लाइव टीवी

एमएस धोनी ने किया संन्‍यास का ऐलान, सोशल मीडिया पर आई भावुक पोस्‍ट की बाढ़

ms dhoni retires
Updated Aug 15, 2020 | 21:24 IST

MS Dhoni retires: एमएस धोनी ने 2019 विश्‍व कप में टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। एमएस धोनी ने सोशल मीडिया के जरिये अपने संन्‍यास की घोषणा की है।

Loading ...
ms dhoni retiresms dhoni retires
एमएस धोनी का संन्‍यास
मुख्य बातें
  • भारत के सबसे सफल कप्‍तानों में से एक एमएस धोनी ने संन्‍यास का किया ऐलान
  • एमएस धोनी ने सोशल मीडिया के जरिये संन्‍यास की घोषणा की
  • एमएस धोनी के संन्‍यास के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्‍शंस देखने को मिल रहे हैं

नई दिल्‍ली: भारतीय टीम के सबसे सफल कप्‍तानों में से एक एमएस धोनी ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा कर दी है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये संन्‍यास का ऐलान किया है। एमएस धोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्‍ट किया है, जिसमें बैकग्राउंड में गाना बज रहा है- मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है। इस वीडियो के साथ-साथ एमएस धोनी का पूरा करियर तस्‍वीरों के जरिये दिख रहा हैं। हालांकि, वह आगामी आईपीएल में खेलेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच 2019 विश्‍व कप में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेला था। इसके बाद से उन्‍होंने ब्रेक लेकर कोई प्रतिस्‍पर्धी मैच नहीं खेला। धोनी ने भारत के स्‍वतंत्रता दिवस के 74वीं वर्षगांठ के मौके पर संन्‍यास की घोषणा करके फैंस की आंखें नम कर दी हैं।

धोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो के साथ कैप्‍शन लिखा, 'पूरे समय आपके प्‍यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। 1929 घंटे (80 दिनों) के बाद मुझे संन्‍यास ले चुके खिलाड़ी के रूप में जानियेगा।' एमएस धोनी के संन्‍यास के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्‍शंस देखने को मिल रहे हैं।

देखिए सोशल मीडिया पर रिएक्‍शंस

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।