लाइव टीवी

आईपीएल 2022 इस मामले में सबसे फिसड्डी साबित हुए हैं केन विलियमसन 

Updated May 15, 2022 | 06:30 IST

केन विलियमसन के लिए आईपीएल 2022 बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है। उनका फॉर्म इतना खराब है कि स्ट्राइक रेट के मामले में सबसे फिसड्डी खिलाड़ी बन गए हैं। 

Loading ...
केन विलियमसन को बोल्ड करने के बाद जश्न मनाते आंद्रे रसेल( साभार IPL)
मुख्य बातें
  • केन विलियमसन का आईपीएल 2022 में नहीं चला बल्ला
  • 12 मैच में बनाए पाए हैं 19 के औसत से केवल 208 रन
  • इस दौरान स्ट्राइक रेट के मामले में वो सीजन में सबसे फिसड्डी साबित हुए हैं

पुणे: आईपीएल 2022 में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दुनिया के धाकड़ खिलाड़ियों के बल्ले की चमक फीकी रही। इस सूची में दुनिया के मौजूदा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन का नाम भी शामिल हो गया है। 

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शनिवार को खेले गए मुकाबले में विलियमसन 17 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एक-एक रन के लिए संघर्ष कर रहे केन विलियमसन को आंद्रे रेसल ने बोल्ड कर दिया।  इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 52.94 का रहा। इस पारी के साथ ही विलियमसन का आईपीएल 2022 में स्ट्राइक रेट 100 रन से भी नीचे चला गया। 

12 मैच में बनाए हैं 19 के औसत से 208 रन 
विलियमसन आईपीएल 2022 में 12 मैच में 1 बार नाबाद रहते हुए 18.91 के औसत और 92.86 के स्टाइक रेट से केवल 208 रन बना सके हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 57 रन रहा है। ये पारी उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेली थी। इसके अलावा उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 47 रन बनाए थे। 

स्ट्राइक रेट के मामले में सबसे फिसड्डी
केन विलियमसन आईपीएल 2022 में सबसे कम स्ट्राइकरेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके बाद इस मामले में दूसरे पायदान पर केकेआर के लिए खेलने वाले अजिंक्य रहाणे हैं। रहाणे का स्ट्राइक रेट 103.91 का है। मुंबई इंडियन्स के किरोन पोलार्ड इस सूची में तीसरे पायदान पर है। उनका स्ट्राइकरेट 107.46 का है। आरसीबी के लिए खेल रहे अनुज रावत 109.32 के स्ट्राइक रेट से चौथे पायदान पर है। इस सूची में पांचवे पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे ललित यादव हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।