लाइव टीवी

MI vs KKR: जानें कहां देखें मुंबई इंडियन्स-कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच का LIVE प्रसारण

Updated Sep 23, 2021 | 20:23 IST

मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच गुरुवार को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का पांचवां मुकाबला खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट का 34वां मैच होगा।

Loading ...
मुंबई इंडियन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्ट्रीमिंग
मुख्य बातें
  • मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2021 का 34वां मैच
  • मुंबई इंडियन्स अंक तालिका में चौथे और कोलकाता नाइट राइडर्स छठे पायदान पर है
  • पिछले 6 सीजन में कोलकाता को मुंबई के खिलाफ मिली है केवल 1 जीत

मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच गुरुवार को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का पांचवां मुकाबला खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट का 34वां मैच होगा। मुंबई इंडियन्स की टीम इस समय अंक तालिका में चौथे स्‍थान पर है और वह मैच जीतकर अपनी स्थिति में सुधार करके प्लेऑफ राउंड में पहुंचना चाहेगी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की कोशिश भी मैच जीतकर अंक तालिका में छठे पायदान से ऊपर आने की होगी।  

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: यहां देखें मैच का लाइव स्‍कोर

मुंबई इंडियन्स  की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। हालांकि दूसरे चरण के पहले मैच में वो सीएसके के खिलाफ चोट के कारण नहीं खेले थे। चेन्नई के खिलाफ मुंबई किरोन पोलार्ड की कप्तानी में खेली थी जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2021 के पहले हाफ में मुंबई इंडियन्स का प्रदर्शन औसत रहा था। ऐसे में उसे प्लेऑफ में बने रहने के लिए अपना जाना पहचाना खेल का अंदाज दिखाना होगा। पहले मैच की हार को भुलाकर मुंबई इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली केकेआर से भिड़ेगी जिसने विराट कोहली की आरसीबी को इसी मैदान पर करारी मात दी और छठे स्थान पर काबिज हो गई। 

दोनों टीमों के बीच आंकड़ों की बात करें तो मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल में अबतक कुल 28 मैच खेल गए हैं जिसमें से 22 में मुंबई को जीत मिली है वहीं केकेआर केवल 6 बार जीत हासिल कर सकी है। यूएई में दोनों पिछले सीजन में दो बार इसी मैदान पर भिड़ी थीं और दोनों ही बार बाजी मुंबई के हाथ लगी थी। पिछले 6 सीजन में केकेआर मुंबई को केवल एक बार पटखनी दे सकी है। 

मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच के बारे में आप जो भी जानना चाहते हैं।

कब खेला जाएगा मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का मैच? (When MI vs KKR match to be played?)
मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का मैच गुरुवार यानी 23 सितंबर, 2021 को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का मैच? (Where MI vs KKR Match to be played?)

मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का मैच अबूधाबी के शेख जायद स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का मैच? (MI vs KKR match timing)
मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। टॉस शाम 7 बजे होगा।

किस चैनल पर मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के मैच का प्रसारण होगा? (Which channel will telecast Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders match in India?)
मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के मैच का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3) पर होगा।

मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (live streaming of the Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders match?)

मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।  मैच से जुड़ी अहम जानकारियां और लाइव ब्‍लॉग आप टाइम्‍स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।