर होगा।

मुंबई इंडियन्स (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच आईपीएल 2022 के नौवें मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देखें? (IPL 2022, MI vs RR Match Live Streaming)

मुंबई इंडियन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2022 के नौवें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच से संबंध‍ित कवरेज आप टाइम्‍सनाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।