लाइव टीवी

14 महीने बाद बल्ला थामते ही, क्रिस गेल को पीछे छोड़ सकते हैं एमएस धोनी

Updated Sep 19, 2020 | 15:29 IST

महेंद्र सिंह धोनी 14 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर धमाकेदार अंदाज में वापसी कर सकते हैं। उनके पास ऐसा करते हुए क्रिस गेल को पछाड़ने का शानदार मौका है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
धोनी जडेजा और जाधव
मुख्य बातें
  • महेंद्र सिंह धोनी 14 महीने बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में करेंगे वापसी
  • उनके पास क्रिस गेल को पछाड़ने का है शानदार मौका
  • ऐसा करने के लिए माही को है 53 रन की दरकार

अबुधाबी: साल 2019 के विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की हार के बाद से भारत के अधिकांश क्रिकेट प्रेमियों के चेहरे की मुस्कुराहट गायब है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने विश्व कप के बाद अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन क्रिकेट प्रेमियों के चेहरे फिर भी उदास थे लेकिन शनिवार को जब धोनी अपनी टीम के साथ आईपीएल 2020 के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ सीएसके की जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगे तो निश्चित तौर पर घर पर टीवी सेट के सामने बैठे प्रशंसकों की आखें चमक उठेंगी। हो सकता है खुशी के मारे उनकी आंखों से आंसू निकल आएं। 

आईपीएल इतिहास के छठे सबसे सफल बल्लेबाज
14 महीने लंबा इंतजार करने वाले प्रशंसकों तो चाहेंगे कि उनका माही फिर से वैसे ही गेंदबाजों की धुनाई करें जिसके लिए वो जाने जाते हैं। ऐसे में अगर उनका बल्ला मुंबई इंडियन्स के खिलाफ चल निकला तो किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले क्रिस गेल का एक रिकॉर्ड खतरे में आ जाएगा। धोनी शनिवार को यदि  53 रन बनाने में सफल हुए तो धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में गेल को पछाड़कर छठे पायदान पर आ जाएंगे। 

आईपीएल में अबतक खेले 190 टी20 मैच में 42.42 की औसत से 4,432 रन बना चुके हैं। 170 मैच में वो बल्लेबाजी करते हुए 65 बार नाबाद रहे हैं। फिलहाल वो गेल से 52 रन पीछे हैं।  मुंबई इंडियन्स के खिलाफ धोनी 53 रन बनाते ही आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल को पछाड़ देंगे। गेल के नाम आईपीएल में 125 मैच की 124 पारियों में 41.13 की औसत से 4,484 रन दर्ज हैं। इस दौरान गेल ने 6 शतक और 28 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं धोनी के बल्ले से 23 अर्धशतक निकले हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।