लाइव टीवी

मुंबई के खिलाफ धोनी नहीं खोल पाए खाता, लेकिन जड़ दिया बेहद खास शतक

Updated Sep 20, 2020 | 00:23 IST

महेंद्र सिंह धोनी ने 437 दिन लंबे अंतराल के बाद मैदान में वापसी की और अपना खाता भी नहीं खोल पाए लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत हासिल करते ही उन्होंने एक स्पेशल शतक पूरा कर लिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
महेंद्र सिंह धोनी ( साभार IPL/BCCI)
मुख्य बातें
  • एमएस धोनी ने शनिवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले में जड़े दो स्पेशल शतक
  • 437 दिन के अंतराल के बाद मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी नहीं खोल पाए खाता
  • चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ दर्ज की पांच विकेट से जीत

अबुधाबी: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को आईपीएल 2020 के उद्धाटन मैच में 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही चेन्नई की मुंबई के खिलाफ लगातार हार का सिलसिला भी खत्म हो गया। साल 2017 से 2019 के बीच लगातार पांच मैच में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा था। पिछले सीजन धोनी के धुरंधर मुंबई के खिलाफ चार मैच में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाए थे। जिसमें फाइनल में 1 रन से मिली हार भी शामिल थी। लेकिन यूएई में सीजन की शुरुआत में सीएसके ने मुंबई के खिलाफ जीत के लिए मिले 163 रन के लक्ष्य को 4 गेंद और 5 विकेट रहते हासिल कर लिया। 

इस मैच में आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने आए धोनी खाता भी नहीं खोल पाए लेकिन टीम की जीत के साथ ही उन्होंने स्पेशल शतक पूरा कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर कप्तान धोनी की ये 100वीं जीत है। धोनी आईपीएल में एक टीम के लिए बतौर कप्तान 100 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये सफलता चेन्नई की ओर से 161वां मैच खेलते हुए हासिल की है। 

धोनी ने आईपीएल में चेन्नई के लिए खेले हैं सभी मैचों में उन्होंने टीम की कप्तानी की है। आईपीएल में धोनी 13वां सीजन खेल रहे हैं। जिसमें से 12 में उन्होंने केवल अपनी टीम की कप्तानी की है। साल 2017 पुणे सुपर जायंट्स ने धोनी की जगह स्टीव स्मिथ को टीम का कप्तान बनाया था। धोनी ने पुणे के लिए दो सीजन में 30 मैच खेले थे। 

धोनी की कप्तानी में चेन्नई की 100 जीत 
पहली जीत       vs KXIP     (2008)
25वीं जीत        vs MI         (2010)
50वीं जीत        vs KKR     (2013)
75वीं जीत        vs RCB     (2015)
100वीं जीत      vs MI        (2020)*

बतौर विकेटकीपर आईपीएल में 100 शिकार
धोनी ने इससे पहले आईपीएल में बतौर विकेटकीपर 100 कैच भी शनिवार को पूरे कर लिए। धोनी ने किरोन पोलार्ड और क्रुणाल पांड्या के कैच लपककर ये 191वें मैच में ये उपलब्धि हासिल की है। वो आईपीएल में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर हैं उन्होंने 100 कैच लेने के अलावा 38 स्टंपिंग भी की हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।