लाइव टीवी

साल 2022 में एमएस धोनी की नई फोटो फैंस के सामने आई, वायरल हुआ माही का अनोखा अवतार

Updated Jan 03, 2022 | 16:13 IST

MS Dhoni viral photo: टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी का साल 2022 में नया फोटो फैंस के बीच आ गया है। धोनी इस फोटो में अपने पालतू घोड़े पोनी को खाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Loading ...
एमएस धोनी
मुख्य बातें
  • सीएसके ने एमएस धोनी का नया फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया
  • सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का नया फोटो वायरल हुआ
  • एमएस धोनी आईपीएल-15 में सीएसके का नेतृत्‍व करते हुए नजर आएंगे

रांची: टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी का साल 2022 में एक नया फोटो फैंस के सामने आया, जिसे वायरल होने में ज्‍यादा समय नहीं लगा। एमएस धोनी इस फोटो में अपने पालतू घोड़े पोनी के साथ नजर आ रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्‍तान ने परिवार और करीबी दोस्‍तों के साथ हाल ही में नए साल का जश्‍न मनाया था। एमएस धोनी का जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसमें चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान पोनी को कुछ खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने थाला धोनी का यह फोटो शेयर किया है। बहुत ही जल्‍द यह फोटो सोशल मीडिया पर सनसनी बन गया। सीएसके के पोस्‍ट पर खबर लिखे जाने तक ट्विटर पर 41 हजार से ज्‍यादा लाइक्‍स आ चुके हैं। वहीं इंस्‍टाग्राम पर इस फोटो को 58 हजार से ज्‍यादा लाइक्‍स मिले हैं। यहां देखिए कि फैंस ने धोनी के नए फोटो पर किस तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

इससे पहले एमएस धोनी का रांची के फार्महाउस पर पोनी के साथ खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। धोनी की पत्‍नी साक्षी ने यह वीडियो शेयर किया, जिसमें धोनी अपने पेट पोनी के साथ रेस लगाते हुए दिख रहे थे। बहरहाल, फैंस इस बात से खुश हैं कि एमएस धोनी आईपीएल के अगले सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2022 के लिए चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने एमएस धोनी को रिटेन किया है।

एमएस धोनी ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में खिताब जीतने के बाद खुलासा भी किया था कि वह अभी संन्‍यास नहीं ले रहे हैं। इसके बाद रिटेंशन के समय सीएसके ने दूसरे नंबर पर धोनी को रिटेन करके फैंस को खुश कर दिया है। एमएस धोनी ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में टीम इंडिया के मेंटर की भूमिका निभाई थी। तब भारतीय टीम हालांकि, नॉकआउट चरण में नहीं पहुंच सकी थी। बहरहाल, एमएस धोनी अब अगले साल आईपीएल में धमाल करते हुए नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।