लाइव टीवी

KKR Players List IPL 2020: अब ऐसा है कोलकाता नाइटराइडर्स का पूरा स्‍क्‍वाड

Updated Dec 19, 2019 | 22:34 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

KKR Players List IPL 2020: कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़‍ियों की नीलामी में इन क्रिकेटरों पर दांव लगाया है। अब केकेआर का स्‍क्‍वाड मजबूत नजर आ रहा है।

Loading ...
IPL Kolkata Knight Riders (KKR) players 2020: कोलकाता नाइटराइडर्स का पूरा स्‍क्‍वाड
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2020 के लिए तैयार हुआ कोलकाता नाइटराइडर्स का स्‍क्‍वाड
  • आईपीएल 2020 में भी केकेआर की कमान दिनेश कार्तिक के हाथों में होगी
  • कोलकाता नाइटराइडर्स ने 11 खिलाड़‍ियों को रिलीज किया था

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के अगले सीजन के लिए गुरुवार को खिलाड़‍ियों की नीलामी पूरी हो गई। नीलामी में फ्रेंचाइजी ने कई दिग्‍गज खिलाड़‍ियों पर दांव लगाया। केकेआर ने नीलामी में 8 खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें 4 भारतीय और 4 विदेशी हैं। केकेआर ने नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस पर बड़ी रकम खर्च की। फ्रेंचाइजी ने कमिंस को 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा। कमिंस इस बोली के बाद आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। 

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के मलिकाना हक वाली आईपीएल टीम ने नीलामी से पहले अपनी रीटेन्ड और रिलीज्ड खिलाड़ियों की सूची जारी की थी। केकेआर ने बड़ा निर्णय लेते हुए रॉबिन उथप्पा, पीयूष चावला और क्रिस लिन सहित कुल 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया था। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में एनरिक नार्जे, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, केसी करियप्पा, मैट केली, निखिल नाइक,  पृथ्वी राज  यार्रा, रॉबिन उथप्पा और श्रीकांत मुंधे के नाम शामिल थे।

KKR Players List IPL 2020

रीटेन खिलाड़ी: दिनेश कार्तिक, नीतीश राणा, शुभमन गिल, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शिवम मावी, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फर्ग्युसन, हैरी गार्ने, संदीप  वॉरियर

रिलीज्ड खिलाड़ी: एनरिक नार्जे, कार्लोस ब्रैथवेट, क्रिस लिन, जो डेनली, केसी करियप्पा, मैट केली, निखिल नाइक, पीयूष चावला, पृथ्वी राज  यार्रा, रॉबिन उथप्पा, श्रीकांत मुंधे

KKR IPL Auction  2020

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी

नाम                         रुपए

इयोन मॉर्गन             5 करोड़ 25 लाख

पैट कमिंस               15.5 करोड़

वरुण चक्रवर्ती           4 करोड़

एम सिद्धार्थ              20 लाख

क्रिस ग्रीन                20 लाख 

टॉम बेंटन                 1 करोड़

प्रवीण ताम्बे              20 लाख 

निखिल नाइक          20 लाख

आईपीएल 2020 के लिए केकेआर का स्‍क्‍वाड इस प्रकार है

दिनेश कार्तिक, नीतीश राणा, शुभमन गिल, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शिवम मावी, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फर्ग्युसन, हैरी गार्ने, संदीप  वॉरियर, इयोन मॉर्गन, ​पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, एम सिद्धार्थ, ​क्रिस ग्रीन, ​टॉम बेंटन, प्रवीण ताम्बे।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।